inView
Here, we're all about making insightful stories , making things look more deeper & wider and to showcase our creativity.
42 मौतों के बाद भी नहीं जागा शासन-प्रशासन! पाटन में होगा चक्का जाम चौराहा जाम कर दी 18 अगस्त को पाटन बंद की चेतावनी...
जबलपुर के गढ़ा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर कथित गैंगवार की साजिश का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, तीन युवकों का कथित अपहरण कर उनके साथ मारपीट की गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और घटना में इस्तेमाल की गई दो कारें जब्त कर लीं।
एक और चाकूबाजी... एक और हत्या।
जबलपुर के गोहलपुर थाना क्षेत्र स्थित त्रिमूर्ति नगर कृष्णा कॉलोनी में अज्ञात बदमाशों ने यशवंत ठाकुर पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। मृतक पेशे से ड्राइवर था। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
इस घटना ने शहर में लगातार सामने आ रही चाकूबाजी की घटनाओं के बीच कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर नए सवाल खड़े कर दिए हैं।
शराब दुकान के बाहर रोज हंगामे का आरोप, महिलाओं और राहगीरों की सुरक्षा का मुद्दा उठाकर कांग्रेस ने की कार्रवाई की मांग
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद जबलपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नौदरा ब्रिज स्थित राजीव गांधी की प्रतिमा के पास जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी और पटाखे फोड़कर खुशी जाहिर की।
कांग्रेस नेताओं ने इस जीत को जनता का समर्थन बताते हुए कहा कि यह केवल शुरुआत है। उनका दावा है कि भाजपा की नीतियों के कारण जनता का विश्वास कम हुआ है और आने वाले समय में कांग्रेस देशभर में बेहतर प्रदर्शन करेगी।
जबलपुर के भेड़ाघाट थाना क्षेत्र में शादी से इनकार करने पर एक युवती पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी शुभम जांगड़े ने युवती पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
घायल युवती का मेडिकल कॉलेज में उपचार जारी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
जबलपुर के गढ़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बंद कमरे में संचालित हो रहे अवैध जुए के अड्डे पर बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अर्पित ठाकुर सहित 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 85,000 नकद, 52 ताश के पत्ते और जुआ खेलने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की है।
बीएससी नर्सिंग सत्र 2020-21 के छात्र जबलपुर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपकर अपने भविष्य को बचाने की मांग की। छात्रों का कहना है कि चार साल में पूरा होने वाला कोर्स छह साल बाद भी अधूरा है। तीसरे वर्ष का परिणाम अब तक घोषित नहीं हुआ है, जबकि चौथे वर्ष की परीक्षा भी नहीं कराई गई।
लगातार हो रही देरी के कारण छात्र स्टाफ नर्स, CHO, NORCET जैसी भर्तियों और एमएससी नर्सिंग में प्रवेश से भी वंचित रह गए हैं।
विद्यार्थियों ने हाईकोर्ट में लंबित मामले की शीघ्र सुनवाई, तीसरे वर्ष का परिणाम जारी करने और चौथे वर्ष की परीक्षा जल्द कराने की मांग की है। प्रशासन ने उनकी मांग संबंधित स्तर तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है।
नरसिंहपुर-जबलपुर बॉर्डर पर हुए चर्चित 05 हत्या के आरोपी डॉ. अमित खरे के स्मार्ट सिटी हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान अस्पताल के संचालन और सुरक्षा व्यवस्था में कई कथित अनियमितताएं सामने आईं। डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ के दस्तावेजों में कमियां मिलीं, पंजीकृत चिकित्सक का अनुबंध समाप्त होने के बावजूद अस्पताल संचालित पाया गया। इसके अलावा फायर एनओसी की वैधता समाप्त थी और लिफ्ट का सुरक्षा प्रमाण-पत्र भी उपलब्ध नहीं मिला।
प्रशासन ने अस्पताल को नोटिस जारी करते हुए लाइसेंस निलंबित करने और सीलिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि नोटिस के जवाब के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जबलपुर-नरसिंहपुर सीमा पर 19 जुलाई को हुए भीषण सड़क हादसे, जिसमें समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र पटेल समेत 5 लोगों की मौत हुई थी, उसमें नरसिंहपुर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है।
यह सामान्य सड़क दुर्घटना नहीं बल्कि पूर्व नियोजित हत्या की साजिश थी। घटनास्थल से मिला अंग्रेजी अक्षर "A" जांच का सबसे महत्वपूर्ण सुराग बना। इसके बाद CCTV फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और मोबाइल लोकेशन के आधार पर जांच आगे बढ़ी।
पुलिस ने मुख्य आरोपी आनंद पटेल समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों में डॉ. अमित खरे भी शामिल हैं। उस पर आरोप है कि उसने घटना को सड़क दुर्घटना का स्वरूप देने संबंधी सलाह देकर कथित रूप से साक्ष्य छिपाने के प्रयास में सहयोग किया। मामले की जांच जारी है।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
Napier Town
Jabalpur
482001