Santosh Rai - Digital Skill Trainer

Santosh Rai - Digital Skill Trainer

Share

Join the journey of digital Marketing Excellence with me

Founder & CEO of BizSantosh ।। Digital Skill Trainer ।। Join my Free Course💰।।Web Development Expert ।। Empowering individuals to master digital skills for both learning and earning.

01/01/2025

नूतन वर्ष 2025 पर

#एक विशेष धन्यवाद...
उन लोगों का जो मुझसे प्यार करते हैं, बगैर कोई सवाल किए मेरा साथ, सहयोग व समर्थन देते हैं, मेरे सुख दुख में खड़े रहे......!!

#एक विषेश धन्यवाद...
उन लोगों का जो मेरी आलोचना करते हैं क्यों कि उनकी आलोचनाओं से ही मुझे आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली.....!!

#एक विषेश धन्यवाद...
उन लोगों का जो मुझसे नफरत करते हैं क्यों कि उन्होंने मुझे मजबूत बनाया.....!!

#एक विशेष धन्यवाद...
उन लोगों का जो मेरे लिए परेशान हुए, मेरे सुख दुख में खड़े रहे.....और मुझे बताया कि दरअसल वो मेरा बहुत ख्याल रखते हैं...!!

#एक विशेष धन्यवाद...
उन लोगों का जिन्होंने मुझे अपना बना के छोड़ दिया और मुझे एहसास दिलाया कि दुनियां में हर चीज आखिरी नही होती....!!

#एक विशेष धन्यवाद...
उन लोगों का जो मेरी जिंदगी में शामिल हुए और बना दिया ऐसा जैसा मैंने सोचा भी नही था.....!!

#एक विशेष धन्यवाद...
मेरे आराध्य देव भगवान भोलेनाथ का और मेरे माता - पिता का जिन्होंने मुझे इन सभी हालातों का सामना करने की हिम्मत दी, हर पल, हर क्षण मुझे आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

#मेरी बस यही कामना है कि नव वर्ष 2025 आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य, सम्मान व धन के द्वार खोल दे।

आप सभी का अपना

संतोष राय
+919598347787

Photos from Santosh Rai - Digital Skill Trainer's post 31/12/2024

✨ धन्यवाद 2024 ✨

साल 2024 को विदा करने का समय आ गया है। यह साल हमें या तो उपलब्धियां देकर गया, या अनुभव सिखाकर – और दोनों ही हमारी ज़िंदगी के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।

आइए, इस साल की आखिरी शाम पर सभी गिले-शिकवे भुलाकर, एक-दूसरे के साथ प्यार और मोहब्बत का जश्न मनाएं। 2024 को एक प्यारी मुस्कान के साथ विदाई दें और आने वाले साल के लिए नए सपनों और नई सफलताओं की योजना बनाएं।

💡 नया साल, नई शुरुआत, नई ऊर्जा!
अपने अपनों के साथ मिलकर खुशियों से भरे इस नए सफर की शुरुआत करें।

धन्यवाद 2024, स्वागत 2025!
🙏❤️

31/10/2024

🎉 शुभ दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं! 🎉

इस पावन पर्व पर माँ लक्ष्मी और गणेश जी की कृपा आप पर सदा बनी रहे। आपके जीवन में सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य की बहार हो। 🪔🙏

दीपों की ये रौशनी आपके जीवन को नई खुशियों से भर दे।🏠🌟

शुभ दीपावली!🪔

12/10/2024

यतो धर्मस्ततो जयः!

अधर्म पर धर्म, अन्याय पर न्याय और असत्य पर सत्य की विजय के महापर्व 'विजयादशमी' की आपको और आपके पूरे परिवार को हार्दिक बधाई व मंगलकामनाएं!

विजयादशमी का यह पावन पर्व सभी को अपने अंदर की बुराइयों को समाप्त कर धर्म और मानवता के कल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दे, यही कामना है।

्री_राम

10/10/2024

भावपूर्ण श्रद्धांजलि 🙏

देश के महान उद्योगपति, परोपकारी और एक सच्चे देशभक्त, श्री रतन टाटा जी के निधन की खबर से अत्यंत दुःख हुआ। उनकी दूरदृष्टि, नेतृत्व और समाज सेवा के प्रति समर्पण हमें सदैव प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने अपने जीवन को केवल व्यवसाय तक सीमित न रखकर, लाखों लोगों के जीवन को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाई। उनका योगदान टाटा ग्रुप, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टाटा पावर जैसे अनेक प्रतिष्ठानों के माध्यम से अमूल्य रहा है।

रतन टाटा जी की विरासत सदा जीवित रहेगी, उनके आदर्शों को हम सभी याद रखेंगे।

🙏🙏🙏🙏🙏🙏

03/10/2024

शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!
🌸🙏

मां दुर्गा के नौ रूपों की कृपा से आपका जीवन खुशियों, सुख, शांति और समृद्धि से भर जाए। नवरात्रि का यह पावन पर्व आपके मन को नई ऊर्जा और सकारात्मकता से भर दे। जय माता दी! 🙌✨

आप सभी के परिवार में मां दुर्गा की असीम कृपा और आशीर्वाद बना रहे। इस नवरात्रि पर सभी को सुख, सफलता और अच्छे स्वास्थ्य का वरदान प्राप्त हो। 🌺🕉️

शुभ नवरात्रि! 🕉️🎉

02/10/2024

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर शत् शत् नमन।
गांधी जी के सत्य, अहिंसा और सादगी के सिद्धांतों ने भारत को स्वतंत्रता की राह दिखाई, वहीं शास्त्री जी के "जय जवान, जय किसान" के मंत्र ने देश की आत्मनिर्भरता और प्रगति का मार्ग प्रशस्त किया। इन दोनों महान विभूतियों के आदर्श आज भी हमें राष्ट्रसेवा, समर्पण और सच्चाई के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उनके योगदान को स्मरण कर, हम राष्ट्रनिर्माण के उनके स्वप्न को साकार करने का संकल्प लेते हैं।

15/08/2024

🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳
चलो फिर से आज वो नजारा याद कर लें, शहीदों के दिल में थी वो ज्वाला याद कर लें, जिसमें बहकर आजादी पहुंची थी किनारे, देश भक्तों के खून की वो धारा याद कर लें।
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏 आपको 78वीं स्वतंत्रता दिवस की बहुत बहुत शुभकामनाएं......।
इस दिन आइए शहीदों को उनके बलिदान के लिए नमन करें और आज हमें एक उज्ज्वल देश देने के लिए उन्हें धन्यवाद दें।

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳

19/07/2024

तुमने खुद को कमजोर मान रखा है, वरना तुम जो कर सकते हो वह दूसरा कोई नहीं कर सकता।

18/07/2024

फर्क इससे नहीं पड़ता कि आप क्या हो और कैसे दिखते हो। फर्क इससे पड़ता है कि आप क्या कर सकते हो।

17/07/2024

सुधार की शुरुआत आज से ही होनी चाहिए, कल बहुत देर हो सकती है।

16/07/2024

कोशिश होनी चाहिए कि हम सदा ही, समाधान का हिस्सा बने, समस्या का नहीं।

Want your business to be the top-listed Media Company in Ghazipur?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Website

Address


Ghazipur
233001

Opening Hours

Monday 9am - 7pm
Tuesday 9am - 7pm
Wednesday 9am - 7pm
Thursday 9am - 7pm
Friday 9am - 7pm
Saturday 9am - 7pm
Sunday 9am - 7pm