SIO Rajasthan

SIO Rajasthan

Share

Students Islamic Organisation of India - Rajasthan Zone

Students Islamic Organization of India is an ideological organization working in the country for preparing students and youth for the reconstruction of society in the divine guidance.

20/09/2026

𝗦𝗧𝗔𝗧𝗘 𝗠𝗘𝗠𝗕𝗘𝗥𝗦 𝗖𝗔𝗠𝗣

𝑪𝒐𝒎𝒊𝒏𝒈 𝑺𝒐𝒐𝒏............𝑺𝒕𝒂𝒚 𝑻𝒖𝒏𝒆𝒅

SIO Rajasthan

20/09/2026

لَنۡ تَنَالُوا الۡبِرَّ حَتّٰی تُنۡفِقُوۡا مِمَّا تُحِبُّوۡنَ ۬ ؕ وَ مَا تُنۡفِقُوۡا مِنۡ شَیۡءٍ فَاِنَّ اللّٰہَ بِہٖ عَلِیۡمٌ ﴿۹۲﴾
तुम नेकी को नहीं पहुँच सकते जब तक कि अपनी वो चीज़ें [ ख़ुदा की राह में] ख़र्च न करो जिन्हें तुम अज़ीज़ [ प्रिय] रखते हो, और जो कुछ तुम ख़र्च करोगे अल्लाह उससे बेख़बर न होगा।

(कुरआन, 3:92)

Infaaq Campaign

21-30 September 2026

SIO Rajasthan

15/09/2026

शाहीन अकैडमी, जयपुर में SIO कर्बला का ख़ुसूसी लेक्चर

कर्बला | 12 सितंबर 2026

शाहीन अकैडमी में SIO कर्बला की जानिब से एक ख़ुसूसी लेक्चर का इनइक़ाद किया गया, जिसमें तक़रीबन 50 स्टूडेंट्स ने शिरकत की।

प्रोग्राम का आग़ाज़ ब्रदर मुआज़ अहमद, यूनिट प्रेसिडेंट SIO कर्बला ने सीरत-ए-रसूल ﷺ के मौज़ू पर अपनी बात रखते हुए किया। इसके बाद ब्रदर मुहम्मद शोयब, सेक्रेट्री SIO राजस्थान ने “मुख़्तलिफ़ नज़रियात-ए-हयात और इस्लाम” के मौज़ू पर स्टूडेंट्स को ख़िताब किया। लेक्चर के दौरान इस्लाम की ख़ास तालीमात और उसके नज़रियाए-हयात को समझने पर ज़ोर दिया गया।

11/09/2026

11/09/2026

06/09/2026

दिल्ली में ढही हॉस्टल इमारत की जगह पर SIO के राष्ट्रीय पदाधिकारी मौजूद हैं और मलबा हटाकर उसके नीचे फँसे लोगों को बचाने के राहत और बचाव कार्य में मदद कर रहे हैं।

दर्जनों छात्रों के रहने वाले पाँच मंज़िला इमारत के ढहने की खबर एक बेहद दर्दनाक त्रासदी है। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त इमारत में 40–50 छात्र मौजूद हो सकते थे। इस समय सबसे पहली प्राथमिकता बचाव कार्य, घायलों को इलाज मुहैया कराना और प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद देना होना चाहिए।

SIO ऑफ़ इंडिया के राष्ट्रीय पदाधिकारी मौके पर मौजूद हैं और स्थानीय स्वयंसेवकों तथा बचाव दल के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्यों में शामिल हैं। वे मलबा हटाने और फँसे लोगों को निकालने के प्रयासों में भी सहयोग कर रहे हैं।

लेकिन यह हादसा एक बड़ी समस्या को भी सामने लाता है। दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस में पर्याप्त हॉस्टल सुविधाएँ नहीं हैं, जिसके कारण छात्रों को महंगे निजी PG में रहने के लिए मजबूर होना पड़ता है। इनमें अक्सर सीमित सुविधाएँ होती हैं और सुरक्षा के पर्याप्त इंतज़ाम भी नहीं होते। सरकार और यूनिवर्सिटी छात्रों को इस तरह बिना किसी पुख़्ता व्यवस्था के अनियमित आवास बाज़ार के भरोसे नहीं छोड़ सकती।

ज़रूरत है कि तुरंत सभी PG की सुरक्षा जाँच कराई जाए, उनका अनिवार्य रजिस्ट्रेशन किया जाए और सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई हो। साथ ही, छात्रों के लिए किफ़ायती हॉस्टल सुविधाओं का जल्द से जल्द विस्तार किया जाए।

इस लापरवाही के लिए जो भी ज़िम्मेदार हैं, उनकी जवाबदेही तय की जानी चाहिए।


𝗦𝗜𝗢 𝗼𝗳 𝗜𝗻𝗱𝗶𝗮

06/09/2026
05/09/2026

One after another.

𝗦𝗮𝗵𝗮𝗿𝗮𝗻𝗽𝘂𝗿 𝗠𝗮𝘀𝗷𝗶𝗱 𝗗𝗲𝗺𝗼𝗹𝗶𝘁𝗶𝗼𝗻

The bulldozers of hate continue to tear down the minarets of the Muslim community.

𝗥𝗲𝘀𝗶𝘀𝘁 𝗛𝗶𝗻𝗱𝘁𝘂𝘃𝗮 𝗣𝗼𝗹𝗶𝘁𝗶𝗰𝘀

Photos from SIO Rajasthan's post 05/09/2026

सीरत-ए-रसूल ﷺ के ताल्लुक़ से SIO सीकर यूनिट की ख़ास कोशिश।

सीकर | 04 सितंबर 2026

स्टूडेंट्स इस्लामिक ऑर्गनाइज़ेशन ऑफ इंडिया (SIO) राजस्थान की सीकर यूनिट की जानिब से सीरत-ए-रसूल ﷺ के पैग़ाम को आम करने के सिलसिले में एक ख़ास पहल की गई।

इसी सिलसिले में शहर के मशहूर डॉक्टर्स से मुलाक़ात कर उन्हें पैग़म्बर-ए-इस्लाम हज़रत मुहम्मद ﷺ की मुबारक सीरत और आपके अख़लाक़, रहम-दिली, अमन, भाईचारे एवं इंसानियत से मोहब्बत पर आधारित किताबें व सामग्री पेश की गई।

इस पहल का मक़सद सीरत-ए-मुस्तफ़ा ﷺ के पैग़ाम को मोहब्बत, हिकमत और हुस्न-ए-अख़लाक़ के साथ समाज के मुख़्तलिफ़ तबक़ात तक पहुँचाना तथा आपसी समझ और भाईचारे को मज़बूत करना है।

Telephone

Address


Students Center, 6A/10, Behind Nana Ji Ki Haweli, MD Road
Jaipur
302012