Meraharidwar
Kali Digital Media Marketing Company
युवा नेता अमन गर्ग को कहा 'मैं नहीं करूंगा'
जब एक नेता को बड़ी आसानी से एक अधिकारी कह दे दे कि मैं नहीं करूंगा, जिसमें सिर्फ जनता का हित छुपा हो,
आखिरकार फिर मोटी चमड़ी के अधिकारियों को एक अलग ही लहजे से समझाना पड़ता है, जो अमन गर्ग ने किया।
21/06/2025
नभ नेत्र ड्रोन से होगी कांवड़ यात्रा की निगरानी
कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार में ही तैनात रहेगा ड्रोन
एसीईओ प्रशासन श्री आनंद स्वरूप ने दिए निर्देश
कांवड़ यात्रा को लेकर बैठक में विभिन्न विषयों पर की चर्चा
देहरादून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का नभ नेत्र ड्रोन इस साल कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार में तैनात रहेगा। ड्रोन के जरिए हरिद्वार के भीड़भाड़ वाले स्थलों, सड़कों, घाटों तथा पुलों की निगरानी की जाएगी। राज्य तथा जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से नभ नेत्र ड्रोन के विजुअल्स की निरंतर मॉनिटरिंग की जाएगी। शनिवार को यूएसडीएमए स्थिति कंट्रोल रूम में कांवड़ यात्रा की तैयारियों के संबंध में आयोजित बैठक के दौरान उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रशासन श्री आनंद स्वरूप ने यह निर्देश दिए।
11 जुलाई से प्रारंभ हो रही कांवड़ यात्रा को लेकर उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने भी अपनी तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। शनिवार को उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रशासन श्री आनंद स्वरूप की अध्यक्षता में कांवड़ यात्रा को लेकर बैठक हुई। उन्होंने बताया कि आईआरएस की अधिसूचना जारी कर दी गई है। कांवड़ यात्रा के दौरान संभावित आपदाओं एवं आकस्मिकताओं का प्रभावी तरीके से सामना करने में आईआरएस उपयोगी साबित हो सकता है। उन्होंने कांवड़ यात्रा से संबंधित जनपदों के अधिकारियों से आईआरएस प्रणाली को अपनाने तथा इसके तहत ही यात्रा को लेकर आपदा प्रबंधन के दृष्टिकोण से योजना का निर्माण करने को कहा।
श्री स्वरूप ने कहा कि कांवड़ यात्रा के सुगम एवं सफल संचालन के लिए विभिन्न विभागों के मध्य आपसी समन्वय बहुत जरूरी है। उन्होंने सभी विभागों में सिंगल प्वाइंट आफ कांटेक्ट हेतु एक जिम्मेदार अधिकारी को नामित करने तथा उनकी सूची एसईओसी और डीईओसी के साथ साझा करने के निर्देश दिए। बता दें कि कांवड़ यात्रा के लिए जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को मास्टर कंट्रोल रूम बनाया जाएगा और यहीं से यात्रा की संपूर्ण निगरानी की जाएगी। बैठक में अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रियान्वयन डीआईजी श्री राजकुमार नेगी, ड्यूटी आफिसर संयुक्त सचिव श्री विक्रम सिंह राणा, संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी मो0 ओबैदुल्लाह अंसारी आदि मौजूद थे।
30 की मॉक ड्रिल में कांवड़ पर रहेगा फोकस
देहरादून। 30 जून को यूएसडीएमए द्वारा बाढ़ को लेकर आयोजित की जा रही राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल के दौरान हरिद्वार में सुरक्षित कांवड़ यात्रा तथा गंगा घाटों में सुरक्षा के इंतजामों को परखने के लिए विशेष रूप से मॉक ड्रिल की जाएगी। अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रशासन श्री आनंद स्वरूप ने खासतौर पर इसके निर्देश दिए।
कांवड़ियों के मोबाइल में सचेत एप डाउनलोड कराया जाएगा
देहरादून। कांवड़ यात्रा पर आने वाले कांवड़ियों के मोबाइल फोन में सचेत एप डाउन लोड कराया जाएगा। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रियान्वयन डीआईजी श्री राजकुमार नेगी ने कहा कि सचेत एप कांवड़ियों को मानसून अवधि में मौसम संबंधी सूचनाएं तथा अलर्ट प्रदान करने में बड़ी भूमिका निभा सकता है। उन्होंने एंट्री प्वाइंट्स में सचेत एप डाउन लोड करने संबंधी होर्डिंग तथा बार कोड लगाए जाने के निर्देश दिए। टोल फ्री नंबर 112, 1070, 1077 के बारे में भी कांवड़ियों को अवगत कराया जाएगा ताकि वे किसी आपात स्थिति में इन नंबरों में फोन कर मदद मांग सकें।
गंगा घाटों में एसडीआरएफ, एनडीआरएफ की भी तैनाती
देहरादून। गंगा घाटों में कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए भी विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। बैठक के दौरान सुरक्षा बलों के अधिकारियों ने बताया कि एसडीआरएफ, एनडीआरफ, जल पुलिस के अलावा 60 आपदा मित्र भी गंगा घाटों में तैनात रहेंगे। कांगड़ा घाट में सुरक्षा के खास इंतजाम किए जाएंगे। एनडीआरएफ की एक टीम कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार में तैनात रहेगी और आवश्यकता पड़ने पर देहरादून से अतिरिक्त टीमों को रवाना किया जाएगा।
कांवड़ यात्रा के दौरान संभावित आकस्मिकताएं
देहरादून। एससीईओ प्रशासन श्री आनंद स्वरूप ने कांवड़ यात्रा के दौरान आपदा प्रबंधन के दृष्टिकोण से संभावित आकस्मिकताओं जैसे, भगदड़, नदी में डूबना, भंडारा स्थल, अस्थायी कैंपों में अग्निकांड, बारिश, बाढ़ और जलभराव, संक्रामक बीमारियों का प्रसार, जाम की समस्या, दुर्घटनाएं आदि को नियंत्रित करने हेतु तैयारी रखने तथा किसी भी आकस्मिकता की स्थिति में तुरंत राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से संपर्क स्थापित करने के निर्देश दिए।
वन्य जीवों से सुरक्षा के भी होंगे विशेष इंतजाम
देहरादून। कांवड़ यात्रियों की वन्य जीवों से सुरक्षा के लिए भी विशेष इंतजाम करने के निर्देश दिए गए। वन विभाग को ऐसे संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित करने तथा वहां सुरक्षा के समुचित प्रबंध करने के हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही अधिक ऊंचाई वाली कांवड़ को बिजली की तारों से खतरा न हो, इसके लिए भी समुचित प्रबंध करने के निर्देश विद्युत विभाग को दिए गए।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हरिद्वार में दिखाई सांस्कृतिक आस्था।
मैक्सिको, फिजी, नेपाल, सूरीनाम, मंगोलिया, लातविया, श्रीलंका और रूस के राजदूत पहुंचे हर की पैड़ी, गंगा आरती में हुए शामिल।
हरिद्वार के निजी होटल में हुई उच्चस्तरीय बैठक ,पर्यटन, संस्कृति और आयुष विषयों पर हुई विस्तार से चर्चा।
गंगा तट पर विदेशी राजदूतों ने किया गंगा पूजन, योग और भारतीय संस्कृति से जुड़े दिखाई भावपूर्ण क्षण।
वीडियो में जो दृश्य आप देख रहे हैं यह बदरीनाथ का है। अलकनंदा नदी नारद कुंड के समीप विकराल रूप से बह रही है।
उत्तराखंड में यात्रियों की सावधानी के लिए एसडीआरएफ लगातार अनाउंसमेंट कर रही है।
यह सिर्फ वीडियो नहीं, यात्रियों पर की जा रही व्यापारियों द्वारा बर्बरता का नजारा हैं।
हर की पैड़ी चौकी से चंद कदम की दूरी पर यात्रियों और होटल के कर्मचारियों में हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि व्यापारियों ने पुलिस चौकी के सामने यात्रियों को बहरामी से लाठियां डंडों से उनकी पिटाई की। हालांकि हरिद्वार कोतवाल रितेश शाह को सूचना मिलते ही हर की पड़ी पुलिस ने इस मामले में तत्काल कार्यवाही करते हुए सभी को जेल भेज कर उनके चालान कर दिए हैं।
आप अपनी राय कमेंट बॉक्स में दे क्या ऐसा करना सही हैं ???
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Haridwar
249401
18/12/2025