Khabar Rajasthan

Khabar Rajasthan

Share

सच बेधड़क,, सटीक खबर

12/08/2026

बीजेपी से जिला परिषद के लिए फागी क्षेत्र से उपयुक्त उम्मीदवार,,, सुखराम गियाड़,,, कमेंट्स बॉक्स में बताए,,

11/08/2026

*जयपुर-मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ का कमांडो मुकेश कुमार निलंबित*
PSO मुकेश कुमार की बड़ी लापरवाही आई थी सामने,
मुकेश ने नशे में खो दिया था अपना हथियार,जानकारी मिलते ही राज्यवर्धन राठौड़ ने अपनी सुरक्षा टीम से मुकेश को हटाया ,उच्चाधिकारियों को भी पूरी घटना के बारे में दी गई जानकारी ,इसके बाद महकमे ने किया कमांडो मुकेश को निलम्बित ,विभागीय जांच भी हुई शुरू

11/08/2026

RAS अफसरों का फेरबदल.....
दूदू में गुलाब सिंह वर्मा, फागी में बलवीर सिंह और मौजमाबाद में मुकेश कुमार अग्रवाल को जिम्मेदारी,

10/08/2026

51 लाख की नकदी-जेवरात चोरी का खुलासा, बिच्छू गैंग के 4 आरोपी गिरफ्तार

सीसीटीवी में दिखी कार का 600 किमी पीछा कर यूपी पहुंची पुलिस, सोने का बाजूबंद, बोरला व मंगलसूत्र बरामद

#मौखमपुरा।पालू खुर्द में हुई करीब 51 लाख रुपए के जेवरात व नकदी की नकबजनी का मौखमपुरा थाना पुलिस ने खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय बिच्छू गैंग के चार आरोपियों को उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने के बाजूबंद, बोरला और मंगलसूत्र बरामद किए हैं। वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार वारदात के बाद आरोपियों की कार सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई थी। फुटेज के आधार पर पुलिस टीम ने कार का करीब 600 किलोमीटर तक पीछा किया। लगातार तकनीकी निगरानी और तलाश के बाद पुलिस उत्तरप्रदेश पहुंची और गैंग के चार सदस्यों अंकित, राघवेंद्र, बृजेंद्र व जय हिंद को गिरफ्तार कर लिया।

जांच में सामने आया कि आरोपी अंतरराज्यीय स्तर पर नकबजनी की वारदातों को अंजाम देने वाले बिच्छू गैंग से जुड़े हैं। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर गैंग के अन्य सदस्यों और पूर्व में की गई वारदातों की जानकारी जुटा रही है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।

07/08/2026

सादर श्रद्धांजलि
हमारे पारिवारिक सदस्य श्री हेमराज जी सोमरवाल गोपीपुरा वालो का सड़क दुर्घटना में निधन हमारे लिए बहुत बड़ा आज्ञात है भगवान उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें व शोकाकुल परिवार को यह दुःखद पल सहने की शक्ति प्रदान करे💐🙏

06/08/2026

#दूदू थाने में बनाने वाला युवक सुनील पुत्र हरजीनाथ गिरफ्तार,,, रील वायरल होने के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार,,,, युवक बोला गलती हो गई,,

05/08/2026

113 दिन बाद जीता #भैराना धाम, रीको परियोजना का होगा पुनर्नियोजन... आंदोलन का ऐतिहासिक समापन.....
15 अप्रैल से शुरू हुआ संतों-ग्रामीणों का संघर्ष 5 अगस्त को जीत के साथ खत्म, सरकार के फैसले के बाद धरना समाप्त

भैराना धाम बचाओ–रीको भगाओ आंदोलन आखिरकार 113 दिन बाद अपनी मंजिल तक पहुंच गया। 15 अप्रैल से संत समाज और ग्रामीणों द्वारा शुरू किया गया आंदोलन बुधवार को सरकार के प्रतिनिधि कलेक्टर संदेश नायक द्वारा प्रस्तावित रीको औद्योगिक क्षेत्र को पुनर्नियोजन के निर्णय के बाद धरना समाप्त हो गया। चार माह तक चले इस आंदोलन में हजारों श्रद्धालु, ग्रामीण और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने लगातार भागीदारी निभाई। भीषण गर्मी, आंधी, बारिश और विपरीत परिस्थितियों के बावजूद आंदोलनकारी अपने संकल्प पर अडिग रहे। इस दौरान महापंचायतें, पदयात्राएं, ज्ञापन और कई दौर की वार्ताएं हुईं। आंदोलन के समापन पर संतों और ग्रामीणों ने इसे आस्था, एकता और जनशक्ति की ऐतिहासिक जीत बताया। भैराना धाम में जयघोष के साथ आंदोलन समाप्त होने पर श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई।

04/08/2026

डिप्टी सीएम Dr. Prem Chand Bairwa की अनुशंसा से दूदू विधानसभा को 12.04 करोड़ की सौगात, 30.45 किमी की 12 सड़कें होंगी विकसित

। उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा की अनुशंसा पर दूदू विधानसभा क्षेत्र को बजट 2026-27 में बड़ी सौगात मिली है। घोषणा संख्या-295 के तहत 12.04 करोड़ रुपए की लागत से 30.45 किलोमीटर लंबाई की 12 नॉन-पेचेबल/मिसिंग लिंक सड़कों का निर्माण स्वीकृत किया गया है। इन सड़कों के बनने से किशनपुरा, चौरू, पालड़ी, सुनाड़िया, रोटवाड़ा, बिचून, पालूकलां सहित अनेक गांवों की सड़क संपर्क व्यवस्था मजबूत होगी और ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिलेगी। यह स्वीकृति क्षेत्र के विकास को नई गति देने वाली साबित होगी।

04/08/2026

जयपुर में करणी सेना की रैली के दौरान देवराज सिंह की मृत्यु

आरोप है कि वाटर कैनन और पुलिस लाठीचार्ज के बाद देवराज सिंह नामक युवक घायल हो गया था। करनी सेना ने UGC के नए नियमों के विरोध में रैली निकाली थी। अब प्रदर्शन और बढ़ता नजर आ रहा है।

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Jaipur?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Address

Jaipur
Jaipur
303009