Rdn News Alert
Media
12/04/2026
NEWS: सवाईमाधोपुर : पत्रकार ज्ञान चंद शर्मा बामनवास को पितृ शोक
सवाई माधोपुर जिले के उपखण्ड बामनवास के वरिष्ठ पत्रकार एवं देश की धरती के प्रतिनिधि ज्ञान चंद शर्मा के पिता श्री राधा मोहन जी शर्मा का आज लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। स्वर्गीय राधामोहन जी पिछले एक सप्ताह से गंगापुर सिटी में एक चिकित्सालय में भर्ती थे जिनका इलाज के दौरान शुक्रवार को निधन हो गया। उनके तीये की बैठक आज 12 अप्रैल 2026 रविवार को उनके निज निवास बामनवास पर रखी गई है। संवाददाता रामकेश बरनाला
🌹🙏तहसील बरनाला से लाइव🌹🙏
: तहसील बरनाला के कस्बा बाटोदा गांव में ग्राम सम्मान समिति का प्रतिभा सम्मान समारोह में विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया
43 मेधावियों को शील्ड व प्रशस्ति पत्र से नवाजा
तहसील बरनाला क्षेत्र के बाटोदा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर रविवार को ग्राम सम्मान समिति द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान बोर्ड परीक्षाओं में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले 43 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया गया।
समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराना को गई। ग्राम पंचायत प्रशासक मोनिका मीना सहित आयोजन समिति के सदस्यों ने विद्यार्थियों का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
मेधावी विद्यार्थियों को शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
ग्राम सम्मान समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस आयोजन कर मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना और उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना है। साथ ही उन
विद्यालयों के संस्था प्रधानों को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर परिणाम दिए।
इस अवसर पर आदर्श विद्या पीठ के निदेशक हरिशंकर शर्मा एवं राजकीय उच्च माध्यमिक
विद्यालय के उप प्रधानाचार्य लक्ष्मी नारायण को भी उत्कृष्ट परिणाम में सहयोग के लिए सम्मानित किया गया।
इस समारोह में वे छात्र भी शामिल रहे जो
बाटोदा से बाहर रहकर अध्ययन कर रहे थे और उत्कृष्ट अंक अर्जित किए है। कार्यक्रम में रामकेश मीना एडवोकेट बरनाला, विष्णु पत्रकार बाटोदा, पूर्व विकास
अधिकारी घनश्याम मीना,ठा. पुष्पेंद्र सिंह, मनोहर सोनी, भरत
लाल डीलर, प्रभु सिंह, मूलचंद गुप्ता, मुकेश मीना , गोविंद गुप्ता, सरिगा मैबर, कृष्ण मुरारी पारीक, सोनू बना एवं सत्यनारायण मीना सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। समारोह के दौरान विद्यार्थियों और अभिभावकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।.... संवाददाता रामकेश बरनाला
07/04/2026
#प्रकृति का मौसम विभाग है टटीरी या टिटूड़ी 🦆
इसके आगे तो वैज्ञानिक भी फैल हैं 👇पहले ही बता देती है कैसा रहेगा मानसून ⚠️
पिछली बार टिटहरी ने कई जगह छत पर अंडे दिये थे सोशल मीडिया पर बहुत से फोटो ऐसे दिखे जिनमें इस पक्षी ने ऊंचाई पर अंडे दिए थे। जैसे कि खेत में बने मकान की छत पर 🤷
👉 टिटहरी ने 4⃣ अंडे दिये हो तो समझो 4 महीने बारिश होगी।
👉 टिटहरी ने ऊँचाई वाली जमीन पर अंडे दिये तो समझो बहुत अच्छी बारिश के आसार है पिछली साल जो कि सच भी साबित हुआ ☑️
👉 अगर टिटहरी ने छत पर अंडे दे दिये है तो समझो पानी से तबाही होगी,, कई राज्य बाढ़ की चपेट में थे last year
👉 कभी आप टिटहरी को कुरुक्षेत्र के अलावा देश मे मृत नही देख सकते
👉 टिटहरी जिस खेत मे अंडे देती है वो खेत कभी खाली नही रहता, अच्छी फसल होती है।
👉 जिस वर्ष टिटहरी अंडे न दे या जमीन में नीचे गड्ढे में अंडे दे तो समझ लो अकाल पड़ेगा या कम बारिश होगी उस साल 💦 अबकी बार ये संकेत है की बारिश कम होगी क्योंकि अभी तक इस पक्षी का इशारा कम बारिश की और इशारा कर रहा है जबकि मौसम विभाग तो पहले #अलनीनो इफ़ेक्ट बता चूका है इस बार 💫
प्रकृति इनसे है, ये प्रकृति के पोषक हैं। जब विज्ञान नही था तब ये थे, प्रभु ने इसलिए इन्हें बनाया। हम खो रहे है और भूगत रहे है। इनको इग्नोर करके , जैसे हिमाचल में बाढ़ आई कुत्ते ने आगाह किया था, जिन्दगी भी बचाई थी 🐕 कुछ लोग अब ज्ञान देंगे साइंस (वैज्ञानिक) युग का तो भाई ऐसा भी हुआ है मौसम विभाग (वैज्ञानिकों) ने भारी बारिश 🌧️ का अलर्ट ⚠️ जारी किया और उस दौरान बूंद तक नहीं पड़ी।
17/03/2026
जीवन में जो कुछ हमारे पास है, उसमें संतोष करना ही सुख की कुंजी है। यदि हम अपनी उपलब्धियों से संतुष्ट नहीं होते और अंतहीन इच्छाओं के पीछे भागते हैं, तो हमें हर ओर केवल दुःख ही दिखाई देता है।
17/03/2026
: सवाईमाधोपुर : लापता #युवक #रिंकू मीना का शव #कुआगांव के जंगल में पेड़ पर लटका मिला, कान की बीमारी के चलते अवसाद में था बामनवास के कुआगांव का मामला, घर से 150 मीटर दूर पहाडी की घटना..थाना क्षेत्र की बिचपुरी ग्राम पंचायत के कुआं गांव में पिछले 22 दिनों से चल रही एक युवक की तलाश का अंत बेहद दर्दनाक रहा। 21 फरवरी से लापता 27 वर्षीय रिंकू कुमार मीणा का शव उसके घर से महज 150 मीटर दूर पहाड़ी के घने जंगलों में एक पेड़ से लटका मिला। युवक की मौत की खबर फैलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। एएसआई नौशाद खान ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है। हैरानी की बात यह है कि युवक का शव घर के इतने करीब था, लेकिन घने पेड़ों और वहां लोगों की आवाजाही न होने के कारण किसी की नजर उस पर नहीं पड़ी। वह 22 दिन पहले 21 फरवरी 2026 को घर से बिना कुछ कहे कहीं चला गया था। इसके बाद से ही युक्क लापता चल
रहा था। इस मामले को लेकर परिजनों द्वारा युवक की तलाश करने के बाद युवक कहीं नहीं मिलने पर बामनवास पुलिस थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई गई थी। गुमशुदगी दर्ज होने के बाद से पुलिस ने उसकी तलाश शुरु की लेकिन युवक का कहीं कोई सुराग नहीं लग पा रहा था।
परिजनों ने बताया कि कान की बीमारी का लंबा इलाज चलने के कारण रिंकू काफी समय से मानसिक तनाव और अवसाद में था। वह अविवाहित था और खेती-मजदूरी कर अपना जीवन यापन करता था। शनिवार दोपहर जब एक ग्रामीण पहाड़ियों की तरफ जा रहा था, तो उसकी नजर पेड़ पर टंगी एक सफेद रंग की अंगरखी पर पड़ी। पास जाकर देखने पर पता चला कि एक युवक रस्सी के फंदे से लटका हुआ है। सूचना मिलते ही ग्रामीण और बामनवास पुलिस मौके पर पहुंचे। पिता जंगल लाल मीणा ने मृतक की पहचान अपने मंझले बेटे रिंकू के रूप में की।
रिंकू अपने तीन भाइयों में सबसे शांत स्वभाव का था, लेकिन बीमारी के असहनीय दर्द ने उसे भीतर से खोखला कर दिया था। कान के
जहां शव मिला, वहां लोगों की आवाजाही कम : थानाधिकारी
प्रथम दृष्टया मामला बीमारी से तंग आकर आत्महत्या का लग रहा है। युवक का शव घर के करीब डेढ़ सौ मीटर दूर पीछे की तरफ पहाड़ियों के जंगल में था। वहां लोगों की आवाजाही ना के बराबर होने के चलते वह किसी को दिखाई नहीं दिया। मामले की जांच की जा रही है।
कैलाशचंद शर्मा, थानाधिकारी
इन्फेक्शन के कारण उसे न केवल शारीरिक पीड़ा थी, बल्कि समाज में अपनी स्थिति को लेकर वह मानसिक रूप से भी टूट चुका था। ग्रामीणों के अनुसार, रिंकू अपनी मेहनत से परिवार का हाथ बंटाता था, लेकिन बीमारी ने उसकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
शनिवार शाम को जब मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा, तो पूरे गांव के चूल्हे नहीं जले। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाला था और हर कोई बस यही कह रहा था कि काश समय रहते उसे अवसाद से बाहर निकाल लिया जाता...
04/03/2026
: तहसील बरनाला : होली स्नेह मिलन समारोह
28 स्या विकास सोसायटी तहसील बरनाला, जिला सवाई माधोपुर द्वारा होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन चांदनहोली स्थित रामकरण पेट्रोल पंप पर किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई कर्मचारी, अधिकारी एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
मीडिया प्रभारी अशोक जारेडा (चांदनहोली) एवं हुकम सुन्दरी ने जानकारी देते हुए बताया कि समारोह के दौरान क्षेत्र के विभिन्न विकासात्मक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। इनमें सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं समग्र विकास के विषय प्रमुख रहे।
इसके साथ ही क्षेत्र में नशामुक्ति अभियान, सामाजिक जागरूकता, स्वरोजगार को बढ़ावा देने, खेलकूद प्रतियोगिताओं एवं मैराथन दौड़ जैसे आयोजनों में अधिक से अधिक जनसहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष जगदीश भंवरकी, डॉ. आर. के. मीना, भरतलाल (मैनेजर), वैद्य शंकरलाल, राजेश, राकेश सांचौली, रमेश वैष्णव, शिवचरण, राजेन्द्र प्रसाद, लखपत, मनोहर, नानजी भंवरकी, रामकिशोर, अजय (रामसिंहपुरा), कमलेश (पटियाला), भीम सिंह, मनराज, रवि बैरवा, सी.एल. जारेडा, मीठालाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
संवाददाता: रामकेश, बरनाला
22/02/2026
सीनियर IAS अफसर अब कॉल सेंटर पर सुनेंगे शिकायतें:35 अधिकारियों की 181 हेल्पलाइन पर ड्यूटी लगाई; रोज सुननी होगी कम से कम 10 कॉल
आम लोगों की लगातार बढ़ती समस्याओं और उनका समय पर समाधान नहीं होने से नाराज भजनलाल सरकार ने अहम निर्णय किया है। प्रदेश के 35 सीनियर IAS अफसरों की राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन पर ड्यूटी लगाई है।
ये अधिकारी सेक्रेटरी से लेकर एसीएस रैंक के हैं। सभी अफसर अलग-अलग दिन सचिवालय स्थित 181 कॉल सेंटर पर बैठेंगे और अफसर रोज कम से कम 10 कॉल रिसीव करके आमजन की समस्याएं सुनेंगे। यथासंभव उनका मौके पर समाधान करवाएंगे। मुख्य सचिव वी.श्रीनिवासन ने शुक्रवार को इसका आदेश जारी किया।
पिछले कुछ समय से मुख्यमंत्री खुद 181 कॉल सेंटर का लगातार दौरा कर रहे हैं। खुद आमजन के कॉल रिसीव कर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं। इसके अलावा वे CMR पर भी लगातार जनसुनवाई करके आमजन की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करवाने पर जोर दे रहे हैं।
10-10 पेंडेंसी निपटाने के निर्देश मुख्य सचिव ने अपने आदेशों में निर्देश दिए हैं कि हर अधिकारी संपर्क पोर्टल पर आने वाली समस्याओं में से 10-10 ऐसी समस्याएं जो आसानी से दूर हो सकती है, लेकिन लंबे समय से पेंडिंग चल रही है। उन्हें सिलेक्ट करके आमजन की समस्याओं का निपटारा करेंगे और उसका रिप्लाई करेंगे, ताकि उन्हें राहत मिल सके।
अक्सर कई छोटी-छोटी शिकायतें जैसे प्रमाण पत्र बनाने, बिजली-पानी, साफ-सफाई समेत अन्य शिकायतें होती हैं, जो लंबे समय तक पेंडिंग रहती है। इसे लेकर आमजन परेशान होते हैं।
हर विजिट पर देनी होगी रिपोर्ट जो-जो अधिकारी कॉल-सेंटर पर जाएगा, वह अपनी रिपोर्ट मुख्य सचिव को देगा। इस रिपोर्ट में उस अधिकारी ने क्या-क्या काम किया और कितनी शिकायतों का निस्तारण किया, ये सब लिखा होगा। साथ ही संपर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों और उसके निस्तारण की कार्यप्रणाली को और कैसे बेहतर बनाया जा सकता है, इस पर भी सुझाव देगा।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Website
Address
Barnala
Jaipur
322214