Gopal Sharma
MLA, Civil Lines (Jaipur)
Founding Editor , Mahanagar Times
Citizen, Journalist, Author, Traveller । Founder & Editor - Mahanagar Times | Former Advisor - Ministry of Information and Broadcasting ( Government of India ), Former Chief Reporter - Rajasthan Patrika
11/06/2026
जनसेवा ही पूर्वजों को श्रद्धांजलि का सबसे बड़ा स्वरूप है।
इसी पवित्र भावना के साथ जयपुर शहर सांसद आदरणीया बड़ी बहन श्रीमती मंजू शर्मा जी द्वारा उनके पूज्य पिताश्री, भाजपा राजस्थान के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री स्वर्गीय श्री भंवर लाल शर्मा जी की पुण्य स्मृति में श्री गोविंद देव जी मंदिर परिसर में आयोजित किए गए निःशुल्क चिकित्सा जांच, स्वास्थ्य परामर्श, दवा एवं चश्मा वितरण शिविर में सहभागिता की।
यह सेवा शिविर आदरणीय भँवर लाल शर्मा जी के उच्च संस्कारों, जीवन मूल्यों, समाज के प्रति संवेदनशीलता, समर्पण और लोककल्याण की भावना का जीवंत उदाहरण है। जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का यह पुनीत प्रयास उनके जनसेवा के आदर्शों को साकार रूप में आगे बढ़ाने का प्रेरणादायी कार्य है।
मानव सेवा और लोककल्याण के इस अनुकरणीय कार्य हेतु आदरणीया बहन श्रीमती मंजू शर्मा जी को हार्दिक शुभकामनाएं एवं अभिनंदन! श्री गोविंद देव जी की कृपा एवं आशीर्वाद आप एवं आपके परिवार पर सदैव बनी रहे।
Manju Sharma
11/06/2026
पुरुषोत्तम मास की परमा एकादशी पर आराध्य श्री गोविंद देव जी महाराज के दिव्य चरणों में सेवक का प्रणाम !!
्री_कृष्ण #गोविंद_देवजी
11/06/2026
राजस्थान में विप्र समाज के अभिभावक स्वरूप आदरणीय नटवरलाल शर्मा जी की धर्मपत्नी पूजनीया कमला देवी जी का देवलोकगमन न केवल परिवार, बल्कि समस्त समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।
मालवीय नगर स्थित अणु विभा केंद्र में आयोजित तीये की बैठक में सम्मिलित होकर दिवंगत पुण्यात्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
मातृशक्ति का स्नेह, संस्कार और आशीर्वाद सदैव परिवार एवं समाज को दिशा प्रदान करता है। प्रभु से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को सद्गति एवं परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शान्तिः शान्तिः शान्तिः !!
11/06/2026
डॉ सतीश पूनियां जी एवं डॉ. अलका गुर्जर जी को राजस्थान से निर्विरोध राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
आप दोनों का अनुभव, समर्पण और जनसेवा का भाव राष्ट्रहित एवं राजस्थान के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उज्ज्वल एवं सफल संसदीय कार्यकाल हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ!
Satish Poonia Dr. Alka Gurjar
11/06/2026
"विकसित भारत संकल्प सम्मेलन"
📍दुर्गापुरा, जयपुर
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सफल नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी, जिला जयपुर शहर द्वारा आयोजित "विकसित भारत संकल्प सम्मेलन" में सहभागिता की।
"12 साल विश्वास के, विकास के और जनकल्याण के" अभियान के अंतर्गत कृषि अनुसंधान केंद्र, दुर्गापुरा में आयोजित हुए इस सम्मेलन में माननीय रेल, सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी ने केंद्र सरकार के 12 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों, विकसित भारत-2047 के संकल्प तथा राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी की महत्वपूर्ण भूमिका पर अपने प्रेरणादायी विचार व्यक्त किए।
इस गरिमामय अवसर पर माननीय भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन राठौड़ जी, माननीय प्रदेश संगठन महामंत्री श्री अजेय कुमार जी, माननीय राज्यसभा सांसद श्री घनश्याम तिवाड़ी जी, माननीय ऊर्जा मंत्री श्री हीरालाल नागर जी, माननीय जयपुर शहर सांसद श्रीमती मंजू शर्मा जी, माननीय जयपुर ग्रामीण सांसद श्री राव राजेंद्र सिंह जी, माननीय जयपुर जिलाध्यक्ष श्री अमित गोयल जी, माननीय विधायक श्री बालमुकुंदाचार्य जी, विधायक श्री कैलाश वर्मा जी सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रबुद्धजनों की उपस्थिति रही।
पिछले 12 वर्षों में सेवा, सुशासन, पारदर्शिता और अंत्योदय के मंत्र के साथ देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। यह सम्मेलन विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण के लिए सामूहिक संकल्प को और अधिक दृढ़ करने वाला रहा।
11/06/2026
Joined Hon’ble Minister Shri Ashwini Vaishnaw Ji at MNIT Jaipur for a day dedicated to innovation.
The inauguration of the new Makers Labs marks a significant milestone in fostering an ecosystem where talent meets technology.
Witnessing our youth harness the power of AI and data gives me immense confidence in our collective journey toward a tech-driven, self-reliant future.
Ashwini Vaishnaw
11/06/2026
आकाशवाणी, जयपुर केंद्र में माननीय केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी, माननीय ऊर्जा मंत्री श्री हीरालाल नागर जी, माननीया जयपुर शहर सांसद श्रीमती मंजू शर्मा जी, प्रख्यात कवि, गीतकार, लेखक एवं प्रसार भारती के अध्यक्ष श्री प्रसून जोशी जी का सान्निध्य प्राप्त हुआ।
इस गरिमामय अवसर पर ग्रैमी विजेता पद्मविभूषण पं. विश्वमोहन भट्ट जी और सुप्रसिद्ध सारंगीवादक पद्मश्री उस्ताद मोईनुद्दीन खान जी को सम्मानित किया गया। ऐसी महान विभूतियों का सम्मान न केवल उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों का अभिनंदन है, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ने की प्रेरणा भी देता है।
Ashwini Vaishnaw Heeralal Nagar Manju Sharma Prasoon Joshi All India Radio - Akashvani
11/06/2026
माननीय केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी के नेतृत्व में आकाशवाणी, जयपुर केंद्र में आयोजित रामगढ़ (जैसलमेर) में 20 किलोवाट एफएम ट्रांसमीटर के वर्चुअल उद्घाटन समारोह में सहभागिता की।
इस विशेष आयोजन में राजस्थान के माननीय ऊर्जा मंत्री श्री हीरालाल नागर जी, माननीया जयपुर शहर सांसद श्रीमती मंजू शर्मा जी तथा प्रख्यात कवि, गीतकार, लेखक एवं प्रसार भारती के अध्यक्ष श्री प्रसून जोशी जी की भी गरिमामय उपस्थिति रही।
यह आधुनिक प्रसारण सुविधा सीमावर्ती क्षेत्र के लाखों नागरिकों तक समाचार, शिक्षा, संस्कृति एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। साथ ही, यह राष्ट्र की सांस्कृतिक विरासत और जनसंचार तंत्र को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश का संचार एवं प्रसारण ढांचा निरंतर आधुनिक और जनोन्मुखी बन रहा है, जिससे अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास और जानकारी की पहुंच सुनिश्चित हो रही है।
Ashwini Vaishnaw Prasoon Joshi Manju Sharma Heeralal Nagar All India Radio - Akashvani
11/06/2026
सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र में आयोजित
‘नमो लोक महोत्सव’ के समाचार
#नमो_लोक_महोत्सव #थांको_गोपाल
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the public figure
Telephone
Address
18-C, Chhabra Road, Opp. Chatka Matka, Shree Ram Colony, Hawa Sadak, Nandpuri Colony, Ramnagar
Jaipur
302007