Jassi Petwar
यह जस्सी पेटवाड़ का आधिकारिक पेज है
विधायक, विधानसभा क्षेत्र नारनौंद (हरियाणा)
16/08/2026
कल दिनाँक 17 अगस्त को विभिन्न कार्यक्रमों में उपस्थित रहूँगा..!
#नारनौंद_का_जस्सी
#जस्सी_का_नारनौंद
16/08/2026
हिसार लघु सचिवालय पर भाई जीवन कुंडू की हत्या के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिवार एवं ग्रामीणों द्वारा दिए जा रहे धरने में शामिल होकर अपना समर्थन दिया।
पिछले 14 दिनों से जीवन कुंडू का परिवार अपने बेटे के अंतिम संस्कार की प्रतीक्षा कर रहा है। एक परिवार अपने प्रियजन को अंतिम विदाई तक नहीं दे पा रहा है और न्याय की उम्मीद में धरने पर बैठने को मजबूर है। इससे अधिक पीड़ादायक और दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति क्या हो सकती है?
मुख्यमंत्री जी, जीवन कुंडू और उसके परिवार के साथ न्याय कीजिए। मुख्य आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर परिवार को इंसाफ दिलाइए। आखिर एक परिवार को न्याय के लिए और कितना इंतजार करना पड़ेगा?
सरकार को यह समझना होगा कि जनता की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। यदि सरकार ने इस मामले में जल्द कार्रवाई नहीं की, तो आने वाले विधानसभा सत्र में कांग्रेस विधायक दल इस मुद्दे को सदन में पूरी मजबूती से उठाएगा और आपको जवाब देने के लिए मजबूर करेगा।
यह सिर्फ जीवन कुंडू के परिवार की लड़ाई नहीं, बल्कि हर उस परिवार की लड़ाई है जो न्याय और कानून के राज में विश्वास रखता है।
इस दौरान हिसार से लोकप्रिय सांसद श्री जयप्रकाश जेपी जी, उकलाना विधायक बड़े भाई नरेश सेलवाल जी, पूर्व युवा प्रदेश अध्यक्ष भाई सचिन कुंडू जी, भाई तेजवीर पुनिया जी, भाई सतेंद्र सहारण जी, NSUI हिसार जिला अध्यक्ष भाई रोहित दलाल जी, युवा कांग्रेस हल्का अध्यक्ष भाई भरत सोनी जी, युवा जिला महासचिव भाई बांदर लितानी जी, भाई मंजीत खैरी जी, भाई बिजेंद्र सरपंच जी, पूर्व जिला पार्षद श्री सूबे सिंह आर्य जी, भाई ईश्वर मोर जी सहित कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं साथियों ने धरने को अपना समर्थन दिया।
#नारनौंद_का_जस्सी
#जस्सी_का_नारनौंद
मुख्यमंत्री जी जीवन कुंडू और उसके परिवार के साथ न्याय करो, नहीं तो आने वाले विधानसभा सत्र में कांग्रेस विधायक दल आपको बोलने नहीं देगा...!
#नारनौंद_का_जस्सी
#जस्सी_का_नारनौंद
देश के वीरों से माफी मांगिये मोदी जी...😡
16/08/2026
पूर्व शिक्षा मंत्री हरियाणा, झज्जर से 5 बार की विधायक बड़ी बहन श्रीमती गीता भुक्कल जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं...!
ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य के साथ दीर्घायु प्रदान करें, ऐसी मेरी कामना है..!
Geeta Bhukkal
हांसी जिला बनने के बाद पहले स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री के आदेश पर हरियाणा पुलिस की बर्बरता की शर्मनाक तस्वीर..!
15/08/2026
इस तस्वीर को देखकर शायद शब्द भी खामोश हो जाएं…
ये चेहरा सिर्फ दर्द नहीं दिखा रहा, बल्कि उस इंतज़ार की कहानी कह रहा है, जिसमें एक पत्नी अपने जीवनसाथी के लिए इंसाफ की आस लगाए बैठी है।
आंसुओं के पीछे कितने सवाल होंगे…
पति को खोने का दर्द कितना गहरा होगा…
और सामने खड़ी व्यवस्था से न्याय की उम्मीद कितनी भारी होगी…
आज जीवन कुंडू की पत्नी की आंखों में आंसू नहीं, इंसाफ की पुकार है।
एक पत्नी अपने पति के लिए न्याय मांग रही है और जवाब में अगर उसे लाठियां, धक्के और पत्थर मिलें, तो इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या होगा?
स्वतंत्रता दिवस के दिन जब देश आज़ादी का जश्न मना रहा था, हांसी की धरती पर एक पत्नी अपने परिवार के लिए न्याय मांग रही थी।
सरकार से बस इतना सवाल है; इस बहन के दर्द का जिम्मेदार कौन है?
इसके आंसुओं का जवाब कौन देगा?
और जीवन कुंडू के परिवार को इंसाफ कब मिलेगा?
लाठी किसी के शरीर को चोट पहुंचा सकती है,
लेकिन एक पत्नी के दिल में जल रही इंसाफ की लौ को नहीं बुझा सकती।
जीवन कुंडू के परिवार को न्याय मिलना ही चाहिए।
आज हांसी के इतिहास का काला दिन है..!
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आज काले अंग्रेजों ने हांसी में एक बार फिर उस गुलामी के दौर की याद दिला दी, जब लाल सड़क पर अंग्रेजों ने निहत्थे लोगों पर गोलियां बरसाई थीं और पूरी सड़क खून से लाल हो गई।
आज आज़ादी के 79 साल बाद उसी हांसी की धरती पर जीवन कुंडू के परिवार को न्याय दिलाने की मांग कर रहे निहत्थे किसानों और आम लोगों पर पुलिस की लाठियां बरसाई गईं। पत्थर तक मरवाए गए।
तब सामने अंग्रेजी हुकूमत थी, आज अपने ही देश की चुनी हुई सरकार है। फर्क सिर्फ इतना है कि तब अंग्रेज जनता की आवाज़ दबाते थे और आज सरकार के इशारे पर पुलिस जनता की आवाज़ दबाने का काम कर रही है।
मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी जी से सीधा सवाल है, आखिर न्याय की मांग कर रहे किसानों से इतनी नफरत क्यों? क्या अपने हक और न्याय के लिए आवाज़ उठाना अपराध है?
जिस दिन तिरंगे के नीचे लोकतंत्र, न्याय और आज़ादी का संदेश दिया जा रहा था, उसी दिन हांसी में निहत्थे लोगों पर लाठियां बरसाना पूरे प्रदेश के लिए शर्मनाक है।
सरकार याद रखे, लाठियों से शरीर पर चोट की जा सकती है, लेकिन न्याय की आवाज़ को नहीं दबाया जा सकता।
हांसी इस काले दिन को कभी नहीं भूलेगा।
15/08/2026
हरियाणा कांग्रेस के सह-प्रभारी श्री जितेंद्र बघेल जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं..!
ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य के साथ दीर्घायु प्रदान करें, ऐसी मेरी कामना है।
15/08/2026
मेरे आदरणीय एवं सामाजिक कार्यों में गहरी रुचि रखने वाले श्री निर्मल गुड्डु पेटवाड़ जी का निधन गांव पेटवाड़ और मेरे लिए अत्यंत पीड़ादायक एवं अपूरणीय क्षति है। उनके निधन से गांव पेटवाड़ ने भी एक सरल, मिलनसार एवं सामाजिक सरोकारों के प्रति सदैव समर्पित व्यक्तित्व को खो दिया है।
समाज के प्रति उनका समर्पण और सभी के साथ आत्मीय व्यवहार सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका यूं अचानक चले जाना हम सभी के लिए अत्यंत दुखद है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करें।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the public figure
Website
Address
Hisar