Paramount Academy

Paramount Academy

Share

MP board

Photos from Paramount Academy's post 27/01/2026

पैरामाउंट अकादमी हायर सेकेंडरी स्कूल में विदाई समारोह का आयोजन

पैरामाउंट अकादमी हायर सेकेंडरी स्कूल में हाल ही में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम हर्षोल्लास, भावनाओं और यादगार पलों से भरपूर रहा।

विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। समारोह की शुरुआत जूनियर विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत स्वागत नृत्य से हुई, जिसने सभी का मन मोह लिया। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने गीत, नाटक, कविता पाठ और नृत्य जैसी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें स्कूल जीवन की यादें झलकती रहीं।

विद्यालय के प्राचार्य श्रीमान दिनेश कुमार सोलंकी ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि “अनुशासन, मेहनत और ईमानदारी ही सफलता की कुंजी है।” शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव साझा किए और उन्हें जीवन में आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया।

वरिष्ठ विद्यार्थियों की ओर से दिए गए भाषण ने सभी को भावुक कर दिया। उन्होंने अपने स्कूल जीवन की यादों, शिक्षकों के मार्गदर्शन और मित्रता के महत्व को याद करते हुए विद्यालय के प्रति आभार व्यक्त किया।

समारोह के दौरान मेधावी विद्यार्थियों को शैक्षणिक, खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार भी प्रदान किए गए। जूनियर छात्रों द्वारा प्रस्तुत वीडियो प्रस्तुति ने सभी को भावुक कर दिया।

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन और राष्ट्रगान के साथ हुआ। यह विदाई समारोह विद्यार्थियों के लिए एक यादगार पल बन गया, जो उनके जीवन में हमेशा विशेष स्थान रखेगा।

14/11/2025

"HAPPY CHILDREN'S DAY"

09/11/2025

सुक़रात जब बच्चा था, तो रोज़ाना एक रास्ते पर टहलने के लिए जाया करता था।
उस रास्ते में एक कुम्हार का घर था, जो मिट्टी के बर्तन बनाया करता था। वह कुम्हार के पास जा कर बैठ जाता और उसे ध्यान से देखता रहता। उसे बर्तन बनने की प्रक्रिया देखना बहुत अच्छा लगता था।

एक दिन कुम्हार ने उसकी तल्लीनता देख कर अपने पास बुलाया और पूछा।
"बेटा! तुम यहाँ से रोज़ गुज़रते हो और मेरे पास बैठ कर देखते रहते हो... तुम क्या देखते हो?"

"मैं आपको बर्तन बनाते देखता हूँ और यह प्रक्रिया देखना मुझे बहुत अच्छी लगती है ... मगर इससे मेरे मन में कुछ सवाल पैदा हुए हैं... जो मैं आपसे पूछना चाहता हूँ।"
सुक़रात की बात सुन कर कुम्हार बोला।
"यह तो बहुत अच्छी बात है... पूछो, जो पूछना चाहते हो?"

"आप जो बर्तन बनाते हैं... उसका नक्शा कहाँ बनता है?"

"उसका नक्शा सबसे पहले मेरे मन में बनता है..."

यह सुन कर सुक़रात उत्साह से बोला।
"मैं समझ गया..."

कुम्हार ने हैरत से पूछा।
"क्या समझे?"

"यही कि हर चीज़ सृजन से पहले विचार में बनती है। इसका मतलब यह है कि (खालिक़) सृजनकर्ता के विचार में हम पहले बन चुके थे, सृजन बाद में हुआ... अब मेरा अगला सवाल यह है कि जब आप बर्तन बना रहे हैं, तो ऐसा क्या करते हैं कि यह इतना सुंदर बनता है?"

"मैं इसे मोहब्बत से बनाता हूँ। मैं जो भी चीज़ बनाता हूँ, उसे खालिस दिल से बनाता हूँ और इसे बनाते हुए अपनी क्षमताओं का भरपूर इस्तेमाल करता हूँ ताकि कोई कमी-कमज़ोरी न रह जाए।"

सुकरात ने सिर हिलाते हुए कहा।
"इसकी भी समझ आ गई, क्योंकि बनाने वाला हमसे बहुत मोहब्बत करता है, इसलिए ही उसने हमें बनाया है ...
अगला सवाल यह है कि आप इतने अरसे से बर्तन बना रहे हैं, कोई ऐसी ख्वाहिश है, जो आप चाहते हैं कि पूरी हो।"

"हाँ! है... मैं चाहता हूँ कि ऐसा बर्तन बनाऊँ कि दुनिया वाह-वाह कर उठे और यह बर्तन पिछले बर्तनों से कुछ न कुछ अलग और खास भी हो ..." कुम्हार ने हसरत से कहा।

यह सुनते ही सुक़रात उछल पड़ा।
"वाह! खालिक हर बार ऐसी सृजन करने की कोशिश करता है कि दुनिया बे-इख्तियार वाह-वाह कर उठे, क्योंकि खालिक को पता है कि मैं जो यह इंसान इस दुनिया में भेज रहा हूँ, उस जैसा कोई और दोबारा नहीं आएगा।

Photos from Paramount Academy's post 25/09/2025

*भारतीय प्रौढ़ शिक्षा संघ नई दिल्ली* द्वारा 24 /09/ 2025 मंगलवार को क्षेत्रीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें महू शहर के लगभग 100 विद्यालयों में से बच्चों को उनकी प्रतिभा व योग्यता के अनुसार चुना गया। विद्यार्थियों को उनके कठिन परिश्रम व अभ्यास द्वारा कक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने हेतु पुरुस्कृत किया गया।🥇🥈🥉
जिसमें पैरामाउंट एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल के कक्षा दसवीं के छात्र अर्जुन डांगी तथा कक्षा 11वीं की छात्रा समीक्षा पथरिया को कक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्ति हेतु पुरस्कृत किया गया।
आपकी यह उपलब्धि आपके उज्जवल भविष्य की नींव है हमें विश्वास है कि आप आगे भी इसी उत्साह और मेहनत के साथ सफलता के नए कीर्तिमान 👍स्थापित करते रहेंगे।

21/06/2025

international yoga day Paramount Academy higher secondary school Bhatkhedi mhow

24/02/2025

युद्ध नहीं जिनके जीवन में
वे भी बहुत अभागे होंगे
या तो प्रण को तोड़ा होगा
या फिर रण से भागे होंगे
दीपक का कुछ अर्थ नहीं है
जब तक तम से नहीं लड़ेगा
दिनकर नहीं प्रभा बाँटेगा
जब तक स्वयं नहीं धधकेगा

कभी दहकती ज्वाला के बिन
कुंदन भला बना है सोना
बिना घिसे मेहंदी ने बोलो
कब पाया है रंग सलौना
जीवन के पथ के राही को
क्षण भर भी विश्राम नहीं है
कौन भला स्वीकार करेगा
जीवन एक संग्राम नहीं है।।

अपना अपना युद्ध सभी को
हर युग में लड़ना पड़ता है
और समय के शिलालेख पर
खुद को खुद गढ़ना पड़ता है
सच की खातिर हरिश्चंद्र को
सकुटुम्ब बिक जाना पड़ता
और स्वयं काशी में जाकर
अपना मोल लगाना पड़ता

दासी बनकरके भरती है
पानी पटरानी पनघट में
और खड़ा सम्राट वचन के
कारण काशी के मरघट में
ये अनवरत लड़ा जाता है
होता युद्ध विराम नहीं है
कौन भला स्वीकार करेगा
जीवन एक संग्राम नहीं है।।

हर रिश्ते की कुछ कीमत है
जिसका मोल चुकाना पड़ता
और प्राण पण से जीवन का
हर अनुबंध निभाना पड़ता
सच ने मार्ग त्याग का देखा
झूठ रहा सुख का अभिलाषी
दशरथ मिटे वचन की खातिर
राम जिये होकर वनवासी

पावक पथ से गुजरीं सीता
रही समय की ऐसी इच्छा
देनी पड़ी नियति के कारण
सीता को भी अग्नि परीक्षा
वन को गईं पुनः वैदेही
निरपराध ही सुनो अकारण
जीतीं रहीं उम्रभर बनकर
त्याग और संघर्ष उदाहरण

लिए गर्भ में निज पुत्रों को
वन का कष्ट स्वयं ही झेला
खुद के बल पर लड़ा सिया ने
जीवन का संग्राम अकेला
धनुष तोड़ कर जो लाए थे
अब वो संग में राम नहीं है
कौन भला स्वीकार करेगा
जीवन एक संग्राम नहीं है

Photos from Paramount Academy's post 07/02/2025

"Wishing you a beautiful journey ahead in life "

05/09/2024

1. गुरु बिन ज्ञान न उपजे, गुरु बिन मिलै न मोक्ष।
गुरु बिन लहरे सुमति ना, गुरु बिन मिटे न दोष।।
पढ़ाते हो निस्वार्थ भाव से, देते सदा प्रेरणा।
हे गुरुवर तुम्हें वंदन, शत-शत हो वंदना।।
शिक्षक दिवस की ढेरों बधाई एवं शुभकामनाएं।

27/07/2024

Fun activities

Want your school to be the top-listed School/college in Indore?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Website

Address


Main Road Bhatkhedi, MHOW
Indore
453441

Opening Hours

Monday 9am - 3pm
Tuesday 9am - 3pm
Wednesday 9am - 3pm
Thursday 9am - 3pm
Friday 9am - 3pm
Saturday 9am - 3pm