Yuva Kuleri
yuva Shakti kuleri
02/04/2026
हमारे गाँव में खेल नर्सरी (2026–27)
गांव के लिए यह बहुत खुशी और गर्व की बात है कि खेल विभाग हरियाणा द्वारा हमारे क्षेत्र में खेल नर्सरी स्वीकृत की गई है।
इस नर्सरी को लाने में हमारे पार्षद अजय सिंह और ग्राम प्रधान/सरपंच राजीव जी का विशेष सहयोग और प्रयास रहा है। गांव की तरफ से उनका यह योगदान सराहनीय है।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य गांव के बच्चों और युवाओं को शुरू से ही सही दिशा, बेहतर प्रशिक्षण और आगे बढ़ने का मौका देना है।
📌 योजना की मुख्य बातें:
8 से 14 वर्ष के खिलाड़ियों को ₹1500 प्रति माह
15 से 19 वर्ष के खिलाड़ियों को ₹2000 प्रति माह
यह राशि सीधे बैंक खाते में दी जाएगी
अनुभवी कोच द्वारा बेहतर और नियमित प्रशिक्षण
खिलाड़ियों को आगे चलकर राज्य स्तर तक खेलने का मौका
(इससे गांव और युवाओं को क्या फायदा होगा:
1. Career Opportunities
अच्छा खेलने वाले बच्चे आगे चलकर बड़े स्तर पर खेल सकते हैं और अपना करियर बना सकते हैं।
2. Government Job का मौका
खेल कोटे से Army, Police, Railways जैसी नौकरियों में जाने का रास्ता खुलता है।
3. पढ़ाई में फायदा
अच्छे खिलाड़ियों को स्कूल/कॉलेज में एडमिशन और स्कॉलरशिप में फायदा मिलता है।
4. बड़े स्तर तक पहुंच
यहां से शुरू करके बच्चे District → State → National तक पहुंच सकते हैं।
5. खिलाड़ी आगे चलकर Coach या Trainer भी बन सकते हैं।
गांव के बच्चों को घर के पास ही अच्छा मौका मिलेगा,युवा गलत आदतों से दूर रहेंगे,गांव में खेल का माहौल बनेगा,बच्चों का स्वास्थ्य और फिटनेस बेहतर होगा और भविष्य में गांव का नाम ऊंचे स्तर पर रोशन होगा यह खेल नर्सरी गांव के बच्चों के लिए एक बड़ा अवसर है।
सभी से अपील है कि ज्यादा से ज्यादा बच्चे इसमें भाग लें और अपने भविष्य को मजबूत बनाएं।
11/02/2026
जिला फुटबॉल ⚽️ एसोसिएशन हिसार द्वारा भाई अजय धुन्धवाल को जिला फुटबॉल एसोसिएशन हिसार का सर्वसम्मति से चेयरमैन नियुक्त करने पर हार्दिक शुभकामनाएं 🎉🎉🎉🎊🎊
Dhundhwal
association
02/04/2025
Sub.junior National games m haryana team ki taraf se khelte huye 🥇 🥇 Gold medal lane per pure कुलेरी gaam की तरफ se aapka swagat h Congratulations 🎉🎉 # Rohit Nain
gold medalist
365
nain
Vinod Nain Kuleri
19/03/2025
गाँव राम होता है।
मिट्टी सभ्यता और दादा खेड़े की ताकत यही दिखाती है कि गाम की बेटी सब की सांझी बेटी होती है ।
उस का दुख सुख गाम का दुख सुख होता है । ये तो हमारी संस्कृति काल्पनिक कहानी और बॉलीवुड फिल्मों ने खराब कर दी नहीं तो गाम गुहांड ओर अपने लोगो की शर्म होता करती । आज यूथ इन बातों से दूर जा रहा है लेकिन कुछ उदाहरण आज हमारी मिट्टी सभ्यता को दोबारा खड़ा कर देत है ।
नेठराना,भादरा के ग्रामवासियों ने सब का मन जीत लिया व एक नई प्रेरणा,नया आदर्श प्रस्तुत कर दिया।
गाँव की बेटी मीरा हरियाणा में शादीशुदा है । मीरा के पति भी गुजर चुके हैं सिर्फ 2 बेटियां ही है, उनके ना भाई है ना पिता है, अब उसी बेटी की बेटी यानी नेठराना की भांजी की शादी में आज सैंकड़ो ग्रामीणों ने भात भरा।
मीरा के पिता श्री जोराराम बहुत पहले ही गुजर चुके हैं,मीरा भात का न्यौता देने नेठराना पहुंची और अपने स्वर्गीय भाई की छोटी सी कुटिया को तिलक निकालकर कुटिया को भात का न्योता देकर अपने ससुराल चली गई।
यह बात ग्रामवासियों के मन को छू गई फिर क्या था सबने इकट्ठे होकर निर्णय लिया कि गाँव की बेटी हमारी बेटी है,ग्रामीणों ने सैंकड़ो की संख्या में इकट्ठे होकर लगभग 7 लाख रुपए का नगद भात , अन्य बान कन्या दान कपड़े समेत लगभग 10 लाख रुपए का भात भरा है जिसकी चर्चा हर ओर है इस भात से हमारी सभ्यता में बेटी के महत्व को दर्शाया ओर गाम राम जब चाहे अपने लोगो के उद्गार कर सकता बर्शते आप की आत्मा अपने खेड़े के प्रति सच्ची हो ।
अपने वजूद को पहचाने और अपनी संस्कृति को मजबूत करे ।
17/08/2024
बड़े भाई अजय धुंधवाल ( जिला पार्षद ) हिसार को लक्ष्मी रूपी प्यारी सी बिटिया होने पर हार्दिक शुभकामनाएं " बेटी के रूप में आपने जीवन का सबसे सुंदर उपहार पाया है " भगवान नन्ही बिटिया को उत्तम स्वास्थ्य, सफल , सुखी एवं दीर्घायु जीवन प्रदान करे।
वाह री कुलेरी की दोहरी किसान संघर्ष समिति...!
कुछ समय पहले, निम्न वर्ग द्वारा अपने चहेते नेता का प्रोग्राम करवाया गया, जिसमे किसान संघर्ष समिति ने पहुंच कर नेता के पहुंचने से पहले ही समाज पर दबाव बनाकर विरोध जताया तथा प्रोग्राम रद्द करवा दिया, और अभी उच्च वर्ग द्वारा अपने प्रिय नेता चौधरी डिप्टी सीएम जो उसी सरकार में गठबंधन में बराबर के भागीदार रहे, उनको गांव में बुलाया, तो गांव की किसान संघर्ष समिति दूर दूर तक उनके विरोध के लिए दिखाई नही दी,(अब ये सवाल उठता है क्या ये ये किसान नेता सच में किसानो के साथ है? ) अगर नहीं तों किसी विशेष समाज से विरोध के क्या कारण रहें है ? किसानी के नाम पर अपने आप को किसान नेता तथा किसान समिति के सदस्य बताने वाले लोगो से मेरी अपील है अपने निजी स्वार्थ के लिए कृपया गांव की भोली भाली जनता को को गुमराह करने की कोशिश ना करे। किसान संघर्ष समिति में गांव के बुद्धिजीवी इंसान जो किसी न किसी पद या ओहदे पर है उनके द्वारा गांव का यूं आपसी भाईचारा खराब करवाना शोभा नहीं देता। अगर आप किसान हैं तो किसान की कोई जाति नहीं होती, और अपने अपने खेत के सभी किसान चौधरी हैं क्रमशः....
19/04/2024
देर रात्रि मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी से सप्रेम भेंट हुई 🙏🙏 Dhundhwal

Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the public figure
Telephone
Website
Address
Hissar