Chitranjan Kumar
Handled by Office of “Sh. Chittranjan Kumar Alias Chintu Bhaiya”. Wazirganj Assembly (234), Bihar
चितरंजन के पूज्यनीय दादा, स्मृतिशेष सियाराम जी संघ के प्रचारक और स्वतंत्र पार्टी के अतरी विधानसभा से उम्मदीवार भी रहे थे। स्वतंत्र पार्टी, जिसके संस्थापक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजगोपालाचार्य जी थे।
01/01/2026
समस्त देश व प्रदेश वासियों को आंग्ल नव वर्ष 2026 की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना है कि यह नव वर्ष आप व आपके परिजनों के जीवन में नई खुशियां, सुख, शांति-समृद्धि एवं वैभव लेकर आए।
वजीरगंज विधानसभा के चुनाव अब संपन्न हो चुके हैं।
इस पूरे लोकतांत्रिक पर्व को सफल बनाने में जिन-जिन लोगों का योगदान रहा — उन सभी के प्रति मैं हृदय से आभार प्रकट करता हूँ।
चुनाव आयोग, प्रशासन, पुलिस विभाग और इस प्रक्रिया से जुड़े हर अधिकारी-कर्मी ने दिन-रात मेहनत कर मतदान सुनिश्चित किया - आप सभी को सच्चे मन से धन्यवाद।
मेरे साथ इस पूरे सफर में कदम से कदम मिलाकर चलने वाले हमारे कार्यकर्ता, साथी और समर्थक - आपकी लगन और समर्पण ही इस यात्रा की सबसे बड़ी पूँजी है।
और सबसे बड़ा धन्यवाद — वजीरगंज की जनता को, जिन्होंने उत्साह और गरिमा के साथ लोकतंत्र के इस पर्व में भाग लिया।
आपका स्नेह, विश्वास और सहभागिता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
11/11/2025
आज मैंने अपने मताधिकार का प्रयोग किया — क्योंकि वोट सिर्फ एक अधिकार नहीं, बल्कि अपने वजीरगंज के बेहतर भविष्य की ज़िम्मेदारी भी है।
हर वोट की कीमत है, हर आवाज़ मायने रखती है।
आप भी निकलिए, अपने परिवार और दोस्तों को साथ लेकर मतदान केंद्र तक जाइए।
वजीरगंज की ताक़त उसके जागरूक मतदाता हैं — आइए, इस ताक़त को और मज़बूत करें।
वजीरगंज के भाईयों और बहनों,
हम सबने मिलकर बदलाव की पहली सीढ़ी पार कर ली है — अब आख़िरी और सबसे ज़रूरी कदम बाकी है।
11 नवम्बर को वोट करना है। अपने गांव, अपने वार्ड, अपने बूथ तक जाना है।
सिर्फ़ खुद नहीं, अपने परिवार, अपने पड़ोसी, अपने दोस्तों, और अपने साथी नागरिकों को भी साथ लेकर जाएं।
ये चुनाव सिर्फ़ एक सीट का नहीं —
ये वजीरगंज को ठहराव से उभारने का,
बेरोज़गारी से लड़ने का,
प्रवासी होने की बेबसी खत्म करने का,
और अपनी पहचान वापस लेने का चुनाव है।
अपने आस-पास के हर शख्स से कहिए —
“इस बार वोट देना ज़रूरी है, क्योंकि बदलाव यहीं से शुरू होगा।”
आप भी बदलो, सबको बदलने दो —
इस बार वजीरगंज को बदलने दो।
09/11/2025
आज सिर्फ़ सभा नहीं हुई, वजीरगंज की एक नई सोच ने जन्म लिया।
नौजवानों, किसानों, माताओं–बहनों का जो साथ मिला — वह आने वाले बदलाव की गारंटी है।
अब अगला कदम 11 नवम्बर का वोट है। उसी दिन असली फैसला होगा।
आज किसी ने हाथ पकड़कर कहा — “भइया, अबकी बार वजीरगंज को बचा लीजिए।”
ये वाक्य मेरे लिए चुनाव नहीं, ज़िम्मेदारी है।
आपके विश्वास ने मुझे और मज़बूत किया है।
11 नवम्बर को वोट सिर्फ़ EVM में नहीं जाएगा —
वोट वजीरगंज के आत्मसम्मान के नाम होगा।
09/11/2025
भूसुंडा मैदान में आज हर उम्र, हर मोहल्ला, हर पंचायत की आवाज़ थी —
"वजीरगंज अब जैसे-तैसे नहीं, सम्मान से जिएगा।"
11 नवम्बर को इसी संकल्प को मतदान में बदलना है।
आपके साथ, आपका भाई — चिंटू भइया।
11 नवंबर को आपका एक वोट वजीरगंज की तक़दीर बदल सकता है।
मेरे प्रवासी भाइयों-बहनों, अब और घर से दूर रहने की मज़बूरी नहीं - आइए, मिलकर वजीरगंज को ऐसा बनाएं कि कोई अपना गांव छोड़कर न जाए।
मेरे नौजवान साथियों, ये लड़ाई आपके सपनों की है।
इस बार वोट अपने लिए दें।
वोट युवा नेतृत्व को दें।
वोट अपने भाई,साथी और सेवक - चितरंजन कुमार को दें।
आपका भरोसा, मेरा संकल्प - वजीरगंज में बदलाव तय है।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Telephone
Website
Address
Cheya Village, Muhra
Gaya
805109