GIO Rajasthan
AN EFFORT TO PREPARE GIRLS TO ABORT MISCONCEPTIONS AND RECONSTRUCT THE SOCIETY ACCORDING TO THE REVEALED GUIDANCE FROM OUR CREATOR..
20/03/2026
अस्सलामु अलैकुम
ईद मुबारक! 🌙
तक़ब्बलल्लाहु मिन्ना व मिंकुम
ईद सिर्फ खुशी का त्योहार नहीं—यह इंसानियत, रहमत और इंसाफ का पैगाम है। आइए, इस दिन हम जरूरतमंदों का सहारा बनें, मेहरबानी को अपनी आदत बनाएं और समाज में मोहब्बत, अमन और भाईचारा फैलाने का इरादा करें।
✨ ईद मुबारक! ✨
~ GIO RAJASTHAN
20/03/2026
*The Month of Self Purification ~ Ramadan*
Day - 30
*गुमराही से बचने की फ़िक्र*
मोमिन सिर्फ़ हिदायत पाने पर खुश नहीं होता बल्कि उसे खोने से भी डरता है,उसे असल फ़िक्र हिदायत पर क़ायम रहने की होती है।
*दिल अल्लाह के हाथ में है*
यह दुआ सिखाती है कि दिल का टेढ़ा या सीधा होना इंसान के बस में नहीं,बल्कि अल्लाह ही दिलों को साबित क़दमी अता करता है।
*दिल की हालत बदलती रहती है*
यह दुआ हमें ख़बरदार करती है कि इंसान लम्हों में बदल सकता है, इसलिए हमेशा अल्लाह से हिफाज़त मांगनी चाहिए।
*असल बीमारी दिल की है*
ज़ाहिरी गुनाह बाद में आते हैं,दिल का टेढ़ा होना असल बीमारी है, इसलिए सबसे पहले दिल की इस्लाह ज़रूरी है।
*हिदायत अल्लाह की अता है*
यह दुआ सिखाती है कि हिदायत हमारे हाथ में नहीं बल्कि अल्लाह की अता है, इसलिए हमेशा अल्लाह से हिदायत पर क़ायम रहने की दुआ करते रहना चाहिए
20/03/2026
*The Month of Self Purification ~ Ramadan*
Day - 29
20/03/2026
*The Month of Self Purification ~ Ramadan*
Day - 28
यह दुआ हज़रत यूनुस (अलैहिस्सलाम) ने उस वक़्त मांगी जब आप समंदर की तारीकियों में मछली के पेट में थे।
मुसलमान किसी तकलीफ़ में सच्चे दिल से यह दुआ मांगे तो अल्लाह उसकी दुआ ज़रूर क़ुबूल करता है।
*उम्मीद*
यह दुआ सिखाती है कि सख़्त मुश्किल हालात में भी अल्लाह से उम्मीद न छोड़ें।
*तौहीद का इक़रार*
मुश्किल दूर करने वाला सिर्फ़ अल्लाह है, उसके सिवा कोई माबूद नहीं।
*अल्लाह की ज़ात पाक है*
बंदा ए मोमिन अपनी कोताही पर शर्मिंदा होकर ख़ुदा की बारगाह में इल्तिजा करता है, ऐ अल्लाह! तू हर नुक़्स और कमी से पाक है, जो हुआ उसमें मेरी ही कमी है।
*मोमिन का रवैया*
मोमिन बहाने नहीं बनाता बल्कि अपनी ग़लती मान लेता है, यही तौबा की असल रूह है।
*मुश्किल से निजात का ज़रिया*
अल्लाह ने इसी दुआ की बरकत से हज़रत यूनुस (अलैहिस्सलाम) को निजात दी। यह दुआ हर परेशानी, ग़म और तंगी में पढ़ना चाहिए।यह वह दुआ है जो हज़रत मुहम्मद स.ने हज़रत आयशा को ख़ास तौर पर शब ए क़द्र के लिए सिखाई
*अफ़्व अल्लाह की ख़ास सिफ़त*
अल्लाह तआला सिर्फ़ माफ़ ही नहीं करता,वह बंदे के गुनाहों को बिल्कुल मिटा देता है, उनके निशान ख़त्म कर देता है
*अल्लाह माफ़ी को पसंद करता है*
अल्लाह बंदों से बहुत मोहब्बत करता है,उन्हें अज़ाब नहीं देना चाहता बल्कि उनकी तौबा का इंतेज़ार करता है और दिल की तड़प से निकले एक आँसू पर उसकी रहमत बंदे को अपनी आग़ोश में ले लेती है
*इंसान मोहताज है*
हम बहुत अच्छे,बहुत नेक बन जाएँ लेकिन हमें अल्लाह की माफ़ी और रहमत की ज़रूरत हमेशा रहती है
*माफ़ी की सिफ़त*
हम चाहते हैं कि ख़ुदा हमें माफ़ कर दे,तो हमें भी लोगों के साथ माफ़ी और दरगुज़र का रवैया अपनाना चाहिए
*असल कामयाबी*
शब-ए-क़द्र में असल चीज़ बख्शिश माँगना है, कामयाबी यह है कि अल्लाह हमें माफ़ कर दे, इसलिए इस रात में ज़्यादा से ज़्यादा मग़फ़िरत तलब करना चाहिए।
17/03/2026
*The Month of Self Purification ~ Ramadan*
Day - 27
यह दुआ हज़रत यूनुस (अलैहिस्सलाम) ने उस वक़्त मांगी जब आप समंदर की तारीकियों में मछली के पेट में थे।
मुसलमान किसी तकलीफ़ में सच्चे दिल से यह दुआ मांगे तो अल्लाह उसकी दुआ ज़रूर क़ुबूल करता है।
*उम्मीद*
यह दुआ सिखाती है कि सख़्त मुश्किल हालात में भी अल्लाह से उम्मीद न छोड़ें।
*तौहीद का इक़रार*
मुश्किल दूर करने वाला सिर्फ़ अल्लाह है, उसके सिवा कोई माबूद नहीं।
*अल्लाह की ज़ात पाक है*
बंदा ए मोमिन अपनी कोताही पर शर्मिंदा होकर ख़ुदा की बारगाह में इल्तिजा करता है, ऐ अल्लाह! तू हर नुक़्स और कमी से पाक है, जो हुआ उसमें मेरी ही कमी है।
*मोमिन का रवैया*
मोमिन बहाने नहीं बनाता बल्कि अपनी ग़लती मान लेता है, यही तौबा की असल रूह है।
*मुश्किल से निजात का ज़रिया*
अल्लाह ने इसी दुआ की बरकत से हज़रत यूनुस (अलैहिस्सलाम) को निजात दी। यह दुआ हर परेशानी, ग़म और तंगी में पढ़ना चाहिए।
17/03/2026
*The Month of Self Purification ~ Ramadan*
Day - 26
*शुक्र भी अल्लाह की अता है*
हज़रत सुलेमानؑ इतनी बड़ी सल्तनत और ताक़त के बावजूद अल्लाह से शुक्र की तौफ़ीक़ मांगते हैं कि मुझे शुक्र अदा करने की तौफ़ीक़ दे। मोमिन चाहे कितना ही बड़ा मक़ाम क्यों न पा ले, फिर भी वह अल्लाह से यही मांगता है कि ऐ अल्लाह! मुझे शुक्र अदा करने की तौफ़ीक़ दे। क्योंकि शुक्र भी उसी की अता है।
*नेमतों को पहचानने वाला दिल*
इस दुआ में बंदा सिर्फ अपनी नेमतों को नहीं बल्कि वालिदैन पर होने वाली नेमतों को भी याद करता है। गोया एक मोमिन का दिल एहसान-शनास होता है।
*असल कामयाबी अल्लाह की रज़ा है*
बंदा ए मोमिन दुआ मांगता है कि मुझे ऐसे नेक अमल की तौफ़ीक़ दे जिनसे तू राज़ी हो जाए।
*अल्लाह की रहमत और सालिहीन की सफ़ में जगह मिलने की आरज़ू*
यह दुआ हमें सिखाती है कि मोमिन की सबसे बड़ी ख़्वाहिश यह होती है कि अल्लाह उस पर रहम करे और उसे अपने नेक बंदों की सफ़ में शामिल कर ले।
17/03/2026
*The Month of Self Purification ~ Ramadan*
Day - 25
✨ यह दुआ हज़रत आदम अलैहिस्सलाम ने यह उस वक़्त मांगी थी जब उनसे जन्नत में ग़लती हो गई थी।
*▪️गुनाह के बाद फ़ौरन रुजूअ*
यह दुआ सिखाती है कि इंसान से ग़लती हो जाए तो मायूस न हो बल्कि फ़ौरन अल्लाह की तरफ़ पलट आए, मोमिन की सिफ़त है कि वह गुनाह पर इसरार नहीं करता बल्कि फ़ौरन तौबा करता है।
*▪️आजिज़ी*
दुआ में इंसान अपनी कमज़ोरी और मोहताजी ज़ाहिर करता है कि वह अल्लाह के बिना कुछ नहीं।
*▪️अपने नफ़्स को क़ुसूरवार ठहराना*
हज़रत आदम ने शैतान या किसी और को इल्ज़ाम नहीं दिया न ही गुनाह करके अड़े रहे बल्कि कहा "हमने अपने ऊपर ज़ुल्म किया"। यह हक़ीक़ी तौबा की निशानी है।
*▪️अल्लाह की मग़फ़िरत के बिना निजात नहीं*
इस दुआ में बंदा इकरार करता है कि अगर अल्लाह माफ़ न करे तो इंसान ख़सारे में पड़ जाता है।
*▪️तौबा का दरवाज़ा हमेशा खुला है*
यह दुआ हमें सिखाती है कि चाहे इंसान से कितनी ही बड़ी गलती हो जाए, अल्लाह की तरफ सच्ची तौबा करे तो अल्लाह क़ुबूल फ़रमा लेता है।
17/03/2026
*The Month of Self Purification ~ Ramadan*
Day - 24
رَبِّ لَا تَذَرْنِي فَرْدًا وَأَنتَ خَيْرُ الْوَارِثِينَ*
_ऐ मेरे रब! मुझे अकेला न छोड़, और तू सबसे बेहतर वारिस है।_
(الأنبیاء: 89 — Qur'an)
▪️मायूसी मोमिन की शान नहीं
हज़रत ज़करिया (अलैहि०)बहुत ज़्यादा उम्र के हो चुके थे और ज़ाहिर तौर पर औलाद की कोई उम्मीद नहीं थी, फिर भी उन्होंने बुढ़ापे में अल्लाह से दुआ की। इससे मालूम होता है कि मोमिन को अल्लाह से उम्मीद कभी ख़त्म नहीं करनी चाहिए।
▪️अल्लाह बंदे के दिल की तन्हाई भी जानता है
बंदा जब अपनी तन्हाई और ज़रूरत अल्लाह के सामने रखता है तो अल्लाह ज़रूर उसकी हाजत पूरी करता है।
▪️असल सहारा सिर्फ़ अल्लाह है
इस दुआ में बंदा यह एतराफ़ करता है कि हक़ीक़ी मददगार और मालिक सिर्फ़ अल्लाह है, इसी लिए आख़िर में फ़रमाया: “और तू सबसे बेहतर वारिस है।”
▪️अल्लाह का फ़ैसला बेहतरीन होता है
इस जुमले में यह भी इशारा है कि अगर अल्लाह औलाद दे तो भी ख़ैर है और न दे तो भी वही बेहतर फ़ैसला करने वाला है, क्योंकि वही सबसे बेहतर वारिस है।
▪️दुआ कभी ज़ाया नहीं जाती
हज़रत ज़करिया (अलैहि०) की यह दुआ अल्लाह ने क़ुबूल फरमाई और उन्हें बुढ़ापे में हज़रत यहया जैसा बेटा अता फ़रमाया। इससे मालूम होता है कि सच्ची दुआ अल्लाह के यहाँ ज़रूर क़ुबूल होती है।
14/03/2026
*The Month of Self Purification ~ Ramadan*
Day - 23
Quran
RamadanDay1
RamadanReflection
BlessedRamadan
Ayahoftheday
14/03/2026
*The Month of Self Purification ~ Ramadan*
Day - 22
Quran
RamadanDay1
RamadanReflection
BlessedRamadan
Ayahoftheday
12/03/2026
*The Month of Self Purification ~ Ramadan*
Day - 21
Quran
SelfPurification
10/03/2026
*The Month of Self Purification ~ Ramadan*
Day - 20
Quran
SelfPurification
RamadanDay1
RamadanReflection
BlessedRamadan
Ayahoftheday
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Jaipur