SMS Defence Academy
Welcome to Shree Rajput Sabha Jaipur. Start Your Defence Coaching For NDA | ARMY | NAVY. Join Today
30/10/2024
11/08/2024
प्रेस विज्ञप्ति
श्री राजपूत सभा जयपुर के पूर्व महामंत्री स्व. ठा.सा. श्री बलवीर सिंह हाथोज की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रृद्धांजलि एवं पुष्पांजलि सभा का आयोजन।
जयपुर दिनांक 11 अगस्त 2024। आज राजपूत सभा के महामंत्री स्व. ठा.सा. श्री बलवीर सिंह हाथोज की प्रथम पुण्यतिथि पर अपराहन 02 बजे से 04 बजे तक सभा भवन मे श्रृद्धांजलि एवं पुष्पांजलि सभा रखी गई, जिसमें सर्व समाज व राजपूत समाज के गणमान्य लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित की।
समाज के विभिन्न संगठनो व महानुभावो ने, राजपूत सभा की कार्यकारणी एवं जिला ईकाईयों की कार्यकारणी ने स्व. ठा.सा. श्री बलवीर सिंह जी हाथोज को श्रृद्धासुमन अर्पित किये। उनकी स्मृतियों को याद करते हुये सभाध्यक्ष राम सिंह चन्दलाई ने कहा की बलवीर सिंह जी बहुत सेवा भावी एवं मिलनसार स्वभाव के धनी थे पिछले दो दशकों से ज्यादा समय श्री राजपूत सभा के विभिन्न पदो पर रहते हुए सभा के चहुमुखी विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। श्री राजपूत सभा की सभी गतिविधियों तथा सामूहिक विवाह आयोजनों में इनकी समाज सेवा को कभी भुलाया नहीं जा सकता। सभा और राजपूत समाज इनकी सेवाओं के लिए ऋणी रहेगा। अन्य वक्ताओं में श्री राजपूत सभा के संगठन मंत्री धीर सिंह जी शेखावत, अर्जुन सिंह हाथोज, दौसा जिला इकाई अध्यक्ष गोपाल सिंह हामावास, सुरजीत सिंह चावंडेड़ा, बद्री सिंह राजावत, महिपाल सिंह मकराणा, चैन सिंह राठौड़ अध्यक्ष; भारतीय क्षत्रिय महासंघ, एडवोकेट राजेन्द्र सिंह तंवर ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में बलवीर सिंह जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालकर श्रृद्धासुमन अर्पित किये।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष प्रताप सिंह राणावत, संगठन मंत्री धीर सिंह शेखावत, सहमंत्री मोहन सिंह बगड़, कोषाध्यक्ष प्रधुमन सिहं मूंडरू, अजयपाल सिंह पचकोड़िया, अजयवीर सिंह जीरोता, एडवोकेट गजराज सिंह कैलाई, नटवर सिंह रोयल, मूल सिंह शेखावत, लोकेन्द्र सिंह लोटवाड़ा, हर्षवर्धन सिंह शेखावत, शंकर सिंह शेखावत, जयपुर जिला इकाई अध्यक्ष गणपत सिंह राठौड़, जयपुर देहात जिला इकाई अध्यक्ष मोती सिंह सांवली आदि उपस्थित महानुभावो ने पुष्पांजलि अर्पित की।
सचिव
सादर प्रकाषनार्थ,
संलग्न फोटो
05/08/2024
🥳 Big Announcement 🥳
🏆 सवाई मान सिंह रत्न खोज परीक्षा 🏆
👩💻परीक्षा दिनांक : 11 August 2024
समय : 9:00 AM बजे
💥आवेदन की अंतिम तिथि : 8 August 2024
📝फ्री रजिस्ट्रेशन
🥇Rank 1st : 11000/- व S.M.S. रत्न प्रमाण पत्र
🥈Rank 2nd : 5100/- व S.M.S. रत्न प्रमाण पत्र
🥉Rank 3rd : 2100/- व S.M.S. रत्न प्रमाण पत्र
🏅🏅4th Rank से 50 Rank प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को फ़ीस में 35% डिस्काउंट 🏅🏅
📝॰ परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को संस्थान में एडमिशन लेने पर फीस में 25 प्रतिशत तक छूट
॰ परीक्षा OMR सीट पर आयोजित होगी
॰ सामान्य ज्ञान के 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे तथा नकारात्मक अंकन का प्रावधान होगा
॰ पुरस्कार राशि उसी दिन सेमिनार में दी जाएगी
॰ ऑफ़लाइन रजिस्ट्रेशन के लिए SMS इंस्टिट्यूट ऑफ़िस विज़िट करें
नीचे दिए गए Link पर अभी तुरंत Click करके टेस्ट में भाग लेने हेतु आवेदन करें
https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSegoSP3bZsepBhRbC3Jm2uMZsTaDkkbMBb-PZw7E6xI8AFtMA/viewform?usp=sf_link
Event Address: Location 📍
📌Plot-3, 80 Feet Road, Gopi Colony, Gopalpura Mode, Jaipur, Rajasthan-302029 For More Information - +91-9799397959
जयपुर में RAS व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग करने वाले राजपूत समाज के बच्चों व उनके अभिभावको की सूचनार्थ ।
जयपुर में राजपूत सभा द्वारा 1997 से SMS coaching institute प्रतियोगी
परीक्षाओं की तैयारी के लिए संचालित है।
जयपुर में प्रतिवर्ष क़रीब तीन हज़ार राजपूत बच्चे कोचिंग करने विभिन्न इन्स्टिटूट में आते हैं जो जानकारी के अभाव में ज़्यादा फ़ीस देकर , ज़्यादा रहने खाने का खर्चा वहन करते हैं। उदाहरण के तौर पर RAS की कोचिंग क़रीब पंद्रह महीने की होती हैं अन्य जगह फ़ीस एक लाख रुपए व राजपूत सभा में राजपूत समाज के बच्चों के लिए पचास प्रतिशत की छूट के साथ रुपए पचास हज़ार अन्य टीचर , ग्रेड 1st, 2nd , 3rd की भी राजपूत बच्चों की आधी फ़ीस , ठहरने खाने के अन्य जगह आठ हज़ार व राजपूत सभा हॉस्टल में चार हज़ार , BPL , विधवा , गरीब परिवार , 90 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त बच्चों को विशेष रियायत ।
समाज के जयपुर में कार्यरत IAS,IPS,RAS द्वारा मार्गदर्शन . अनुभवी अध्यापकों द्वारा पढ़ाया जाना । इतना सब होने के बावजूद विभिन्न दूर दराज के ज़िलों से आने वाले बच्चों व उनके अभिभावको को जानकारी के अभाव में नुक़सान हो रहा है ।
राजपूत सभा जयपुर सभी राजपूत समाज के संगठन के पदाधिकारी व समाज के सभी प्रबुद्धजनो से आग्रह करती है की यह सूचना सभी अपने कांटैक्ट में भेजकर समाज को सूचित करे जिससे समाज को फ़ायदा हो सके।
धन्यवाद
धीरसिंह शेखावत
संगठन मंत्री व कार्यकारनी राजपूत सभा भगवानदास रोड नियर पाँचबत्ती जयपुर
01412361121 , 9828562559
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Address
Mahal Yojana, A Block Vistar, Plot No. 261, Opposite Petrol Pump, Near Akshayapatra, Jagatpura
Jaipur
302033
Opening Hours
| Monday | 8am - 8pm |
| Tuesday | 8am - 8pm |
| Wednesday | 8am - 8pm |
| Thursday | 8am - 8pm |
| Friday | 8am - 8pm |
| Saturday | 8am - 8pm |