Helping Hand Foundation Jaipur Rajasthan

Helping Hand Foundation Jaipur Rajasthan

Share

Helping Hand Foundation (HHF) is a non for profit organization. It was setup in 2010 with the vision of “Creating Partnership with the Needy”.

Helping Hand Foundation (HHF) is a non-profit organization. It was set up in 2011 with the vision of “Creating Partnership with the Needy”. It works in the areas of Education, Skills, Health, Women Upliftment, Disaster relief, and Aid to Poor. The organization aims to deliver at the grassroots with distinct preference for the depressed and the disadvantaged sections, enabling them to attain all that a common citizen cherishes.

03/08/2023

अस्सलामु अलैकुम वा रहमतुल्लाहि वा बरकातुहू।

अल्हम्दुलिल्लाह, 24-07-2023, को हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन, जयपुर की एक अहम नशिस्त में नई जिम्मदारियों का तकरूर किया गया।

1- चैयरमेन- मुहम्मद ईमरान
2- वाईस चैयरमेन- डॉ मुहम्मद हुसैन
3- जनरल सेक्रेटरी- नईम रब्बानी
4- सेक्रेटरी
महबूब उर रहमान
मुहम्मद आबिद खान
5- ट्रैसरार- अब्दुल हकीम
6- अकाउंटेंट- मुहम्मद साज़िद

Helping Hand Foundation, Jaipur

04/12/2022

निशुल्क free RSCIT कंप्यूटर ट्रेनिंग राजस्थान सरकार कि नौकरी में अनिवार्य कोर्स

सूचना :- महिला विभाग द्वारा प्रायोजित इंदिरा महिला शक्ति प्रशिक्षण एवं कौशल संवर्द्धन योजना वर्ष 2022-23 के अंतर्गत आवेदन www.myrkcl.com/wcd पोर्टल पर स्वीकार करना प्रारंभ हो चूका है |
प्रकाशित अंतिम तिथि :- 10-दिसम्बर-2022
Dear Sir/Madam,
जैसा की आप जानते है की हर वर्ष की भांति इस वर्ष (2022-23) भी महिला विभाग द्वारा इंदिरा महिला शक्ति प्रशिक्षण एवं कौशल संवर्द्धन योजना के अंतर्गत नि:शुल्क RS-CIT

इस वर्ष योजना में आवेदन हेतु विभाग द्वारा महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए आवेदक का JANAADHAR (जनाधार) में पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है अतः जिन महिला आशार्थियों द्वारा अब तक JANAADHAR (जनाधार) में पंजीकरण नहीं करवाया है अथवा विवरण अपडेट नहीं है वे जल्दी से जल्दी यह कार्य पूर्ण कर योजना में आवेदन करें | अधिक जानकारी के लिए पोर्टल https://janaadhaar.rajasthan.gov.in/ विजिट करें
योजनान्तर्गत RS-CIT / RS-CFA कोर्स पूर्व वर्षो में भी संचालित हो चुके है अतः इनकी जानकारी आशार्थियों/ज्ञान केन्द्रों में पहले से ही है व अच्छी संख्या में आवेदन प्राप्त किये जाते है |

Passport size photo
Aadhar card
Jan aadhar card
10th Markssheet

ज्ञान केंद्र वार आरक्षण की स्थिति (RS-CIT / RS-CFA कोर्स हेतु )

SC श्रेणी हेतु आरक्षित सीटें
ST श्रेणी हेतु आरक्षित सीटें
कॉमन मेरिट (सभी श्रेणी शामिल)
ज्ञान केंद्र पर आवंटित होने वाली कुल सीटों में से आरक्षण की सीटों की स्थिति
18% Seat
14% Seat
Remaini
पूर्व वर्षों के अनुभव के आधार पर यह देखा गया है की उपरोक्त तीनों कोर्स हेतु अक्सर आरक्षित श्रेणी हेतु सीटें आशार्थियों के उपलब्ध ना होने पर खाली रह जाती थी अतः अपने स्तर पर सभी श्रेणियों के पात्र आशार्थियों को जागरूक कर योजना में लाभ लेने हेतु आवेदन करने हेतु प्रेरित करें |
महिला विभाग के विज्ञापन में आवेदन हेतु अंतिम तिथि 10-दिसम्बर-2022 प्रकशित की गयी है |



#निशुल्ककंप्यूटरट्रेनिंग

02/11/2022

organization
Aagaz EdTech Foundation

#नि:शुल्क मेगा #रोजगार मेला, मुस्लिम स्कूल, एमडी रोड, जयपुर में 🎺

🆓 एसोसिएशन ऑफ मुस्लिम प्रोफेशनल्स (एएमपी) और यूनाइटेड मुस्लिम एड (यूएमए) जयपुर की ओर से जयपुर और आसपास के इलाकों के बेरोजगार युवकों के लिए निशुल्क मेगा रोजगार मेला लगाया जा रहा है।

✔️ दिन व तारीख: शनिवार, 19 नवंबर 2022

🕰️ समय : सुबह दस बजे से

✔️ जॉब रिक्तियां : एफएमसीजी, रिटेल, हॉस्पीटेलेटी, बीपीओ, बैंकिंग, फेसिलिटी मेनेजमेंट, फाइनेंस, हैल्थ केअर और अन्य कई एंट्री लेवल नौकरियां।

✔️ योग्यता : दसवीं, बारहवीं, स्नातक, स्नातकोत्तर

✔️ जरूरी दस्तावेज : अपने बायोडेटा की दस प्रतियां साथ लाएं।

✔️ पात्रता मापदंड : आयु- कम से कम 18 वर्ष, फ्रेशर और अनुभवी

✔️ स्थान - मुस्लिम स्कूल कैम्पस, एमडी रोड, जयपुर, राजस्थान-302004

✔️ रजिस्ट्रेशन लिंक: रजिस्टर कीजिए ⬇️
http://www.ampindia.org/AMPJobForm

(पहले से रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है)

✍️ नोट - यह रोजगार मेला निशुल्क है और सभी समुदाय के बेरोजगारों के लिए है।

📞 किसी भी तरह की जानकारी के लिए आप कॉल कर सकते हैं-
फैयाज अहमद अंसारी- 9252042222
मोहम्मद जुबेर - 9587380950

✔️ मास्क पहनकर ही रोजगार मेले में आएं। कोविड नियमों की पालना करना जरूरी है।

सादर
टीम रोजगार सहायता सेल
एसोसिएशन आफ मुस्लिम प्रोफेशनल्स (एएमपी)
यूनाइटेड मुस्लिम ऐड जयपुर
Aagaz Organization

Photos from Helping Hand Foundation Jaipur Rajasthan's post 27/09/2022

प्रतिभा को मिला प्रशिक्षण का सुनहरा अवसर
हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन द्वारा सिद्दीका सिलाई सेन्टर लंकापुरी पर प्रमाणपत्र वितरण का एक समारोह आयोजित किया गयाI यह समारोह उन लड़कियों व महिलाओं के लिए आयोजित किया गया जो की सिलाई तो सीखना चाहती थी लेकिन आर्थिक परेशानियों के कारण फीस देने में असमर्थ थीl संस्था को जब इस बात का पता लगा तो अपने स्तर पर प्रयास करके इनके लिए निःशुल्क सिलाई सीखने की व्यवस्था की तथा कोर्स पूर्ण करने पर 38 लड़कियों व महिलाओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आई सी आई सी आई (icici) स्किल डवलपमेंट इंस्टिट्यूट,मालवीय नगर जयपुर की कोऑर्डिनेटर नाज़रीन सुल्ताना रही उन्होंने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए सभी को आगे बढने के लिए प्रेरित कियाl कार्यक्रम में फाउंडेशन के सेक्रेट्री महबूब-उर-रहमान ने भी शिरकत की, सभी प्रशिक्षणार्थियों से संवाद किया तथा सभी को आगे शिक्षा जारी रखने की सलाह दी
अंत में द ग्लोबल कोचिंग इंस्टिट्यूट हेड समद सर ने सभी को धन्यवाद दिया साथ ही भविष्य में हर संभव मदद करने का भरोसा दिलायाl

Photos from Helping Hand Foundation Jaipur Rajasthan's post 04/07/2022

अनाथ बच्चों को मिला शिक्षा का सुनहरा अवसर
हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन द्वारा अनाथ व जरूरतमंद बच्चों के लिए ऑर्फ़न स्कॉलरशिप वितरण का समारोह आयोजित किया गयाI सत्र 2022-23 की पहली क़िस्त के रूप में 1,24,000 रूपए की राशि चैक द्वारा 34 बच्चों को वितरित की गईI संस्था ने इन बच्चों की दसवीं कक्षा पूर्ण होने तक शिक्षा सहायता उबलब्ध करने का बीड़ा उठाया हैI फाउंडेशन के चेयरमैन इंजीनियर मुहम्मद रमज़ान युसूफ ने सभी बच्चों को हालात से लड़ने के लिए प्रेरित किया तथा इसके लिए कई उदाहरण उनके समक्ष रखे साथ ही फाउंडेशन के विभिन्न कार्यों की जानकारी दी तथा ऑर्फ़न स्कॉलरशिप के तहत बताया की आर्थिक कारणों से स्कूल छोड़ने की समस्या को देखते हुए कुछ बच्चों को शिक्षा सहायता उपलब्ध कराने की ठानी और आज इस प्रोग्राम को सफलतापूर्वक चलते हुए 8 वर्ष पूर्ण हो चुके हैI फाउंडेशन के जनरल सेक्रेट्री डॉ.मुहम्मद हुसैन ने सभी बच्चों को करियर गाइडेंस के रूप में कुछ खास बातों को विज्ञान के आधार पर समझायाI प्रोग्राम के मुख्य अतिथि नईमुद्दीन कुरैशी (अध्यक्ष जामा मस्जिद जयपुर व अध्यक्ष जमयतुल क़ुरैश राजस्थान) ने अपने उद्बोधन में सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए ईश्वर से कामना की व सभी बच्चों को अपनी शुभकामनाएं दीI अंत में अध्यक्षीय भाषण मुहम्मद नाजिमुद्दीन साहब (अध्यक्ष जमात ए इस्लामी हिन्द,राजस्थान) का रहा उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा अनाथ बच्चे समाज की जिम्मेदारी है हमें इन बच्चो की अधिक से अधिक सहायता करनी चाहिए ताकि इन्हें अपने अनाथ होने का दुःख ना हो और इन बच्चों को लगे की हमारी सहायता के लिए हमारे साथ कोई है साथ ही बच्चों की माताओं व परिवार के अन्य सदस्यों से अपील करते हुए कहा की बच्चों में नैतिकता व अच्छे संस्कार देने की जिम्मेदारी आपकी है ताकि ये बच्चे आगे चलकर अच्छे समाज के निर्माण में अपना योगदान दे सकेंI
प्रोग्राम में वेलफेयर पार्टी ऑफ़ इंडिया,राजस्थान के महासचिव हसीन अहमद व समाज सेवी अब्दुर रशीद अगवान ने भी अपने विचार व्यक्त किये तथा डॉ जावेद (एसोसियेट प्रोफ़ेसर टी. बी एंड चेस्ट हॉस्पिटल जयपुर) ने भी अपनी बातों से बच्चो को अथक मेहनत करने के लिए प्रेरित कियाI सभी अतिथिगणों ने बच्चों को चेक वितरित कियेI प्रोग्राम में फाउंडेशन के सेकेट्री महबूब उर रहमान, ट्रस्टी मुहम्मद साज़िद, कोर्डिनेटर व मीडिया प्रभारी नईम मंसूरी व अन्य अतिथि मौजूद रहेI

Want your organization to be the top-listed Non Profit Organization in Jaipur?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address


Jaipur
302002