Gwalior update
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Gwalior update, Gwalior.
ग्वालियर शहर के झांसी रोड इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति पर अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज किया गया है ।घटना के वक्त बालिका अपने छोटे भाई के साथ घर में थी। जबकि उसकी मां अपने मायके गुजरात गई हुई थी ।कलयुगी पिता ने बाप बेटी के रिश्ते को शर्मसार करते हुए इस घृणित कार्य को 9 अगस्त को अंजाम दिया था।
लड़की ने घटना की जानकारी फोन पर अपनी मां को गुजरात में दी थी ।करीब एक सप्ताह तक परिवार में काफी गहन मंत्रणा चली कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया जाए अथवा नहीं। क्योंकि घर का मुखिया ही इसमें आरोपी था। परिवार को
अपनी बदनामी और समाज के डरने एक सप्ताह तक रोके रखा। आखिरकार मां बेटी झांसी रोड पुलिस थाने पहुंची और नाबालिग बेटी ने अपने पिता पर दुष्कर्म और पास्को एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। फिलहाल आरोपी पिता प्राथमिकी दर्ज होने की भनक लगते ही घर से फरार हो गया है।
Gwalior update G one News gwalior GWALIOR UPDATE Gwalior Police ABP Bihar R.Bharat Gwalior Khabar Live
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इन कैदियों को लाभ मिला है। जेल प्रबंधन की ओर से फूल माला पहना कर इन्हें रिहा किया गया। वही प्रशासन की ओर से रिहा कैदियों को उनके द्वारा जेल में किए गए कार्य के बदले मिले पारश्रमिक की राशि भी सौंपी गई। कुछ लोगों ने जेल में आकर हुनर सीखा था जेल प्रशासन को उम्मीद है कि अब इस हुनर के जरिए अपने आगे का जीवन यापन कर सकेंगे और अच्छे चाल चलन से समाज में अपना योगदान करेंगे।
बाइट-कैदी
बाइट- विदित सरवरिया, जेल सुपरडेंट,ग्वालियर
Gwalior update G one News gwalior GWALIOR UPDATE Gwalior Police
ग्वालियर की केंद्रीय जेल से स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 21 कैदियों को रिहा किया गया है जिनमें से एक महिला भी शामिल है। इनमें से अधिकांश महिला सहित 19 कैदी ऐसे भी हैं जिन्होंने 14 से 18 साल तक जेल में व्यतीत कर लिए थे। लेकिन राष्ट्रीय पर्व के मौके पर अच्छे चाल चलन की वजह से इन्हें रिहा किया गया है। वही आजादी के अमृत महोत्सव के तहत दो कम सजा के कैदियों को भी रियायत देते हुए रिहा किया गया है। दरअसल रिहा किए गए 21 कैदियों में से 19 को हत्या के विभिन्न मामलों में अदालत से दोषी ठहराया गया था जिसके तहत इन्हें आजीवन कारावास की सजा दी गई थी। लेकिन नियम अनुसार स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के मौके पर अच्छे चाल चलन वाले कैदियों को छोड़ने का प्रावधान है ऐसे में शासन की ओर से स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इन कैदियों को लाभ मिला है। जेल प्रबंधन की ओर से फूल माला पहना कर इन्हें रिहा किया गया। वही प्रशासन की ओर से रिहा कैदियों को उनके द्वारा जेल में किए गए कार्य के बदले मिले पारश्रमिक की राशि भी सौंपी गई। कुछ लोगों ने जेल में आकर हुनर सीखा था जेल प्रशासन को उम्मीद है कि अब इस हुनर के जरिए अपने आगे का जीवन यापन कर सकेंगे और अच्छे चाल चलन से समाज में अपना योगदान करेंगे।
Gwalior update G one News gwalior GWALIOR UPDATE Gwalior Police ABP Bihar R.Bharat
आज ग्वालियर प्रवास के दौरान प्रभु श्रीराम, भगवान लक्ष्मण और माँ सीता को भगवान निषाद राज द्वारा गंगाजी को पार कराने के अभिमंचन का आनंद लेते हुए श्री सिंधिया जी।
Gwalior update G one News gwalior GB Updates
ग्वालियर में अपराधियों के हौसले बुलंद होते हुए तो आपने कई बार देखे होंगे लेकिन अब शहर के लोगों को भी पुलिस का कोई डर नहीं
ऐसे ही मामला मामला कंपू थाने का आया है। जहां दो पक्ष किसी बात को लेकर थाना परिसर में ही झगड़ पड़े
और एक दूसरे पर लात-घूसों और पत्थरों से हमला करने लगे थाना परिसर में हुई मारपीट में दोनों ही पक्षों के लोगों को चोट आई है। लेकिन खास बात यह है कि जब दोनों गुटों के लोग आपस में मारपीट कर रहे थे तो पुलिस यह सब मूर्ख बनकर देख रही थी। वही गुटों में हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिलहाल पुलिस ने दोनों ही गुटों के चार-चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है Gwalior update GWALIOR UPDATE Gwalior Police ABP Bihar R.Bharat
ग्वालियर के बिलौआ इलाके में चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में झगड़े के बाद फायरिंग और मारपीट का मामला सामने आया है इसमें दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हुए है जिन्हें इलाज के लिए जेएएच में भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने दौनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
दरअसल ग्वालियर के बिलौआ थाना क्षेत्र में भाजपा नेता सुनील चौरसिया और पुष्पेंन्द्र शर्मा के बीच पार्षदी चुनावों के समय से टशन चल रही है सुनील के भाई की पत्नी पार्षदी चुनाव में जीती थी और तभी से दौनों प़क्षां में खटास है बीती शाम सुनील चौरसिया और पुष्पेन्द्र शर्मा के परिवार आपस में भिड गए जिसके बाद दौनों पक्षों में फायरिंग और मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में सुनील के भाई लखन चौरसिया, उनके पिता और एक अन्य व्यक्ति घायल हुए है तो वहीं दूसरे पक्ष से पुष्पेन्द्र शर्मा एवं उनके भाई घायल हुए हैं घायलों को रात डेढ बचे जेएएच में भर्ती कराया गया है और पुलिस मामले की विवेचना में लगी है।
Gwalior update G one News gwalior GWALIOR UPDATE Gwalior Police ABP Bihar R.Bharat Gwalior Khabar Live Shivraj Singh Chouhan Jansampark Madhya Pradesh
Click here to claim your Sponsored Listing.
Contact the business
Telephone
Website
Address
Gwalior