Lok Bhavan Rajasthan
Shri Haribhau Bagade - हरिभाऊ बागडे is the Governor of Rajasthan. This is the official page of Lok Bhavan, Jaipur.
राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे जी ने विश्वविद्यालय नियम—प्रावधानों को दरकिनार कर मनमाने तरीके से नियुक्तियों में अनियमितताएं करने मामले में कुलगुरु प्रो. देवस्वरूप को अपने पद से तत्काल प्रभाव से हटाने के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश राज्य सरकार के परामर्श से जारी किये गये हैं।https://lokbhavan.rajasthan.gov.in/content/dam/lokbhavan/pdf/pressnotes/2026/May/kulguru.pdf
27/05/2026
राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे जी ने खाटूश्यामजी जा रहे वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने पर चौमूं स्थित आर.के. हॉस्पिटल में भर्ती घायलों की कुशलक्षेम पूछी औरअच्छे ईलाज के लिए निर्देश दिए। उसमें सवार गांव हरगुण्ड, जिला परबनी, महाराष्ट्र के मृतकों के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से मृतकों की पुण्यात्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है। उन्होंने दुर्घटना में घायल लोगों के प्रति सहानुभूति जताते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
27/05/2026
भारतीय वायुसेना के अधिकारी स्क्वाड्रन लीडर श्री सक्षम अग्रवाल जी ने राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे जी के परिसहाय के रूप में पदभार ग्रहण किया हैं ।
27/05/2026
राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे जी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों की डिग्रियां डिजी लॉकर में लाइव की और विधि शिक्षा में राष्ट्र और समाज हितों को सदा अग्रणी रखने,उच्च संवैधानिक मूल्यों के साथ राजस्थान को अग्रणी किए जाने का आह्वान किया।
माननीय राष्ट्रपति द्वारा लोक कल्याण क्षेत्र में स्वामी ब्रह्मदेव महाराज जी,लोकवाद्य भपंग को पहचान दिलाने वाले श्री गफरूद्दीन मेवाती जोगी जी, अलगोजा वादक श्री तगाराम भील जी को पद्मश्री दिये जाने पर राज्यपाल जी ने प्रसन्नता जताते हुए कहा कि राजस्थान इससे गौरवान्वित हुआ है।
25/05/2026
राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे जी ने श्री राधा माधव जी के दर्शन किए और मंदिर परिसर में सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार में सम्मिलित हुए।उन्होंने बटुकों को आशीर्वाद स्वरूप दक्षिणा दी और उनसे धर्म के मार्ग पर चलने, बड़ों का आदर करने और समाज में ज्ञान व सेवा का प्रसार करने का आह्वान किया।
22/05/2026
राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे जी ने साहित्य अकादेमी के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित कला मर्मज्ञ डॉ. राजेश कुमार व्यास जी के संपादन में प्रकाशित पुस्तक 'नाट्यशास्त्र : पंचम वेद पर एकाग्र' का लोकार्पण किया। जिसमें देश के मर्मज्ञ विद्वानों ने नाट्यशास्त्र के विविध आयामों पर लेखन किया है। इस अवसर पर राज्यपाल के प्रमुख विशेषाधिकारी श्री राजकुमार सागर भी उपस्थित रहे।
21/05/2026
राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे जी ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2025 के बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों से संवाद करते हुए उन्हे आम जन के प्रति संवेदनशील होकर कार्य करने और पंक्ति के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति, गरीब और वंचित लोगों के कल्याण के लिए कार्य करने का आह्वान किया|
20/05/2026
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे जी ने बांदीकुई क्षेत्र में आयोजित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लिया तथा आभानेरी स्थित विश्व प्रसिद्ध चांद बावड़ी का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक मूल्यों और धार्मिक आयोजनों की सामाजिक भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए।
20/05/2026
राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे जी की नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी से शिष्टाचार भेंट हुई।
Click here to claim your Sponsored Listing.