Gopalganj Junction
एक ऐसी जगह जहाँ आप गोपालगंज से संबन्धित सभी खबरे एक साथ पढ़ सकते है
गोपालगंज - मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को कोर्ट से फिलहाल राहत बरकरार है वहीं भोजपुरी सिंगर गुंजन सिंह की गिरफ्तारी पर भी रोक लगा दी गई है,अगली सुनवाई तक दोनों की गिरफ्तारी पर स्टे जारी रहेगा,मामले की अगली सुनवाई 5 जून को निर्धारित की गई है,
गोपालगंज- जिले में पुलिस और बदमाश के बीच अहले सुबह मुठभेड़ हो गईं। इस मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी एक दर्जन मामले में वांछित बदमाश गंभीर रूप से जख्मी हो गया
गोपालगंज- ऑपरेशन लंगड़ा के तहत 50 हजार का इनामी अपराधी आकाश सिंह गिरफ्तार. पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगी. कई संगीन मामलों में वांछित था।
30/05/2026
गोपालगंज- नगर थाना क्षेत्र के बंजारी थावे बाईपास के समीप पुलिस व 50 हजार के इनामी बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, बदमाश के दोनों पैर में लगी गोली, सदर अस्पताल में भर्ती। हत्या, लुट व आर्म्स एक्ट के मामले में चल रहा था फरार, सदर एसडीपीओ मौके पर पहुंचे।
गोपालगंज- महम्मदपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया घाट पर बड़ा हादसा हो गया। गंडक नदी पार करने के दौरान तीन किशोरियां गहरे पानी में लापता हो गईं।घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई है।खोजबीन मे जुटी एसडीआरएफ टीम.
#चेक कीजिये चेक कीजिये
जरा अंदर तो देखिए साहब…
चेकिंग के दौरान कार से निकली विदेशी शराब,
गोपालगंज - भोरे मे हुए विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या मामला। शव सड़क पर रख कर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण हुए उग्र। आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर किया पुलिस पर पथराव। पुलिस की गाड़ी हुई बुरी तरह से क्षतिग्रस्त। भोरे थाना क्षेत्र के महरादेउर गांव में हुई थी महिला की हत्या।
गोपालगंज - आगामी बकरीद पर्व को लेकर नगर थाना परिसर में सदर एसडीपीओ चंदन कुमार के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक आयोजित। सदर एसडीपीओ चंदन कुमार ने बताया कि बकरीद को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सभी चौक-चौराहों, मस्जिदों एवं संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी।
वाहन जांच अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता, टेम्पू की सीटों के अंदर छिपाकर की जा रही थी शराब तस्करी का खुलासा
गोपालगंज- थावे ओवरब्रिज के पास अरना रोड में आरोग्य हॉस्पिटल के समीप लगे बिजली ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग जाने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद आसपास के लोगों में दहशत फैल गई ट्रांसफार्मर काफी दिनों से खराब चल रहा था,जैसे तैसे चलाया जा रहा था।घटना के दौरान आरोग्य हॉस्पिटल के संचालक डॉ. एसके यादव ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तत्काल लोगों को सुरक्षित दूरी पर हटाया और बिजली विभाग को सूचना दी। तथा आग पर काबू पाया गया।
गोपालगंज के डुमरिया घाट पर विद्युत शवदाह गृह एवं आधुनिक स्टेडियम निर्माण कार्य का हुआ भूमिपूजन..शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी बने जजमान
Mithilesh Kumar Tiwari
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Gopalganj
841428