DYFI Rajasthan

DYFI Rajasthan

Share

भारत की जनवादी नौजवान सभा (DYFI)
राज्य कमेटी राजस्थान का अधिकृत फेसबुक पेज

16/05/2026
Photos from DYFI Rajasthan's post 14/05/2026

*मलसीसर में छात्र से मारपीट के विरोध में डीवाईएफआई का प्रदर्शन*
*-एसपी को सौंपा ज्ञापन, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग*

हनुमानगढ़। भारत की जनवादी नौजवान सभा (DYFI) द्वारा मलसीसर गांव के एक नाबालिग विद्यार्थी के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की गई। जिला महासचिव वेद मक्कासर के नेतृत्व में संगठन पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने घटना पर गहरा रोष जताया।
ज्ञापन में बताया गया कि 10 मई 2026 को एक नाबालिग छात्र रजत शर्मा का रोडवेज बस कंडक्टर के साथ एक रुपये को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि विवाद के बाद बस कंडक्टर ने फोन कर कुछ बदमाशों को मलसीसर बस स्टैंड पर बुला लिया। जैसे ही छात्र बस से नीचे उतरा तो कंडक्टर और उसके साथ आए लोगों ने छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया।
डीवाईएफआई नेताओं ने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधी प्रवृत्ति के लोग खुलेआम गुंडागर्दी कर रहे हैं और उन्हें प्रशासन का कोई भय नहीं है। ज्ञापन में हाल ही में नेठराणा गांव में एक बच्चे की हत्या का भी उल्लेख किया गया, जिसमें अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की गई।
संगठन के प्रतिनिधियों ने कहा कि छात्र के साथ हुई मारपीट से सर्व समाज में भारी रोष व्याप्त है और यदि समय रहते आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। इसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
इस दौरान डीवाईएफआई कार्यकर्ताओं ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी, पीड़ित छात्र को न्याय दिलाने तथा जिले में कानून व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठाई। ज्ञापन सौंपने वालों में बिंटू चौटाला, विक्रम कुमार ,दिनेश ,राजेंद्र कुमार, विनोद सहजीपुरा एडवोकेट ,संदीप एडवोकेट, रामनिवास, नवीन कुमार, बलकरण सिंह, कपिल, मोनू, सुरेश सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Photos from DYFI Rajasthan's post 14/05/2026

भारत की जनवादी नौजवान सभा
तहसील कमेटी लूनकरनसर
==========================
सादर प्रकाशनार्थ......

भारत की जनवादी नौजवान सभा लूनकरणसर का 19वां तहसील सम्मेलन आज कामरेड हेतराम बैनीवाल नगर प्रजापत मार्केट रोझां में ध्वजारोहण करने के साथ ही शुरू हुआ। इस दौरान अध्यक्ष मण्डल व संचालन मण्डल का गठन किया। सम्मेलन को मुख्य-वक्ता पूर्व प्रदेश कमेटी सदस्य रामदयाल पटीर, किसान क्वी रघुवीर सिगाठीया ने संबोधित किया। व संगठन को मजबूत बनाने पर विचार रखे। किसान सभा के तहसील उपाध्यक्ष भंवरलाल शर्मा ने विरादराना संगठन की तरफ से बधाई स्वरूप शुभकामनाएं संदेश दिया। सम्मेलन में प्रवेक्षक- जिलाध्यक्ष- सत्यपाल प्रजापत व राज्य सचिव मण्डल सदस्य रामप्रताप चालीया मौजूद रहे। गत तीन वर्षों की लिखित रिपोर्ट तहसील सचिव पुनमचंद प्रजापत ने रखी। रिपोर्ट पर आठ साथियों ने बहस में भाग लिया। सम्मेलन में तहसील भर से 53 प्रतिनिधियों ने भाग लिया वहीं 19 सदस्य नवनिर्वाचित तहसील कमेटी का गठन किया। जिसमें मांगीलाल नायक को (तहसील अध्यक्ष) व दानाराम पंवार को (तहसील सचिव) चुना गया।
रामदयाल पटीर, प्रेम कुमार, शोभासिंह और बलवंत कड़वासरा को (उपाध्यक्ष)
पुनमचंद प्रजापत, जगदीश बरोड़, शिवलाल खिचड़, रायशाहब कालवा को (स्यूक्त सचिव)
सत्यपाल प्रजापत (कोषाध्यक्ष)
विनोद शिल्ला, महेंद्र खान को (मिडिया प्रभारी)
रामप्रताप चालीया, रामस्वरूप गर्वा, शंकरलाल, कोजूराम , बिहारीलाल मेघवाल सहित कार्यकारणी का गठन किया। इस दौरान बढ़ती मंहगाई पर रोक लगाने, बैरोजगार नौजवानो को बैरोजगारी भत्ता देने। मनरेगा योजना तहसील भर चालू करने सहित कई 11 संघर्ष के प्रस्ताव पारित किये। इस दौरान सीपीआई एम तहसील सचिव रामप्रताप पटीर ने संगठन की रिति-निती व स्थापना से लेकर वर्तमान स्थिति पर संगठन की महत्ता को बताया। उन्होंने कहा कि आज आम नागरिक को अपने मूल-भूत अधिकारो से वंचित किया जा रहा है। सरकारों की ग़लत नितियों की वजह से सरकारी संस्थाओं का निजीकरण तेजी से किया जा रहा है। जिसके कारण बैरोजगारी के आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं। पीपीपी मोड के तहत आर्थिक सामाजिक समानता स्तर गिरता जा रहा है। आरक्षण में भारी कटौती की जा रही है। अतः इस प्रस्थिति में नौजवानो को एकजुट होकर संघर्ष करने की जरूरत है। सभी साथियों का आभार व्यक्त करते हुए सम्मेलन सम्पन्न की घोषणा की।
इस अवसर पर 14 मई को पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने। मनरेगा योजना को चालू करने। नगर पालिका के मर्ज वार्डों के भौतिक सत्यापन करवा कर वोटर लिस्ट दुरुस्त करने। टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में आने वाले वाहनों को टोल मुक्त करने। सहित कई मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित तहसील अध्यक्ष मांगीलाल नायक व तहसील सचिव - दानाराम पंवार का साफ़ पहनाकर स्वागत किया। वही नवनिर्वाचित तहसील कमेटी द्वारा मुख्य अतिथि रघुवीर सिगाठीया, व भंवरलाल शर्मा को सोल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
धन्यवाद्
निवेदक - दानाराम पंवार
सचिव नौजवान सभा लूनकरणसर

Photos from DYFI Rajasthan's post 14/05/2026
11/05/2026

भारत की जनवादी नौजवान सभा (DYFI ) द्वारा प्रदेशभर में सदस्यता अभियान चलाने के राज्य कमेटी के निर्णय पर संगठन के राज्य महासचिव किशोर मांडोता ने बात रखी।

Photos from DYFI Rajasthan's post 10/05/2026

भारत की जनवादी नौजवान सभा (DYFI) राज्य कमेटी की बैठक दिनांक 10 मई 2026 को मजदूर किसान भवन जयपुर में आयोजित की गई। बैठक में पिछे की समीक्षा की गई तथा भावी कार्यक्रम तय किए गए।
1. पूरे प्रदेश में 15 मई से 15 जुलाई तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। एक लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया गया है।
2. राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 13 , 14 जून को हनुमानगढ़ में आयोजित किया जाएगा।

Photos from DYFI Rajasthan's post 03/05/2026

भारत की जनवादी नौजवान सभा DYFI ब्लॉक कमेटी मुकुंदगढ़, झुंझुनू
ब्लॉक कमेटी मुकुंदगढ़ की प्रथम बैठक सम्पन्न
आसिफ को अध्यक्ष
सिकंदर बने महासचिव
आज दिनांक 02-04- 2026को DYFI जिला महासचिव योगेश कटारिया ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि मुकुंदगढ़ नगर की बैठक सम्पन्न हुई बैठक की अध्यक्षता सहजान ने की बैठक में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की! जिला महासचिव योगेश कटारिया ने संगठन के इतिहास व संघर्षों के बारे कार्यकर्ताओं को समझाते हुए कहा कि रोजगार के नाम पर हमें सिर्फ खोखले वादे मिले हमें DYFI बैनर के तले नौजवानों की लड़ाई को मजबूत करना होगा तथा नोजवानो को वैज्ञानिक सोच अपनाते हुए लड़ना होगा जिला कमेटी सदस्य तौफीक खोखर ने कहा कि किसान ओर नौजवान को हर गांव में संगठन बनाते हुए अपने अधिकार के लिए लड़ना होगा जिसके लिए DYFI अभियान चलाएगी DYFI के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष विजय यादव ने बताते हुए कहा कि राज्य व केंद्र सरकार युवाओं को सांप्रदायिकता के नाम पर बांटने का काम कर रही है युवाओं को अंध विश्वास में गुमराह कर रही हैं जिसके विरुद्ध युवाओं को एक जुट होकर संघर्ष करना होगा DYFI के जुनैद कुरैशी ने सभी का आभार प्रकट कर DYFI को मजबूत करने का आह्वान किया गया!अंत में 15 सदस्य कमेटी का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष आसिफ,महासचिव सिकंदर, उपाध्यक्ष असरफ,संयुक्त सचिव अल्ताफ,सोशलमीडिया प्रभारी जावेद , को चुना गया!

Photos from DYFI Rajasthan's post 28/04/2026

#जिला #कमेटी #सीकर का कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम मे भाग लिया व सांगठनिक गतिविधियो पर चर्चा कर संगठन विस्तार की योजना बनाई। 30000 #सदस्यता का लक्ष्य। 1मई से 30 मई तक रहेगा सदस्यता अभियान।

Photos from DYFI Rajasthan's post 15/04/2026

उदयपुरवाटी में कल तहसील कमेटी द्वारा अम्बेडकर जयंती मनाई गई।

Want your organization to be the top-listed Non Profit Organization in Jaipur?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Website

Address


Majdur Kishan Bhawan
Jaipur