Rekha Rajesh Choudhary

Rekha Rajesh Choudhary

Share

Coming soon.

04/12/2020

सामग्री
🗒️ 25 छीले हुये सिंघाड़े
🗒️थोड़ी सी हरी धनिया, 1/2चम्मच जीरा, लाल मिर्च,हरीमिर्च, सूखा धना
🗒️स्वादुनसार नमक
🗒️2 चम्मच तेल
भरावन हेतु
100 gm पनीर(आप चाहे तो उसमें ड्राई फ्रूट्स (क़तर कर) छोटे पीस पीस कर शाही बना ले,नमक, हरिधानिया, मिर्च
विधि
🗒️सिंघाड़े को छील कर मिक्सी में पीस ले
🗒️सारी सामग्री मिला ले उसमें 2 चम्मच तेल डाल कर एकसार कर ले
🗒️पनीर को अच्छे से कदूकस कर नमक धनिया मिर्च ड्राई फ्रूट्स मिला ले
🗒️ गर्म तवे पर सिंघाड़ा डोसा बना उसमें पनीर की फीलिंग भर कर गर्म गर्म सर्व करें.
बहुत स्वादिष्ट डोसा तैयार...😊😊😊

04/06/2020

🥭🥭Mango पेन केक🥭🥭
================
🥭 आम का पल्प 1 कप
🥭 मैदा 1 कप
🥭 दूध। 1/2 कप
🥭 शक्कर या शहद 1/2 कप
🥭 1/2 कप घी
🥭 2 चम्मच मिल्क पाउडर
🥭 इलायची पाउडर 1 चम्मच
🥭 काजू 8 पीस के 2 टुकड़े (आधे आधे)
🥭 बादाम 8 पीस 2 टुकड़े (आधे आधे)
🥭 खस खस 2 टेबल स्पून
🥭 टूटी फ्रुटी 1 चम्मच

बनाने की विधि
==========
🧀 मंगो पल्प और शहद या शक्कर को मिक्सर मे पीस ले
🧀एक बाउल में मैदा ले और उसमे मंगो पल्प, मिल्क पाउडर को भी डालकर अच्छी तरह से मिक्स करे
🧀1 पैकेट इनो ब्लू कलर का और बेकिंग पाउडर 1/4 टी स्पून
अब मैदे वाले पेस्ट मे मिलाये
🧀 काजू ,बादाम के टुकडे,के खसखस और बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा सबको अच्छी तरह से मिक्स करके घी लगे पॉट में पूरा डाले तो केक 🎂 बनाये या आप सैंडविच मेकर में 1,1 चम्मच डॉल कर पेन केक🧀 बनाय...पेन केक का समय 5 मिनिट ओर केक का समय 40 मिनिट है

मिक्स्ड मैंगो पेस्ट से पैन केक, या फुल केक बना सकती है। इस तरह बहुत शानदार पेन केक या केक बनाइये।
🧀🧀🧀🧀🧀🧀🧀🧀
The art of cooking by Rekha Choudhary

31/05/2020

*काढा, काढ़ा काढ़ा*

*कॅरोना से बचाव*
*सर्दी जुकाम खांसी से राहत*

पानी3 कप
👌सौंठ1/2 चम्मच
👌हल्दी 1/2 चम्मच
👌दाल चीनी1/2 चम्मच
👌अदरक 1 टुकड़ा
👌काली मिर्च1 छोटी चम्मच
👌तुलसी 10,12 पत्ते
👌बड़ी इलायची 2 पीस
👌शहद3 चम्मच
सबको मिलाकर 15मिनिट तक उबालें .1 कप रहने पर ठंडा होने रख ले...
ठंडे होने के बाद इसमें शहद मिला कर घोल ले
आपका काढा तैयार है इसे सुबह शाम पिये..

28/05/2020

टिप्स तरीका
सूखे अदरक, नीबू ,मिर्च का
1👍.अदरक का प्रयोग
गर्म पानी मे अदरक डाल कर फिर कदूकस करे
2,👍अदरक को कदूकस कर धनिया नमक मिला कर "बरी"(बड़ी)बनाकर सुखा लें ।सब्जी में 1 बरी डाल दे सब्जी स्वादिस्ट हो जाएगी।
इस बड़ी का स्वाद सौंठ से अलग होता है।

3👍 1साबुत नीबू को फ्रिजर मे रखे, बनी सब्जी में थोड़ा सा फ्रीजर से निकाल उसे
कद्दूकस कर उसका छिलका सब्जी में मिला दे।
4👍 1 निचोड़े हुये नीबू के कैंची से बारीक बारीक पीस कर ले सब्जी तड़का लगाते समय डाले
5👍नीबू सूख जाय तो 1 छेद कर गर्म पानी मे डाल दे।रस बन जायेगा।
6👍मिर्च को फ्रिज में बन्द डिब्बे में डंडी तोड़ कर रखे खराब नही होगी
7👍यदि मिर्च को हल्का तेल लगाकर गर्म कर फ्रिज में रख ले कई दिन खराब नही होगी
रेखा चौधरी

25/05/2020

सस्ते में बढ़िया स्वाद
🥙🥙🥙🥙🥙🥙🥙
*धनियां सोज़,धनियां नमक*
🥬🥬🥬🥬🥬🥬🥬
हरा कच्चा धनिया पत्ते वाला
100 gm दरदरा कटा
नमक स्वादानुसार
अदरक ,हरी मिर्च , 4,6कलिया लहसुन
गरम मसाला
तेल 2 चम्मच
कॉर्न फ्लोर (सेट करने)
विधि धनिया पत्ती को साफ करके धो कर उसका सारा पानी निचोड़ कर दरदरी पीस ले ।
सारा मसाला और कॉर्न फ्लोर डाल तैल हाथ मे लगा कर एक सार कर ले।अब छोटे छोटे सोज़ भजिया टाइप बना कर प्लास्टिक पेपर में सुखा ले।
इसका उपयोग बनी सब्जी 1,2सोज़ डाल दे। सब्जी मेंस्वाद लाने में करें

*धनिया नमक*
🥬🥬🥬🥬🥬🥬🥬
धनिया 100 gm
नमक200 gm
हरि मिर्च6
काला नमक 1चम्मच
हींग चुटकीभर
सूखा धनिया 2चम्मच
काली मिर्च 1 चम्मच
अमचूर पावडर1 चम्मच

विधि...
धनिया की डंडी निकाल पत्तियों को साफ कर ले। मिक्सी में सारा सामान डाल पत्तियो के साथ पीस कर एक प्लास्टिक पेपर में फैला के सुखा ले।पूरी तरह सूखने के बाद मिक्सी में फिर ग्राइंड कर एक साफ बरनी में भर ले।
रायता,परांठा,पूड़ी दहीबड़ा ,सलाद में डालकर खाने में बेहद स्वादिष्ट..
रेखा चौधरी

05/03/2020

**घरेलू *सेनेटाइजर*
*कीटाणु की छुट्टी***
*कोरोना को बाय बाय*

📢1 लीटर पानी
📢50ग्राम नीम के पत्ते
📢30 पत्ते तुलसी के
📢 15 पत्ते यूकिवलिप्टस
📢10 gm फिटकरी
📢10 gm कपूर
📢1/2 कप केबरा वाटर *या*
📢1/2कप रोज वाटर
📢1.1/2बॉटल पानी
🏆पानी मे नीम की पत्ती,तुलसी की पत्ती, यूकेलिप्टस की पत्ती को उबाल लें
🏆जब पानी 1 लीटर रह जाए तब उसे छानकर ले औऱ 1 कांच के बरतन में निकाल लें।
🏆अब 10 ग्राम फिटकरी और 10 ग्राम कपूर का महीन पाउडर मिक्सी में पानी वाले घोल में डाल कर चला ले।
तैयार मसाले में केबरा वाटर या रोज़ वाटर डाल कर अच्छी तरह मिला दे।घर मे सेनिटाइजर तैयार..
रेखा चौधरी
Art of cooking by rekha choudhary

27/02/2020

🍋नींबू का खट्टा मीठा आचार🍋
सामग्री ---
🍋 नीबू --4
🍋लाल मिर्च --चुटकी भर
🍋काली मिर्च --चुटकी भर
🍋 हींग --चुटकी भर
🍋काला नमक ---स्वादानुसार
चाट मसाला ---
🍋गुड ---2 चम्मच कद्दूकस किया हुआ
🍋2 चम्मच शक्कर
विधि ---
🍋🍋🍋🍋🍋🍋🍋🍋
नीबू के छोटे छोटे पीस करके गुड़ के साथ डायरेक्ट कुकर मे 2-3 सीटी लीजिये
मसाला -----
,लाल मिर्च, काला नमक , सादानमक, हींग थोडा सा चाट मसाला इन सब मसाले को एक साथ मिलाकर मिक्सर मे पीस लिया उसके बाद नीबू मे मिला लिया नीबू का मीठा अचार तैयार हे
इसे दो तीन दिन धूप दिखा दे।
मसाले आप अपने मनपसंद के अनुसार भी ले सकती है।
रेखा चौधरी

16/02/2020

*रोटी नूडल्स बनाने की विधि*
🍪🥓🥓🥓🥓

• आवश्यक सामग्री :-
=============

🌶️शिमला मिर्च – 1 बारीक कटी
🍅टमाटर – 1 बारीक कटा
🥦पत्ता गोभी कटी, 1 छोटी कटोरी
🌶️हरी मिर्च – स्वादानुसार
🧅प्याज़ 1,बारीक कटी
🥕गाजर,बारीक कटी1/2कटोरी
🍜🍜🍜🍜🍜🍜🍜
सोया सोस – ½ टेबल स्पून
टमाटर केचप – 1 टेबल स्पून
वेनेगर 1/2 Ts
मैगी मसाला 1 pkt
नमक – स्वादानुसार
तेल – 2 टेबल स्पून

• *बनाने की विधि :-*
============
😋 शिमला मिर्च, टमाटर, गोभी, गाजर और हरी मिर्च ,प्याज़ को छोटे छोटे टुकड़ो मे काट लीजिये।

😋कढ़ाई मे तेल गरम कर लीजिये और । उसमें सारी कटी सब्जी डाल कर 5 मिनिट भुने फिरमैगी मसाला, औऱ स्वादानुसार नमक डाल लें.सोया सोस, टमाटर केचप और वेनेगर डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिये।
😋रोटी को रोल कर स्ट्रिप काट कर अलग रख ले(आप चाहे तो छोटे छोटे पीस भी काट सकती है)
😋इन स्ट्रिप या पीस को कढ़ाई में डालकर मिक्स कर ले और हल्की ऑच पर 1 मिनट के लिये रख दे।

😋आपकी मसाला रोटी नूडल्स बनकर तैयार है।और स्वादिस्ट बनाने के लिए पनीर या चीज़ कदूकस कर दे।
स्वादिष्ट रोटी नूडल्स का नाश्ता करें 😋😋😋😋😋😋
🧇🧇🧇🧇🧇🧇🧇🧇
रेखा चौधरी

29/01/2020

*शुगर फ्री शाही रसगुल्ला*
(न शुगर की झंझट न बीमारी का डर)
🍍 *सामग्री:*
🍍पाइनेपल जूस 1 लीटर (ताज़ा निकाला हुआ)
🍍ताज़ा बारीक कटा पाइनएप्पल 1 कप
🍍गार्निशिंग,केसर,कटे काजू,बादाम
🍍क्रीमी मिल्क 1/2 लीटर
🍍 वेनेगर 1 बड़े चम्मच
🍍तैयार 6,7 🍍रसगुल्ला
*विधि:*
🍍एक बर्तन में दूध गरम करे,
उबाल आने पर उसमें वेनेगर डालकर हिलाते हुए छेना और पानी अलग होने तक पकायें.

🍍एक सूती कपड़े में इस छेने को निकाल दें. एक बड़े गहराई वाले बर्तन में पानी भरे
कपड़े में बंधे इस फ़टे दूध वाले छेना को 3,4 बार घूमा दे।
🍍 बंधे हुये छेने को एक प्लेट में रख कर किसी भारी चीज़ से दबा दे
🍍पानी निचोडे छेने को मिक्सी के चटनी पॉट में पीस के थाली में निकाल 1/2 चम्मच मैदा,या आरारोट मिलाकर एकसार कर गोलियां बना ले।
🍍एक कुकर में पाइनेपल जूस उबाले, इसमें छेने की बॉल्स डालें, कुकर में बिना ढ़क्कन लगाये 10मिनट तक मध्यम आंच पर उबाले, बॉल दुगनी बड़ी हो जाएंगी, आंच बंद कर ठंडा होने दे।

🍍कांच के बर्तन में पाइनेपल जूस में डूबे रसगुल्लों को डाल दें
🍍इसमे केसर, बादाम ,काजू को बारीक काट कर डाल कर दे
स्वादिष्ट सुगर फ्री पाइनेपल रसगुल्लों को खाने में स्थान दे,

27/01/2020

Welcome to my page The Art of cooking

Want your business to be the top-listed Beauty Salon in Jabalpur?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Address


Jabalpur
482001