HBN
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from HBN, Social Media Agency, worad Number 15 bhatta colony, Hanumangarh.
( Jasvinder Singh Jurnalist ) देश का तेजी से उभरता डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म HBN NEWS ( हिंदुस्तान_ब्रेकिंग_न्यूज़ )
Call & WhatsApp पर खबरें भेजने के लिए संपर्क करें " ( 9875222666 )
मजदूर विरोधी लेबर कोड वापस लेने की मांग, CPIM का जिला कलक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन !!
यातायात नियम तोड़ने वाले 50 ऑटो-रिक्शा सहित 73 वाहनों को किया सीज,यातायात थाना प्रभारी अनिल चिन्दा के नेतृत्व में कार्रवाई ...
22/06/2026
◆ यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई
◆ 50 ऑटो-रिक्शा जब्त, शराब पीकर वाहन चलाने वाले 13 चालकों सहित 71 वाहनों को किया सीज
हनुमानगढ़। जिला पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीना के निर्देशानुसार यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यातायात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 ऑटो एवं रिक्शा सहित कुल 73 वाहनों को सीज किया। कार्रवाई से नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।
यातायात थाना प्रभारी अनिल चिन्दा के नेतृत्व में शहर के विभिन्न प्रमुख चौराहों, बाजार क्षेत्रों और व्यस्त मार्गों पर विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान वाहनों के दस्तावेज, नंबर प्लेट, फिटनेस, परमिट तथा चालकों की वैधता की जांच की गई। जांच के दौरान बड़ी संख्या में यातायात नियमों का उल्लंघन सामने आया। थाना प्रभारी अनिल चिन्दा ने बताया कि अभियान के दौरान 13 वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए। ऐसे चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उनके वाहन सीज किए गए। इसके अलावा 8 वाहन बिना नंबर प्लेट, बिना पंजीकरण अथवा आवश्यक दस्तावेजों के सड़क पर संचालित होते पाए गए, उन्हें भी सीज किया। उन्होंने बताया कि शहर में बढ़ती यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार जारी रहेगा। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। पुलिस का मुख्य उद्देश्य लोगों को नियमों के प्रति जागरूक करना और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है। अभियान के दौरान कुल 50 ऑटो एवं रिक्शा विभिन्न अनियमितताओं के कारण जब्त किए गए। इनमें कई वाहन बिना आवश्यक दस्तावेजों, बिना वैध परमिट तथा अन्य नियमों का उल्लंघन करते हुए संचालित पाए गए। सभी वाहनों को नियमानुसार सीज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
जिला पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीना ने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं तथा वाहन के सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखें। नियमों की पालना से ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
22/06/2026
यातायात नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,50 ऑटो-रिक्शा सहित 73 वाहनों को किया सीज,यातायात थाना प्रभारी अनिल चिन्दा के नेतृत्व में कार्रवाई ...
Hanumangarh Police
| घड़साना में दिनदहाड़े डॉक्टर के चैंबर से ₹20 हजार की चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात
22/06/2026
बीएसएफ में खेल कोटे से चयनित हुईं एसकेडी यूनिवर्सिटी की छात्रा मुमल गोदारा
हनुमानगढ़। श्री खुशाल दास विश्वविद्यालय (एसकेडीयू), हनुमानगढ़ की छात्रा मुमल गोदारा का सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में स्पोर्ट्स कोटा के अंतर्गत चयन होने पर विश्वविद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। मुमल गोदारा मुखराम गोदारा की सुपुत्री हैं तथा उनका निवास बारसिंगसर, बीकानेर में है। वर्तमान में वे विश्वविद्यालय में डी.एल.एड. (सत्र 2025-26) की छात्रा हैं।
मुमल गोदारा ने अपनी खेल प्रतिभा, अनुशासन और अथक परिश्रम के बल पर यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उनकी सफलता के पीछे वॉलीबॉल कोच हरिंदर सिंह का मार्गदर्शन और निरंतर प्रशिक्षण भी महत्वपूर्ण रहा है। विश्वविद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर कोच हरिंदर सिंह के योगदान की भी सराहना की है।
खेल क्षेत्र में मुमल गोदारा का प्रदर्शन अत्यंत उत्कृष्ट रहा है। उन्होंने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वॉलीबॉल प्रतियोगिता में सहभागिता की, वेस्ट ज़ोन इंटर यूनिवर्सिटी वॉलीबॉल प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया, यूथ नेशनल वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भाग लिया तथा सब-जूनियर नेशनल वॉलीबॉल प्रतियोगिता में स्वर्ण एवं रजत पदक हासिल किए। इन उल्लेखनीय उपलब्धियों के आधार पर उनका बीएसएफ में स्पोर्ट्स कोटा के तहत चयन हुआ है।
इस अवसर पर श्री गुरु गोबिंद सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष बाबूलाल जुनेजा ने कहा कि विश्वविद्यालय सदैव विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेल एवं अन्य सह-शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करता है। मुमल की सफलता यह दर्शाती है कि समर्पण और निरंतर प्रयास से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
विश्वविद्यालय के प्रबंध निदेशक दिनेश कुमार जुनेजा ने कहा कि मुमल गोदारा की उपलब्धि पूरे विश्वविद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि खेल प्रतिभाओं को उचित अवसर और मार्गदर्शन प्रदान करना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। मुमल ने अपनी मेहनत और लगन से यह साबित किया है कि ग्रामीण क्षेत्र की बेटियां भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकती हैं। उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों को भी अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करेगी।
स्पोर्ट्स विभाग के निदेशक डॉ. अभिषेक ने कहा कि मुमल गोदारा की उपलब्धि विश्वविद्यालय के खेल विभाग के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मुमल ने वर्षों की मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण के बल पर यह सफलता अर्जित की है। उनका बीएसएफ में चयन विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक उदाहरण है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मुमल भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय, राज्य और देश का नाम रोशन करेंगी।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय प्रशासन, संकाय सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने मुमल गोदारा को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विश्वविद्यालय ने विश्वास व्यक्त किया कि मुमल भविष्य में भी खेल और सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान, राज्य एवं देश का नाम रोशन करेंगी।
श्री खुशाल दास विश्वविद्यालय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। मुमल गोदारा की यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
“कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। मुमल गोदारा की सफलता इसका उत्कृष्ट उदाहरण है।
| लखनऊ में लाइब्रेरी में आग लगने की घटना आई सामने ...
22/06/2026
*ग्रामीण सेवा शिविर बना सहारा, दो परिवारों को मिली नई उम्मीद*
*पालनहार और मुख्यमंत्री कन्यादान योजना से मिला आर्थिक संबल, खिले लाभार्थियों के चेहरे*
हनुमानगढ़/संगरिया, 22 जून। राजस्थान सरकार द्वारा आमजन तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर जरूरतमंद परिवारों के लिए राहत और उम्मीद का माध्यम बन रहे हैं। सोमवार को संगरिया के ग्राम पंचायत इन्द्रपुरा में आयोजित शिविर में दो परिवारों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ मिलने से उनके जीवन में नई आशा का संचार हुआ।
ग्राम निवासी श्री जगदीश के पुत्र के निधन के बाद उनकी पुत्रवधु का पुनर्विवाह हो गया। ऐसे में उनकी पोती के पालन-पोषण की जिम्मेदारी स्वयं श्री जगदीश ने संभाली। आर्थिक चुनौतियों के बीच पोती की परवरिश कर रहे श्री जगदीश को शिविर में पालनहार योजना का लाभ प्रदान किया गया। योजना के तहत उन्हें पोती के पालन-पोषण के लिए प्रतिमाह 1500 रुपए की सहायता राशि स्वीकृत हुई। सहायता मिलने पर श्री जगदीश की आंखों में संतोष झलक उठा। उन्होंने कहा कि यह राशि पोती की शिक्षा और देखभाल में महत्वपूर्ण सहारा बनेगी।
इसी शिविर में बीपीएल परिवार से जुड़े श्री ओमप्रकाश को भी बड़ी राहत मिली। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत उनकी दो पुत्रियों के विवाह के लिए 82 हजार रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की गई। सहायता की जानकारी मिलते ही श्री ओमप्रकाश के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। उन्होंने कहा कि बेटियों के विवाह की चिंता अब काफी हद तक कम हो गई है।
शिविर में तहसीलदार श्रीमती मोनिका बंसल, विकास अधिकारी श्री राजेश कुमार, नायब तहसीलदार श्री रामसिंह, श्री श्याम सुंदर मूंड एवं मीनू सिंगल ने लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र प्रदान कर शुभकामनाएं दीं।
___
22/06/2026
: प्रभारी सचिव ने ली विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक, मानसून तैयारियों पर दिया विशेष जोर
#हनुमानगढ़। पंचायतीराज आयुक्त, एनएचएम मिशन डायरेक्टर, राजस्थान सरकार में सचिव तथा जिला प्रभारी सचिव डॉ. जोगा राम ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विभागीय योजनाओं एवं अभियानों की प्रगति की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने विभिन्न विभागीय योजनाओं की रैंकिंग, राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण, ई-फाइलिंग की प्रगति तथा आगामी मानसून को देखते हुए की गई तैयारियों की समीक्षा की।
बैठक में प्रभारी सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों का आयोजन बेहतर समन्वय के साथ किया जाए तथा पात्र व्यक्तियों को अधिकतम लाभ पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि मानसून को देखते हुए सभी विभाग आवश्यक तैयारियां समय रहते पूर्ण करें तथा किसी भी प्रकार की आपात स्थिति से निपटने के लिए संसाधन एवं व्यवस्थाए दुरुस्त रखें। उन्होंने जिला स्तरीय मामलों का त्वरित समाधान जिला कलक्टर के माध्यम से तथा राज्य स्तरीय मामलों को तत्काल राज्य सरकार के संज्ञान में लाने के निर्देश भी दिए।
डॉ. जोगा राम ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में नए लाभार्थियों को जोड़ने, डिस्कॉम की कुसुम-ए एवं कुसुम-सी योजनाओं, आरडीएसएस, लाडो प्रोत्साहन योजना, उद्यान विभाग द्वारा सोलर पंप स्थापना, कृषि विभाग की ड्रिप, स्प्रिंकलर, डिग्गी, फार्म पॉण्ड एवं तारबंदी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इसके साथ ही कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान, मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान योजना तथा सार्वजनिक निर्माण विभाग के कार्यों की भी विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, राजस्थान संपर्क पोर्टल पर लंबित परिवेदनाओं के निस्तारण तथा ई-फाइलिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने पर भी चर्चा की गई। प्रभारी सचिव ने अधिकारियों से योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए समयबद्ध लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव, पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीना, अतिरिक्त जिला कलक्टर उम्मेदीलाल मीणा, जिला परिषद सीईओ ओपी बिश्नोई सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
21/06/2026
: 06.05 ग्राम अवैध हेरोइन सहित दो गिरफ्तार, फेफाना पुलिस ने की एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई ...
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Telephone
Address
Worad Number 15 Bhatta Colony
Hanumangarh
335512