Samvad
संवाद से जुड़ें।
"जहाँ संवाद है, वहाँ समाधान है।"
संवाद,हमारी भ्रांतियां,संदेह, विषय की अज्ञानता से उपजे मनमुटाव को दूर करने का सबसे उत्तम उपाय है।
07/12/2025
Saurabh Baderia Apollo Jbp Hospitals Baderia MetroPrime Multi Speciality Hospital बड़ेरिया चेरिटेबल फाउंडेशन Rajeev Baderia Samvad
30/11/2025
अच्छी चिकित्सा सुविधा के साथ अच्छी जीवन शैली अपनाने हेतु जागरूकता अभियान की आवश्यकता
चिकित्सा क्षेत्र में बेहतर इलाज सभी चाहते है और जबलपुर में अपोलो ग्रुप का हॉस्पिटल आना अपने आप में यह जबलपुर के प्रति विश्वास को बढ़ाता है और जबलपुर का अपोलो हॉस्पिटल के विश्वास को प्रखर करता है.
आज के दौर में जब हम अपने दौनिक जीवन की बेहतरी के लिए प्रयास करते है फिर देखने में आता है कम उम्र में ही बड़ी बीमारियों से युवा वर्ग ग्रसित हो रहा है, पहले के समय में हमारे बुजुर्गो की आयु लम्बी होती थी उनका स्वास्थ्य भी अच्छा रहता था पर आज आयु भी कम हुई है और ह्रदय रोग से युवा वर्ग पीड़ित भी हो रहा, अच्छी चिकित्सा सुविधा के साथ अच्छी जीवन शैली अपनाने हेतु जागरूकता अभियान की आवश्यकता है । यह भी आपके माध्यम से होना चाहिए।कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह ने कहा समरसता के क्षेत्र में कार्य कर रहे संदीप जैन जी को सम्मानित किया गया है मैं उन्हें बधाई देता हूं क्योंकि सशक्त देश के निर्माण के लिए समरसता की महती आवश्यकता है, उनका कार्य अभिनंदनीय है। उक्त उद्गार अपोलो हॉस्पिटल में आयोजित 48 वें संवाद और अभिनंदन कार्यक्रम में कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि की आसंदी से व्यक्त किए ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे युवा समाजसेवी श्री सौरभ बडेरिया ने कहा कि किसी भी शहर को महानगरीय स्वरुप में लाने हेतु प्रमुख रूप से शिक्षा स्वास्थ्य कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर की आवश्यकतयें होती है, शिक्षा का बड़ा केंद्र हमारी संस्कारधानी है, इंफ्रास्ट्रक्चर तेजी से बदल रहा है
कनेक्टिविटी में भी हम सडक, रेल और हवाई यातायात में बेहतर हुये है और स्वास्थ्य सुविधाएं जिसकी हर व्यक्ति और हर परिवार को जरूरत होती है इसके लिए हमें कुछ समय पूर्व तक दूसरे शहरों की ओर जाना होता था किन्तु अब विश्व स्तरीय सुविधाओं के साथ अपोलो हॉस्पिटल जबलपुर में है। इन सुविधाओं को लाने में काफ़ी प्रयास किये गए हैं और हम सतत प्रयत्न शील रहेंगे । रोटरी इंटरनेशनल द्वारा अवार्ड प्राप्त होने पर हम, समरसता सेवा संगठन के अध्यक्ष श्री संदीप जैन का अभिनंदन कर अभिभूत हैं क्योंकि वे अब व्यक्ति नहीं समरसता के संगठन बन गए हैं।
समरसता सेवा संगठन के अध्यक्ष श्री संदीप जैन ने कहा कि यह आकट्य सत्य है कि हर किसी को कभी न कभी अपने लिए या परिवार जनों के लिए स्वास्थ्य लाभ हेतु हॉस्पिटल जाना ही होता है पर अब जबलपुर निश्चिंत है क्योंकि यहाँ अपोलो जैसा हॉस्पिटल हमारे शहर में है, श्री सौरभ बडेरिया जी और उनका पूरा ग्रुप इसके लिए समर्पित रहा है उन्हें साधुवाद।उन्होंने रोटरी द्वारा दिए अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड और अपोलो एवं ग्लोबल ग्रुप द्वारा किये सम्मान को संगठन का प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले लोगो को समर्पित किया।
प्रस्तावना उदबोधन और कार्यक्रम का संचालन डॉ सुनील मिश्र ने किया। अतिथितियों का स्वागत डायरेक्टर डॉ शोभित बडेरिया ने किया ।
कार्यक्रम में डॉ अभिजात कृष्ण त्रिपाठी,श्री शरद भाई पालन, श्री आलोक पाठक,श्री अभिमन्यु जैन,श्री सुरेश विचित्र,श्री यू एस दुबे,श्री उदयभान तिवारी,श्री आशुतोष दीक्षित,श्री राजेश द्विवेदी,श्री राजेश दुबे बबलू ,श्री राज सांगरी,श्री मुकेश अग्रवाल राजेश ठाकुर श्रीकांत साहू उज्ज्वल पचौरी,राजीव राठौर ,अरुण अग्रवाल ,महेन्द्र रघुवंशी, विनीत तिवारी,संतोष झारिया ,विक्रम परवार
राहुल दुबे,विनीत यादव ,अजय यादव,आशु रजक,नितिन अग्रवाल, बलराम पटेल बल्लू,निमिष नेमा ,शरद चौरसिया ,निर्मल पटेल,रामचंद्र राव,श्याम सोनी,हरीश नामदेव ,विवेक साहू,मिंटू सेन ,सौरभ श्रीवास्तव,सहर्ष अग्रवाल, दीपक तिवारी की उपस्थिति भी रही ।
Jansampark Madhya Pradesh Collector JabalpurDr Sunil Mishra DrSunil MishraSaurabh BaderiaSaurabh Baderia
28/10/2025
13/08/2025
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया
इनर व्हील क्लब ऑफ जबलपुर साउथ के साथ 43 वाँ संवाद, सीपीआर ट्रेनिंग और सर्वाइकल कैंसर जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
जबलपुर। महाकौशल में पहली बार अपोलो जेबीपी हाॅस्पिटल में दी जा रहीं विश्वस्तरीय चिकित्सा सेवाओं की जानकारी हर व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से लगातार संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कडी में 43वां संवाद कार्यक्रम इनरव्हील क्लब ऑफ़ जबलपुर साउथ और द इंस्टीटयूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट इंडिया की जबलपुर शाखा के साथ आयोजित किया गया। आयोजित संवाद कार्यक्रम में न केवल सभी को अपोलो जेबीपी हाॅस्पिटल में दी जा रहीं चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी दी गई बल्कि सीपीआर का प्रशिक्षण भी दिया गया और गर्भाशय के कैंसर को लेकर महिलाओं के मन में उठने वाले हर सवाल का जवाब भी उन्हें मिला। कार्यक्रम की शूरूआत में चार्टर्ड अकाउंटेंट मधु अग्रवाल ने कहा कि अगर आपकी वजह से कोई खुश है तो आपकी जिंदगी बेहतरीन है। क्लब 33 सालों से समाजसेवा के क्षेत्र में है और इसी खुशी को बांटने की कोशिश कर रहा है ताकि सबकी जिंदगी खुशियों से भरी रहे। ऐसे में अपोलो जेबीपी हाॅस्पिटल द्वारा आयोजित यह संवाद, सीपीआर प्रशिक्षण और गर्भाशय के कैंसर का जागरूकता कार्यक्रम काफी महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इनरव्हील क्लब ऑफ़ जबलपुर साउथ की सेक्रेटरी इति गुप्ता ने कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट लोगों की दोनों फाइनेंशियल स्थिति का ख्याल रखते हैं और अब अपोलो जेबीपी हाॅस्पिटल के विशेषज्ञ डाॅक्टर्स और अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं ने लोगों की सेहत का ख्याल रखने की गारंटी दे दी है। द इंस्टीटयूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट इंडिया की जबलपुर शाखा के चेयरमेन कैलाश अग्रवाल ने अपोलो जेबीपी हाॅस्पिटल द्वारा मरीजों को दी जा रहीं विश्व स्तरीय चिकित्सा सुविधाओं की प्रशंसा की। इसे लेकर उन्होंने कहा कि सही समय पर किया गया प्रयास कई जिंदगियों को बचा सकता है और अपोलो जैसे ब्रांड को जबलपुर में लाने वालों ने भी यही किया। द इंस्टीटयूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट इंडिया की जबलपुर शाखा के सचिव प्रणय अग्रवाल ने कहा कि अपोलो जेबीपी हाॅस्पिटल जैसा इंफ्रास्ट्रक्चर उन्होंने अभी तक महाकौशल के किसी अस्पताल में नहीं देखा। अपोलो जेबीपी हाॅस्पिटल का जबलपुर में स्थापित होना यहां के लोगों के लिए सौभाग्य की बात है। संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्लोबल ग्रुप के चेयरमेन श्री सौरभ बड़ेरिया ने अपोलो जेबीपी हाॅस्पिटल में मौजूद महानगरों के डाॅक्टर्स, नई टेक्नालाॅजी की मशीनों और मरीजों की सुरक्षा को लेकर किए जा रहे उपायों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अगले तीन से छह महीने के अंदर अपोलो जेबीपी हाॅस्पिटल में किडनी, लीवर और बोन मैरो समेत कई आर्गन ट्रांसप्लाटं शुरू कर दिए जाएंगे। श्री सौरभ बड़ेरिया ने अपोलो जेबीपी हाॅस्पिटल में मौजूद पैट स्केन, अजूरियन एम 12 कैथलैब मशीन, और माइक्रोस्कोप समेत अन्य मशीनों की जानकारी देते हुए बताया कि अपोलो जेबीपी हाॅस्पिटल जबलपुर की पहचान चैन्नई, बैगलुरू और हैदराबाद जैसे महानगरों से आए डाॅक्टर्स और नई टैक्नोलाॅजी की मशीन ही हैं, जिसकी वजह से अभी तक कई मरीजों की जान बचाई जा सकी है और कई मरीजों को जिंदगी भर के दर्द से छुटकारा दिलाया गया है। उन्होंने महानगरों के अस्पतालों की तर्ज पर महाकौशल में पहली बार अपोलो जेबीपी हाॅस्पिटल में बने टयूमर बोर्ड की जानकारी देते हुए बताया कि टयूमर बोर्ड में कई अनुभवी डाॅक्टर्स के सामंजस्य से अब कैंसर के मरीजों के इलाज के परिणाम अच्छे आ रहे हैं, जो कैंसर के मरीजों के लिए उनके बेहतर कल की गारंटी है। खासतौर पर उन्होंने दीर्घायु भव अभियान की जानकारी देते हुए ग्रुप इंश्योरेंस लेकर वर्ल्ड क्लास चिकित्सा सुविधाओं के लाभ लेने पर जोर दिया। ताकि हर परिवार और हर व्यक्ति लंबी आयु और स्वस्थ जीवन का लाभ ले सके। उन्होंने आव्हान किया कि हर व्यक्ति को ये जिम्मेदारी लेनी होगी कि उसका परिवार हमेशा स्वस्थ रहे और दीर्घायू हो। इस मौके पर अपोलो जेबीपी हाॅस्पिटल के छाती रोग विषेशज्ञ डाॅ अंबरीश जोशी ने मौजूद लोगों को सीपीआर का प्रशिक्षण दिया और उसकी बारीकियां बताते हुए कहा कि यदि हर कोई सीपीआर सीख ले तो हजारों लोगों की जिंदगी को बचाया जा सकता है। वहीं अपोलो जेबीपी हाॅस्पिटल की कैंसर रोग विषेशज्ञ डाॅ के सिवा श्री, ने तेजी से पैर पसार रहे गर्भाशय के कैंसर को लेकर महिलाओं को जागरूक किया। उन्हें इससे बचने के उपाय बताए और समय-समय पर जांच कराने की सलाह दी। कार्यक्रम का संचालन सीएसआर डायरेक्टर डॉ सुनील मिश्रा ने किया।
Apollo Jbp Hospitals Facebook Saurabh Baderia Dr Sunil Mishra
25/07/2025
आज चिकित्सा जगत में इस विकसित होते युग में चुनौती कम, काम आसान हो गया है,सटीकता बढ़ी है और मरीज पहले से ज्यादा सुरक्षित हो गया है।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज की नर्सिंग छात्राओं के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम को संबोधित करते हुए बढ़िया ग्लोबल ग्रुप के अध्यक्ष श्री सौरभ बड़ेरिया ने आगे कहा कि
चिकित्सा क्षेत्र में लगातार हो रहे बदलाव ने नर्सिंग प्रोफेशनल्स के कामकाज को भी पूरी तरह से बदल दिया है। नई टैक्नालॉजी की मशीनों को संचालित करने से लेकर मरीजों को संक्रमण से बचाने तक के काम में अब जमीन आसमान का अंतर आ गया है लिहाजा ऐसे में जरूरी है कि नर्सिंग प्रोफेशनल्स वक्त के साथ अपडेट रहें और अपने काम करने का ढंग लगातार बदलते रहें यही वजह है कि मरीजों के हित में उन्हें जागरूक करने और उनकी जिम्मेदारी को उन्हें और सटीक ढंग से समझाने का बीड़ा भी अब अपोलो जेबीपी हॉस्पिटल ने उठाया है। इसी उद्देश्य को लेकर विभिन्न समाजों के साथ लगातार आयोजित किए जा रहे संवाद कार्यक्रम के बीच आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज की नर्सिंग चतुर्थ वर्ष की छात्राओं के लिए एक ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया गया है। अपोलो जेबीपी हॉस्पिटल जबलपुर में उपलब्ध महानगरों के डॉक्टर्स, नई टैक्नोलॉजी की मशीनों और नर्सिंग से संबंधित कामकाज में आए बदलाव की विस्तार से जानकारी दी गई। श्री बड़ेरिया ने आगे कहा कि आज के दौर में मरीजों को संक्रमण से बचाना सबसे बड़ी चुनौती है और इस चुनौती का सामना सबसे पहले नर्सिंग प्रोफेशनल्स को ही करना पड़ता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए अपोलो जेबीपी हॉस्पिटल में संक्रमण रोकथाम प्रोटोकॉल के हर बिंदु पर बारीकी से ध्यान दिया जा रहा है। एंबुलेंस में मरीज को लाने से लेकर आईसीसीयू में उसके इलाज और फिर उसे सुरक्षित घर तक पहुंचाने में विशेष सावधानियां रखीं जा रहीं हैं। उन्होंने बताया कि अपोलो जेबीपी हॉस्पिटल के आईसीसीयू और प्राइवेट वार्ड में पलंग में डोजी मशीन लगाई गई है जिससे नर्सिंग प्रोफेशनल्स अब मरीज को छुए बिना ही उनके ब्लड प्रेशर, ऑक्सीजन लेवल और पल्स पर नजर रख रहीं हैं। उन्हें इसके लिए पहले जैसी जददोजहद नहीं करनी पड़ रही है। मशीन के जरिए ये सारी गतिविधियां ऑटोमैटिक डिस्प्ले बोर्ड पर प्रदर्षित हो रहीं हैं इनके जरिए नर्सिंग प्रोफेशनल्स मरीज के हर मूवमेंट पर भी नजर रख रहीं हैं जिससे मरीजों की सुरक्षा भी सुनिश्चित हुई है और उनके काम की सटीकता भी बढ़ गई है। अपोलो जेबीपी हॉस्पिटल जबलपुर के शुरू हो जाने के बाद अब हैदराबाद, चेन्नई, मुंबई और बैंगलूरू जैसे महानगरों के बड़े बड़े अस्पतालों के सर्विस पैरामीटर की बराबरी हो गई है। यानि अब मरीजों को महानगरों जैसे अस्पतालों की सुविधाएं यहीं मिलने लगीं हैं। उन्होंने बताया कि कैंसर के इलाज और आर्गन ट्रांसप्लांट के मामले में अपोलो का नाम देश में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में प्रसिद्व है और अब जबलपुर भी उसी दिश में आगे बढ़ चुका है। उन्होंने नर्सिंग प्रोफेशनल्स को अपोलो जेबीपी हॉस्पिटल जबलपुर में उपलब्ध कराईं गईं पैट स्केन, लिनेक, एमआरआई 3 टेस्ला, अजुरियन एम 12 कैथलैब मशीन और माइक्रोस्कोप के साथ साथ महाकौशल के पहले लेवल थ्री एनआईसीयू के बारे में बताते हुए कहा कि इन्हीं की कमी कई सालों से जबलपुर और पूरे महाकौशल के अस्पतालों में महसूस की जा रही थी लेकिन अब इसके लिए लोगों को महानगरों में जाने और परेशानी उठाने की कोई जरूरत नहीं है। डॉ सुनील मिश्र ने कहा कि कितनी भी अच्छी मशीनें हों, कितने भी एक्सपर्ट डॉक्टर्स हों लेकिन एक ट्रेंड और अनुभवी नर्सिंग प्रोफेशनल्स की मदद के बिना अच्छे नतीजे लाने के बारे में सोचा भी नहीं जा सकता। नर्सिंग एक प्रोफेशन नहीं है, यह एक पैशन है, जिसने दया, करुणा, सेवा और समर्पण की भावना ने हमेशा से चिकित्सा जगत में मिसाल कायम की है ।
इसके पहले संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत से हुआ। नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज की नर्सिंग विभाग की प्रोफेसर आरती तिवारी, टयूटर प्रीति सजी और असिस्टेंट प्रोफेसर समीक्षा परमहंस का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया गया। कार्यक्रम का संचालन सीएसआर के डायरेक्टर डॉ सुनील मिश्रा ने किया।
संवाद - 42
Dr Sunil Mishra
Dr Sunil Mishra Jansampark
23/07/2025
जबलपुर में उपलब्ध हुईं, महानगरों की विश्वस्तरीय तकनीक, मशीन और सुविधाएं का लाभ लेना हमारी जिम्मेवारी: गोकुल केशरवानी
जबलपुर। केसरवानी समाज के वरिष्ठ सदस्य श्री गोकुल केशरवानी ने कहा कि जबलपुर में उपलब्ध हुईं, महानगरों की विश्वस्तरीय तकनीक, मशीन और सुविधाएं का लाभ लेना हमारी जिम्मेवारी है। वरिष्ठ सर्जन डॉ एम पी गुप्ता ने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में पिछले दो दशकों में अपोलो हॉस्पिटल के माध्यम से उपलब्ध कराई गई सुविधायें जैसे पैट स्केन, कैंसर की लिनेक मशीन, हार्ट के लिए अजूरियन एम 12 कैथलैब मशीन, और ब्रेन की माइक्रो लेवल की रेशम जैसी पतली वेसल्स में अत्याधुनिक माइक्रोस्कोप से सर्जरी की सुविधा, मशीन और टेक्नीक, संस्कारधानी को निश्चित रूप से विकसित जबलपुर की ओर ले जाएंगी। बड़ेरिया परिवार को धन्यवाद और अपोलो हॉस्पिटल को शुभ कामनाएं।
राष्ट्रीय संरक्षक श्रीमति निधि गुप्ता ने कहा कि अपोलो जेबीपी हाॅस्पिटल जबलपुर में जो अत्याधुनिक सुविधाएं, मशीन और डाॅक्टर्स देखने मिले वो अभी तक उन्होंने महाकौशल के किसी भी अस्पताल में नहीं देखे थे। इतना सबकुछ सिर्फ महानगरों के अस्पतालों में ही देखने मिलता था। यदि अपोलो जेबीपी हाॅस्पिटल में मौजूद चिकित्सा सुविधाओं का लाभ उठाया जाए तो परिवार का हर सदस्य स्वस्थ और सुरक्षित हो जाएगा।
इसके पूर्व अपोलो जेबीपी हाॅस्पिटल के आडिटोरियम में केसरवानी समाज के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्लोबल ग्रुप के चेयरमेन श्री सौरभ बड़ेरिया ने अपोलो जेबीपी हाॅस्पिटल में मौजूद महानगरों के डाॅक्टर्स, नई टेक्नालाॅजी की मशीनों और मरीजों की सुरक्षा को लेकर किए जा रहे उपायों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जबलपुर में हमारा अपोलो के साथ यह प्रयास और समन्वय रहेगा कि अगले तीन से छह महीने में यहां कई आर्गन ट्रांसप्लाटं सहित पेट की रोबोटिक सर्जरी और बहुत सी सुविधाएं चरण बद्ध तरीके से शुरू कर दी जाएं । कुछ जिम्मेदारी समाज की भी है, यदि आप सब साथ देंगे तो हम बेहतर सुविधाओ को और बेहतर कर पाएंगे।
केसरवानी समाज के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत से हुआ। ग्लोबल ग्रुप के चैयरमेन श्री सौरभ बड़ेरिया ने विस्तृत जानकारी देते हुए संवाद में सदस्यों के मन की जिज्ञासा को अपने उत्तरों से संतुष्ट किया।
केसरवानी समाज के अध्यक्ष राकेश गोरे केसरवानी, संरक्षक वीरेन्द्र केसरवानी, उपाध्यक्ष सुरेश केसरवानी कार्यक्रम के सूत्रधार राजू केसरवानी, संगठन मंत्री राजकुमार केसरवानी धनीराम केसरवानी, राष्ट्रीय मंत्री विजय गुप्ता, महिला विंग की अध्यक्ष अनीता केसरवानी और राष्ट्रीय संरक्षक निधि गुप्ता का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन सीएसआर के डायरेक्टर डाॅ सुनील मिश्रा ने किया
Dr Sunil Mishra Saurabh Baderia Rajeev Baderia
07/03/2025
Baderia MetroPrime Multi Speciality Hospital बड़ेरिया चेरिटेबल फाउंडेशन Saurabh Baderia Rajeev Baderia Saurabh Baderia Il BJP INDIA Bharatiya Janata Party (BJP) BJP Madhya Pradesh इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी जबलपुर Indian Redcros Society Jabalpur ゚ #नरसिंहपुर #शहडोल #डिंडोरी #सतना
Baderia MetroPrime Multi Speciality Hospital बड़ेरिया चेरिटेबल फाउंडेशन Saurabh Baderia Saurabh Baderia Saurabh Baderia Il Saurabh Baderia Rajeev Baderia Dr Sunil Mishra BJP INDIA Bharatiya Janata Party (BJP) BJP Madhya Pradesh इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी जबलपुर Indian Redcros Society Jabalpur Indu Tiwari Daily Highlight Regional Provident Fund Commissioner ゚ #जबलपुर #रीवा #कटनी #सतना #दमोह #शहडोल #अनूपपुर #सीधी #मंडला #डिंडोरी #नरसिंहपुर #पाटन #शाहपुरा #सिहोरा
Samvad
संवाद से जुड़ें।
"जहाँ संवाद है, वहाँ समाधान है।"
संवाद,हमारी भ्रांतियां,संदेह, विषय की अज्ञानता से उपजे मनमुटाव को दूर करने का सबसे उत्तम उपाय है।
21/01/2025
गत दिवस विजन जबलपुर द्वारा आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम में मप्र शासन के उप मुख्यमंत्री माननीय श्री राजेंद्र शुक्ल जी (स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्रालय) ने,
बड़ेरिया मेट्रो प्राइम मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के
मैनेजिंग डायरेक्टर श्री राजीव बड़ेरिया को अंगदान एवं उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं के लिए "गौरव विजनरी" सम्मान से सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर अध्यक्षता माननीय श्री आशीष दुबे जी सांसद ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक माननीय श्री अशोक रोहाणी जी, नगर निगम अध्यक्ष श्री रिंकू विज भी उपस्थित रहे।
बड़ेरिया चेरिटेबल फाउंडेशन Baderia MetroPrime Multi Speciality Hospital Rajeev Baderia Baderia Metro Prime Hospital Jansampark Saurabh Baderia Saurabh Baderia Il Saurabh Baderia Dr Sunil Mishra Jansampark Madhya Pradesh ゚
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the public figure
Website
Address
Jabalpur
482002