Super String

Super String

Share

Super String for fun

18/10/2023
23/08/2023

चंद्रयान 3 की सुरक्षित और सफल लैंडिंग के लिए मैं प्रार्थना करता हूँ महाकाल कृपा करें...,
क्योंकि आज इतिहास रचा जाएगा! 🙏🚀🌕
भारत माता की जय🇮🇳🇮🇳

🇮🇳🇮🇳

14/08/2023

#विभाजनविभिषिकास्मृतिदिवस14अगस्त

#विभाजनविभिषिकास्मृतिदिवस14अगस्त
मेरे दादा जी एवं उन की पीढ़ी के असंख्य हिन्दुओं ने सन १९४७ में भारत विभाजन के कारण जो भयंकर कष्ट उठाये , मेरी यह कविता उस विषय में अपने दादा जी के साथ संवाद रूप में है- अंकुर ‘आनंद’

मुझे मालूम है बच्चे तू अब क्या बात पूछेगा
वो ज़ालिम दिन तू पूछेगा वो कातिल रात पूछेगा

कभी उमड़ेंगे आंसू तो कभी खूँ खौल उठेगा
वक़्त ने जो भुलाये हैं तू वो जज़्बात पूछेगा

तू फिर दिल में जगायेगा स्मृतियाँ जन्मभूमि की
झंग, मुल्तान, मियांवाली, अटक, गुजरात पूछेगा

तू पूछेगा कि बचपन में कहाँ पर खेल थे खेले
गाँव का नाम पूछेगा गली गुलज़ार पूछेगा (गुलज़ार=उपवन)

तू पूछेगा की शामों को कहाँ महफ़िल सजा करती
वो दरिया चिनाब की लहरें वो बिछड़ा साथ पूछेगा

वो मौसम की मेहरबानी वो मेले चिनाब के तट पर
जो मुड़ कर फिर नहीं आये तू वो लम्हात पूछेगा

खड़ी फसलें बुलाती थी सदा देता था गाँव अपना
(सदा = पुकार)
बसी हुई ज़िन्दगी कैसे हुई बर्बाद पूछेगा

तू पूछेगा की आखिर क्यों हुआ था देश बेगाना
हमे बर्बाद करने में था किनका हाथ पूछेगा

जो कहते थे कि बंटवारा हमारी लाश पर होगा
(महात्मा गाँधी की प्रसिद्ध प्रतिज्ञा)
जो वादा कर के मुकरे थे तू उनकी ज़ात पूछेगा

हमारे रहम पर जिनकी पली थी पीढियां कब से
बने फिर जान के दुश्मन तू वो बदज़ात पूछेगा

तू पूछेगा कि क्योँ दुश्मन बने चिरकाल के साथी
अर्थ ‘काफिर’ का पूछेगा ‘जूनून- ए- जिहाद’ पूछेगा

हाथ में नंगी तलवारें जुबां पर ‘या अली’ नारे
हवाओं में भी दहशत थी तू वो हालात पूछेगा

पुलिस वाले भी उनके थे हुई थी फौज भी उनकी
मुसलमानों ने फिर हमको दी कैसे मात पूछेगा

निहत्थे भी लडे थे हम धर्म निज पर अड़े थे हम
शहादत जाम पीकर कौन हुए आबाद पूछेगा

हमारी जान लेने से टिकट ज़न्नत की मिलती थी
वो उनके मज़हबी वादे वो सब वाहियात पूछेगा

सिर्फ लाशें ही पहुची थी रेलगाड़ी के डिब्बों में
वो अमृतसर के स्टेशन पर हिली कायनात पूछेगा

मेरे पावन बदन को छू न पाए यवनों की छाया
तू हिन्दू नारियों के श्रेष्ठतम ख्यालात पूछेगा

वो हँसते हँसते जा बैठीं स्वयं जलती चित्ताओं पर
तू जौहर की परिपाटी की फिर शुरुआत पूछेगा

खुद अपने हाथ से गर्दन कलम कर अपनी बेटी की
लड़ा जो फिर दरिंदों से तू ऐसा बाप पूछेगा

छीन कर माँ से शिशुओं को वो भालों पर उठाते थे
खुदा के नाम पर क्या क्या हुई वारदात पूछेगा

फ़कत स्वधर्म की खातिर मौत से खेल आये हैं ( फ़कत=केवल)
लगी जहाँ जान की बाज़ी तू वो बिसात पूछेगा

कि खंडित हो गया भूगोल गौरवशाली भारत का
तू नक्शा हाथ में लेकर खोई जायदाद पूछेगा

चरण-रज आपकी क्योंकर न मस्तक पर सजाऊँ मैं
आपसे प्रेरणा पाकर आपका वंश जूझेगा

साभार - अंकुर ‘आनंद’

13/08/2023

🙏🙏 मेरी महारानी श्री राधा रानी

#राधा #राधा #राधारानी

#प्रेमानंदमहाराज

वर्तमान समय में हमारे देश में महान सन्त प्रेमानन्द जी महाराज व्रन्दावन में वास कर रहे हैं।अगर इस देश में संत प्रेमानन्द जी जैसे कुछ और महात्मा हों जाएँ तो इन फ़र्ज़ी कथा वाचको और फ़र्ज़ी संतो की दुकान बंद हों जाएंगी जो लाखों रूपये कथा कराने के लेते हैँ खुद करोड़ों की प्रॉपर्टी बना कर दूसरों को मोह माया से दूर रहना बताते हैँ।

लाखों करोड़ों की गाड़ियां बाउंसर बड़े बड़े रेस्टोरेंट में खाना बड़े होटलों में रुकना महंगे महंगे उपहार ग्रहण करना ये सब के सब ढोंगी पाखंडी हैँ क्योकि एक सच्चे संत को कभी भी किसी प्रकार के धन व सुख सुविधा का मोह नही होता हैं इस घोर कलयुग में अगर वास्तव में आप सत्य मार्ग और पुण्य कर्म करना चाहते हैँ तो आप थोड़ा समय निकालकर प्रेमानन्द महाराज को जरुर सुनें बहुत अनमोल और सत्य बातें बोलते हैँ।

बोलो वृंदावन बिहारी लाल की जय 🙏🙏

🚩👏जय श्री राधे कृष्णा

16/07/2023

एक ग्रामीण ने तोप के लाइसेंस के लिये आवेदन दिया था..

साहब ने उसे पूछताछ के लिए बुलाया

उसे देखने हज़ारों की भीड़ और मीडिया उपस्थित हुवे।

साहब ग्रामीण से : ये तुमने तोप के लाइसेंस के लिए आवेदन पुरे होशोहवाश में दिया है?

ग्रामीण- जी हां साहब

साहब- क्या तुम बताओगे कि ये तोप तुम कहां और किस पर चलाने वाले हो।

ग्रामीण- किसी पर नहीं।

साहब- फिर।

👉 ग्रामीण- साहब पिछले साल मैंने अपने ग्रामीण बैंक में ➡️1 लाख रुपये के बेरोजगार लोन के लिये आवेदन किया, बैंक वालो ने पूरी जाँच पड़ताल कर मुझे ➡️10 हज़ार रुपये का लोन प्रदान किया।

👉 उसके बाद मेरी बहन की शादी में मैंने राशन से ➡️100 किलो शक्कर के लिए आवेदन किया और मुझे राशन से सिर्फ ➡️10 किलो शक्कर मिली।

👉 अभी कुछ दिन पहले जब मेरी फसल बाढ़ में डूब गयी तो पटवारी जी ने मेरे लिए ➡️50 हज़ार रुपये का मुवायजा स्वीकृत करने की बात करके गया और मेरे खाते में मात्र➡️ 5 हज़ार रुपये ही आये।

👉 इसलिए अब मैं सरकारी कार्यप्रणाली को बहुत अच्छे से समझ गया हूँ,

मुझे तो बंदर भगाने के लिये ▶️पिस्तौल का लाइसेन्स चाहिए था

पर मैंने सोचा की यदि मैं पिस्तौल के लाइसेन्स का आवेदन करूँगा तो

मुझे कही आप ▶️गुलेल का लाइसेन्स न दे दे,

इसलिए मैंने #तोप के लाइसेन्स का आवेदन किया।
😝😝😝😝😝😝

▶️ #साहब_बेहोश

😁😁😁😄😄😄

Photos from Super String's post 14/07/2023

चांद के पार चलो, हम हैं तैयार चलो।।

14 july, 02:35 pm

चंद्रयान - 3 सफल लॉन्च

जय भारत 🇮🇳

13/07/2023

👇👇

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Jaipur?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Website

Address


Jaipur