Azad Samaj Party - Haridwar
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Azad Samaj Party - Haridwar, Political Party, Roorkee, Roorkee.
15/03/2026
#बहुजन_नायक_मान्यवर_साहब_कांशीराम_जी के 92 वे #जन्मदिवस व #आज़ाद_समाज_पार्टी (कांशीराम) के 6वें स्थापना दिवस की बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक मंगलकामनाएं। 💐
आज का दिन बहुजन समाज के लिए ऐतिहासिक और प्रेरणादायक है। मान्यवर साहब ने अपने संघर्ष, दूरदर्शिता और त्याग से सामाजिक न्याय, समानता और स्वाभिमान की जो मशाल जलाई, वह आज भी करोड़ों लोगों के लिए मार्गदर्शक बनी हुई है। ✊
आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के 6वें स्थापना दिवस पर हम संकल्प लेते हैं, कि मान्यवर साहब के दिखाए हुए रास्ते पर चलते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय, सम्मान और अधिकार पहुंचाने के लिए निरंतर संघर्ष करते रहेंगे।
आइए, हम सब मिलकर बहुजन महापुरुषों के सपनों का भारत बनाने के लिए एकजुट हों और "सामाजिक परिवर्तन" की इस मुहिम को और तेज करें!
जय भीम!✊ जय भारत!🇮🇳 जय संविधान!📘
01/02/2026
बेगमपुरा - ऐसा चाहूँ राज मैं, जहाँ मिलै सबन को अन्न।
छोट बड़ो सब सम बसै, रैदास रहें प्रसन्न!
ऊंच-नीच, अमीर-गरीब और जातपात के भेद से परे बेगमपुरा राज की संकल्पना करने वाले परम ज्ञानी, संत शिरोमणि जगतगुरु सतगुरु रविदास महाराज जी के 649 वे प्रकाश पर्व पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाये!
#रविदास_जयंती
23/01/2026
महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, आज़ाद हिंद फौज के संस्थापक, ब्रिटिश उपनिवेशवाद को भारत से उखाड़ फेंकने वाले कुशल नेतृत्वकर्ता आदरणीय नेता जी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन एवं विनम्र आदरांजलि।
आपका जीवन संघर्ष और व्यक्तित्व हम सबके लिए प्रेरणास्रोत है।
जय भीम, जय भारत
03/01/2026
ज्ञान और समानता की अलख जगाने वाली, समाज में बदलाव की नींव रखने वाली, अंधकार में शिक्षा की ज्योत जलाने वाली, भारत की प्रथम शिक्षिका क्रांतिज्योति माता सावित्रीबाई फुले जी को उनकी जयंती पर शत-शत नमन एवं विनम्र आदरांजलि।
01/01/2026
1 जनवरी 1818 भीमा कोरेगांव शौर्य दिवस की समस्त बहुजनों को हार्दिक बधाई एवं अभिनंदन व सभी 500 वीर महार योद्धाओं को शत-शत नमन एवं विनम्र आदरांजलि।
#भीमा_कोरेगांव_शौर्य_दिवस
17/12/2025
वायु प्रदूषण के मुद्दे पर आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद संसद भवन के मकर द्वार पर धरना पर बैठे. उनके हाथों में एक तख्ती दिखी जिसपर लिखा था 'जहरीली हवा है सरकार लापता है.'
10/12/2025
आज दिनांक 10/12/2025 को उत्तराखंड प्रदेश के जनपद हरिद्वार अंतर्गत कस्बा रुड़की में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डॉ. बृजपाल सिंह चेयरमैन राष्ट्रीय अनुशासन समिति एवं प्रदेश प्रभारी उत्तराखंड द्वारा की गई।
बैठक में प्रदेश व स्थानीय यूनिटों के समस्त जिम्मेदार पदाधिकारी उपस्थित रहे, जहाँ संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने हेतु विस्तृत चर्चा की गई।
डॉ. बृजपाल सिंह जी ने सभी पदाधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश प्रदान किए कि—
हर घर, हर गांव और डोर-टू-डोर अभियान चलाकर पार्टी को प्रत्येक बूथ स्तर तक मजबूत किया जाए।
जनता से सीधा संवाद स्थापित कर पार्टी की विचारधारा, नीतियों और सामाजिक परिवर्तन के संदेश को व्यापक रूप से फैलाया जाए।
संगठनात्मक अनुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए टीम वर्क को बढ़ावा दिया जाए।
समीक्षा बैठक के दौरान देहरादून, रुड़की एवं हरिद्वार क्षेत्र के कई सम्मानित साथियों ने बसपा, कांग्रेस और बीजेपी छोड़कर
आजाद समाज पार्टी कांशीराम की नीतियों से प्रेरित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
नव–सदस्यों का स्वागत करते हुए डॉ. बृजपाल सिंह जी ने उन्हें सामाजिक न्याय और समानता की लड़ाई को मजबूती देने हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
बैठक उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और पदाधिकारियों ने पार्टी को उत्तराखंड प्रदेश में और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।
इस दौरान उत्तराखंड सह-प्रभारी सत्येंद्र अशोक जी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह जी, भीम आर्मी प्रदेश अध्यक्ष अमरीश कपिल जी सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे!
DrBrijpal Singh
चेयरमैन, राष्ट्रीय अनुशासन समिति
प्रदेश प्रभारी, उत्तराखंड
आजाद समाज पार्टी (कांशीराम)
27/11/2025
मुजफ्फरनगर के विभिन्न समाचारों पत्रों में प्रकाशित ख़बरें।
पत्रकार बंधुओ का बहुत-बहुत आभार 🙏
27/11/2025
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Culinary Team
Attire
Website
Address
Roorkee
Roorkee