The Sting Reporter
Ground Reporting | Exclusive Stories
News | Views | Facts
2.8 करोड़ की कमाई और 9.76 करोड़ की संपत्ति!
लोकायुक्त के छापे में सामने आया करोड़ों का खेल। आलीशान जिम, सुपर मार्केट और जमीनों की लंबी लिस्ट ने सबको चौंका दिया।
पूरा मामला जानने के लिए वीडियो देखें और बताइए— क्या ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए?
👇 अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
डॉग घुमाने को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ा कि भाजपा नेता के घर और ऑफिस पर पथराव हो गया। एक ही पार्टी के दो गुटों के आमने-सामने आने की चर्चा से मामला और गरमा गया। आखिर क्या है पूरा विवाद? देखिए पूरी रिपोर्ट।
इंदौर में आवारा कुत्ते का आतंक!
शहर के सांवेर रोड स्थित अस्पताल और आसपास के इलाकों में एक आक्रामक कुत्ते ने डॉक्टर, नर्स, मरीज, मेडिकल स्टूडेंट और राहगीरों समेत 40 से ज्यादा लोगों को काट लिया। सुबह से शाम तक दहशत का माहौल बना रहा और कई लोग घायल होकर अस्पताल पहुंचे।
आखिर आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या पर कब लगेगी लगाम?
आपकी क्या राय है? कमेंट में जरूर बताएं। 👇
हमें पैसा नहीं, हमारी जमीन चाहिए...
इंदौर में जमीन अधिग्रहण के विरोध में किसानों का आंदोलन तेज हो गया है। किसान अपने परिवार, बच्चों और राशन के साथ धरने पर बैठ गए हैं। प्रदर्शन के दौरान एक दिव्यांग किसान तपती सड़क पर लोट गया, जबकि गर्मी से दो किसानों की तबीयत भी बिगड़ गई।
किसानों का कहना है कि चाहे कितना भी मुआवजा मिल जाए, वे अपनी जमीन नहीं छोड़ेंगे।
क्या किसानों की मांग जायज है? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
धुलकोट की ये तस्वीरें सिर्फ जल संकट की नहीं, बल्कि उस दर्द की कहानी हैं जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। जिस उम्र में बच्चों के हाथों में किताबें, खिलौने और सपने होने चाहिए, उस उम्र में वे तपती धूप में पानी की एक-एक बूंद के लिए भटक रहे हैं।
कोई मासूम गहरे खतरनाक गड्ढों में उतर रहा है, कोई खाली बर्तन लेकर घंटों इंतजार कर रहा है। प्यास इतनी बड़ी हो गई है कि डर भी छोटा पड़ गया है।
सोचिए, जब एक बच्चा अपनी मां से पूछता होगा -"मां... पानी कब मिलेगा?" तो उस मां के दिल पर क्या गुजरती होगी?
ये तस्वीरें सिर्फ धुलकोट की नहीं हैं, बल्कि उन हजारों लोगों की हकीकत हैं जो आज भी हर दिन पानी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। विकास के दावों के बीच प्यास से जूझता यह बचपन हम सब से एक सवाल पूछ रहा है - क्या एक बूंद साफ पानी भी उनकी किस्मत में नहीं?
उम्मीद है कि इन मासूमों की पुकार जिम्मेदार लोगों तक पहुंचे और जल्द कोई ठोस समाधान निकले।
24/05/2026
इंदौर में जल संकट पर हंगामा, सड़क पर उतरे लोग | पालदा चौराहे पर चक्काजाम | ACP के सामने दंडवत हुए पार्षद
भीषण गर्मी के बीच इंदौर में पानी की किल्लत को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। पालदा चौराहे पर रहवासियों ने चक्काजाम कर विरोध जताया, जबकि शहर के अन्य इलाकों में भी प्रदर्शन हुए। लोगों का आरोप है कि कई दिनों से पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इंदौर में भीषण गर्मी के बीच पानी की किल्लत को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। पालदा चौराहे पर रहवासियों ने पार्षद कुणाल सोलंकी के नेतृत्व में चक्काजाम कर दिया। लोगों का आरोप है कि कई दिनों से पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है, जिसके कारण उन्हें पानी खरीदना पड़ रहा है या दूर-दूर से पानी लाना पड़ रहा है।
चक्काजाम के चलते पालदा क्षेत्र में लंबा ट्रैफिक जाम लग गया और कई सिटी बसें भी फंस गईं। वहीं सुखलिया और दीनदयाल उपाध्याय चौराहे पर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान नगर निगम और महापौर के खिलाफ नारेबाजी की गई।
धार की भोजशाला में मां सरस्वती के पूजन के बीच मुस्लिम पक्षकार मौलाना अब्दुल समद ने काले कपड़े पहनकर घर में नमाज अदा की, जबकि समाज के लोगों ने काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया। मामला अब सुप्रीम कोर्ट में पहुंच चुका है।
22/05/2026
भोजशाला को लेकर इंदौर हाई कोर्ट के फैसले के बाद आज पहला शुक्रवार है। दोपहर 1 बजे होने वाली महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। सुरक्षा के मद्देनजर भोजशाला और पूरे धार शहर में 2000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। एसपी सचिन शर्मा स्वयं सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं।
भोजशाला को लेकर इंदौर हाई कोर्ट के फैसले के बाद आज पहला शुक्रवार है। दोपहर 1 बजे होने वाली महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। सुरक्षा के मद्देनजर भोजशाला और पूरे धार शहर में 2000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। एसपी सचिन शर्मा स्वयं सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
Indore