Advocate Rao Sumer Singh
All motor accident claims are handled by me & Legal help and advice is provided.
13/04/2022
वक़ालत, एक ऐसा पेशा जिसे बहुत ही सम्मान और उच्च नजरिये से देखा जाता है, और देखा भी क्यों न जाये हर एक अधिवक्ता अपने क्लाइंट्स के लिए जी जान लड़ाने को तैयार रहता है, बताई हुई फीस और फ़ाइल देकर क्लाइंट तो फ्री हो जाता है, पर एक अधिवक्ता को हर तारीख पर फ़ाइल के साथ तैयार रहने की टेंशन दे जाता है, रंगीन दुनिया में काले लिबाज़ को ओढ़े हुए अधिवक्ता फाइलों को एक कोर्ट से दूसरे कोर्ट लेकर दौड़ते रहते है, अपनी ख्वाइशें, अपने सपने, अपना सुख, सब उस फाइलों में ही दबा रह जाता है, हाथ में रहती है तो फाइलें, कुछ अधिवक्ता है जो अच्छे तरीके से इस पेशे में रहते हुए अपनी सभी इच्छाएं पूरी कर रहे है, पर उन अधिवक्ताओ की संख्या ज्यादा है जो रोज की होने वाली कमाई पर निर्भर है, कोई भी सरकार हो केंद्र की या राज्य की किसी की नजर हम अधिवक्ताओ की तरफ जाती ही नही है, हर सरकार नई नई योजनाएं सभी के लिए शुरू करती है, पर अधिवक्ताओं के हिस्से में आती है तो सिर्फ फाइलें, घर परिवार का मोह हमसे कम हो जाता है, और अधिवक्ता घर परिवार को एक तरीके से छोड़े ही बैठे होते है, एक एक मुकद्दमा सालों साल चलता है, और अगर कोई मुकद्दमा जीत भी जाये तो जीत की खुशी भी क्लाइंट्स को समझ नही आती, समाज का ये एक पढा लिखा तबका जो विधिक बौद्धिक नैतिक सामाजिक सभी तरह का ज्ञान रखता है खुद ही अपने हिस्से के लिए लड़ नही पाता है, मैं सभी चुनी हुई राज्य सरकारों से या केंद्र सरकार से विनती करूँगा कि वकील है हम इस समाज की सबसे मजबूत कील है हम, हमे कमजोर न करे बल्कि हमे और भी ज्यादा मजबूत बनाये जिससे हम इस समाज को एक अंधेरे और गर्त में जाने से बचा सके।🙏
17/03/2022
🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳
होली सिर्फ एक दूसरे को रंग लगाने का त्यौहार नहीं है बल्कि ये त्यौहार है प्रेम का, समरसता का और अपनत्व की भावना का…एक दूसरे को रंग लगाकर हम पुरानी सारी बुराइयाँ भूल जाते हैं और नए सिरे से जिन्दगी की शुरुआत करते हैं। इससे आपस में प्रेम की भावना बढती है।☺️
होली के खूबसूरत रंगों की तरह
आपको और आपके पूरे परिवार को
मेरी तरफ से बहुत बहुत रंगों और उमंगो भरी शुभकामनायें।👏🌈
🙏होली की ढेरसारी शुभकामनाएं🙏
एडवोकेट सुमेर सिंह
राजस्थान हाई कोर्ट जयपुर
07727010520
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
06/02/2022
लता मंगेशकर (28 सितंबर 1929 – 6 फ़रवरी 2022) भारत की सबसे लोकप्रिय और आदरणीय गायिका थीं, जिनका छः दशकों का कार्यकाल उपलब्धियों से भरा पड़ा है। हालाँकि लता जी ने लगभग तीस से ज्यादा भाषाओं में फ़िल्मी और गैर-फ़िल्मी गाने गाये हैं लेकिन उनकी पहचान भारतीय सिनेमा में एक पार्श्वगायिका के रूप में रही है।
इनकी मृत्यु कोविड से जुड़े जटिलतों से आज 6 फरवरी 2022 को मुम्बई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में हुई। वे कुछ समय से बीमार थीं। उनकी महान गायकी और सुरम्य आवाज के दीवाने पूरी दुनिया मे है। प्यार से उन्हें 'लता दीदी' कहकर पुकारते हैं।
भगवान दिवंगत आत्मा को शांति देकर अपने श्री चरणों मे स्थान दे।
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
24/01/2022
राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं!
🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳
अगर हीरा है बेटा,
तो सच्ची मोती होती हैं बेटियां!
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
बेटियां कोमल स्वभाव वाली अवश्य होती हैं, परन्तु बेटियां किसी से कमज़ोर नहीं होती। संसार की शक्ति का ही दूसरा रूप बेटी अर्थात् नारी है, वह संसार की जन्मदात्री अर्थात् जीवन देने वाली है। वर्तमान समय में बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ती नज़र आ रही हैं। भारत की बेटियां भी किसी से कम नहीं हैं। अंतरिक्ष से लेकर प्रौद्योगिकी, हर क्षेत्र में भारत की बेटियों का बोलबाला है, लेकिन आज भी भारत में कई जगह बालिकाओं की स्थिति अत्यंत दयनीय है। हमारे देश में आज भी कई जगहों पर भ्रूण हत्याएं होती हैं। समाज में आज भी कई लोग बालिकाओं और महिलाओं को आगे बढ़ाने में बाधक बने हुए हैं। उनकी महिलाओं और लड़कियों को लेकर आज भी सोच संकुचित ही है। ऐसे में बालिकाओं के प्रति समाज के लोगों की सोच बदलने हेतु हर वर्ष राष्ट्र स्तर पर राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन किया जाता है जिसको मनाने की शुरुआत साल 2008 में की गई थी। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को 24 जनवरी के दिन नारी शक्ति के रूप में याद किया जाता है। इस दिन इंदिरा गांधी ने पहली बार प्रधानमंत्री के रूप में कर्यभाल संभाला था इसलिए इस दिन को राष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन राष्ट्र स्तर पर बालिकाओं को प्रोत्साहन देने और उनके अधिकारों के प्रति जनजागरण हेतु कई महत्वपूर्ण योजनाओं को भी क्रियान्वित किया जाता है।
🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳~जय भारत~🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳
23/01/2022
नेता जी सुभाष चन्द्र बोस का जन्म 23 जनवरी, 1897 में उड़ीसा के कटक शहर में हुआ, भारत की आजादी के लिए इनका त्याग और समर्पण हर भारतीय के लिए प्रेरणा है। आज सुभाष चन्द्र बोस जैसे नेताओं की जरूरत है। सुभाष जी के जन्मदिन पर इनकी जयंती मनाई जाती है ताकि हर युवा के अंदर एक सुभाष चन्द्र बोस, एक नेता, एक योगी, एक त्यागी, एक सन्यासी जिन्दा रहे।
🇮🇳नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं🇮🇳
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
""सुभाष जी, सुभाष जी वो जाने हिन्द आ गये।
है नाज जिस पे हिन्द को वो शाने हिन्द आ गये।।
🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳
20/01/2022
नागौर के जायल निवासी जगत मामा के नाम से प्रसिद्ध पूर्णाराम जी गोदारा के निधन की खबर दुःखद है, मैं उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। ईश्वर से प्रार्थना हैं कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे। पूर्णाराम जी ने गाँव-ढाणियों में घूमकर अपनी खुद की कमाई से शिक्षा के प्रति लोगो को जागरूक व प्रोत्साहित किया जिसके सकारात्मक परिणाम मिले एवं इनके पास 300बीघा जमीन थी जिसे इन्होंने गोशाला ओर स्कूल हेतु दान कर दी। स्वर्गीय पूर्णाराम जी द्वारा समाज को शिक्षित करने का अमूल्य योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। मेरा दिवंगत आत्मा को सादर नमन🙏
18/01/2022
.....?
15/01/2022
15 जनवरी सन् 1949 को केएम करिअप्पा को देश का पहला लेफ्टिनेंट जनरल घोषित किया गया था । इसके पहले ब्रिटिश मूल के फ्रांसिस बूचर इस पद पर कार्यरत थे। इस दिन सेना की आजादी होती है इसलिए 15 जनवरी को भारतीय सेना दिवस के रूप में मनाया जाता है।
इस दिन हमारे देश की सेना अपनी आजादी का जश्न मनाती है। भारतीय सैनिक साल के 365 दिन हमारी आजादी को बचाने के लिए संघर्ष करते हैं इसलिए हमारा कर्तव्य है कि इस दिन हमें उनकी खुशियों में शामिल हो और उनकी कुर्बानियां को याद करें। जय हिंद। जय जवान। जय किसान।🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳
13/01/2022
उत्तरायण का सूर्य आपको
नई ऊष्मा प्रदान करें,
आपके यश एवं कीर्ति में उत्तरोत्तर वृद्धि हो,
आप और आपके परिजन स्वास्थ्य रहे,
दीर्घायु हो मेरी यही शुभ कामना है।
आपको मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं।
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the practice
Telephone
Website
Address
Jaipur