DAS Samachar

DAS Samachar

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from DAS Samachar, News & Media Website, Hajipur.

Das Samachar is your trusted News source
News | Breaking News | Hindi News | Bihar News | Political News
इस चैनल पर साझा की गई खबरें विभिन्न सार्वजनिक और डिजिटल स्रोतों से एकत्र की जाती हैं। दस समाचार प्रत्येक खबर की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है।

24/08/2025

Narendra Modi

| | | | | | | | | | | | | |

22/08/2025

Prashant Kishor EXCLUSIVE Interview : बिहार मेंसौ नेता-अफसर टारगेट प्रशांत किशोर ? | Bihar Election

🔥 बिहार की राजनीति में बड़ा धमाका!
Prashant Kishor (PK) ने खुलकर कहा है कि Bihar के 100 से ज्यादा नेता और अफसरों की लिस्ट तैयार है, जिन्होंने राज्य को लूटा है। जन सुराज (Jan Suraaj) की सरकार बनी तो इन पर सख्त कार्रवाई होगी।

11/08/2025

कोलकाता से पटना आए युवक और नाबालिग लड़की पकड़ाए: वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को शक हुआ था, थाने में दोनों से पूछताछ हुई

गांधी मैदान थाने की पुलिस ने दो प्रेमी को रविवार को वाहन चेकिंग के दौरान आशंका के आधार पर हिरासत में लिया। एक लग्जरी गाड़ी में 5 से 6 लोग थे। थाने पर लाकर पूछताछ की गई। लड़की नाबालिग (16 वर्ष) 9वीं की छात्रा है। जबकि, लड़का मृत्युंजय (21 वर्ष) है।

घर से दोनों भागे

लड़की पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। वहीं, लड़का बिहार के मुजफ्फरपुर के सरैया थाना अंतर्गत बासुदेवपट्टी से है। दोनों कोलकाता के एक ही मोहल्ले में आस-पास रहते हैं। दोनों की दोस्ती मोहल्ले से ही हुई थी। बाद में दोनों एक दूसरे से प्रेम करने लगें।

दोनों भाग कर मुजफ्फरपुर के बासुदेवपट्टी आए थे। लड़के के पिता ने इस घटना के बारे में स्थानीय सरैया पंचायत के मुखिया के बेटे दिव्यांशु शेखर को बताया। दोनों के बीच बातचीत हुई।

मुखिया के बेटे से भी हुई पूछताछ

मुखिया के बेटे ने लड़की से नंबर लेकर परिजनों से संपर्क किया। परिजनों से बातचीत के बाद लड़की को छोड़ने रविवार की रात में पटना जंक्शन जा रहे थे। इसी बीच गश्ती गाड़ी ने लग्जरी गाड़ी में अकेली लड़की और 5 लड़कों को देखकर शक के आधार पर रोक लिया। पूछताछ के लिए थाने लाया गया।

इसके बाद लड़की ने पूरे मामले का खुलासा किया। मुखिया के बेटे को भी पुलिस संदेह के आधार पर घंटों बैठाकर रखी। पूछताछ की गई। फिर बाद में लड़की के परिजनों से बातचीत होने के बाद छोड़ दिया गया। फिलहाल लड़की, मृत्युंजय और लड़के के भाई प्रीत्युंजय को बैठा लिया गया।

पटना सिविल कोर्ट में किया गया प्रोड्यूस

पटना सिविल कोर्ट में SDJM के सामने पश्चिम बंगाल के नरेंद्रपुर पुलिस स्टेशन की पुलिस ने लड़की और लड़के को प्रोड्यूस किया। हिरासत में पूछताछ के बाद गांधी मैदान थाने की पुलिस की ओर से पश्चिम बंगाल के नरेंद्रपुर पुलिस स्टेशन को इसकी सूचना दी गई थी।



News Credit By (dainik Bhaskar)

Want your business to be the top-listed Media Company in Hajipur?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Website

Address


Hajipur
844101