harendra_timan
NURSING OFFICER
जिलाध्यक्ष
!!कृष्णं सदा सहायते!!
03/05/2026
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सरदारपुरा से विधायक श्री अशोक गहलोत जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एव शुभकामनाएं।
26/03/2026
मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के जन्म को समर्पित उत्सव श्री "रामनवमी" की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
रामलला आप सभी के जीवन में सुख समृद्धि एवं शांति का आशीर्वाद बनाएं रखें!!
26/11/2025
आप सभी को 'संविधान दिवस' की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हमारा पवित्र संविधान भारत की आत्मा, लोकतंत्र की सबसे मजबूत आधारशिला और प्रत्येक नागरिक के सम्मान, अधिकार व समान अवसरों का संवाहक है।
हम सभी को सदा याद रखना चाहिए कि संविधान केवल अधिकार नहीं देता है, बल्कि उसमें महान कर्तव्यों व अनुशासन की प्रेरणा भी है। आइए, 'विकसित भारत' के लिए संविधान के आदर्शों एवं मूल्यों पर चलने के लिए संकल्पित हों।
#संविधान_दिवस
24/11/2025
लोकप्रिय फिल्म अभिनेता श्री धर्मेंद्र जी का निधन अत्यंत दुःखद एवं कला व फिल्म जगत की अपूरणीय क्षति है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
भगवान से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को सद्गति तथा शोकाकुल परिजनों एवं उनके प्रशंसकों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति!
14/11/2025
अंता की जनता को सलाम!
विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी श्री प्रमोद जैन भाया जी को मिली प्रचंड जीत पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
यह विजय जनसमर्थन, विश्वास और विकास की जीत है!!
12/11/2025
प्रोस्टेट कैंसर एक प्रकार का कैंसर है जो पुरुषों में पाए जाने वाली प्रोस्टेट ग्रंथि की कोशिकाओं में होता है। यह ग्रंथि मूत्राशय के नीचे स्थित होती है और पुरुष जनन तंत्र का हिस्सा है। प्रोस्टेट का मुख्य काम वो तरल पदार्थ बनाना है जो वीर्य (स्पर्म) के लिए पोषण और गतिशीलता प्रदान करता है।
कारण और जोखिम-----
यह कैंसर तब शुरू होता है जब प्रोस्टेट की कोशिकाएं अनियंत्रित रूप से बढ़ने लगती हैं। उम्र बढ़ने के साथ इसका खतरा बढ़ता है, खासकर 50 वर्ष से ऊपर के पुरुषों में। इस कैंसर के जोखिम कारकों में पारिवारिक इतिहास, वंश और नस्ल भी शामिल है।
लक्षण-----
प्रारंभिक अवस्था में आमतौर पर कोई लक्षण नहीं होते। जैसे-जैसे कैंसर बढ़ता है, लक्षणों में शामिल हो सकते हैं:--
**पेशाब करने में कठिनाई या कमजोरी
**बार-बार पेशाब आना, खासकर रात में
**पेशाब या वीर्य में खून आना
**पेशाब करते समय जलन या दर्द
**इरेक्टाइल डिस्फंक्शन
**कैंसर फैलने पर हड्डियों में दर्द, थकान और वजन कम होना
निदान और इलाज------
निदान के लिए डॉक्टर डिजिटल रेक्टल परीक्षा (डीआरई) करते हैं और खून में प्रोस्टेट-विशिष्ट एंटीजन (PSA) का टेस्ट करते हैं। इसके बाद इमेजिंग और बायोप्सी कर कैंसर की पुष्टि होती है।
इलाज में सर्जरी (प्रोस्टेटेक्टोमी), रेडियोथेरेपी, हार्मोन थेरेपी, कीमोथेरेपी या सक्रिय निगरानी जैसे विकल्प शामिल होते हैं, जो कैंसर की स्थिति के अनुसार चुने जाते हैं।
संक्षेप में, प्रोस्टेट कैंसर पुरुषों में प्रोस्टेट ग्रंथि की कोशिकाओं का अनियंत्रित बढ़ना है, जो धीरे-धीरे बढ़ता है और समय पर जांच और इलाज से ठीक किया जा सकता है...
02/10/2025
बुराई पर अच्छाई की विजय के महापर्व 'विजयादशमी' की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
29/09/2025
ये जितने भी शंकराचार्य धर्माचार्य है सब के सब संविधान विरोधी है और इनको कुछ भी बोलने की खुली छूट सरकार ने दे रखी है लेकिन इनके कृत्य समय आने पर जब खुलते है तो ऐसे इन परजीवी पाखंडियों का असली सच सामने आ जाता है कि इनके कृत्य कैसे हैं "चैतन्यानंद सरस्वती" जैसों के ढोंग पाखंड में जनता फंस जाती है और ये पाखंडी खुद को साक्षात परमात्मा मान कर खूब जनता को लुटते हैं बहन बेटियों का शोषण करते हैं जबकि इनकी असलियत हर दिन अखबारों में छपती है लेकिन जनता को समझ नहीं आता तो कोई क्या करेगा! ❌
20/09/2025
कच्ची उम्र में भले ही गलतियाँ हज़ार कर,
फोटो मत भेज उसको कपड़े उतार कर,
कुँवारी रह जायेगी
बेटा बहुत सोच समझ के प्यार कर।
12/09/2025
पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार स्थित एक शोरूम में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। यहाँ एक युवती ने नई महिंद्रा थार खरीदी और परंपरागत “नींबू कुचलने” की रस्म शोरूम के अंदर ही निभाने की ज़िद की।
जैसे ही उसने गाड़ी स्टार्ट कर एक्सीलेटर दबाया, थार तेज़ रफ़्तार से आगे बढ़ी और पहली मंज़िल का शीशा तोड़कर सीधे नीचे सड़क पर जा गिरी। हादसे में युवती और एक शोरूम कर्मचारी घायल हो गए।
सौभाग्य से एयरबैग खुल जाने से बड़ी दुर्घटना टल गई। दोनों घायलों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
Click here to claim your Sponsored Listing.