Vipin Wankhede

Vipin Wankhede

Share

President - District Congress Committee Indore
EX MLA

22/04/2026

मध्यप्रदेश का किसान आज खेत में नहीं, सिस्टम के जाल में फंसा हुआ है।

फसल तैयार है, लेकिन खरीदी अधूरी। नियम इतने कि जैसे मदद नहीं, रोक लगाने के लिए बनाए गए हों। कहीं पंजीयन की पेचीदगी, कहीं स्लॉट की मारामारी, तो कहीं तौल में चालबाज़ी - हर कदम पर किसान को ही झुकना पड़ रहा है।

भाजपा सरकार खुद को किसान की हमदर्द बताती है, लेकिन ज़मीनी सच्चाई कुछ और ही कहानी कहती है। जो किसान मंडी तक पहुंच भी जाए, उसके लिए भी रास्ता आसान नहीं - कागज़ों और शर्तों के बीच उसकी मेहनत की कीमत घटा दी जाती है।

ये सिर्फ बदइंतज़ामी नहीं है, ये एक ऐसा तंत्र है जो किसान को धीरे-धीरे कमज़ोर करता जा रहा है।

आज सवाल सिर्फ फसल का नहीं, किसान के सम्मान और हक़ का है।

22/04/2026

इंदौर की तपती धूप में जब जनता पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रही है, तब सत्ता के बड़े-बड़े दावे धूल चाटते नजर आ रहे हैं…

“स्मार्ट सिटी” का ढोल पीटने वाली भाजपा सरकार, आज शहरवासियों को पीने का पानी तक नहीं दे पा रही—यही है उनका असली विकास मॉडल!

ऊषागंज की सड़कों पर उतरी जनता सिर्फ विरोध नहीं कर रही, वो सिस्टम की पोल खोल रही है— ये गुस्सा है, ये लाचारी है, और ये उस धोखे का जवाब है जो सालों से परोसा जा रहा है।

इंदौर का हाल ये है कि नल सूखे हैं, लेकिन भाषण आज भी बह रहे हैं!

22/04/2026

प्रदेश में गुंडागर्दी चरम पर आखिर सुरक्षित कौन?
ना जनता, ना अधिकारी

यह घटना अपराध नहीं, बल्कि कानून-व्यवस्था के ऊपर तमाचा है। अपराधियों में पुलिस का खौफ खत्म हो चुका है। प्रदेश में विधायक अधिकारियों को धमका रहे हैं और अपराधियों जनता को खुले आम लूट रहे है।

22/04/2026

मुख्यमंत्री मंत्री जी की हवाई बातें सिर्फ रील और माइक तक ही सीमित रह गई है।
मछली-मगरमच्छ (बड़े अपराधियों) को ठिकाने लगाने की बात सिर्फ माइक तक ही रह गई है क्योंकि प्रदेश में अपराधियों पर कानून का कोई खौफ नहीं है।

दमोह में एक दलित दूल्हे को घोड़ी पर चढ़ना भारी पड़ गया तो उसे उतारकर पीटा गया। पूरे प्रदेश में दलितों के साथ लगातार अत्याचार हो रहे है।
मोहन यादव जी कुंभकरण की नींद में सोए हुए है।

22/04/2026

विश्व पृथ्वी दिवस की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।

आइए, इस अवसर पर हम सभी पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति की रक्षा के लिए मिलकर संकल्प लें, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित पृथ्वी मिल सके।

21/04/2026

मरीमाता चौराहा, इंदौर में महिला कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष रीटा डागरे जी द्वारा आयोजित भंडारे में शामिल हुआ।

21/04/2026

समारोह परिसर गार्डन, इंदौर में समंदर पटेल जी के भतीजे के विवाह समारोह में सम्मिलित हुआ एवं नवविवाहित दंपति को शुभकामनाएँ प्रेषित की।

21/04/2026
21/04/2026

कांग्रेस परिवार के आईटी सेल के हमारे तीन साथियों को बिना ठोस कारण के गिरफ्तार कर लंबे समय तक हिरासत में रखना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन है।

लोकतंत्र में अपनी बात रखना और जनहित के मुद्दों पर आवाज़ उठाना कोई अपराध नहीं है।
इस प्रकार की कार्रवाई से साफ़ प्रतीत होता है कि सत्ता के दबाव में प्रशासन का दुरुपयोग किया जा रहा है।

हम प्रशासन से मांग करते हैं कि हमारे सभी साथियों को तत्काल रिहा किया जाए और पूरे मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कराई जाए।

हमारा संगठन अपने प्रत्येक कार्यकर्ता के साथ मजबूती से खड़ा है। यदि जल्द न्याय नहीं मिला, तो हम लोकतांत्रिक और कानूनी माध्यमों का सहारा लेकर अपने साथियों के अधिकारों की रक्षा करने के लिए बाध्य होंगे।

21/04/2026

महान संत, कवि एवं श्रीकृष्ण के अनन्य भक्त सूरदास जी की जयंती पर शत्-शत् नमन।

भक्ति, साहित्य और काव्य के क्षेत्र में उनका योगदान हमें सदैव प्रेरित करता रहेगा।

21/04/2026

आदि गुरु आदि शंकराचार्य की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।

आपके अद्वैत दर्शन ने भारतीय संस्कृति को नई दिशा दी, आपका ज्ञान युगों-युगों तक मानवता का मार्गदर्शन करता रहेगा।

20/04/2026

बरसाना गार्डन, इंदौर में पारिवारिक सदस्य सुमित जैन जी के छोटे भाई के विवाह समारोह में सम्मिलित हुआ एवं नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएँ प्रेषित की।

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Indore?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Website

Address


AA/200 Tulsi Nagar
Indore
462003