Progressive Students Front- PSF

Progressive Students Front- PSF

Share

A students organization in Haryana

Photos from Progressive Students Front- PSF's post 28/09/2026

शहीद ए आजम भगत सिंह को 119 वे जन्मदिवस पर क्रांतिकारी सलाम!

साथियों, 29 सितम्बर को 'प्रोग्रेसिव स्टूडेंट्स फ्रंट हरियाणा' "गर्वमेंट कॉलेज हांसी" में भगत सिंह के जन्मदिवस पर खुली चर्चा का आयोजन कर रहा है। चर्चा का विषय: (वर्तमान समय में शहीद भगत सिंह के विचारों की जरूरत और हमारे कार्यभार) है। जो भी साथी इस चर्चा में शामिल हो सकता है वह जरूर आए।

िंह #विचार #प्रगतिशील #शिक्षा #शहीद #इंकलाब #हांसी #कॉलेज

26/09/2026

आज Progressive Students Front- PSF ने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय हिसार में कैंडल मार्च निकलकर शिक्षण संस्थानों में लगातार हो रही छात्रों की आत्महत्याओं के खिलाफ और IIT बॉम्बे के दलित छात्र साहिल वाकोड़े की आत्महत्या की निष्पक्ष जांच और न्याय के लिए आवाज उठाई ।।

#साहिलवाकोड़े

26/09/2026
Photos from Progressive Students Front- PSF's post 25/09/2026

आज Progressive Students Front- PSF ने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय हिसार में कैंडल मार्च निकलकर शिक्षण संस्थानों में लगातार हो रही छात्रों की आत्महत्याओं के खिलाफ और IIT बॉम्बे के दलित छात्र साहिल वाकोड़े की आत्महत्या की निष्पक्ष जांच और न्याय के लिए आवाज उठाई ।।

#साहिलवाकोड़े

25/09/2026

साथियों हमने GJU में मेंबरशिप अभियान के दौरान पर्चा वितरण, और बुक स्टॉल लगाई। बुक स्टॉल में भगत सिंह, अम्बेडकर, ज्योतिबा फुले, चंद्रशेखर आजाद, अशफ़ाक़ उल्ला खां, कार्ल मार्क्स, लेनिन, शिक्षण संस्थानों से जुड़ी हुई एवं भारत के आंदोलनों से जुड़ी बुक्स थी जिसको हटाने के लिए सिक्योरिटी गार्ड आए और हमें कहने लगे कि बिना परमिशन के तुम बुक स्टॉल नहीं लगा सकते। हमारा सवाल है कि स्टूडेंट्स शिक्षण संस्थानों में बुक स्टॉल क्यों नहीं लगा सकते और स्टॉल लगाने के लिए परमिशन क्यों ले। परमिशन तब ली जाती है जब कोई हॉल बुक करना हो। लेकिन हम तो खुले में लगाए हुए थे। #हिसार #सिक्योरिटी_गार्ड #बहस #बुक_स्टाल िंह #अम्बेडकर #शिक्षण_संस्थान #पर्चा_वितरण #प्रॉक्टर #पुलिस #इंकलाब #तानाशाही #अपडेट #संघर्ष

Photos from Progressive Students Front- PSF's post 24/09/2026

इंकलाब जिंदाबाद
साथियों,

आज गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJU), हिसार में Progressive Students Front (PSF) Haryana द्वारा मेंबरशिप अभियान चलाया गया और क्रांतिकारी एवं सामाजिक बदलाव से जुड़ी पुस्तकों की बुक स्टॉल लगाई गई।

हमने बुक स्टॉल और सदस्यता अभियान के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन से पूर्व अनुमति नहीं ली लेकिन गार्ड के आपजेक्शन उठाने के बाद हमने प्रॉक्टर के नाम एप्लीकेशन लिखी और अनुमति मांगी लेकिन फिर भी गार्ड के द्वारा हमें बार बार तंग किया गया और स्टॉल को हटाने का दवाब बनाया गया लेकिन हमारा सवाल है कि क्रांतिकारियों की बुक स्टॉल लगाना और पर्चा वितरण करना गलत है क्या ? अगर यह गलत है तो हम ऐसी गलती बार बार करते रहेंगे और रही परमिशन की बात हम कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं कर रहे हैं और ना ही हॉल बुक कर रहे जिसके लिए परमिशन की आवश्यकता हो!!

#क्रांतिकारीकिताबें #छात्रअधिकार

24/09/2026

लघु सचिवालय हिसार के बाहर HSSC अभ्यर्थियों द्वारा शुरू किए गए अनिश्चितकालीन धरने को PSF (Progressive Students Front) ने समर्थन दिया। अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं और सरकार से समाधान की मांग कर रहे हैं।

#धरना #हिसार #छात्र_आंदोलन

Photos from Progressive Students Front- PSF's post 23/09/2026

हिसार में लघु सचिवालय के बाहर अभ्यर्थियों द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर लगाए गए अनिश्चितकालीन धरने का PSF छात्र संगठन ने समर्थन किया । अभ्यर्थियों की मुख्य मांगे इस प्रकार है।

1. फ्रीज किए गए पदों को अनफ्रीज करो : जॉब सिक्योरिटी (Job Security) मिलने के कारण जो सेक्शंड पद (Sanctioned Posts) फ्रीज कर दिए गए हैं, उन्हें तुरंत प्रभाव से अनफ्रीज किया जाए। 2. एग्जाम कैलेंडर जारी हो: SSC की तर्ज पर HSSC की सभी आगामी और लंबित भर्तियों का एक

2.'एग्जाम कैलेंडर' (Exam Calendar) जारी किया जाए ताकि विद्यार्थी सही दिशा में तैयारी कर सकें।

3. नई भर्तियों का नोटिफिकेशन: ALM, SA, फायरमैन, कंडक्टर, मंडी सुपरवाइजर, क्लर्क, ग्राम सचिव व मकनीकी एवं गैर-तकनीकी पदों का नोटिफिकेशन जल्द से जल्द जारी किया जाए।

4. पेंडिंग एग्जाम जल्द हों: हरियाणा पुलिस, स्टाफ नर्स, JE, MPHW व अन्य भर्तियां जिनके ही भरे जा चुके हैं, उनकी परीक्षा बिना किसी और देरी के तुरंत आयोजित करवाई जाए।

5. लिखित डेडलाइनः इन सभी कार्यों के लिए एक अंतिम समय-सीमा (Deadline) निर्धारित की जाए और यह हमें लिखित में दी जाए कि किस दिन तक एग्जाम कैलेंडर आ जाएगा और किस तारिखा तक इन भर्तियों का एग्जाम हो।

#बेरोजगार #हरियाणा #हिसार #लघु_सचिवालय

Photos from Progressive Students Front- PSF's post 21/09/2026

"शहीद कॉमरेड यादगार कमेटी" के द्वारा कॉमरेड जिंदर को याद करते हुए सोनीपत में प्रोग्राम किया गया जिसमें PSF छात्र संगठन ने पुस्तक प्रदर्शनी लगाई जिसमें तमाम शहीदों की किताबें लगाई गई।

#सोनीपत #शहीद_कॉमरेड_यादगार_कमेटी #कॉमरेड_जिंदर
Progressive Students Front- PSF

Photos from Progressive Students Front- PSF's post 15/09/2026

आज गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार में HARYANA
FEDERATION OF UNIVERSITY AND COLLEGE TEACHERS' ORGANISATIONS ( HFUCTO) के द्वारा राज्य स्तरीय एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। जिसका Progressive Students Front- PSF ने पुरजोर समर्थन किया.
संगठन की मुख्य मांगे इस प्रकार हैं -

#शिक्षकों (Teaching Fraternity) की माँगें
1. दिनांक 17.08.2026 के सरकारी पत्र को वापस लिया जाए और रिक्त पदों को प्राथमिकता के आधार पर भरा जाए।
2. पुरानी पेंशन योजना (OPS) को बहाल किया जाए।
3. सेवा शर्तों में सुधार किया जाए — पर्याप्त बजट, उचित वेतन, पेंशन, 65 वर्ष की सेवानिवृत्ति आयु, बेहतर ग्रेच्युटी तथा चिकित्सा सुविधाएँ सुनिश्चित की जाएँ।
4. SFS (Self-Financing Scheme) के कर्मचारियों को बजटेड पदों में परिवर्तित किया जाए।
5. शिक्षकों के लिए Research Guide/Ph.D. से संबंधित प्रावधानों और 20% सीटों का एक समान/समान रूप से प्रावधान किया जाए।
पदोन्नति के लिए UGC Regulations 2010/2018 को लागू किया जाए।

#गैर-शिक्षण कर्मचारियों (Non-Teaching Employees) की माँगें
1. सभी रिक्त पदों को भरा जाए तथा रिक्त पदों को समाप्त (Abolition) करने की प्रक्रिया बंद की जाए।
2. पात्र कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाल की जाए।
वेतन, पेंशन और पेंशन से संबंधित लाभों के लिए पर्याप्त बजटीय प्रावधान सुनिश्चित किया जाए।
3. एडेड कॉलेजों में बजट की सीमा (Budget Capping) को समाप्त किया जाए, ताकि कर्मचारियों के वेतन का समय पर भुगतान सुनिश्चित हो सके।
4. विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के सुचारु संचालन के लिए एक मजबूत गैर-शिक्षण कर्मचारी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

#छात्रों (Students) से संबंधित माँगें
1. जब नियमित पद खाली पड़े हों और उनकी जगह SFS (Self-Financing Scheme) के माध्यम से शिक्षकों की नियुक्ति की जाती है, तो बढ़ी हुई फीस का बोझ अंततः छात्रों पर पड़ता है।इसे समाप्त किया जाए।
2. पदों को समाप्त करने से बजट और वित्तीय संकट तथा वेतन संकट पैदा होता है, जिसका सीधा प्रभाव शिक्षा की गुणवत्ता पर पड़ता है। इसलिए पदों को समाप्त न किया जाए।
3. शिक्षकों की संख्या कम होने से कक्षाओं में छात्रों की संख्या बढ़ती है, व्यक्तिगत ध्यान कम होता है और विद्यार्थियों का सीखना प्रभावित होता है। पर्याप्त शिक्षकों की नियुक्ति की जाए।
4. बेहतर शैक्षणिक वातावरण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर भविष्य के लिए शिक्षकों एवं कर्मचारियों को समर्थन दिया जाए।

#कॉन्ट्रैक्चुअल/एडहॉक शिक्षकों की माँगें
1. जब कोई रिक्त पद उपलब्ध नहीं होता, तो कॉन्ट्रैक्चुअल शिक्षकों को वेतन नहीं मिल पाता। इसलिए उनके लिए उचित पद एवं वेतन व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
2. पदों को समाप्त करने से नियमित नियुक्तियों के रास्ते और अधिक बंद हो जाएंगे। इसलिए पदों को समाप्त न किया जाए।
3. रिक्त पदों को भरा जाए और सुरक्षित भविष्य के लिए नए पद सृजित किए जाएँ।
4. नियमों के अनुसार निष्पक्ष और पारदर्शी भर्ती तथा नियमितीकरण सुनिश्चित किया जाए।
5. उच्च शिक्षा में कॉन्ट्रैक्चुअल शिक्षकों के योगदान को मान्यता दी जाए और उनके कार्य को उचित सम्मान एवं सुरक्षा प्रदान की जाए।

Telephone

Website

Address


Hisar

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Progressive Students Front- PSF posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Subscribe

We will notify you when anything happens in Hisar.