BJP4Indore

BJP4Indore

Share

भारतीय जनता पार्टी, मध्य प्रदेश - जिला इंदौर महानगर
नगर अध्यक्ष श्री सुमित मिश्रा भारतीय जनता पार्टी, मध्य प्रदेश - जिला इंदौर महानगर

Photos from BJP4Indore's post 05/06/2026

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल एवं जनकल्याणकारी 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में, कैबिनेट मंत्री आदरणीय श्री कैलाश विजयवर्गीय जी के मार्गदर्शन, लोकप्रिय विधायक एवं IDCA अध्यक्ष माननीय श्री आकाश विजयवर्गीय जी तथा नगर अध्यक्ष आदरणीय श्री सुमित मिश्रा जी के नेतृत्व में गुरु टेकचंद मंडल द्वारा अहिल्या आश्रम स्कूल, महाराणा प्रताप नगर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास का संदेश देते हुए उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अधिक से अधिक वृक्षारोपण एवं उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

Photos from BJP4Indore's post 05/06/2026

🌿 स्वच्छ इंदौर की पहचान, हरित इंदौर हमारा अभियान 🌿

"क्लीन इंदौर, ग्रीन इंदौर" के संकल्प को साकार करने तथा पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप प्रदान करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रेरणादायी अभियान "एक पेड़ माँ के नाम" के अंतर्गत आज संत बालनाथ मंडल के वार्ड क्रमांक 25 में चार नंबर पानी टंकी के समीप पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास एवं प्रकृति संवर्धन का संदेश देते हुए पौधारोपण किया गया। उपस्थित जनों ने संकल्प लिया कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनके संरक्षण एवं संवर्धन की जिम्मेदारी भी हम सभी को निभानी होगी। वृक्षारोपण आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ पर्यावरण, शुद्ध वायु तथा सुरक्षित भविष्य प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इंदौर ने स्वच्छता के क्षेत्र में देशभर में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है। अब आवश्यकता है कि हम सभी मिलकर हरियाली बढ़ाने के इस अभियान को जनभागीदारी के माध्यम से और अधिक व्यापक बनाएं, ताकि इंदौर स्वच्छता के साथ-साथ हरित विकास का भी राष्ट्रीय आदर्श बन सके।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष श्री राहुल चौकसे जी, श्री संतोष चौखंडे जी, श्री प्रवीण होलकर जी, श्री सुधीर बड़जात्या जी, श्री दिलीप सिंह चौहान जी, श्री सुमित सक्सेना जी, श्री रजत यादव जी, श्री शिरीष वेदकर जी, श्री अनिल गिरी जी, श्री महेंद्र सिंह भदोरिया जी, श्री मनोज नामदेव जी, श्री गौरव चौखंडे जी, श्री प्रवीण सोनार जी, श्री मनोज चौहान जी, श्री विशाल वर्मा जी, श्रीमती तारा मीना जी, श्रीमती रेनू शर्मा जी एवं श्री हंस पाटीदार जी सहित मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Photos from BJP4Indore's post 05/06/2026

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-04 के शहीद भगतसिंह मंडल द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक आदरणीया श्रीमती मालिनी गौड़ जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया तथा समाज को अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संवर्धन में सहभागिता निभाने का संदेश दिया।

Photos from BJP4Indore's post 05/06/2026

विश्व पर्यावरण दिवस एवं आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के गौरवशाली 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी के सरदार वल्लभभाई पटेल मंडल, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-5, इंदौर द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास एवं जनभागीदारी का संदेश दिया गया।

Photos from BJP4Indore's post 05/06/2026

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3 के सनातनी विधायक गोलू शुक्ला जी व भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा जी के नेतृत्व में " एक पेड़ मां के नाम " अभियान के तहत मध्यप्रदेश के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल जी एवं संभागीय प्रभारी श्री रणवीर सिंह जी रावत द्वारा अटल बिहारी वाजपेई मंडल के वार्ड क्रमांक 63 व 64 में वृक्षारोपण किया गया जिसमें महापौर परिषद सदस्य मनीष शर्मा मामा जी अटल बिहारी वाजपेई मंडल प्रभारी राजेश सिंघल, अध्यक्ष रितेश विराग ,मंडल महामंत्री प्रदीप गढ़वाल , अरुण बागड़ी एवं मंडल के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे l

Photos from BJP4Indore's post 05/06/2026

आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विधानसभा क्षेत्र क्र.4 विधायक श्रीमती मालिनी लक्ष्मणसिंह गौड जी के नेतृत्व में ब्रह्मलीन लक्ष्मणसिंह गौड मंडल में मा.प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi के ेड़_माँ_के_नाम अभियान के तहत मंडल अध्यक्ष राजेशसिंह तोमर व पार्षद श्रीमती गुरजीत कौर खनूजा, वरिष्ठ नेता श्री राजकुमार सिंह सोलंकी जी, श्री सतनाम खनूजा जी, श्री दिलीप सोलंकी जी, श्री मुकेश राठौर जी श्री राजेश दुबे जी, श्री महेश चुघ जी, श्री मति राधा पाटिल जी, श्री गौरव नाइक जी, श्री विजय पाठक जी क्षेत्र के शिक्षाविद डॉक्टर एवं भाजपा के वार्ड मंडल पदाधिकारियो के साथ साथ पौधारोपण किया।
"माँ के नाम, प्रकृति के नाम — एक संकल्प, हरियाली की ओर।"

Photos from BJP4Indore's post 05/06/2026

संस्कृति, विरासत और पर्यटन के संगम से विकास की नई दिशा!
वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर मध्यप्रदेश की सशक्त पहचान का संकल्प!!

आज इंदौर इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पैनल चर्चा “मध्य प्रदेश में पर्यटन का वैश्विक परिप्रेक्ष्य” में भारतीय जनता पार्टी, मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री Hemant Khandelwal जी के साथ भाजपा नगर अध्यक्ष श्री Sumit Mishra ने सहभागिता कि।

इस अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री श्री Kailash Vijayvargiya तथा पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी की गरिमामयी उपस्थिति एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

मध्यप्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, धार्मिक एवं आध्यात्मिक पर्यटन तथा पर्यटन क्षेत्र की वैश्विक संभावनाओं पर केंद्रित यह संवाद अत्यंत सार्थक, ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायी रहा। ऐसे विमर्श प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने तथा पर्यटन के माध्यम से विकास के नए अवसर सृजित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस उत्कृष्ट एवं सफल आयोजन हेतु इंदौर इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ के चेयरमैन श्री अक्षय कांति बम सहित संपूर्ण संस्थान परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

Photos from BJP4Indore's post 05/06/2026

भाजपा की संगठनात्मक शक्ति, कार्यकर्ताओं के समर्पण और जनसेवा के संकल्प को नई दिशा देने वाले ऐतिहासिक अवसर पर भाजपा जिला इंदौर (ग्रामीण) के नवीन कार्यालय भवन के भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ।

मध्यप्रदेश भाजपा के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष श्री Hemant Khandelwal जी की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न यह भूमिपूजन केवल एक भवन निर्माण की शुरुआत नहीं, बल्कि संगठन के विस्तार, विचारों के संवर्धन और जनसेवा के नए अध्याय का शुभारंभ है। यह कार्यालय भाजपा के लाखों कार्यकर्ताओं की ऊर्जा, राष्ट्र प्रथम की भावना और अंत्योदय के संकल्प का सशक्त केंद्र बनेगा, जहां से समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा, सुशासन और विकास की विचारधारा को और अधिक गति मिलेगी।

इस गौरवपूर्ण अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री Kailash Vijayvargiya, कैबिनेट मंत्री श्री Tulsi Silawat, विधायक श्री Madhu Verma, विधायक सुश्री Usha Thakur, विधायक श्री मनोज पटेल, भाजपा नगर अध्यक्ष श्री Sumit Mishra, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री श्रवण सिंह चावड़ा सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Photos from BJP4Indore's post 05/06/2026

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में इंदौर शहर में विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी के ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ संकल्पना से प्रेरित होकर इंदौर शहर में वृक्षारोपण के विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजनों में नगरीय विकास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीयजी, विधायक श्री रमेश मैंदोलाजी, जनकार्य व उद्यान प्रभारी श्री राजेंद्र राठौरजी सहित पार्षदों, मण्डल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं सहित शहर के सामाजिक संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों, धार्मिक संगठनों, पर्यावरण प्रेमियों द्वारा विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया तथा पौधों को जल अर्पित किया।

इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य को लेकर जागरूकता का संदेश भी दिया गया। पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को वृक्षारोपण अभियान से जुड़कर अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ वातावरण और हरित विकास को लेकर परिचर्चा की तथा उपस्थित जन समूह द्वारा भविष्य में भी ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया।

Photos from BJP4Indore's post 05/06/2026

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ अभियान की संकल्पना तहत पर्यावरण की सुरक्षा के संदेश के रूप में आज वार्ड क्रमांक 23 में स्थित राजेश जोशी उद्यान (मोती बाबा की कुईया) पौधारोपण किया। इस अवसर पर श्री धर्मेंद्र मौर्य सहित युवा कार्यकताओं तथा स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही।

Want your organization to be the top-listed Government Service in Indore?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address


Indore