Nigam Rai

Nigam Rai

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Nigam Rai, Artist, Gopalganj.

25/03/2026
26/01/2026

ये टीम खेलेगी टी 20 वर्ल्डकप 2026 🔥🔥🔥🔥😍😍
15 फरवरी Ind vs PAK 🤨🥶🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳✅

26/01/2026

आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।🇮🇳

23/01/2026

आप सभी को बसंत पंचमी एवं स्वर संगीत विद्या की देवी मां सरस्वती पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। जय मां सरस्वती 🚩🙏

22/01/2026

देवघर के नवाडीह रेलवे फाटक के पास ट्रक आया रेलगाड़ी के चपेट में,लोको पायलट के सुझबुझ से बड़ा हादसा होने बच गया।

Photos from Nigam Rai's post 17/01/2026

17 जनवरी को पूर्वी चंपारण के कैथवलिया में विराट रामायण मंदिर परिसर में विश्व के सबसे बड़े 33 फीट ऊंचे सहस्त्रलिंगम की स्थापना पूजा नरक निवारण चतुर्दशी पर होना तय है। इसमें मुख्य अतिथि बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी , उपमुख्यमंत्री माननीय श्री Samrat Choudhary जी और VIJAY KUMAR SINHA जी एवं mlc Rajeev Kumar जी है।
इसके लिए श्री सायन कुणाल जी को जो बिहार प्रदेश धार्मिक न्यास परिषद के सदस्य होने के साथ स्वर्गीय किशोर कुणाल जी के सुपुत्र है उनको हृदय से धन्यवाद है। हर हर महादेव 🚩🙏

16/01/2026

मुंबई पर 25 सालों से उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले शिवसेना का कब्जा था, लेकिन इस बार बीजेपी गठबंधन ने अपना वर्चस्व जमा लिया है. 45 साल में पहली बार बीजेपी ने मुंबई की सियासत में इस पोजिशन पर पहुंची है कि वो अपना मेयर बना सकती है. ऐसे में देखना है कि बीजेपी किसे मेयर बनाती है?

महाराष्ट्र में बीएमसी सहित 29 नगर महापालिका के लिए हुए चुनाव में बीजेपी गठबंधन ने विपक्ष का पूरी तरह सफाया कर दिया. राज्य के 29 में 23 नगर निगमों में बीजेपी गठबंधन आगे है. मुंबई, पुणे, नागपुर, नासिक में गठबंधन को बड़ी बढ़त हासिल है. बीजेपी ने मुंबई पर पूरी तरह से अपना कब्जा जमा लिया है और 45 साल में पहली बार बीएमसी में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।
प्रदेश के सभी निगमों में सबसे अहम बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) है. बीएमसी की 227 सीटों में से बीजेपी गठबंधन को 118 सीटें मिलती दिख रही है. बीजेपी उम्मीदवार फिलहाल 90 सीटें और एकनाथ शिंदे की शिवसेना को 28 सीटों पर बढ़त है. इस तरह मुंबई पूरी तरह भगवामय होता दिख रहा है।
बीएमसी चुनाव में भाजपा ने जीत का परचम लहरा दिया है. बीजेपी पहली बार मुंबई में अपना मेयर बनाने की स्थिति में पहुंच गई है. बीएमएसी के इतिहास में अभी तक बीजेपी का कोई नेता मेयर नहीं बना सका है. बीजेपी ने अपने गठन के 45 साल के बाद जाकर मुंबई में मेयर बनाने की पॉजिशन हासिल कर ली है।
बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) की 227 सीटें हैं. मेयर के बहुमत का आंकड़ा 114 का होता है. अभी तक के रुझानों के लिहाज से बीजेपी को 90 सीटें और शिंदे की शिवसेना को 28 सीटों पर बढ़त है या फिर जीत मिल चुकी है. इस तरह महायुति को 118 सीटों मिलती दिख रही है. ऐसे में बीजेपी के खेमे में खुशी का माहौल है।

वहीं, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) को 63 सीटों पर बढ़त है या फिर जीत दर्ज कर चुकी है. कांग्रेस 12 सीट पर आगे है तो मनसे के 6 उम्मीदवार आगे चल रहे हैं. इसके अलावा अजित पवार की एनसीपी एक सीट और अन्य पार्टी के उम्मीदवार 9 सीट पर आगे हैं. इसके चलते बीजेपी आसानी से अपना मेयर मुंबई में बना सकती है।
हालांकि, बीजेपी एक बात साफ कर चुकी है कि उसका मेयर मराठी समुदाय का ही होगा. बीएमसी चुनाव में बीजेपी के तमाम बड़े नेता पार्षद चुने गए हैं, जिन्हें नगर सेवक भी कहा जाता है. बीजेपी के दिग्गज नेता किरीट सोमैया के बेटे नील सोमैया दूसरी बार पार्षद चुने गए हैं. इसके अलावा बीएमसी चुनाव में तेजस्वी घोसालकर ने जीत हासिल कर ली है. उन्होंने दहिसर सीट से जीत हासिल की है।

14/01/2026

#गोपालगंज :- प्रसिद्ध शक्ति पीठ थावे दुर्गा मंदिर में मंगलवार की दिन बरौली थाना क्षेत्र के रुपन छाप गांव के बलिराम सिंह ने मां क़ो चांदी का हार , एक जोड़ा टपस व बिछिया अर्पित किया।मौके पर मंदिर न्यास समिति के प्रबंधक अमरेंद्र दुबे सहित मंदिर के पुजारी आदि मौजूद रहे।

13/01/2026

सहजन, जिसे मोरिंगा भी कहा जाता है, एक अत्यंत गुणकारी पौधा है जिसके फल, फूल, पत्ते और बीज —हर भाग में औषधीय गुण पाए जाते हैं। इसे "गरीबों का मुफ्त का मल्टीविटामिन" कहा जाता है, क्योंकि यह शरीर को 100 से अधिक रोगों से बचाने में सहायक माना जाता है। इसमें 90 तरह के पोषक तत्व, 45 प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट, 35 दर्द निवारक तत्व और 17 तरह के एमिनो एसिड पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ, ऊर्जावान और रोगमुक्त बनाए रखने में मदद करते हैं।

🌿 सहजन (मोरिंगा) के प्रमुख औषधीय फायदे —

✅ रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए :-
सहजन में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स की प्रचुरता होती है, जो शरीर की इम्युनिटी को मजबूत बनाते हैं और सर्दी-जुकाम व संक्रमण से बचाते हैं।

✅ दिल को रखे स्वस्थ :-
इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड और पोटैशियम खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करके हृदय स्वास्थ्य में सुधार करते हैं।

✅ हड्डियों को मजबूत बनाए :-
सहजन कैल्शियम, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम से भरपूर होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं और जोड़ों के दर्द में राहत देते हैं।

✅ डायबिटीज में फायदेमंद :-
इसमें एंटी-डायबिटिक तत्व होते हैं जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं।

✅ पाचन में सुधार :-
सहजन के फाइबर तत्व पाचन को दुरुस्त रखते हैं और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत देते हैं।

✅ स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए उपयोगी :-
सहजन में लैक्टोजेनिक गुण पाए जाते हैं जो दूध के उत्पादन को स्वाभाविक रूप से बढ़ाते हैं।

✅ त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद :-
सहजन का तेल विटामिन E और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है जो त्वचा को निखारता और बालों को मजबूत बनाता है।

✅ वजन घटाने में सहायक :-
सहजन में क्लोरोजेनिक एसिड और एंटी-ओबेसिटी गुण पाए जाते हैं जो फैट को जलाने और वजन घटाने में सहायक हैं।

✅ पुरुषों के लिए लाभकारी :-
सहजन पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन स्तर बढ़ाने और इरेक्टाइल डिसफंक्शन जैसी समस्याओं में सुधार लाने में मदद करता है।

🌿 सहजन सूप बनाने की विधि —

सहजन की फलियों को छोटे टुकड़ों में काटें। दो कप पानी में इन्हें धीमी आंच पर उबलने दें। चाहें तो सहजन की पत्तियाँ भी डालें। जब पानी आधा रह जाए, तो गूदा निकालें और ऊपरी छिलका अलग करें। इसमें थोड़ा नमक और काली मिर्च मिलाकर सेवन करें। यह सूप शरीर को ऊर्जा देने, इम्युनिटी बढ़ाने और पाचन सुधारने में बेहद फायदेमंद है।

✨ अगर यह जानकारी उपयोगी लगी हो, तो पोस्ट को लाइक करें और हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें ताकि आप रोजाना ऐसे ही उपयोगी पौधों और गार्डनिंग टिप्स की जानकारी पा सकें, धन्यवाद 🙏

#सहजन

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Gopalganj?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Website

Address


Gopalganj
841428