Technology Dost

Technology Dost

Share

You will get all kinds of information related to technology.

03/01/2026

सबसे बुरा सपना😨😰🥶

02/01/2026

जंगल में एक सामान्य दिन 🧐🧐

25/09/2019

एक ऐसा ही फ्रॉड मेसेज मिला, जिसमें लिखा हुआ था, 'ऐमजॉन को भारत की नंबर 1 शॉपिंग वेबसाइट बनाने के लिए आप सबको धन्यवाद। भारत की सबसे बड़ी कंपनी बनने की खुशी और ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के मौके पर ऐमजॉन आपको SPIN AND WIN ऑफर दे रहा है, इसमें आपको एक फ्री गिफ्ट दिया जाएगा। नीचे दिए गए नीले लिंक पर क्लिक करें और हजारों के गिफ्ट जीतें।' साथ ही लिखा हुआ है, 'ध्यान दें, यह ऑफर 25 सितंबर तक ही वैध है, अपना फ्री गिफ्ट जल्दी प्राप्त करें।'

#सावधान

पर्सनल डेटा होगा चोरी

ऐसे मेसेजेस में एक लिंक दिया रहता है, जिसपर क्लिक करते ही वेब पेज ओपन हो जाता है, जिसका अड्रेस www.free-gift/ # है। इस पेज पर एक स्पिनिंग वील बना हुआ है और कुछ यूजर्स के कॉमेंट्स भी दिख रहे हैं, जो इस स्पिन के बाद मिले रिजल्ट्स के बारे में बात करते हैं। स्पिन वील टच करने के बाद घूमता है और वील पर एक कीमत दिखने लगती है। आप कई बार इसे स्पिन कर सकते हैं, जब तक कोई प्राइज न जीत जाएं। इसके बाद साइट आपकी सेंसिटिव जानकारी जैसे- नाम, अड्रेस और बैंक डीटेल्स वगैरह पूछती है। बदले में यूजर को कुछ नहीं मिलता क्योंकि इस पूरे प्रोसेस का मकसद ही स्कैम के जरिए डेटा चुराना है।

अगर आपको ये पोस्ट पसंद आये तो हमारे पेज Technology Dost को लाइक करें

क्योंकि में श्याम यादव आपका Technology Dost इस तरह की पोस्ट लाता रहता हूँ

06/02/2019

लॉन्च से पहले Xiaomi Redmi Note 7-Redmi Go की नई जानकारियां लीक

रेडमी नोट 7 और रेडमी गो स्मार्टफोन्स की भारत में लॉन्चिंग से पहले ही कुछ और जानकारियां सामने आई हैं.


Xiaomi Redmi Note 7

Xiaomi जल्द ही भारत में अपने Redmi Note 7 स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी में है. कंपनी पिछले कुछ दिनों से भारत में 48MP कैमरे वाले इस स्मार्टफोन की लॉन्चिंग को लेकर टीजर जारी कर रही है. पहले चर्चा ऐसी थी कि इस स्मार्टफोन को भारत में 12 फरवरी को लॉन्च किया जा सकता है. हालांकि बाद में ये जानकारी गलत निकली. खबरें ऐसी भी हैं कि इस स्मार्टफोन को फरवरी के दूसरे हफ्ते में लॉन्च किया जा सकता है. इस बीच लॉन्च से पहले Redmi Note 7 की कुछ जानकारियां ऑनलाइन सामने आई हैं. नोट 7 के साथ ही रेडमी गो के इंडियन वेरिएंट्स की भी जानकारियां लीक हुईं हैं.

Mysmartprice ने टिप्सटर ईशान अग्रवाल के हवाले से बताया है कि Redmi Note 7 भारत में दो वेरिएंट्स में उपलब्ध होगा. इसका बेस मॉडल 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वाला होगा, वहीं इस फोन के टॉप मॉडल में 4GB रैम के साथ 64GB की स्टोरेज मिलेगी. रिपोर्ट में और भी वेरिएंट्स को लॉन्च किए जाने की संभावना को बताया गया है. ऐसे में संभव है कि कंपनी 6GB रैम और 64GB स्टोरेज को भी उतार सकती है.

रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र किया गया है कि Redmi Note 7 के अलग-अलग कलर वेरिएंट्स को भी भारत में लॉन्च किया जाएगा. ऐसे में संभावना है कि इसे ब्लैक, ब्लू और रेड कलर ऑप्शन में भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ब्लैक, ब्लू और रेड कलर ऑप्शन चीन में लॉन्च हुए ग्रेडिएंट फिनिश वर्जन की जगह सॉलिड कलर वर्जन हो सकते हैं. कहा ये भी जा रहा है कि कंपनी Redmi Note 7 के रेड और ब्लू ग्रेडिएंट फिनिश वर्जन को केवल 4GB रैम और 64GB स्टोरेज में लॉन्च कर सकती है.

Redmi Go

Redmi Go की बात करें तो शाओमी के इस एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन्स को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा. जिस रिपोर्ट में Redmi Note 7 के इंडियन वेरिएंट्स की जानकारी दी गई है उसी में ये भी बताया गया है कि Redmi Go को केवल 1GB रैम और 8GB स्टोरेज वर्जन में ही लॉन्च किया जाएगा. इसी रिपोर्ट के मुताबिक रेडमी गो को भारत में तीन कलर- ब्लैक, ब्लू और रेड ऑप्शन में उतारा जाएगा.

अगर आपको ये पोस्ट पसंद आये तो हमारे पेज Technology Dost कोलन लाइक करें

क्योंकि में श्याम यादव आपका Technology Dost इस तरह की पोस्ट लाता रहता हूँ

05/11/2018

Best wishes for this memorable Diwali from Technology Dost

14/09/2018

व्हाट्सएप के फोटो और वीडियो को कैसे छुपाएँ:-

वॉट्सऐप ने नया फीचर मीडिया विजिबिल्टी एड किया है जिसके तहत आप अपने फोन में मौजूद निजी फोटोज और वीडियोज को छुपा सकते हैं...

वॉट्सऐप एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां यूजर्स मैसेजिंग और फोटोज शेयर करने से लेकर बिजनेस भी कर सकते हैं। कंपनी यूजर्स के अनुभव को बेहतर करने के लिए वॉट्सऐप में नए फीचर्स लगातार जोड़ रही है। इसी बीच कंपनी ने एक नया फीचर मीडिया विजिबिल्टी एड किया है जिसके तहत आप अपने फोन में मौजूद निजी फोटोज और वीडियोज को छुपा सकते हैं। यह फीचर आपके तब ज्यादा काम आएगा जब आपका कोई दोस्त आपका फोन देख रहा हो और आप उससे अपनी निजी फोटोज को छुपाना चाहते हों।


जानें कैसे इस्तेमाल करें मीडिया विजिबिल्टी फीचर:

कई बार आपके दोस्त या ग्रुप पर ऐसा फोटोज भेज दी जाती हैं जिसे आप सिर्फ मनोरंजन या हंसने के लिए डाउनलोड करते हैं। लेकिन इन्हें डिलीट करना भूल जाते हैं जिसके बाद कई बार ऐसा भी होता है कि आपका कोई दोस्त या परिवार वाले आपका फोन देखते समय उन फोटोज को भी देख लेते हैं। इसी समस्या से निजात पाने के लिए कंपनी ने यह नया फीचर पेश किया है। इसके जरिए आप अपनी वॉट्सऐप मीडिया गैलेरी की फोटोज और वीडियोज पर कंट्रोल कर सकते हैं।

यह फीचर एंड्रॉइड बीटा वर्जन 2.18.195 पर उपलब्ध है। यह यूजर्स को मीडिया कंटेंट को कंट्रोल करने की अनुमति देता है।इसके लिए यूजर्स को फोन में मौजूद किसी भी कॉन्टैक्ट के चैट विंडो पर जाना होगा।इसके बाद ऊपर दिए गए टॉप राइट कॉर्नर पर क्लिक करना होगा। यहां View Contact पर टैप करें।यहां आपको कस्टम नोटिफिकेशन के नीचे मीडिया विजिबिलिटी विकल्प मिलेगा।

यहां आपसे पूछा जाएगा कि क्या आप इस चैट की हाल ही में डाउनलोड हुई फाइल को फोन गैलरी में देखना चाहते हैं। यहां तीन विकल्प होंगे। पहला डिफॉल्ट(हां), दूसरा हां और तीसरा ना होगा। अगर आप इन्हें गैलरी में नहीं देखना चाहते तो ना पर क्लिक कर दें।

अगर आपको ये पोस्ट पसंद आई तो कृप्या पेज को लाइक करें शेयर करें

क्योंकि में श्याम यादव आपका Technology Dost आपके लिए इस तरह की पोस्ट लाता रहता हूँ

10/09/2018

गलती से डिलीट हुए फोटो को फिर से करें Restore:-

इन तीन ऐप्स की मदद से आप अपने स्मार्टफोन में डिलीट हुई फोटोज को मिनटों में रिकवर कर सकते हैं।...

क्या आपने गलती से किसी फोटो को अपने स्मार्टफोन से डिलीट कर दिया है, तो अब आपको परेशान या घबराने की जरुरत नहीं है। आज में आपके लिए तीन ऐसे ऐप्स लेकर आया हूँ जो आपके बड़े काम आते हैं। तो जानते हैं इन ऐप्स के नाम और फीचर्स के बारें में।

DiskDigger photo recovery

इस ऐप को 5 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। गूगल प्ले स्टोर पर इसे 4.2 स्टार मिला है। इसे 2 लाख से भी ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। इस ऐप की साइज आपके डिवाइस पर निर्भर करती है। इस ऐप की मदद से आप अपनी डिलीट हुई फोटोज को फिर से रिकवर कर सकते हैं। ऐप का इंटरफेस काफी सिंपल है जिससे इसे इस्तेमाल करना काफी आसान हो जाता है।

Deleted Photo Recovery

इस ऐप को आप गूगल प्ले स्टोर पर डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप को 50 लाख यूजर्स ने डाउनलोड किया है। गूगल प्ले स्टोर पर इसे 4.3 स्टार मिला है जिसे 66 हजार से भी ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। ऐप फोटोज के कई फॉर्मेट को स्पोर्ट करतै है। ऐप आपके इंटरनल स्टोरेज से लेकर माइक्रो एसडी कार्ड तक को स्कैन करता है। ऐप में दावा किया गया है यह काफी तेज रिस्पॉन्स करता है।

Restore Image (Super Easy)

इस ऐप को अब तक 1 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड किया है। प्ले स्टोर पर इसे 4.0 स्टार मिला है जिसे 65 हजार से भी ज्यादा यूजर्स ने रेटिंग दी है। इस ऐप की साइज 3MB है। इस ऐप में आपको ऊपर दिए सारे फीचर्स मिलते हैं। इस ऐप का इस्तेमाल करने के लिए आपको अपने फोन रूट नहीं करना होगा।

अगर आपको ये पोस्ट पसंद आई तो कृप्या पेज को लाइक करें शेयर करें

क्योंकि में श्याम यादव आपका Technology Dost आपके लिए इस तरह की पोस्ट लाता रहता हूँ

08/09/2018

आपके स्मार्टफोन को कौन सी App कर रही है। स्लो:-

कई ऐप्स फोन की स्पेस की ज्यादा खपत करने लगते हैं जिससे फोन की मेमोरी कम होने लगती है और आपका फोन स्लो काम करने लगता है।...

जानते हैं इन स्टेप्स के बारे में।

Step 1: अपने फोन के मैन्यू में Settings ऑप्शन में जाएं।

Step 2: यहां आपको Memory का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर टैप करें।

Step 3: यहां आपको नीचे की ओर Memory used by apps का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर टैप करें।

Step 4: अब आप यहां देख सकते हैं कि कौन सा ऐप आपके फोन की कितनी मेमोरी की खपत कर रहा है।

Step 5: आप यहां 3 घंटे से लेकर 1 दिन तक के डाटा को देख सकते हैं।

Step 6: इसके अलावा आप किसी भी ऐप पर टैप करके उसकी सारी जानकारी हासिल कर सकते हैं।

Step 7: यहां आपको ऐप के सामने सर्किल में बना आई आइकन दिखाई देगा इस पर टैप करें।

Step 8: अब आप इस ऐप को Disable से लेकर Force Stop तक कर सकते है।

अगर आपको ये पोस्ट पसंद आई तो कृप्या पेज को लाइक करें शेयर करें

क्योंकि में श्याम यादव आपका Technology Dost आपके लिए इस तरह की पोस्ट लाता रहता हूँ

07/09/2018

Jio Gigafiber 900 शहरों में हुआ उपलब्ध,

रिलायंस जियो गीगाफाइबर की पहुंच 900 शहरों तक हो गई है। हालांकि, रिलायंस जियो ने गीगाफाइबर के कर्मशियल रोलआउट की तारीख के बारे में कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है...

रिलायंस जियो के लॉन्च होने के बाद से ही दूसरी ब्रॉडबैंड कंपनियां लगातार नए प्लान्स पेश कर रही हैं। जियो गीगाफाइबर को लॉन्च करते समय कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा था कि इस सर्विस को 1100 शहरों में पेश किया जाएगा। वर्तमान समय की बात की जाए तो रिलायंस जियो गीगाफाइबर की पहुंच 900 शहरों तक हो गई है। हालांकि, रिलायंस जियो ने गीगाफाइबर के कर्मशियल रोलआउट की तारीख के बारे में कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। लेकिन कंपनी इसके लिए यूजर्स द्वारा कराए गए रजिस्ट्रेशन की मांगों को पूरा कर रही है।

यूजर्स ने जिस क्षेत्र से सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन कराए होंगे। उसी क्षेत्र में सबसे पहले इस सर्विस को रोलआउट किया जाएगा। कंपनी ने पहले फेज की सर्विस जारी करने का 90 फीसद काम पूरा कर लिया है। इसके बाद जल्द ही जियो FTTH सर्विस को बाकी के शहरों में भी पेश किया जाएगा। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नवंबर में दिवाली के मौके पर कंपनी गीगाफाइबर सर्विस को कमर्शियली रोलआउट कर सकती है। तब तक कंपनी ट्रायल के दौरान इस सर्विस में आ रही दिक्कतों पर काम करेगी।

जियो गीगाफाइबर प्लान की डिटेल्स:

500 रुपये से प्लान्स शुरू

गीगाफाइबर के प्लान्स और पैकेज के बारे में कई खबरें सामने आ रही हैं। एक मीडिया रिपोर्ट की मानें तो कंपनी गीगाफाइबर के प्लान 500 रुपये से शुरू कर सकती है। देखा जाए तो यह कीमत दूसरी कंपनियों के मुकाबले 50 फीसद कम है। कंपनी गीगाफाइबर का इंस्टॉलेशन चार्ज नहीं लेगी। लेकिन इसके लिए 4,500 रुपये फिक्सड डिपॉजिट के तौर पर लिया जा सकता है। यह राशि यूजर्स को कनेक्शन बंद कराने के बाद रिफंड कर दी जाएगी।

प्रिव्यू ऑफर से हो सकती है गीगा फाइबर की शुरुआत:

जियो टेलिकॉम सेवा की शुरुआत के समय कंपनी ने यूजर्स को 3 महीने का फ्री प्रिव्यू ऑफर दिया था। इसके तहत यूजर्स को जियो की सेवाएं 3 महीने तक मुफ्त में मिली थी। यूजर्स के रिस्पॉन्स के आधार पर ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है की कंपनी ब्रॉडबैंड प्लान्स के मामले में भी ऐसा कर सकती है। कंपनी JioGigaFiber Preview Offer लेकर आ सकती है जिसके तहत यूजर्स को 3 महीने तक इसके फ्री सेवाएं दी जाएंगी। हालांकि, ये सेवाएं मुफ्त न होकर इफेक्टिव प्राइज पर आधारित भी हो सकती हैं। जैसे की- शुरुआत में यूजर्स को कुछ राशि देनी होगी और बाद में उस राशि को रिफंड कर दिया जाएगा।

GigaTV सर्विस की डिटेल्स:

जियो गीगाफाइबर के साथ कंपनी GigaTV सर्विस को दिया जाएगा। यह इंटरनेट आधारित डिजिटल कंटेंट सर्विस है। इसके साथ MyJio ऐप्स का एक्सेस भी दिया जाएगा। जियो के ब्रॉडबैंड और टीवी सर्विस को एक साथ कम कीमत पर उपलब्ध कराना दूसरी कंपनियों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है।

अगर आपको ये पोस्ट पसंद आये तो कृप्या पेज को लाइक करें

में श्याम यादव आपका Technology Dost आपके लिए इस तरह की पोस्ट लाता रहता हूँ

04/09/2018

अब बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे Gmail का इस्तेमाल, जानिए कैसे :-

Gmail को रिडिजाइन किया गया है। इसमें एक ऐसा फीचर जोड़ा गया है जिसके तहत Gmail को ऑफलाइन भी इस्तेमाल किया जा सकेगा...


Gmail का इस्तेमाल ऑफिशियल और निजी काम के लिए किया जाता है। Gmail का इस्तेमाल करने के लिए इंटरनेट की जरुरत पड़ती है। लेकिन तब क्या हो जब आपको महत्वपूर्ण मेल करना हो और आपका इंटरनेट डाटा खत्म हो जाए?
आपको बता दें कि अब आप बिना इंटरनेट के भी Gmail का इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल, हाल ही में Gmail को रीडिजाइन किया गया है। इसमें एक ऐसा फीचर जोड़ा गया है जिसके तहत Gmail को ऑफलाइन भी इस्तेमाल किया जा सकेगा।

आइये जानें इस फीचर के बारे में :-

Gmail ऑफलाइन सपोर्ट के जरिए यूजर्स बिना इंटरनेट के भी मेल पढ़ सकते हैं। साथ ही मेल कर सभी सकते हैं। यही नहीं, इसके तहत अनचाहे मेल्स को डिलीट भी किया जा सकता है। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉल कर आप इस फीचर का इस्तेमाल कर पाएंगे।

इसके लिए आपको क्रोम ब्राउजर वर्जन 61 की जरूरत होगी। इसे डाउनलोड कर लें।इसके बाद जीमेल के टॉप राइट साइड में जाकर सेटिंग में जाने वाले ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद जो विकल्प आएंगे उनमें से Settings ऑप्शन पर क्लिक करें।

अब मेन्यू बार में तीन विकल्प मौजूद होंगे उसमें Offline टैब पर क्लिक करें।इसके बाद Enable offline mail ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद आप बिना इंटरनेट भी Gmail का इस्तेमाल कर पाएंगे।

इससे पहले Gmail में यूजर्स के लिए Undo Send फीचर एड किया गया था। यह फीचर Gmail के एंड्रॉइड वर्जन में जोड़ा गया है। इस फीचर का 8.7 वर्जन रोलआउट किया गया है। इसकी मदद से भेजे हुए ई-मेल को वापस लिया जा सकता है। इस फीचर को वर्ष 2016 में Gmail Undo Send फीचर के नाम से iOS पर उपलब्ध करा दिया गया था। आपको बता दें कि कई वर्षों की टेस्टिंग के बाद इस फीचर को वर्ष 2015 में लॉन्च किया गया था

अगर आपको ये पोस्ट पसंद आये तो कृप्या पेज को लाइक करें

में श्याम यादव आपका Technology Dost आपके लिए इस तरह की पोस्ट लाता रहता हूँ

31/12/2017

दोस्तों, आज हम जानते कि किसी दूर बठे व्यक्ति के फोन को कैसे acsses करें।

PC पर रिमोट डेस्कटॉप एक्सेस यानि दूर कहीं बैठकर अपने या किसी दूसरे कंप्यूटर को एक्सेस करने के बारे में तो आप शायद जानते ही होंगे। अब जानिए वो शॉर्टकट तरीका, जिससे आप अपने एंड्रॉएड फोन पर किसी भी दूसरे व्यक्ति का स्मार्टफोन एक्सेस कर सकते हैं। यानि सिर्फ 10 सेकेंड में आप किसी भी दूसरे फोन की स्क्रीन समेत उसकी सारी फाइलें अपने फोन की स्क्रीन पर देख पाएंगे। इस ट्रिक से आपके बहुत सारे काम आसान हो जाएगे।

स्टेप 1:

अपने फोन में सबसे पहले Inkwire Screen Share + Assist ऐप को गूगल प्ले् स्टोर से इंस्टॉल कर लें। ऐप खुलने पर सबसे पहले आपको ऐप में एक स्क्रीन नजर आएगी। जिसमें ऊपर की ओर लिखा होगा Share और नीचे Access का बटन लगा होगा। अगर आप अपने फोन की स्क्रीन किसी दूसरे फोन पर ट्रांसफर या डिस्ले करना चाहते हैं तो आपको शेयर बटन पर टैप करना होगा। अगर आप किसी दूसरे फोन पर मौजूद किसी प्रॉब्लम का सोल्यूशन देने के लिए उसे एक्सेस करना चाहते हैं तो Access बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 2:

Inkwire ऐप में शेयर बटन पर टैप करने से आपको एक 12 अंकों का एक कोड मिलेगा। उस कोड को मैसेज या व्हाट्सएप द्वारा उस फोन पर भेजें, जिस पर आपके फोन की स्क्रीन ट्रांसफर करनी है। आप कॉपी लिंक या सेंड लिंक ऑप्शरन से भी यह काम कर सकते हैं। इसके बाद सामने वाला यूजर अपने फोन के Inkwire ऐप में जाएगा और Access पर क्लिक करेगा। इसके बाद मैसेज मे मिले कोड को वो वहां ब्लैंक कोड की स्पेस में फिल करके ओके करेगा।

स्टेप 3:

OK करने के बाद एक्सेंस करने वाले यूजर के फोन पर आपके फोन की स्क्रीन दिखाई देने लगेगी। अगर आपको सामने वाले यूजर के फोन की स्क्रीन अपने स्मार्टफोन पर देखनी हो तो यही प्रोसेस उलट जाएगा। यानि कि सामने वाला यूजर शेयर पर क्लिक करेगा आप उसके द्वारा भेजे गए कोड को एक्सेवस करेंगे।

Want your business to be the top-listed Media Company in Gurugram?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Website

Address


Gurugram