AWAJ

AWAJ

Share

पत्रकार कमलेश शर्मा की कलम से स्पेशल ?

06/02/2026

रसूखदारी रस में डूबीं चौमूं यातायात पुलिस - अधिकारियों के आंखों पर चालान की पट्टी बांध यातायात पुलिस कर रही हैं गुमराह.....

कामर्शियल वाहनों पर चौमूं यातायात पुलिस की बड़ी मेहरबानी - पुलिस के नाक के नीचे नो पार्किंग जोन में गाड़ी खड़ी कर भर रही है सवारी....

चालान के नाम पर यातायात पुलिस कर रही है सिर्फ खानापूर्ति - रसूखदारों पर रहती है मेहरबानी.....

पुलिस अधिकारी का प्रयास यातायात सुगम बनें - तो चौमूं यातायात पुलिस सिर्फ खानापूर्ति तक सिमित....

1 बजे बाद शहर के चौराहों से नदारद मिलते हैं यातायात पुलिसकर्मी -
Pradeep Sharma Jaipur Police Rajasthan Police Ramlal sharma Dr. Shikha Meel Barala Chomu Randeep Singh Surjewala

29/12/2025

पत्रकार कमलेश शर्मा की कलम से स्पेशल रिपोर्ट.....
----------------------------------------
मंगल पांडे आज भी जिंदा है -
____________________
"45 साल बाद फिर उठी एक चिंगारी शहर की दशा को बदलने उठी है। ठोकर आज खाई जरूर है, लेकिन फिजाएं अब बदलने लगी है। जंहा उठा नहीं कभी एक पत्थर भी वहां पूरा अतिक्रमण उठाया है। यह तो चंद उपद्रवियों ने उत्पात मचा डाला वरना सौहार्द की मशाल इस शख्स ने जगाई है।" दशकों से विद्रोह और डर के साये में चौमूं शहर का तंग बस स्टैंड यातायात व्यवस्था को प्रभावित करता आ रहा है। लेकिन किसी ने राहगीरों की सहूलियत के लिए जहमत नहीं उठाई थी। चाहे फिर बात किसी पार्टी के जनप्रतिनिधियों की हो या फिर बात किसी प्रशासन के अधिकारियों की हो। लेकिन दशकों बाद चौमूं शहर में नई दिशा और दशा बदलने एक ऐसा व्यक्तित्व आया जो मंगल पांडे की तरह था। लोगों के दिलों पर राज कर नई दिशा में कदम उठाने आए इस मंगल पांडे ने दशकों से जिस जगह पर किसी ने एक पत्थर तक हटाने की जहमत नहीं उठाई उस जगह पर बड़े शौहार्द और शांति के साथ शहर के बदलते विकास स्वरूप के लिए अतिक्रमण बिना जाब्ते के साथ हटाया गया। शहर के कुछ उपद्रवियों को शहर की शांति रास नहीं आई और रात के अंधेरे में पत्थरों की बौछारें कर मामले का रूख अलग दिशा में मोड़ दिया। देखते ही देखते शहर में तनाव का माहौल बन बैठा। आपकों बता दें कि आजादी के पहले मंगल पांडे को फांसी दी गई थी। लेकिन आज के मंगल पांडे ने उपद्रवियों चंद घंटों में घुटनों के बल ला दिया। लेकिन बेबसी शायद आज के मंगल पांडे की यह रही कि पुलिस अधिकारियों के सहयोग से उपद्रवियों को तो घुटने के बल ला दिया। लेकिन जिस बात की चिंगारी जली उसकी लो ना बूझे उसकी सुरक्षा में खुद को अकेला और असहाय महसूस किया। लेकिन सलाम है आज के इस क्रांतिकारी मंगल पांडे को जिसने फिर मरे हुए दिलों में अलख जगाई है। हम सभी को ज्ञात हैं कि देश की आजादी की पहली अलख जगाने वाले मंगल पांडे ने जिस तरह अपनी नौकरी और जान की बाजी लगाई थी। आज ठीक उसी तरह चौमूं शहर की आवाम के लिए आज के मंगल पांडे ने अपनी नौकरी और जान की बाजी लगाकर कुछ करने की कोशिश की है। कुछ उपद्रवियों के मंसूबे भले ही पूरे होते हुए यह सफल नहीं रहा हो लेकिन शहर में एक अलख आज मंगल पांडे ने जगा दी है। पूरे शहर को ऐसे मंगल पांडे पर आज नाज है जिसने शहर की दशा बदलने के लिए पत्थरबाजों से भी सामना कर लोहा लिया है। 45 साल बाद किसी शख्स ने न्यायालय की गरिमा के लिए शांति वार्ता और राजनीतिक दबाव के बाद भी अतिक्रमण मुक्त शहर बनाने के लिए खुद को मंगल पांडे के स्वरूप में बदल लिया। ऐसे क्रांतिकारी सोच को सलाम है।
Pradeep Sharma Patrkar Kamlesh Sharma Ramlal sharma Dr. Shikha Meel Barala Chomu Chhuttan Yadav Bhajanlal Sharma BJP Rajasthan Anurag Sharma Chomu Ashok Gehlot Ankit Sharma CMO Rajasthan

06/11/2025

खाटू श्याम व्यापार मंडल उपाध्यक्ष अंकित शर्मा बने जिलाध्यक्ष , शीर्ष नेतृत्व का शर्मा ने जताया आभार......
__________________________
जयपुर। राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ ने अपनी कार्यकारणी का विस्तार करते हुए सीकर जिलाध्यक्ष जैसे अहम पद पर खाटू नगरी के अंकित शर्मा पर विश्वास जताया है। मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ ने अपनी युवा मोर्चा की टीम का गठन करते हुए सीकर जिले से युवा जिलाध्यक्ष का पद पर खाटू श्याम व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष अंकित शर्मा को सौंपा है। वहीं घोषणा के बाद शर्मा को बधाई देने का दौर शुरू हो गया तो वही दूसरी ओर शर्मा ने नवीन दायित्व मिलने पर शीर्ष नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष पं.प्रमोद शर्मा,राष्ट्रीय प्रभारी पं.योगेश कौशिक , युवा प्रदेश अध्यक्ष पं.कैलाश शर्मा का आभार व्यक्त किया l
Ankit Sharma Khatu Shyam Ji Rajasthan Yuva Sangthan Sikrai

17/10/2025

पत्रकार कमलेश शर्मा की कलम से.....
---------------------------------------------------

बदलती राजनीति में मुलाकात की वह तस्वीर जो मजबूत नींव और दृढ़ संकल्प के विश्वास पर आज आसमां छू रही है.....
________________________________
आज के राजनीतिक परिदृश्य में विश्वास - संकल्प और धैर्य जैसे शब्दों का मोल और मतलब बदल रहा है। पार्टी टिकट या पद पर समय समय पर बदलाव की कहानी में जो नहीं वह अपनी दिशा और रास्ता तुरंत अलग कर लेता है। लेकिन गुरुवार को सीएम हाउस से आई एक तस्वीर ने बड़ी सुर्खियां बटोरने का काम किया है। कारण यह नहीं है कि उस तस्वीर में एक राज्य का सीएम बैठा है। कारण यह है कि यह तस्वीर बीते कल को भी बंया करती है। सालों पार्टी में एक कार्यकर्ता के रूप में एक मजबूत नींव के रूप में दिखाई देने वाले भजन लाल शर्मा आज सीएम पद पर बैठे हैं। तो वही उनके सामने भी वह शख्स बैठा है जो अपनी तपस्या और त्याग के साथ साथ एक शालिनता का पर्यायवाची है। 36 साल पहले एक संगठन महामंत्री के निजी सचिव के रूप में कार्यरत विजय शर्मा आज महामहिम राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर के सफर के अभिन्न अंग बन चुके हैं। यह तस्वीर बीते वक्त को याद दिलाती है कि संघी विचारधारा के साथ रहते हुए कितने संघर्ष के बाद भी सादगी और विनम्रता का दृश्य आज राजस्थान देख रहा है। जबकि विजय शर्मा राजस्थान ही नहीं बल्कि देश के हर जनप्रतिनिधि के दिल में बसे हुए हैं। आपको बता दें कि चौमूं विधानसभा में जब जब समस्या विकराल रूप लेती है। या जंहा एक असहाय की आवाज सरकार तक पहुंचानी होती है। तब तब चौमूं शहर की जनता हवेली वाले विजय शर्मा के दरवाजे को खटखटाया करती है। आज यह तस्वीर उस बात का सबूत है कि शौर्य ज़रूरी नहीं रण में या शस्त्र से ही दिखाया जाए। शौर्य आप शांति - दृढ़ संकल्प और विनम्रता से भी जता सकते हो।
Ramlal sharma Bhajanlal Sharma Gopal Sharma Swami Balmukundacharya CP Joshi Narendra Modi Om Prakash Mathur Amit Shah BJP Rajasthan Bjp Chhattisgarh Vasundhara Raje

17/10/2025

पत्रकार कमलेश शर्मा की कलम से स्पेशल रिपोर्ट........
--------------------------------------
एक तुगलकी फरमान ने बाजार की रौनक पर लगाया ग्रहण....

दिपावली पर्व पर चौमूं के बाजारों में जगमगाहट हुई फीकी - नियमों की धज्जियां उड़ाने वाला प्रशासन व्यापारियों को सीखा रहा है कानून का पाठ.....

व्यापारियों की व्यथा पर खामोश पक्ष - विपक्ष, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने साधा मौन.....
_______________________
हर गली और हर नुक्कड़ पर फैले कचरे व किचड़ को साफ़ करने के बजाय व्यापारियों के बाजार पर अतिक्रमण का पीला पंजा चलाने वाले चौमूं नगर परिषद की मनगढ़ंत कार्यवाही पर शासन में बैठे पक्ष व विपक्ष ने ऐसे मौन साध रखा है जैसे कि शहर में कुछ हो ही नहीं रहा हो। चौमूं नगर परिषद द्वारा पुलिस की आड़ में लगातार जारी कार्रवाई ने दिपावली जैसे महापर्व पर व्यापारियों के व्यापार पर संकट के बादल मंडरा दिए हैं। लेकिन ना तो किसी नेता ने ना किसी व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने यह जहमत नहीं उठाई कि बिना सुविधाओं के इस शहर में प्रशासन किन नियमों का हवाला देकर कारवाई करने पर आमदा है।वहीं हाल ही में चौमूं एसीपी पद पर आसीन आईपीएस उषा यादव की कार्यशैली की चर्चा भी व्यापारियों के आक्रौश को लेकर इशारा कर रही है। बताया जा रहा है कि हर साल कि तरह इस बार भी बाजार सजने वाले ही थे कि एसीपी साहिबा के एक तुगलकी फरमान ने बाजार में सजने वाली रौनक पर ग्रहण लगा दिया है। जानकारी के अनुसार इस बार थाना मोड़ से बस स्टैंड तक दुकानों के बाहर लगने वाली सजावट पुलिस प्रशासन ने रूकवा दी है। शहर में सुगम यातायात व्यवस्था को लेकर लगातार प्रयासरत एसीपी की शहर के हर नुक्कड़ पर प्रशंसा के पुल बांधे जा रहे थे। लेकिन दिपावली जैसे महापर्व पर व्यापारियों पर जड़े तुगलकी फरमान ने उस पुल को बंधने से पहले ही तोड़ दिया। आपको बता दें कि यह वही शहर है जहां प्रशासन हर साल सजावट को लेकर ईनामो की घोषणा करता आया है। विडम्बना तो इस बात की है कि वोटों के समय जनता के लिए संघर्षरत रहने वाले नेता आज नदारद दिखाई दे रहे हैं। हालांकि सड़कों पर सजावट करने से भले ही यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। लेकिन नियमों का पालन अगर प्रशासन शुरू से स्वयं करता तो आज व्यापारियों को भी नियमों का ज्ञान होता। लेकिन चंद पैसों की खातिर बिना पार्किंग स्थल के बड़े बड़े काम्प्लेक्स इस बात का सबूत है कि प्रशासन ने सिर्फ अपना डंडा वहीं चलाया है जंहा लोगों ने स्वीकारा है। अगर ऐसा नहीं है तो पुलिस प्रशासन से बड़ा सवाल है कि बिना पार्किंग की बिल्डिंग में चल रहे कितने बैंकों को नोटिस जारी किए गए हैं। और कितनी बार नगर परिषद प्रशासन को पार्किंग स्थल व्यवस्था के लिए बाध्य किया है।लेकिन यह तो वह बात हो गई कि विकास और सुविधा मिले ना मिले लेकिन अगर आमजनता ने अगर गुनाह किया है तो सजा जरूर मिलेगी।
Ramlal sharma Bhajanlal Sharma Chhuttan Yadav Shikha Meel RLP Shiv Sharma Pradeep Sharma Jaipur Police Dr. Shikha Meel Barala Chomu Pawan Kumar Saini Chhuttan Yadav Anurag Sharma Chomu
#चौमू

13/10/2025

राहुल गांधी को SC का बड़ा झटका !!

"वोट चोरी'' के आरोपों पर दायर याचिका को किया खारिज..!

1. राहुल गांधी द्वारा लगाए गए 'वोट चोरी' के आरोपों की जांच के लिए दायर एक जनहित याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है।

2. कोर्ट ने साफ कर दिया कि ऐसे मामलों की जांच करना न्यायपालिका का नहीं, बल्कि ECI का अधिकार क्षेत्र है।

कोर्ट ने स्पष्ट किया कि चुनाव प्रक्रिया या परिणामों से जुड़ी शिकायतों की जांच का अधिकार केवल निर्वाचन आयोग को है और न्यायपालिका का इसमें सीधा हस्तक्षेप नहीं किया जा सकता है।
Gopal Sharma CP Joshi Ramlal sharma Swami Balmukundacharya Bhajanlal Sharma Shikha Meel Ashok Gehlot Narendra Modi AICC Communications

13/10/2025

पत्रकार कमलेश शर्मा की कलम से स्पेशल रिपोर्ट.....
-----------------------------------------------
विकल्प मेहता के चौमूं आगमन पर फैंस में जबरदस्त उत्साह - भव्य स्वागत समारोह के बीच मेहता ने न्यू देव श्री टेलीकॉम पर लगाई उपहारों की झड़ी.....

न्यू देव श्री टेलीकॉम पर उमड़ा जनसैलाब - अभिनेता विकल्प मेहता के साथ लगाए दर्शको ने ठूमके.....
________________________________
मोबाइल क्रांति युग में एक नए अध्याय की शुरुआत में न्यू देव श्री टेलीकॉम ने रविवार को नए आयाम स्थापित करते हुए ग्राहकों को लेकर एक से बढ़कर एक उपहारों की झड़ी लगा दी है। हर साल आने वाली दिपावली को एक महोत्सव में मनाने वाले न्यू देव श्री टेलीकॉम परिवार ने इस बार बड़े जश्न के साथ ग्राहकों के बीच अपने उपहारों की घोषणा की है। पूरे मामले पर गौर करें तो चौमू शहर में प्रसिद्ध युवा हस्ती विकल्प मेहता के आगमन पर शहरवासियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जैसे ही विकल्प मेहता चौमूं पहुंचे, थाना मोड़ से लेकर न्यू देव श्री टेलीकॉम तक फैंस का जनसैलाब उमड़ पड़ा। लोगों ने फूल मालाओं, नारों और ढोल नगाड़ों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। पूरा चौमूं थाना मोड़ क्षेत्र “विकल्प मेहता जिंदाबाद” के नारों से गूंज उठा।
कार्यक्रम का आयोजन देव श्री टेलीकॉम के डायरेक्टर संदीप गुप्ता की अगुवाई में किया गया, जिसमें शहर के युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। न्यू देव श्री टेलीकॉम पर आयोजित इस स्वागत समारोह में प्रशासन और राजनीति जगत की कई नामी हस्तियां मौजूद रहीं। चौमूं थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा और पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने भी समारोह में पहुंचकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। इस अवसर पर विकल्प मेहता ने सभी समर्थकों और प्रशंसकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चौमूं की जनता का स्नेह और समर्थन उन्हें हमेशा प्रेरित करता है। उन्होंने युवाओं से सकारात्मक सोच और समाज सेवा की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान माहौल उत्साहपूर्ण और ऊर्जा से भरा रहा। युवाओं ने कहा कि विकल्प मेहता जैसे प्रेरक व्यक्तित्व का आगमन चौमूं के लिए गर्व की बात है। चौमूं में यह कार्यक्रम लंबे समय तक चर्चा का विषय बना रहा। वहीं कार्यक्रम की शुरुआत से पहले आए अभिनेता विकल्प मेहता का सम्मान सीए हिमांशु शर्मा व युवा नेता अनुराग शर्मा ने किया।
New Dev Shree Telecom
Vikalp Mehta
Ramlal sharma Chhuttan Yadav Anurag Sharma Chomu Shikha Meel Pradeep Sharma
#चौमू

Photos from AWAJ's post 08/10/2025

नगर परिषद चौमूं का तानाशाही रवैया आया सामने - दर्जनों अवैध निर्माणों व अतिक्रमणों की शिकायतों को पचाने वाला प्रशासन जेसीबी लेकर पहुंचा शटर तोड़ने.....

एक शटर पर नगर परिषद प्रशासन का चौमूं बाजार में बड़ा बवाल - पुलिस दस्तें को लेकर पहुंचा परिषद.....

चौमूं बाजार में स्थित बापू बाजार का है मामला - कोर्नर पर नए शटर लगाने को लेकर बताया जा रहा है विवाद.....

भ्रष्टाचारो के आरोपों में घिरी नगर परिषद विकास छोड़ लगी रसूखदारों के सजदे में.....

3 घंटे के बड़े बवाल के बाद परिषद ने उतारा आखिर विवादित शटर - पुलिस की आड़ में परिषद ने दिखाई पिडित को खुली गुंडागर्दी.....

सरकार में बैठे नेताजी के सरंक्षण में नगर परिषद ने भ्रष्टचार के साथ साथ खोली गुंडागर्दी की दुकान.....
Ramlal sharma Shikha Meel Chhuttan Yadav RLP Pradeep Sharma Jaipur Police Dr. Shikha Meel Barala Chomu Pawan Kumar Saini Anurag Sharma Chomu

27/09/2025

आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने दिया भाजपा के पूर्व प्रवक्ता रामलाल शर्मा को उसके गढ़ में चेलेंज....

तो क्या 2028 के चुनावों में चौमूं विधानसभा क्षेत्र से भाजपा - कांग्रेस का अस्तित्व खतरे में रहेगा।

Ramlal sharma Anurag Sharma Chomu Chhuttan Yadav Shiv Sharma Shikha Meel
Hanuman Beniwal RLP

25/09/2025

पत्रकार कमलेश शर्मा की कलम से स्पेशल रिपोर्ट......
--------------------------------------
एक सरकारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक के स्थानांतरण ने सैकड़ों बच्चों के दिलों में जिंदा कर दिया इंकलाब - विरोध में उतरे विद्यालय के सैंकड़ों बच्चे....

पूर्व विधायक रामलाल शर्मा पर जड़े आरोप - गली गली में शोर है रामलाल चोर है के नारों से गूंजा शिक्षा मंदिर.....

जयपुर। चौमूं उपखंड के ग्राम झीडा में स्थित एक सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक के स्थानांतरण ने सैकड़ों बच्चों को क्रांतिकारी बनने पर मजबूर करने का दृश्य सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। विधालय को परिवार की तरह रखने वाले प्रधानाध्यापक का स्थानांतरण अब उन नेताओं को भारी लगने लगा। जो कही ना कही उस भूमिका में थे। छोटे छोटे बच्चों को जब इस बात का पता चला कि उनके प्रधानाध्यापक अब उनकी स्कूल छोड़ कर जा रहें हैं तो बच्चों में आक्रोश फूट गया। और देखते ही देखते बच्चे क्रांतिकारी बन बैठे। स्कूल के ताला जड़ कर बाहर धरने पर बैठे। और क्षेत्र के पूर्व विधायक रामलाल शर्मा पर आरोप लगाते हुए नारे लगाने लगे।
Gopal Sharma Bhajanlal Sharma Ramlal sharma Chhuttan Yadav Swami Balmukundacharya Shikha Meel Vipra sena Pradeep Sharma CP Joshi

23/09/2025

पत्रकार कमलेश शर्मा की कलम से स्पेशल रिपोर्ट............
----------------------------------------
12 माह और 18 मौत फिर भी सोई है सरकार - आखिर आरएलपी ने भरी हुंकार...

4 घंटे के सांकेतिक धरने के बाद ज्ञापन सौंप आरएलपी नेता छुट्टन यादव ने दिया 15 दिन का समय....

आरएलपी के सांकेतिक धरने में पहुंचा भारी हुजूम - 4 घंटे बाद भी सरकार की तरफ से ज्ञापन लेने नहीं पहुंचा उपखंड प्रशासन....
_______________________
सरकार बदली, चेहरे बदले लेकिन चौमूं उपखंड के हालात जस के तस बने हुए हैं। वर्तमान सरकार को लगभग 2 साल पूरे होने वाले हैं। लेकिन हालात आज भी वैसे ही बने हुए हैं। चौमूं शहर से रेनवाल के लिए जाने वाली सड़क आज भी राहगीरों के लिए नासूर बनी हुई है। अगर इस सड़क पर कुछ बदलाव आया है तो वह सिर्फ राहगीरों की मौत का बढ़ता ग्राफ और टोल प्लाजा है। आपको बता दें कि जिस सड़क के नवीनीकरण में सरकार और क्षेत्रीय नेताओ को सुगम बनाने पर ध्यान देना चाहिए था। उस सड़क पर सरकार ने सिर्फ अपनी और अपनों की आमदनी पर ज्यादा ध्यान देना उचित समझा। ऐसे में नतिजा यह हुआ कि महज 12 महिनों में 18 दर्दनाक मौतों का मंजर उपखंड को देखना भी पड़ा और झेलना भी पड़ा।हालांकि सरकार में बैठे नेता और क्षेत्रीय प्रशासन इस बात को लेकर कभी गंभीर नजर नहीं आए। लेकिन सोमवार की सुबह के बाद प्रशासन के साथ साथ सरकार की भी अब नींद उड़ी उड़ी नजर आएंगी। आपको बता दें कि हाल ही में उपखंड के कालाडेरा निवासी दो भाईयों की मौत के बाद सोमवार को भारी हुजूम के साथ आरएलपी ने छुट्टन यादव के नेतृत्व में लगभग 4 घंटे का सांकेतिक धरना देते हुए सरकार को जगाने का काम किया है। पूरे मामले पर गौर करें तो चौमूं-रेनवाल सड़क मार्ग को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर सोमवार को आरएलपी कार्यकर्ताओं ने कालाडेरा बस स्टैंड पर सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। धरना आरएलपी प्रदेश महामंत्री छुट्टन यादव के नेतृत्व में आयोजित हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। वहीं धरना-प्रदर्शन में वक्ताओं ने कहा कि चौमूं-रेनवाल मार्ग पर आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। सड़क की चौडाई और जर्जर होने के कारण यहां दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। हाल ही में कालाडेरा इलाके में हुए सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई थी, जिससे पूरे क्षेत्र में गमगीन माहौल हो गया था, और दोनों सगे भाइयों की मौत की खबर सुनकर बीमार पिता की भी मौत हो गई थी। लोगों ने कहा कि सरकार इस गंभीर समस्या की अनदेखी कर रही है। वहीं प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सड़क चौड़ीकरण और फोरलेन का काम शुरू नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। धरना स्थल पर मौजूद लोगों ने सड़क हादसों में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित की और सरकार से शीघ्र ठोस कदम उठाने की अपील की। इस दौरान पुलिस प्रशासन मौके पर तैनात रहा ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। आरएलपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण से हादसों पर रोक लगेगी और लोगों को राहत मिलेगी। वही आरएलपी प्रदेश महामंत्री छुट्टन यादव ने बताया कि करीब एक वर्ष में हुए सड़क हादसों में 18 लोगों की मौत हो चुकी हैं। क्षेत्र अब और दर्दनाक हादसे नहीं सहेगा।

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Jaipur?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Address


JAIPUR
Jaipur