Educator Anand
Natural science & education
27/06/2025
राधे कृष्ण
क्या आपने कभी सोचा है कि दुनिया के सबसे तेज दिमाग वाले लोग भी कभी कभी पीछे रह जाते हैं? और साधारण लोग भी कभी कभी इतिहास रच देते हैं ? ये बात आपको अजीब लग सकती है। लेकिन ये सच है।
आइए, कुछ उदाहरण देखते हैं ।
निकोला टेस्ला - बिजली के क्षेत्र में क्रांति लाने वाला यह वैज्ञानिक अपने आखिरी दिनों में एक होटल के कमरे में अकेला और कंगाल था।
विलियम जेम्स सिडिस - 250 IQ वाला इंसान। लेकिन जिंदगी भर एक साधारण क्लर्क की नौकरी करता रहा ।
टेरेंस टाओ - गणित का यह जादूगर अपने क्षेत्र में महान होने के बावजूद आम लोगों के लिए अनजान है।
अब दूसरी तरफ देखिए:
वाल्ट डिजनी स्कूल में औसत छात्र थे । 22 साल की उम्र में दिवालिया हो गए। पहली कंपनी असफल हुई , कई बार नौकरी से निकाले गए, आइडियाज़ ठुकराए गए।गैराज में काम शुरू किया , मिकी माउस बनाया, कई बार असफल होने के बाद भी हार नही मानी।आज डिज्नी दुनिया का सबसे बड़ा मनोरंजन साम्राज्य है जो लाखों लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाता है।
जेके रोलिंग, हैरी पॉटर की लेखिका, स्कूल-कॉलेज में औसत छात्रा थीं। बेरोजगार, तलाकशुदा और एकल माँ बनीं, डिप्रेशन से जूझीं। कॉफी शॉप में बैठकर लिखना शुरू किया, कई बार अस्वीकार हुईं। आज वे दुनिया की सबसे अमीर लेखिकाओं में से एक हैं, लाखों बच्चों को प्रेरणा देती हैं।
अब्राहम लिंकन गरीब परिवार से थे, स्कूल भी ठीक से नहीं पढ़े।व्यापार में कई बार असफल हुए, लगातार चुनाव हारे, निजी जीवन में भी दुख झेले।51 साल की उम्र तक लगातार असफलताएं झेली, फिर भी बने अमेरिका के राष्ट्रपति।गृहयुद्ध में देश को एकजुट किया, गुलामी प्रथा खत्म की, इतिहास में अमर हो गए।
तो सवाल ये है - ऐसा क्यों होता है? क्यों कई बार औसत लोग जीनियस से आगे निकल जाते हैं?
इसके पीछे कई कारण हैं:
1. मेहनत का जादू: औसत लोग जानते हैं कि उन्हें ज्यादा मेहनत करनी होगी। वे दिन-रात एक कर देते हैं।
2. लचीलापन: वे आसानी से बदलाव को अपना लेते हैं। जीनियस अक्सर अपने ही दिमाग के जाल में फंस जाते हैं।
3. लोगों से जुड़ना: औसत लोग दूसरों से बेहतर जुड़ पाते हैं। वे टीम बनाते हैं, मदद लेते हैं।
4. धैर्य: वे जानते हैं कि सफलता रातोंरात नहीं आती। वे लगातार कोशिश करते रहते हैं।
5. प्रैक्टिकल ज्ञान: वे किताबी ज्ञान के साथ-साथ जिंदगी के सबक भी सीखते हैं।
6. जुनून: उनके अंदर कुछ कर दिखाने की आग होती है। वे अपने सपनों को पूरा करने के लिए कुछ भी कर सकते हैं।
7. विफलता से न डरना: वे हर असफलता से सीखते हैं। कई जीनियस अक्सर परफेक्ट होने की कोशिश में कभी शुरू ही नहीं कर पाते।
8. फोकस: वे एक लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करते हैं। जीनियस अक्सर बहुत सारी चीजों में उलझ जाते हैं।
लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि आप स्मार्ट नहीं हैं तो सफल नहीं हो सकते। बल्कि इसमें छिपा है जीवन का सबसे बड़ा सबक:
सफलता सिर्फ दिमाग से नहीं, दिल से आती है।
याद रखिए:
1. अपने सपनों पर भरोसा करो।
2. हर दिन थोड़ा बेहतर बनने की कोशिश करो।
3. लोगों से जुड़ो, उनसे सीखो।
4. असफलता से डरो मत, उससे सीखो।
5. अपने लक्ष्य पर डटे रहो।
क्योंकि इतिहास उन्हीं के नाम लिखा जाता है जो हार नहीं मानते। चाहे वह जीनियस हो या औसत।
06/06/2025
कितने साल के अन्तराल में प्लाउ का उपयोग करना चाहिए अपनी राय दें
26/05/2025
Radhe radhe
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Telephone
Address
Indore