ML VLOG
ML VLOG by Mohan Lal is a channel dedicated. जिंदगी में घटित घटनाओं को आप सब के सामने दिखलाने का प्रयास करूंगा!आप सब देखिएगा इसके लिए आप सभी को Thanku 😍🥰😍
30/04/2026
🙏🏻
दिनांक 1 मई #अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के रूप में मनाया जाता है । लगभग सौ साल हो गए मनाते हुए और विडम्बना देखिए कि वो उस दौर में मनाया जाना शुरू हुआ था जब विश्व भर में औद्योगिकरण का दौर शुरू हुआ था । कामगार मजदूरों से #फैक्टरियों में 12 से 15 घंटा काम लिया जाता था और बदले में मजदूरी ना के बराबर , उसी के विरोध में मजदूरों ने आंदोलन किया और 8 घंटे काम और उचित मजदूरी की लड़ाई लड़ी गई ।
बाद में उनकी मांगो को माना गया और 8 घंटे का शेड्यूल किया गया ।
अब आते हैं अपने बिहार पर , अंग्रेजी हुकूमत जब औद्योगिकरण के चरम पर थी तो उनके उद्योगों में बनाए गए सामानों को बेचने की जरूरत थी । उन्हीं सामानों को बेचने के लिए अंग्रेज उद्योगपति और कंपनी दुनिया के कोने कोने तक पहुंचे । भारत के अलग अलग समुद्र तटों पर उस समय के शासकों की अनुमति से कंपनी स्थापित(ईस्ट इंडिया कंपनी) किया और बाद में यही अपने देश में उद्योगों का जाल बिछाया ।
अपना बिहार उस समय भी पिछड़ा रहा और आजादी के बाद कुछ चीनी मिल और फैक्ट्रियां आईं लेकिन बहुत कम समय में सारी चीजें बंद हो गई ।
इतने वर्षों के बाद 2026 में भी हमारा बिहार बाट जोह रहा है कि कुछ तो अच्छा हो लेकिन डबल इंजन की सरकारें आई और बिहार को कुछ नहीं मिला ।
ऐसे में बिहार को लेकर एक उम्मीद की किरण बनकर *प्रशान्त किशोर जी* आए और चार साल के अथक परिश्रम के बाद भी बिहार की जनता ने उन्हें नकार दिया । *कारण जो भी रहा है* लेकिन जन सुराज के उद्देश्यों को बिहार की जनता ने नहीं नकारा है ।
उनमें से एक है पलायन , हमारे बिहार को मजदूरों का फैक्ट्री बना के छोड़ दिया गया है । ऐसे में अगर कोई पलायन कर चुके मजदूरों को यहीं बिहार में वापसी की बात कोई कर रहे हैं तो वो हैं *जन सुराज के सूत्रधार आदरणीय प्रशांत किशोर जी* इसलिए इस 1 मई दिवस/अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के दिन बिहार के हर जिला मुख्यालय में जन सुराज पार्टी के जिला इकाई के द्वारा एक *प्रभात फेरी* का कार्यक्रम रखा गया है ।
आप सभी #जनसुराज के पदाधिकारी , सक्रिय कार्यकर्ता एवं आम जन से आग्रह है दिनांक 1 मई 2026 को #बिहारशरीफ मुख्यालय पहुंचे और वर्तमान सरकार को याद दिला दें कि आप मजदूरों के पलायन की समस्या को दरकिनार नहीं कर सकते ।
आशा करता हूं आप सभी नालन्दा जिला के हमारे गार्जियन और बंधु दिनांक 1 मई 2026 को ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर* प्रभात फेरी के कार्यक्रम को सफल बनाएंगे
आपका विश्वासी
Mohan Lal
जन सुराज पार्टी
नालन्दा
कोई कितना भी अपना हो पहले अपना ही देखा है!
बिहार शरीफ (नालंदा)
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Address
Hilsa