RAM Classes
RAM CLASSES IS THE BEST POINT OF EDUCATION IN SANGANER. email:[email protected]
15/04/2022
28 अप्रैल 1916 को उत्तरी इटली के रेनज़्ज़ो नामक छोटे से शहर में अंगूर की खेती करने वाले किसान के यहाँ एक बच्चे का जन्म हुआ। जब बच्चा बड़ा हुआ तो उसे उसके पिता के अंगूर की खेती में तनिक भी रुचि न हुई।
परन्तु खेती में काम आने वाली मशीनीकृत उपकरणों के निर्माण में युवक की रुचि थी, सो युवक मेकैनिक बन गया। इसी दौरान 1939 में द्वितीय विश्व युध्द छिड़ गया तो युवक इटली की वायु सेना में बतौर मेकैनिक भर्ती हो गया।
जब 1945 में द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति हुई, तब युवक ने खुद की कर्मठता से ट्रैक्टर बनाने की एक फैक्ट्री स्थापित की। जल्द ही युवक की ट्रैक्टर कम्पनी दुनिया में नाम कमाने लगी।
युवक को महँगी गाड़ियों पर चलने का शौक था। चूँकि अपनी कर्मठता के दम पर उसने पैसे कमाए थे, तो जब समय आया तो उसने अपने शौक की पूर्ति भी की। जल्द ही युवक के बेड़े में तब की एक से एक महँगी गाड़ियाँ जैसे मर्सेडीज़, मसराती, अल्फा रोमियो इत्यादि आ गयीं।
फिर एक समय आया जब युवक ने इटली में ही निर्मित होने वाली महँगी रेसिंग कार फेरारी खरीदी। पर जब युवक फेरारी पर चलता तो अक्सर उसके क्लच में समस्या आती और जब बनवाने जाता तो उसे बनाने में फेरारी के मेकैनिक बहुत समय लेते थे।
इस समस्या के निदान के लिए युवक एक दिन सीधा फेरारी कंपनी के मालिक एन्जो फेरारी (Enzo Ferrari) से ही मिलने चला गया, जो कि उम्र में युवक से तकरीबन 18 साल बड़े थे। जब एन्जो फेरारी ने उक्त युवक से अपने कार की शिकायत सुनी तो एन्जो फेरारी चिढ़ गये। अब भई, कौन अपनी दही को खट्टा माने!
सो एन्जो फेरारी ने युवक को खरीखोटी सुना डाली और कहा कि ट्रैक्टर चलाते हो, तुम वही चलाओ। फेरारी तुम्हारे बस की बात नहीं। नाच न आवे, आँगन टेढ़ा!
यानी अपनी कमी पर ध्यान देने की बजाय एन्जो फेरारी का गुस्सा युवक पर ही फूट पड़ा। युवक बेइज्जत होकर बाहर आ गया फेरारी के मुख्यालय से। पर बजाए क्रुद्ध होने के युवक ने जिद्द पकड़ ली कि अब वह खुद की कार कम्पनी बनाएगा जो दुनिया की बेहतरीन स्पोर्ट्स कार बनाएगी!
इस प्रकार एक ट्रैक्टर बनाने वाले ने 1963 में नींव रखी 'लम्बोर्गिनी' कार कंपनी की जिसकी कारें आज की तारीख में सवा तीन करोड़ ₹ से लेकर सवा छः करोड़ ₹ की रेंज में आती है। युवक का नाम था फारुशियो लम्बोर्गिनी (Farruccio Lamborghini)!
इसके लिए फारुशियो लम्बोर्गिनी ने फेरारी कंपनी के ही एक बेहतरीन इंजीनियर को रखा और दो अन्य स्वतंत्र इंजीनियर्स को। खुद फारुशियो ने ही कार की डिज़ाइन तैयार की तथा हर उस कमी को दूर किया, जो तब किसी कार में होती थी। देखते ही देखते फेरारी के समक्ष उसकी एक प्रतिद्वंद्वी कम्पनी खड़ी हो गयी!
साथियों लब्बोलुआब यही है कि जब कोई आप पर ईंट-पत्थर मारे तो बजाए उन ईंट-पत्थरों को उस पर वापस फेंकने के, उनसे अपनी भव्य इमारत खड़ी कर लेनी चाहिए। कोई अपने ताब में आकर आपकी बेइज्जती करे तो तनिक रुकिए, दिमाग को ठंडा कीजिये और फिर उसी की भाषा में उसको वैसा शालीन जवाब दीजिये कि उसकी नींव ही हिल जाए! पर हिम्मत कभी न हारिये।
04/06/2021
Green =state highway
Black=district roads
Orange=rural roads
16/05/2021
*स्नेह के आँसू*
===========
सब्जी वाले ने तीसरी मंजिल की घंटी का बटन दबाया। ऊपर बालकनी का दरवाजा खोलकर बाहर आई महिला ने नीचे देखा।
"बीबी जी ! सब्जी ले लो ।" बताओ क्या- क्या तोलना है। कई दिनों से आपने सब्जी नहीं खरीदी मुझसे, कोई और देकर जा रहा है क्या ? सब्जी वाले ने कहा।
"रुको भैया! मैं नीचे आती हूँ।"
महिला नीचे उतर कर आई और सब्जी वाले के पास आकर बोली - "भैया ! तुम हमारे घर की घंटी मत बजाया करो। हमें सब्जी की जरूरत नहीं है।"
"कैसी बात कर रही हैं बीबी जी ! सब्जी खाना तो सेहत के लिए बहुत जरूरी होता है। किसी और से लेती हो क्या सब्जी ?" सब्जीवाले ने कहा।
"नहीं भैया ! उनके पास अब कोई काम नहीं है। किसी तरह से हम लोग अपने आप को जिंदा रखे हुए हैं। जब सब ठीक हो जाएगा, घर में कुछ पैसे आएंगे, तो तुमसे ही सब्जी लिया करूंगी। मैं किसी और से सब्जी नहीं खरीदती हूँ। तुम घंटी बजाते हो तो उन्हें बहुत बुरा लगता है ! उन्हें अपनी मजबूरी पर गुस्सा आने लगता है। इसलिए भैया अब तुम हमारी घंटी मत बजाया करो।" ईतना कहकर महिला अपने घर में वापिस जाने लगी।
"बहन जी ! तनिक रुक जाओ। हम इतने बरस से आपको सब्जी दे रहे हैं । जब तुम्हारे अच्छे दिन थे, तब तुमने हमसे खूब सब्जी और फल लिए थे। अब अगर थोड़ी-सी परेशानी आ गई है, तो क्या हम तुमको ऐसे ही छोड़ देंगे ?
सब्जी वाले हैं ! कोई नेता जी तो है नहीं कि वादा करके छोड़ दें। रुके रहो दो मिनिट।"
और सब्जी वाले ने एक थैली के अंदर टमाटर , आलू, प्याज, घीया, कद्दू और करेले डालने के बाद धनिया और मिर्च भी उसमें डाल दिया ।
महिला हैरान थी... उसने तुरंत कहा – "भैया ! तुम मुझे उधार सब्जी दे रहे हो, कम से कम तोल तो लेते और मुझे पैसे भी बता दो। मैं तुम्हारा हिसाब लिख लूंगी। जब सब ठीक हो जाएगा तो तुम्हें तुम्हारे पैसे वापस कर दूंगी।" महिला ने कहा।
"वाह ! ये क्या बात हुई भला ? तोला तो इसलिए नहीं है कि कोई मामा अपने भांजी -भाँजे से पैसे नहीं लेता हैं और बहिन ! मैं कोई अहसान भी नहीं कर रहा हूँ । ये सब तो यहीं से कमाया है, इसमें तुम्हारा हिस्सा भी है। गुड़िया के लिए ये आम रख रहा हूँ, और भाँजे के लिए मौसमी ।
बच्चों का खूब ख्याल रखना, ये बीमारी बहुत बुरी है और आखिरी बात भी सुन लो !
"घंटी तो मैं जब भी आऊँगा, जरूर बजाऊँगा।" ईतना कहकर सब्जी वाले ने मुस्कुराते हुए दोनों थैलियाँ महिला के हाथ में थमा दीं।
महिला की आँखें मजबूरी की जगह स्नेह के आंसुओं से भरी हुईं थीं।
●●●●●
*सेवा का दिखावा करने के बजाय कहीं और न जाकर अपने आसपास के लोगों की सेवा यदि प्रत्येक व्यक्ति कर ले तो यह मुश्किल घड़ी भी आसानी से गुजर जाएगी और आत्मा आनंद अमृत से तृप्त होगी।*
😷 *केवल अपना ही नहीं... अपने परिजनों का भी ध्यान रखें !*
🙏🏽
03/05/2021
बेल एक ऐसा पेड़ है जिसके हर हिस्से का इस्तेमाल सेहत बनाने और सौंदर्य निखारने के लिए किया जा सकता है. आयुर्वेद में इसके कई फायदों का उल्लेख मिलता है. इसका फल बेहद कठोर होता है लेकिन अंदर का हिस्सा मुलायम, गूदेदार और बीजों से युक्त होता है.
बेल के फल का जीवनकाल काफी लंबा होता है. पेड़ से टूटने के कई दिनों बाद भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है. बेल का इस्तेमाल कई तरह की दवाइयों को बनाने में तो किया जाता है ही साथ ही ये कई स्वादिष्ट व्यंजनों में भी प्रमुखता से इस्तेमाल होता है. बेल में प्रोटीन, बीटा-कैरोटीन, थायमीन, राइबोफ्लेविन और विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है.
बेल का रस पीने के फायदे:
1. दिल से जुड़ी बीमारियों से बचाव में सहायक
बेल का रस तैयार कर इस पेय को हर रोज एक निश्चित मात्रा में लें. इसके नियमित सेवन से दिल से जुड़ी बीमारियों से बचाव होता है. ये ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में सहायक होता है.
2. गैस, कब्ज की समस्या में राहत
नियमित रूप से बेल का रस पीने से गैस, कब्ज और अपच की समस्या में आराम मिलता है.
3. कोलेस्ट्रॉल स्तर को नियंत्रित रखने में मददगार
बेल का रस कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने में मददगार होता है.
4. दस्त और डायरिया की समस्या में भी फायदेमंद
आयुर्वेद में बेल के रस को दस्त और डायरिया में बहुत फायदेमंद माना गया है. आप चाहें तो इसे गुड़ या चीनी के साथ मिलाकर पी सकते हैं.
5. ठंडक देने का काम करता है
बेल के रस को शहद के साथ मिलाकर पीने से एसिडिटीमें राहत मिलती है. अगर आपको मुंह के छाले हो गए हैं तो भी इसका सेवन आपके लिए फायदेमंद रहेगा. गर्मी के लिहाज से ये एक बेहतरीन पेय है. एक ओर जहां ये लू से सुरक्षित रखने में मददगार होता है वहीं शरीर को अंदर से ठंडक देने का काम करता है.
6. नई मांओं के लिए भी है फायदेमंद
अगर आप एक नई मां हैं तो आपके लिए बेल का रस पीना बहुत फायदेमंद रहेगा. ये मां के स्वास्थ्य को बेहतर करने में तो सहायक है ही साथ ही ब्रेस्ट मिल्क प्रोडक्शन को भी बढ़ाता है.
7. कैंसर से बचाव के लिए
नियमित रूप से बेल का रस पीने से ब्रेस्ट कैंसर होने की आशंका काफी कम हो जाती है.
8. खून साफ करने में सहायक
बेल के रस में कुछ मात्रा गुनगुने पानी की मिला लें. इसमें थोड़ी सी मात्रा में शहद डालें. इस पेय के नियमित सेवन से खून साफ हो जाता है.
FALSAG
19/07/2019
दोस्तों आपको जानकर ख़ुशी होगी कि...
आपके अपने इंस्टीट्यूट *राम क्लासेज* जिसको पिछले 9सालों में आपने बहुत प्यार दिया है और आज दस हजार(10000) से ज़्यादा बच्चे यहाँ से पढ़कर आज अच्छी अच्छी पोस्ट पर काम कर रहे हैं।
आज सेकड़ो बच्चे govt. जॉब में है।
ओर सेकड़ो बच्चे प्राइवेट सेक्टर में अपनी पहचान बना चुके हैं।
इस नए सत्र के बैच स्टार्ट हो चुके हैं
1~*B.com*
2~ *competition classes*
3~ *computer Rs-cit and Tally (GST)*
आप जॉइन करे और अपने दोस्तों को बताए
*CALL 9116005497,98*
19/07/2019
दोस्तों आपको जानकर ख़ुशी होगी कि...
आपके अपने इंस्टीट्यूट *राम क्लासेज* जिसको पिछले 9सालों में आपने बहुत प्यार दिया है और आज दस हजार(10000) से ज़्यादा बच्चे यहाँ से पढ़कर आज अच्छी अच्छी पोस्ट पर काम कर रहे हैं।
आज सेकड़ो बच्चे govt. जॉब में है।
ओर सेकड़ो बच्चे प्राइवेट सेक्टर में अपनी पहचान बना चुके हैं।
इस नए सत्र के बैच स्टार्ट हो चुके हैं
1~*B.com*
2~ *compitition classes*
3~ *computer Rs-cit and Tally (GST)*
आप जॉइन करे और अपने दोस्तों को बताए
*CALL 9116005497,98*
25/06/2019
एक्सपर्ट टीचर्स की टीम के साथ नए सत्र 2019 के B.Com के नए बैच स्टार्ट हो गए हैं।
तुरंत जॉइन करे।
अभी कॉल करे 9116005497,98
13/01/2019
Happy makarsankranti
26/07/2018
Join us
B.com fresh batch
SSC GD fresh batch
23/07/2018
Morning & Evening batch
02/04/2018
आज ही जॉइन करे।
Fresh batch started......
Call:- 9116005497
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the school
Telephone
Website
Address
Jaipur
302029
Opening Hours
| Monday | 7am - 6pm |
| Tuesday | 7am - 6pm |
| Wednesday | 7am - 6pm |
| Thursday | 7am - 6pm |
| Friday | 7am - 6pm |
| Saturday | 7am - 6pm |
| Sunday | 10am - 3am |