Anchal Sonkar
पूर्व कैबिनेट मंत्री म. प्र. शासन,
पूर्व विधायक पूर्व विधानसभा,
प्रदेश कार्यकारणी सदस्य बी. जे. पी.
20/05/2026
भारतीय जनता पार्टी के प्रेरणास्रोत, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक, एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के प्रणेता श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों पर आधारित आयोजित प्रशिक्षण वर्ग में सम्मिलित होकर संगठनात्मक विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त किया।
इस प्रशिक्षण के माध्यम से राष्ट्र प्रथम की भावना, संगठन की कार्यपद्धति, सेवा, समर्पण एवं अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के संकल्प को और अधिक मजबूती मिली।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जीवन हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है, जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र, समाज और संगठन के उत्थान हेतु समर्पित किया।
प्रशिक्षण वर्ग में अनुभवी वक्ताओं द्वारा संगठन की विचारधारा, कार्यशैली एवं जनसेवा के मूल मंत्रों पर विस्तृत मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, जो निश्चित रूप से आगामी समय में समाजहित एवं राष्ट्रहित के कार्यों में नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करेगा।
हम सभी का कर्तव्य है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय के सपने को साकार करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास, सेवा और सुशासन का लाभ पहुंचाने हेतु निरंतर कार्य करें।
राष्ट्र निर्माण एवं संगठन सशक्तिकरण के इस पावन अभियान में सहभागी बनना मेरे लिए गौरव एवं प्रेरणा का विषय है।
🚰 जनसमस्या का हुआ समाधान — अब मिलेगा स्वच्छ पेयजल का लाभ
पूर्व विधानसभा अंतर्गत सुभाष चंद्र बोस वार्ड में चिल्ड्रन पार्क के पास क्षेत्रवासियों को लंबे समय से हो रही पेयजल समस्या को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम जबलपुर द्वारा बोरिंग कार्य कराया गया। इस कार्य से क्षेत्र के नागरिकों को जल्द ही पर्याप्त एवं सुचारु पेयजल सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
जनता की मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए क्षेत्र के विकास एवं जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।
“जनसेवा ही हमारा संकल्प, हर समस्या का समाधान हमारा लक्ष्य” ✨
JanSeva SanskardhaniJabalpur WardVikas
16/05/2026
इतिहास के पन्नों में दबाए गए सत्य का आज पुनः उद्घाटन हो रहा है…
भोजशाला में मंदिर के प्रमाण मिलना केवल एक पुरातात्विक तथ्य नहीं, बल्कि करोड़ों सनातन श्रद्धालुओं की आस्था, विश्वास और संस्कृति की विजय है।माँ वाग्देवी की पावन भूमि भोजशाला सदियों से भारतीय ज्ञान, शिक्षा और सनातन परंपरा का केंद्र रही है।आज प्राप्त हुए प्रमाण यह दर्शाते हैं कि सत्य चाहे कितने भी समय तक छिपाया जाए, एक दिन वह पूरे गौरव के साथ सामने अवश्य आता है।
यह क्षण हर उस व्यक्ति के लिए गर्व का विषय है जो भारत की प्राचीन सभ्यता, संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत पर विश्वास रखता है।
हमारी सनातन संस्कृति ने सदैव विश्व को ज्ञान, शांति और मानवता का मार्ग दिखाया है, और आने वाली पीढ़ियाँ भी इस गौरवशाली इतिहास से प्रेरणा लेती रहेंगी।
आइए, हम सभी अपनी संस्कृति, परंपरा और धार्मिक धरोहरों के संरक्षण का संकल्प लें तथा भारत की महान सभ्यता के गौरव को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दें।
जय माँ वाग्देवी!
जय सनातन संस्कृति!
14/05/2026
धर्मवीर, अदम्य साहस एवं राष्ट्रभक्ति के प्रतीक छत्रपति संभाजी महाराज जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन...
मातृभूमि, धर्म और स्वाभिमान की रक्षा हेतु आपका त्याग, पराक्रम एवं बलिदान युगों-युगों तक राष्ट्र को प्रेरणा देता रहेगा। आपका जीवन साहस, राष्ट्रनिष्ठा और अडिग संकल्प का अद्भुत उदाहरण है।
14/05/2026
शहर के प्रथम नागरिक, जबलपुर महापौर श्री जगत बहादुर सिंह “अन्नू” जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।
नर्मदे माता से प्रार्थना है कि आपके जीवन में सुख, समृद्धि, यश एवं उत्तम स्वास्थ्य सदैव बना रहे।
जनसेवा, सरलता और नेतृत्व क्षमता के माध्यम से आपने नगरवासियों के हृदय में जो विशेष स्थान बनाया है, वह निरंतर और मजबूत होता रहे।
10/05/2026
आज कार्यालय में चित्तरंजन वार्ड के श्री राजा सेन सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की नीतियों से निराश होकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। आप सभी का भाजपा परिवार में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।
इस अवसर पर सुभाषचंद्र बोस मंडल अध्यक्ष श्री अमित राय जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री आशीष पटेल जी, श्री राजा कनोजिया जी, श्री बबलू पाल जी एवं अन्य वरिष्ठजन उपस्थित रहे।
“भाजपा की रीति, विकास और राष्ट्रहित की नीति से प्रभावित होकर लगातार जनसमर्थन बढ़ रहा है। संगठन को और अधिक मजबूत करने का संकल्प हम सभी का है।”
BJP4India SangathanSarvopari
08/05/2026
पश्चिम बंगाल भाजपा विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से श्री सुवेंदु अधिकारी जी को विधायक दल का नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा जनसेवा, सुशासन एवं विकास के नए आयाम स्थापित होंगे।
04/05/2026
बंगाल और असम में मिली ऐतिहासिक विजय पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
जनता का यह अपार समर्थन विकास, सुशासन और राष्ट्रहित की नीतियों पर विश्वास की जीत है। यह परिणाम दर्शाता है कि देश की जनता अब स्थिरता, सुरक्षा और प्रगति के मार्ग को चुन रही है।
यह जीत केवल एक राजनीतिक सफलता नहीं, बल्कि हर उस कार्यकर्ता की मेहनत, समर्पण और संघर्ष का परिणाम है जिन्होंने दिन-रात जनता के बीच रहकर विश्वास को मजबूत किया।
03/05/2026
भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री आदरणीय सुश्री उमा भारती जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
मां नर्मदा जी से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं जीवन में सुख, समृद्धि और शांति प्रदान करें।
02/05/2026
श्री संदीप जैन जी को जबलपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं श्री पप्रशांत केशरवानी जी को उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आप दोनों के कुशल नेतृत्व में जबलपुर के समग्र विकास, सुव्यवस्थित नगरीय योजना और जनहित के कार्यों को नई दिशा एवं गति मिलेगी।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आप अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए क्षेत्र को प्रगति की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएं।
02/05/2026
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद गोटिया जी को तीर्थ स्थान क्षेत्र एवं मेला प्राधिकरण, मध्य प्रदेश के अध्यक्ष पद पर नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आपके नेतृत्व में प्रदेश के तीर्थ स्थलों का विकास, सुव्यवस्थित प्रबंधन एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं में निश्चित रूप से नई ऊंचाइयाँ प्राप्त होंगी।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आप अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए जनसेवा के इस महत्वपूर्ण कार्य में निरंतर सफलता प्राप्त करें।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the public figure
Telephone
Address
Bhartipur
Jabalpur
482001