IPEC - Forbesganj
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from IPEC - Forbesganj, Public Figure, Forbesganj.
22/11/2024
14/03/2022
फ़ारबिसगंज की धरती से उड़ान भरकर आज देश के अलग अलग हिस्से के लोगों के लिए प्रेरणा बनी मधु। क्या करती है, कैसे करती है और कब करती है यह हमें जानना बहुत ज़रूरी है। मर्यादाओं का यथा ध्यान रखते हुए संघर्ष के रास्ते पर आगे बढ़ी और आज संघर्ष का रास्ता सफलता प्रदान कर रहा है।
#फारबिसगंज_मांगे_नया_जनप्रतिनिधि
Interaction with Changemaker | Bihar | Forbesganj | Madhu Sudhi | Ayush Agrawal | RCM यह वीडियो आपको और हमको इसलिए भी देखना जरुरी है कि एक छोटे से शहर से निकलकर अपने पैरों पर खड़े होकर आज मधु लोगों के लिए ...
05/03/2022
फ़ारबिसगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नम्बर पाँच के सदर रोड में जलजमाव की समस्या को लेकर नप के कार्यपालक पदाधिकारी के साथ बैठक कर उसके समाधान के लिए कई सुझाव दिए गए। नप के कार्यपालक पदाधिकारी के द्वारा आश्वासन देते हुए कहा गया कि होली से पहले या फिर होली के दो दिन बाद से पूरे नाली की अंदर से सफ़ाई एवं पोस्ट ऑफ़िस चौक से दिन दयाल चौक तक के नालों के अंदर फँसे कचड़े को पूर्ण रूप से निकलवाया जाएगा।
समय रहते कार्य करना ही वर्तमान समय की माँग है।
#फारबिसगंज_मांगे_नया_जनप्रतिनिधि
25/02/2022
नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 19 के पासवान टोला में व्याप्त मूलभूत समस्याओं को लेकर कार्यपालक पदाधिकारी श्री दीपक कुमार जी से मिलकर टोला वासियों की तरफ़ से आईपीईसी ने ज्ञापन सौंपा एवं उचित कार्रवाई हेतु आग्रह किया गया।
#फारबिसगंज_मांगे_नया_जनप्रतिनिधि
25/02/2022
क्या आप इस जगह को पहचान पा रहे हैं ? फ़ारबिसगंज के पवित्र जगहों में से एक है यह जगह जहाँ होना चाहिए कुछ तो है कुछ और। कहने के लिए शब्द नहीं हैं परंतु जनप्रतिनिधियों की उदासीनता ने शहर का हाल बेहाल कर दिया है।
#फारबिसगंज_मांगे_नया_जनप्रतिनिधि
24/02/2022
जनप्रतिनिधियों का दायित्व विकास के साथ साथ समाज में प्रेरणा देना भी होता है। समाज में नए नेता/सेवक अपने पुराने नेताओं/सेवकों को देखकर ही आगे बढ़ते हैं। राष्ट्रवाद से जुड़ी बातें भी लोगों के अंदर पिरोना भी एक जनप्रतिनिधि का धर्म है। इसके लिए हम क्या कर रहे ?
#फारबिसगंज_मांगे_नया_जनप्रतिनिधि
23/02/2022
बच्चों के भविष्य को लेकर स्थानीय नगरपालिका के जनप्रतिनिधियों द्वारा कितना कार्य किया गया यह किसी से छुपा नहीं। गर बच्चे शिक्षित होंगे तो फिर सवाल करेंगे।
#फारबिसगंज_मांगे_नया_जनप्रतिनिधि
21/02/2022
सच को झूठ की तरह घर घर घूमना नहीं पड़ता। सच अपनी जगह बनाकर बैठ जाता है, लोग अपने आप उसकी तरफ धीरे धीरे आने लगते हैं। हाल क्या रहा है नगरपालिका का यह किसी से छुपा नहीं परन्तु अगर अब भी कहने में गुरेज करेंगे तो शायद आने वाली पीढ़ी हम सभी को एक सवाल के घेरे में खड़ा जरूर करेगी !
#फारबिसगंज_मांगे_नया_जनप्रतिनिधि
21/02/2022
गति होगी तभी प्रगति होगी लेकिन दुर्भाग्य की बात यह है कि फ़ारबिसगंज शहर जैसा दस साल पहले था वैसा ही आज है। अगर यह परिस्थिति संस्कृति की होती तो अच्छा भी होता परंतु तस्वीर एकदम उलट है।
#फारबिसगंज_मांगे_नया_जनप्रतिनिधि
20/02/2022
ज़रूरी नहीं कि हर चीज़ के लिए माननीय पार्षद को घर से निकलना पड़ें। समाज इतना मज़बूत है कि एक अनुरोध पर माननीय पार्षदों की मदद के लिए सभी खड़े हो जाते हैं। फिर भी हमारे फ़ारबिसगंज की तस्वीर अगर ऐसी है तो फिर जवाब तो माननीय पार्षदों को देना ही चाहिए। बाध्यता नहीं है परंतु आत्ममंथन ज़रूर करनी चाहिए।
#फारबिसगंज_मांगे_नया_जनप्रतिनिधि
18/02/2022
सिर्फ पैसे मंजूर करने से सड़कों की मरम्मत नहीं की जा सकती। सड़कें तभी खूबसूरत होंगी जब पैसा सही सेक्टर में खर्च किया जाएगा। अपने द्वारा दिए गए टैक्स के पैसे को मिल रही सुविधाओं के तराज़ू पर रखकर देखने की ज़रूरत है।
#फारबिसगंज_मांगे_नया_जनप्रतिनिधि
18/02/2022
पाँच साल के कार्यकाल में फ़ारबिसगंज नगर परिषद में तीन बार मुख्य पार्षद बदल गए। सियासत गद्दी और पैसे से यूँ रंग गया है कि इसे समझने में भी अब पैसे लगने लग गये हैं।
#फारबिसगंज_मांगे_नया_जनप्रतिनिधि
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the public figure
Website
Address
Forbesganj
854318