Indore Help Service

Indore Help Service

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Indore Help Service, Non-Governmental Organization (NGO), 346 B, Scheme 136, Indore.

10/05/2026

BJP नेता मामले के बाद भी नहीं बदला पुलिस का रवैया, बुलेट सवार को रोकने में युवतियां गिरीं, ट्रैफिक चेकिंग में पुलिसकर्मी की दबंगई!

22/04/2026

भागीरथपुरा की गलियों में घूमे निगम कमिश्नर 💦 लोगों से पूछा-पानी समय पर मिल रहा है या नहीं 👮🏻‍♂️🚔 अधिकारियों को मॉनिटरिंग करने को कहा 🚓

भागीरथपुरा में हुए जलकांड के बाद यहां की स्थिति बेहतर करने के लिए लगातार नगर निगम काम कर रहा है। यहां नई पाइप लाइन बिछाने के साथ ही ड्रेनेज और सड़कों का काम किया जा रहा है। इस काम की जमीनी हकीकत जानने के लिए बुधवार को नगर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल अधिकारियों के साथ मैदान में उतरे और भागीरथपुरा की गलियों में घूमकर मौके की स्थिति देखी। इस दौरान उन्होंने रहवासियों से भी बात की और काम की जानकारी ली। उन्होंने यहां चल रहे कामों को लेकर भी अधिकारियों को जरूरी गाइडेंस दिया, ताकि काम और बेहतर हो सके।

21/04/2026

इंदौर में PWD के 3 अफसर रिश्वत लेते पकड़ाए:लोकायुक्त ने ऑफिस-निवास से बरामद किए रुपए; बिल के बदले मांगे थे 3.50 लाख
इंदौर में लोक निर्माण विभाग (PWD) के तीन अधिकारी मंगलवार को रिश्वत लेते हुए पकड़ाए हैं। पकड़े गए अधिकारियों के नाम जयदेव गौतम (कार्यपालन यंत्री, संभाग-1, इंदौर), टीके जैन (अनुविभागीय अधिकारी, पीडब्ल्यूडी संभाग-1) और अंशु दुबे (उपयंत्री, संभाग-1, इंदौर) हैं।

लोकायुक्त टीम ने आरोपी जयदेव गौतम को उनके शासकीय निवास से 1.50 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। जबकि टीके जैन को कार्यालय परिसर के पोर्च के नीचे से 1 लाख रुपए लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी अंशु दुबे ने भी 1 लाख रुपए की मांग की थी, लेकिन कम राशि उपलब्ध होने के कारण उसने रकम नहीं ली। इस प्रकार कुल 2.50 लाख रुपए की राशि जब्त की गई है।

4.51 करोड़ रुपए में पूरा किया था काम

पटेल इंटरप्राइजेस संचालक राजपाल सिंह पंवार एक शासकीय ठेकेदार हैं। वे धार के निवासी हैं और वर्ष 2023 में उनकी फर्म ने मैथवाड़ा फोरलेन पहुंच मार्ग का कार्य 4.73 करोड़ रुपए में लिया था, जिसे 4.51 करोड़ रुपए में पूरा किया गया।

अंतिम बिल भुगतान के बदले अधिकारियों ने 3.50 लाख रुपए की रिश्वत मांगने की शिकायत लोकायुक्त कार्यालय इंदौर में की थी। सत्यापन में शिकायत सही पाए जाने के बाद मंगलवार को ट्रैप दल गठित कर कार्रवाई की गई।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

आरोपियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम, 2018 की धारा 7 एवं भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 61(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई जारी है।

ट्रैप टीम में टीआई आशुतोष मिठास, प्रतिभा तोमर और विवेक मिश्रा सहित अन्य सदस्य शामिल थे। यह कार्रवाई लोकायुक्त के महानिदेशक योगेश देशमुख और उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज कुमार सिंह के निर्देश पर की गई।

19/04/2026

इंदौर नौलखा चौराहे पर एक युवक द्वारा लड़की से मारपीट का वीडियो आया सामने
लड़की सनावद की रहने वाली बताई जा रही है लड़का राहुल वर्मा नाम का है
लड़की द्वारा लड़के को पैसे नहीं देने पर की गई मारपीट
युवती पहुंची भंवरकुआं थाने

19/04/2026

इंदौर-जबलपुर में अक्षय तृतीया पर 4 बाल विवाह रोके गए 🚔👮🏻‍♂️ 17 साल की बालिका की बारात उज्जैन से रुकवाई 🚓🔥 15-16 साल की बेटियों के विवाह भी समझाइश से टले 👮🏻‍♂️🚨

अक्षय तृतीया पर इंदौर में प्रशासन ने बाल विवाह की तीन अलग-अलग कोशिशों को समय रहते रोक दिया। उड़नदस्ता, महिला एवं बाल विकास विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में शनिवार को नाबालिग बालिकाओं के विवाह निरस्त कराए गए। परिजनों को कानून की जानकारी देकर समझाइश दी गई। इधर, जबलपुर में भी 1 बाल विवाह को रोका गया।

18/04/2026

इंदौर में ठेले पर रखे फल सड़क पर फेंके 🔥 नगर निगम की अतिक्रमण कार्रवाई पर उठे सवाल 🚔 200 रुपए रोज मांगने के आरोप 🚔👮🏻‍♂️🚨🚓

इंदौर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के नाम पर नगर निगम की अतिक्रमण हटाने वाली टीम एक बार फिर विवादों में घिर गई है। इस बार मामला सिर्फ ठेला हटाने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि गरीब की रोजी-रोटी रौंदने, बदसलूकी और कथित ‘हफ्ता वसूली’ तक पहुंच गया है। मालगंज क्षेत्र में सामने आए घटनाक्रम ने निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सिटी नर्सिंग होम के पास सड़क किनारे खड़े एक फल ठेले पर निगम का अतिक्रमण दस्ता पहुंचा। आरोप है कि कार्रवाई के दौरान ठेले पर रखे फल सड़क पर फेंक दिए गए, जिससे ठेला संचालक को भारी नुकसान हुआ। पीड़ित का कहना है कि उसे न सिर्फ प्रताड़ित किया गया, बल्कि नियमित रूप से 200 रुपए प्रतिदिन देने का दबाव भी बनाया जाता था। रकम नहीं देने पर ठेला उजाड़ने की धमकी दी जाती थी।

18/04/2026

इंदौर में चलती कार में लगी आग:बॉम्बे हॉस्पिटल के पास हादसा 🔥 CNG कार में शॉर्ट सर्किट की आशंका, परिवार बाल-बाल बचा 🚨👮🏻‍♂️

18/04/2026

महिला आरक्षण बिल को लेकर संसद में जो स्थिति सामने आई, उसने देशभर में नई बहस छेड़ दी है। इस बिल का उद्देश्य महिलाओं को लोकसभा और विधानसभाओं में 33% आरक्षण देना था, ताकि राजनीति में उनकी भागीदारी और प्रतिनिधित्व मजबूत हो सके। लेकिन इस बार सदन में यह बिल पास नहीं हो सका, जो सरकार के लिए एक अहम झटका माना जा रहा है।

इस पूरे घटनाक्रम ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या हमारी राजनीतिक व्यवस्था अभी भी महिलाओं को बराबरी का मंच देने के लिए पूरी तरह तैयार नहीं है? या फिर इसके पीछे संवैधानिक प्रक्रियाएं और तकनीकी बाधाएं हैं, जिनके कारण यह बिल अटक गया।

Narendra Modi सरकार की मंशा महिलाओं को सशक्त बनाने की बताई जा रही है, लेकिन बिल का पास न होना यह दिखाता है कि नीति और प्रक्रिया के बीच संतुलन कितना जरूरी है।

भारत में महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, ऐसे में राजनीति में उनका मजबूत प्रतिनिधित्व भी उतना ही जरूरी है।

अब नजर इस बात पर है कि क्या आने वाले समय में यह बिल फिर से लाया जाएगा और क्या इस बार यह पारित हो पाएगा।

16/04/2026

रोबोट चौराहे पर SI-ट्रेवल्स संचालक भिड़े, VIDEO वायरल:बस रोकने पर विवाद, पैसे मांगने और कॉलर पकड़ने के आरोप, डायल-112 पहुंची 🚨👮🏻‍♂️🚔

खजराना इलाके स्थित रोबोट चौराहे पर ट्रैफिक ड्यूटी के दौरान एसआई और बस एजेंसी संचालक के बीच विवाद हो गया। बस खड़ी कर सवारी भरने को लेकर शुरू हुई बहस ने तूल पकड़ लिया। एजेंसी संचालक ने एसआई पर पैसे मांगने का आरोप लगाया, जबकि एसआई ने उल्टा उन पर अभद्रता और धक्का-मुक्की का आरोप लगाया। पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है। जानकारी के मुताबिक एसआई सुरेंद्र सिंह ने शिवानी ट्रेवल्स की बस को रोबोट चौराहे पर सवारी भरते समय रोका। इसी बात को लेकर एजेंसी संचालक सुनील चौहान (निवासी मेघदूत नगर) से उनकी बहस हो गई। मौके पर सुनील का भतीजा यशराज भी मौजूद था। देखते ही देखते दोनों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई और आसपास लोग इकट्ठा हो गए।

15/04/2026

इंदौर के सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स का पुलिस ने किया सम्मान

शहर हित की अच्छी खबरें दिखाने के लिए मिला सम्मान

🚔इंदौर पुलिस द्वारा सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स के साथ किया गया एक विशेष कार्यशाला एवं संवाद सत्र का आयोजन।

👮पुलिस कमिश्नर इंदौर ने इनफ्लुएंसर्स के साथ संवाद कर, की सभी से जनजागरूकता हेतु सोशल मीडिया वॉलिंटियर बनने की अपील।

✒️ रचनात्मकता के साथ जिम्मेदारी निभाएं...... सोशल मीडिया पर सही व प्रमाणिक खबरों के साथ जागरूकता व सकारात्मकता फैलाएं

इंदौर- वर्तमान समय में सूचनाओं के प्रचलित माध्यम सोशल मीडिया का जिम्मेदारी पूर्वक उपयोग हो और इसके विभिन्न प्लेटफॉर्म के माध्मम से समाज में सकारात्मकता और जन-जागरूकता बढ़े इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए, इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा शहर के प्रमुख सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स, यूट्यूबर्स और कंटेंट क्रिएटर्स के साथ एक विशेष कार्यशाला एवं संवाद सत्र का आयोजन आज दिनांक 15.04.26 को कार्यालय के सभागार में किया गया।
पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह की विशेष उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में, अति. पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय) नगरीय इंदौर श्री आर.के.सिंह, पुलिस उपायुक्त ज़ोन-02 श्री कुमार प्रतीक, पुलिस उपायुक्त क्राइम श्री राजेश कुमार त्रिपाठी, अति. पुलिस उपायुक्त ज़ोन-02 श्री अमरेन्द्र सिंह सहित 120 से ज्यादा शहर के प्रमुख सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स, यूट्यूबर्स और कंटेंट क्रिएटर्स ने भाग लिया।

इस संवाद सत्र का मुख्य केंद्र सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित होने वाली सामग्री के प्रति जिम्मेदारी और जागरूकता के साथ ही कंटेंट क्रिएशन के दौरान कानूनी सीमाओं का पालन करना रहा।

इस दौरान इन्फ्लूएंसरों को कंटेट क्रिएशन व पोस्ट को प्रसारित करते समय किन बातों का ध्यान रखे व किन चीजों को करने से बचे इसके लिये विस्तृत जानकारी प्रजेन्टेशन के माध्यम से दी गई। साथ ही उन्हें समझाईश दी गई कि, वे किसी भी प्रकार के कंटेंट, वीडियो अथवा पोस्ट को वायरल करने से पूर्व उसकी सत्यता, सामाजिक प्रभाव एवं कानूनी पहलुओं का विशेष ध्यान रखें। साथ ही, भ्रामक, आपत्तिजनक या कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली सामग्री के प्रसारण में विशेष सतर्कता बरतें व सत्यता के उपरांत ही उन्हंे प्रसारित करने का प्रयास करें।
इंदौर पुलिस द्वारा उपस्थित इन्फ्लूएंसरों को आईटी एक्ट एवं अन्य प्रासंगिक कानूनों के अंतर्गत होने वाली कार्यवाही की विस्तृत जानकारी भी दी गई। उन्हें बताया गया कि गलत या भड़काऊ सामग्री पोस्ट करने पर वैधानिक कार्यवाही की जा सकती है।

इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा उपस्थित सभी इन्फ्लूएंसरों को संबोधित करते हुए, उन्हें इंदौर पुलिस के इस समन्वित प्रयास से जुड़ने के लिये धन्यवाद दिया गया और कहा कि, इंदौर एक जागरूक नागरिकों का शहर है और आप सब क्रिएटर्स भी इस जागरूकता की कड़ी का अहम हिस्सा है, आपकी उपस्थिति समाज में भी बढ़ रही है, तो अब आपकी जिम्मेदारी भी बड़ी है। हम आपकी रचनात्मकता का सम्मान करते हैं, हम चाहते हैं कि आप अपनी प्रतिभा का उपयोग समाज में सकारात्मकता और जागरूकता फैलाने मे करें, न कि झूठी प्रसिद्वि पाने के लिये नकारात्मकता का प्रसार करने में।

इस दौरान इनफ्लुएंसर्स ने पुलिस कमिश्नर इंदौर से सोशल मीडिया से संबंधित कई प्रश्न भी पूछे, जिसके बारें में जानकारी देकर उन्होंने सभी की जिज्ञासाओं का शमन किया साथ ही उन्होंने इनफ्लुएंसर्स से अपील भी करी कि, वे पुलिस के जनजागरूकता कार्यक्रमों व यातायात नियमों, साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा संबंधी संदेशों को जन-जन तक पहुँचाने में वॉलिंटियर के रूप में कार्य करें और एक जिम्मेदार नागरिक बन समाज को सकारात्मकता का संदेश दें।

इन्फ्लूएंसरों ने भी इंदौर पुलिस के इस प्रयास की सराहना करते हुए आश्वासन दिया कि वे सोशल मीडिया का उपयोग सकारात्मकता व जागरूकता फैलाने एवं समाज हित में करेंगे।

इंदौर पुलिस आम नागरिकों से भी अपील करती है कि वे सोशल मीडिया का उपयोग जिम्मेदारीपूर्वक करें और किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक जानकारी को साझा करने से बचें।

12/04/2026

INDORE में गैस एजेंसियों पर ग्राहकों की भीड़, KYC नहीं होने से गैस सिलेंडर रिफिलिंग बंद

Want your organization to be the top-listed Non Profit Organization in Indore?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Website

Address


346 B, Scheme 136
Indore
452010