MP Indore
MP INDORE TOTAL UPDATE....
14/05/2020
मध्यप्रदेश ⁄ जबलपुर
जबलपुर में सात साल की बच्ची सहित 6 नए कोरोना पॉजिटिव
Coronavirus Jabalpur News Update : जबलपुर में सात साल की बच्ची सहित 6 नए कोरोना पॉजिटिव
Updated:Thu, 14 May 2020 10:07 AM (IST)
Coronavirus Jabalpur News Update : जबलपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या पहुंची 153, यहां अब तक 8 की मौत।
Coronavirus Jabalpur News Update : जबलपुर। आईसीएमआर एनआईआरटीएच तथा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के वायरोलॉजी लैब से बुधवार शाम जारी 80 सैंपल की रिपोर्ट में कोरोना वायरस से संक्रमित 6 नए मरीज सामने आए हैं। इसमें 7 साल की बच्ची स्वर्णलता सहित शमीन खान (40), सरवरी बेगम (68), तौहीद आलम (55), जी ईस्टर (41) एवं बाबू राव (62) शामिल हैं। नए मरीजों को मिलाकर उसे में संक्रमितों की संख्या 153 हो गई है। इनमें से 65 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं तथा 8 की मौत हो चुकी है।
सरवरी बेगम आजाद चौक, ठक्कर ग्राम निवासी तथा कोरोना से मृत कनिजा बानो की मां हैं। वहीं बाबू राव, स्वर्णलता और जी ईस्टर सर्वोदय नगर नैनीताल निवासी हैं। बाबू राव पूर्व में संक्रमित मिले दानी सुमन के पिता और स्वर्णलता उनकी बेटी है। जी ईस्टर संक्रमित पाए गए जी राजा की मां हैं। शमीन खान और तौहीद आलम गोहलपुर निवासी हैं।
26/04/2020
Stay Home
Stay Safe.
29/02/2020
मप्र / महाकाल मंदिर के शिखर दर्शन होंगे, यहां 5 हजार लोगों के लिए वेटिंग जोन बनेगा; फेटेरिया-वॉशरूम जैसी सुविधाएं रहेंगी
29/02/2020
इंदौर / ट्रैफिक की खराब स्थिति पर हाईकोर्ट में बोली पुलिस- हर चौराहे पर जवान तैनात, चाहें तो ड्यूटी रजिस्टर देख लें
29/02/2020
इंदौर / चंद्रयान-1 टीम के प्रिंसिपल इन्वेस्टिगेटर ने कहा- कम हो रहे सूर्य पर काले धब्बे, अब ग्लोबल वाॅर्मिंग के बजाय होगी ग्लोबल कूलिंग
19/02/2020
निगम परिषद सम्मेलन / शाहीन बाग में बच्ची की मौत पर नेता प्रतिपक्ष ने श्रद्धांजलि दी, सदन में लगे "देश के गद्दारों को गोली मारो... को" के नारे
14/02/2020
मप्र / पहली बार कलियासाेत डैम के पास दिखा बाघ-बाघिन का जाेड़ा
इनके मूवमेंट काे देखते हुए वन विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
वन विभाग के अधिकारियाें का कहना है कि बाघिन टी-123 दूसरी बार अपना जाेड़ा बना रही है।
इसके पहले इसने दाे शावकाें काे जन्म दिया था, वह नए सिरे से कुनबा बढ़ाने की तैयारी में है।
▶️भोपाल | यूं तो मिंडोरा व कलियासोत डैम के आसपास बाघों का मूवमेंट बना ही रहता है। कई बार यहां लोगों को बाघ या बाघिन दिखाई दे जाते हैं। लेकिन पहली बार यहां बाघ और बाघिन एक साथ देखे गए हैं। कलियासोत डैम के पास तीन दिन पहले सुबह के वक्त ली गई।
इस तस्वीर में बाघ टी-3 और बाघिन टी-123 एकसाथ दिखाई दे रहे हैं। वन विभाग के अधिकारियाें का कहना है कि बाघिन टी-123 दूसरी बार अपना जाेड़ा बना रही है। इसके पहले इसने दाे शावकाें काे जन्म दिया था। शावकाें की उम्र 18 माह से अधिक हाेने के बाद मां ने उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए छाेड़ दिया है। अब वह नए सिरे से कुनबा बढ़ाने की तैयारी में है। इनके मूवमेंट काे देखते हुए वन विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
14/02/2020
दिल्ली चुनाव / अमित शाह ने कहा- गोली मारो और भारत-पाक मैच जैसे बयान नहीं देने चाहिए थे, इसकी पार्टी ने बड़ी कीमत चुकाई
⏺️अमित शाह ने कहा- जम्मू-कश्मीर में कोई भी जाने के लिए स्वतंत्र है।
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- दिल्ली विधानसभा चुनाव का जनादेश सीएए और एनआरसी को लेकर नहीं माना जाना चाहिए
भाजपा प्रत्याशी कपिल मिश्रा ने भारत-पाक मैच का ट्वीट किया था, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने गोली मारो नारा लगवाया था।
नई दिल्ली. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान भाजपा नेताओं को ‘गोली मारो’ और ‘भारत-पाक मैच’ जैसे बयान नहीं देने चाहिए थे। शाह ने कहा- इस तरह के बयानों की पार्टी ने भारी कीमत चुकाई। हमारी पार्टी ने इस तरह के बयानों से खुद को दूर कर लिया था।
अमित शाह न्यूज चैनल टाइम्स नाउ के कार्यक्रम में बोल रहे थे। उनसे सवाल पूछा गया था कि चुनाव प्रचार के दौरान आपके कुछ नेताओं ने इस तरह के बयान दिए थे। दरअसल, दिल्ली चुनाव के दौरान भाजपा प्रत्याशी कपिल मिश्रा ने कहा था कि 8 फरवरी यानी वोटिंग के दिन दिल्ली में भारत-पाक मैच जैसा नजारा होगा। केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने एक चुनावी सभा में गोली मारो के नारे लगवाए थे।
चुना का मकसद विचारधारा को आगे बढ़ाना- शाह
शाह ने कहा- हमने दिल्ली का चुनाव केवल जीत या हार के लिए नहीं लड़ा। हमारी सोच चुनावों के जरिए अपनी विचारधारा का प्रसार करना है। उन्होंने माना कि दिल्ली चुनाव में भाजपा को अपने कुछ नेताओं के बयानों की वजह से काफी नुकसान उठाना पड़ा। वे बोले, ‘‘यह संभव है कि इस सबके चलते चुनाव में हमारी परफॉर्मेंस पर असर पड़ा हो। हालांकि, दिल्ली चुनाव को लेकर उनका आकलन गलत निकला, लेकिन इसे नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजंस (एनआरसी) को लेकर दिया गया जनादेश नहीं माना जाना चािहए।’’
‘‘शांतिपूर्ण प्रदर्शन अधिकार, पर हिंसा बर्दाश्त नहीं करेंगे'
उन्होंने कहा- एनआरसी को पूरे देश में लागू करने को लेकर अभी तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया है। नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर (एनपीआर) की प्रक्रिया के दौरान अगर कोई अपना दस्तावेज नहीं दिखाना चाहता है, तो वह इसके लिए स्वतंत्र है। एनआरसी का जिक्र भाजपा के घोषणा पत्र में नहीं किया गया
14/02/2020
कोरोनावायरस / केरल में संक्रमित 2 छात्रों की स्थिति में सुधार; चीन में डेढ़ महीने में 1500 की मौत, 63 हजार से ज्यादा मामले सामने आए
13/02/2020
इंदौर में वैलेंटाइन-डे पर प्रेमी जोड़ों की खैर नहीं, बजरंग दल रहेगा एक्टिव
इंदौर: वैलेंटाइन-डे को प्यार के इजहार का दिन माना जाता है। इस दिन प्रेमी अपनी प्रेमिका से प्यार का इजहार करते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश में इस दिन प्रेमी युगलों पर बजरंग दल की निगाह रहेगी। बगीचे या सार्वजनिक स्थान पर कोई भी जोड़ा अश्लीलता फैलाता नजर आया तो उनकी खैर नहीं। बजरंग दल इस दिन प्रेमी जोड़ों की हरकतों को कैमरे में कैद करेगा और उनके विडियो पुलिस को सौंपने के साथ में उनके माता-पिता को बुलाकर हकीकत दिखाई जाएगी।
दरअसल, 14 फरवरी शुक्रवार को वैलेंटाइन-डे है जिसको जहां इसे लेकर नौजवान लड़के लड़कियों में खासा उत्साह है वहीं फूल और गिफ्ट वालों ने भी तैयारिया कर रखी हैं। दूसरी तरफ इसे बजरंग दल ने भारतीय संस्कृति के खिलाफ बताया है और ऐसे जोड़ों को सावधान रहने की हिदायत दी है जो प्यार के नाम पर खुलेआम अश्लिलता फैलाते हैं।
13/02/2020
इंदौर: मध्य प्रदेश में इंदौर के भंवरकुआं स्थित दशमेश अस्पताल में सोमवार सुबह एक मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर तोड़फोड़ की। हादसे में गंभीर घायल होने के बाद युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वहीं परिजनों का आरोप है कि नर्स के इंजेक्शन लगाने के बाद घायल की मौत हुई है। तोड़फोड़ की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
रात करीब डेढ़ बजे के आसपास गोकुल डिवाइडर से टकराने के कारण हादसे का शिकार हो गया था। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। परिजन संजय ने बताया कि गोपाल को इंजेक्शन लगना था। मैं रात को अस्पताल में ही था। उसी समय नर्स आई और उन्होंने इंजेक्शन लगाया। उस समय डॉक्टर सो रहे थे। नर्स ने उनको भी बुलवाया। कुछ ही देर में घायल ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने नर्स पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सुबह अस्पताल में हंगामा कर दिया।
13/02/2020
इंदौर। गोमटगिरी के सामने पित्र पर्वत पर एशिया की सबसे बड़ी 272 फीट ऊंची और 272 फीट चौड़ी हनुमान जी की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया गया है। समारोह में एक लाख से ज्यादा महिलाएं कलश यात्रा में शामिल होगी। इसके अलावा पूरे शहर को भोजन पर बुलाया गया है।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Indore