KNI
http://www.kniindia.com The Indore (M.P.) head office is staffed by professionals round the clock 365 days a year..
We provide unmatched news coverage from India including breaking news and features with regional perspectives, along with politics, business, health, technology, travel and entertainment content. where news content is collected, packaged and delivered in various formats.
15/08/2024
*प्रिय स्वतंत्रते कनक किरण लते*
भारत की स्वतंत्रता की 78वीं वर्षगाँठ की समस्त देशवासियों को शुभकामनाएँ।
हम सदैव कर्त्तव्यपथ पर अग्रसर रहकर राष्ट्र के मान में अभिवृद्धि करते रहें। यही कामना है।
_स्वाधीनता दिवस की कोटि-कोटि शुभकामनाएँ_
#मातृभाषा_उन्नयन_संस्थान
27/07/2024
कलाम सदा अमर रहते है....
●●●●●●●●●●●
जो माटी से प्रेम करते हैं, वे उसे माँ कहने और उसकी अर्चना करने से भी नहीं चूकते। भारत को वैश्विक मंच पर परमाणु शक्ति सम्पन्नता के साथ आँख उठाकर और भौंहे तान कर देखने की ताक़त भी अग्नि व त्रिशूल के कारण मिली, जिसे बनाने वाले शख्स का नाम डॉ. अबुल पकिर जैनुलाब्दीन अब्दुल कलाम यानी ए पी जे अब्दुल कलाम था।
विश्वास तब नहीं हुआ था, जब यह समाचार शिलांग से आया कि कलाम साहब ने नश्वर दुनिया को अलविदा कह दिया, पर नियति के हर फ़ैसले मंजूर करना ही होता है। यह फ़ैसला भी कुछ ऐसा ही था।
स्वर्णिम भारत के स्वप्नदृष्टा राष्ट्रपति के रूप में आपने अपने सपनों का भारत गढ़ा, #विज़न2020 दिया, तब जाकर फिर लगा कि कलाम ने कलम से कलमा लिखा।
आज आप शरीर से हमारे बीच नहीं हैं, पर आपकी सूक्ष्म उपस्थिति ही प्रेरणा का पुंज और ऊर्जा का स्त्रोत है।
कलाम कभी मरा नहीं करते, कलाम सदा अमर रहते हैं.....
*डॉ. अर्पण जैन 'अविचल'*
#अब्दुलकलाम #श्रद्धांजलि #कलाम #एपीजे #एपीजेकलाम
13/06/2024
*रक्त किसी कारखानें में नहीं बनता,न ही कोई बना सकता है। यह ईश्वर का उपहार है, आवश्यकता होने पर आप भी रक्तदान करें।*
रक्तदान-महादान
#संस्मय #हिन्दीग्राम #मातृभाषा #मातृभाषा_उन्नयन_संस्थान #रक्तदें #वक़्तदें
21/04/2024
इस समय जब देश और दुनिया में कलह का नया राग अलापा जा रहा है, ऐसे दौर में भी दुनिया से जिस अहिंसा के मार्ग पर चलने की गुहार हो ऐसे मार्ग के प्रदर्शक, 24वें तीर्थंकर प्रभु महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक की अशेष अनंत शुभेच्छाएँ। वीर प्रभु के मार्ग का अनुसरण करें और जीवन के सुखद पथ का आनंद लें।
*डॉ. अर्पण जैन 'अविचल'*
राष्ट्रीय अध्यक्ष, मातृभाषा उन्नयन संस्थान, भारत
#मातृभाषा_उन्नयन_संस्थान #डॉअर्पणजैनअविचल #मातृभाषा #हिन्दीग्राम #महावीर_जन्मकल्याणक
30/05/2023
*पत्रकारिता 'साधन' नहीं, 'साधना' हैं।*
✍🏻 *डॉ. अर्पण जैन 'अविचल'*
*हिन्दी पत्रकारिता दिवस की हार्दिक बधाई*
#मातृभाषा_उन्नयन_संस्थान #डॉअर्पणजैनअविचल
10/01/2023
अपने हस्ताक्षर हिन्दी में करें, यह हिन्दी के प्रति सम्मान भी होगा।
_हिन्दी के सम्मान में, हर भारतीय मैदान में..._
*विश्व हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ*
*मातृभाषा उन्नयन संस्थान, भारत*
#डॉअर्पणजैन #डॉअर्पणजैनअविचल #मातृभाषा_उन्नयन_संस्थान #हिन्दी
30/09/2022
सज रही रुदौली, उत्तरप्रदेश.... ्यूज़ व #मातृभाषा द्वारा आयोजित विशाल चुनरी यात्रा से..... अयोध्या की पावन भूमि में माँ की आराधना का सुअवसर... सभी स्थानीय निवासियों से करबद्ध आग्रह है, चुनरी यात्रा में अवश्य सम्मिलित होकर माँ जगत् जननी की आराधना करें।
डॉ. अर्पण जैन 'अविचल'
प्रधान सम्पादक, ख़बर हलचल न्यूज़,
संस्थापक, मातृभाषा. कॉम
#डॉअर्पणजैनअविचल #मातृभाषा #नवरात्रि2022 #मातृभाषा_उन्नयन_संस्थान #माँदुर्गास्तुति #नवरात्रि #ख़बरहलचल #अयोध्या
14/01/2022
तिल और गुड़ की तरह रिश्तों में मिठास बने, सफलता की पतंग आसमान छुए, यही कामना है।
*मकर सक्रांति पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ*
*डॉ.अर्पण जैन 'अविचल'*
मातृभाषा उन्नयन संस्थान, भारत
#संक्रांति #हिन्दीग्राम #हिन्दी #मकरसंक्रान्ति
18/08/2020
*काली भक्त कालीचरण जी महाराज ने गाया वन्देमातरम*
कालीचरण जी महाराज का नया गाना वन्देमातरम । Kalicharan maharaj song कालीभक्त कालीचरण जी महाराज ने गाया वन्देमातरम, जरूर सुने। Kalicharan Maharaj sang a song
14/06/2020
*एक युद्ध-अवसाद के विरुद्ध*
✍🏻 *डॉ. अर्पण जैन 'अविचल'*
सम्पूर्ण विश्व में हाहाकार मचा हुआ है, कोविड 19। कोरोना अपना कहर बरपा रहा है। देश में लगभग 80 दिनों से लॉक डाउन है, कामकाज ठप्प है, कोरोना से बचना है, घर पर रहना है, इन्हीं हालातों में कामकाजी और नौकरीपेशा भी रोटी की तलाश में हैं। आर्थिक संकट हर दिशा में है, मानसिक अवसाद बढ़ने लगा है, लोग आत्महत्या जैसे कदम उठा रहे हैं। ऐसे काल में व्यक्तिशः जागरुकता आवश्यक है। हमें ज़िन्दगी को फिर से पटरी पर लाने के लिए लड़ना होगा, शुरुआत करनी होगी, नई शुरुआत आवश्यक है। मान लीजिए, जब आपने अपने काम की पहली शुरुआत की थी या फिर नौकरी की पहली शुरुआत की थी तो कैसे संकटों का सामना किया था, बस उसी को आधार मानकर फिर से शुरुआत कीजिए। यदि कर्ज़ है तो भी चिंता मत कीजिए, जितना कर्ज़ है यदि वो एक साल में दोगुना भी हो गया तो भी एक नहीं दो नहीं तीन या चार साल में समाप्त हो जाएगा, पर यह तब होगा जब हम ज़िन्दा रहेंगे। यदि कोरोना या अवसाद से हार गए तो कर्ज़, तकलीफ़ के साथ एक बदनामी परिवार के लिए भी छोड़ जाएँगे।
कम से कम अवसाद को ख़ुद पर हावी न होने दें, अपनी समस्याएँ साझा करें, अपने ख़ास मित्रों तक ज़रूर बताएँ कि क्या समस्या है? कैसे निपटेंगे? आदि। कभी अवसाद को मन पर हावी न होने दें, इससे आप हारेंगे नहीं बल्कि जिएँगे। जब हम ज़िन्दा रहेंगे तो हर समस्या से जूझकर समाधान तक ले आएँगे, पर हम ही न रहे तो फिर परिवार कैसे जिएगा!
अपना और अपने परिवार का सोचना होगा, हारना नहीं बल्कि जीतने के लिए मेहनत करनी होगी।
मातृभाषा उन्नयन संस्थान विगत 1 जून 2020 से *एक युद्ध अवसाद के विरुद्ध* अभियान संचालित कर रहा है, जिसके माध्यम से हमारी मानवीय ज़िम्मेदारी है कि लोगों को अवसाद में जाने से बचाएँ। तनावमुक्ति हेतु प्रयास करें, और लोगों को सकारात्मक रखने का प्रयास करें। इसी अभियान में संस्थान के अध्यक्ष डॉ. अर्पण जैन 'अविचल', राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य एवं ओज के कवि मुकेश मोलवा जी, राष्ट्रीय सचिव गणतंत्र ओजस्वी जी, शिखा जैन जी, भावना शर्मा जी, कवि हिमांशु भावसार जी आदि सुधिजन सतत प्रयासरत हैं। हर सम्भव मदद कर रहे हैं, तनाव मुक्ति के लिए प्रयासरत हैं। आप भी जुड़ें, अपने आसपास के लोगों को अवसाद से मुक्त करने के लिए जुटे, उन्हें तनाव से बाहर निकालने का प्रयास करें। निश्चित तौर पर हम यह जंग भी जीतेंगे। मन में है विश्वास, पूरा है विश्वास।
जय हिन्दी!
*डॉ. अर्पण जैन 'अविचल'*
अध्यक्ष- मातृभाषा उन्नयन संस्थान
www.arpanjain.com
09893877455
#मातृभाषा #एकयुद्धअवसादकेविरुद्ध #हिन्दीग्राम
02/09/2019
गौरा-शिव सुत आप कहाये
लंबोदर गणनायक भगवान
रिद्धि-सिद्धि सहित पधारों
मेरे अंगना करो कल्याण
शुभ-लाभ की मंगल कामना
पूरी हो स्मरण से महान
जग में होता प्रथम ध्यान
आपका है गणराज भगवान
*गणेश चतुर्थी की हार्दिक बधाई*
*डॉ अर्पण जैन 'अविचल'*
मातृभाषा उन्नयन संस्थान, इंदौर
#हिन्दीग्राम #संस्मय #मातृभाषा
23/08/2019
विश्व को प्रेम सीखा गया कान्हा....
कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं...
#संस्मय #मातृभाषा #हिन्दीग्राम
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Website
Address
Indore
452001