Babul Inayat
Official page Of Babul Inayat
Socialist || Secular || Social Media Geek || Proud Bihari || Social Worker
10/06/2026
निजी कार्य को लेकर विगत दिनों से गोहना सोनीपत हरयाणा मे हूं।
06/06/2026
अररिया जिला राष्ट्रीय जनता दल की एक बैठक जिला मुख्यालय अररिया के राजद कार्यालय में राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष डॉ.अविनाश आनंद जी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी,मंच संचालन प्रधान महासचिव रामनारायण विश्वास ने की।
राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव, प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के आह्वान पर बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी,भ्रष्टाचार, भ्रष्ट गिरती विधि व्यवस्था के खिलाफ 09जुन 2026 को सभी प्रखंड मुख्यालय एवं 17जून 2026 को जिला मुख्यालय में धरना आयोजित की जानी है को लेकर उपस्थित लोगों ने अपने अपने विचार रखे।बैठक में इस कार्यक्रम के लिए जिला प्रभारी बनाए गए मधेपुरा लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ० प्रो० कुमार चन्द्रदीप भी उपस्थित रहे।
बैठक में उपस्थित सांगठनिक पदाधिकारी, नेता एवं समर्पित राजद के साथी ने निर्णय लिया कि प्रखंड मुख्यालय एवं जिला मुख्यालय में होने वाले धरना प्रदर्शन को सफल बनाने में अपना अहम योगदान देंगे और बिहार सरकार की विफलता के खिलाफ इस धरना-प्रदर्शन में अपनी आवाज बुलंद करेंगे।
बैठक को पूर्व मंत्री शाहनवाज आलम, रानीगंज विधायक अविनाश मंगलम, नरपतगंज के पूर्व प्रत्याशी मनीष यादव, पूर्व एम० एल० सी० प्रत्याशी नितेश यादव, राजद नेता राकेश विश्वास,व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अमित पूर्वे, जिला उपाध्यक्ष सरवर आलम ने भी संबोधित किया।बैठक में मुख्य रूप से जिला महासचिव राशिद रुमी, संतोष यादव, कमाले हक, प्रखंड अध्यक्ष धनंजय यादव, प्रदीप मंडल, मो०नसीम, मो० मन्नान, हेमनारायण यादव, विपिन यादव, प्रखंड महासचिव सरोज मेहता, नगर अध्यक्ष सुशील विश्वास, कार्यालय प्रभारी संतोष यादव, इंद्रानंद सिंह,धिरेन्द्र यादव, संतोष कुमार यादव,संजीत मंडल उपस्थित रहे।
आज ईद-उल-अज़हा की नमाज़ अपने ईदगाह गुहाटी रेवाही में अदा की।
मुल्क में अमन, शांति, भाईचारे और तरक्की के लिए ख़ास दुआएँ मांगीं।
इस मुबारक मौके पर सभी देशवासियों और पूरी उम्मत को दिली मुबारकबाद पेश की।
अल्लाह तआला हम सबकी इबादत और कुर्बानी को कबूल फरमाए और हमारे देश में मोहब्बत, एकता और खुशहाली कायम रखे।
ईद-उल-अज़हा मुबारक। 🌙🤲
- बाबूल इनायत, नेता राजद अररिया बिहार
24/05/2026
बिहार के मुख्यमंत्री जिस “AI Generated Camera” की बात कर रहे हैं, दरअसल उसे “AI Enabled” या “AI Powered” कैमरा कहा जाता है।
और रही बात हरे गमछे की…
महाराज, इतना हरा रंग से क्यों हड़क रहे हैं?
यही हरा गमछा कभी आपको पहली बार विधायक बनवाने में पहचान बना था।
हरा रंग अमन, शांति और तरक्की का प्रतीक है।
हरा हमारे तिरंगे की शान और सम्मान की पहचान है।
- बाबूल इनायत
Tejashwi Yadav R.J.D - राष्ट्रीय जनता दल
20/05/2026
आज भीषण गर्मी मे अपने पंचायत खाब्दह के नौजवान साथियों संग अपने गांव के पोखर मे सुनहरा पल।
14/05/2026
भोजपुर बक्सर स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र में राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी श्री सोनू कुमार राय जी की प्रबल जीत पर उन्हें एवं समस्त राष्ट्रीय जनता दल के समस्त नेता, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों को जीत की बधाई एवं शुभकामनायें।
10/05/2026
'माँ' मैं जानता हूं तुमको खुशी हुई होगी जब तुम्हें मेरे होने का पहली बार अहसास हुआ होगा।
'माँ' मैं जानता हूं कि तुम्हें 9 महीने की तकलीफ के बाद मेरा पहली आवाज सुन कर राहत मिली होगी।
मैं जानता हूं 'माँ' जब तुमने मुझे पहली बार गोद में लिया होगा तब तुम्हारी आंखें नम थीं और मेरा चेहरा देखकर तुम्हें सुकून मिला होगा।
'माँ' मैं जानता हूं मैंने आपकी रातों की नींद खराब किया होंगा लेकिन तुमने मुझे प्यार से सहलाकर अपनी सीने से लगाकर सुलाया होगा।
'माँ' आज मदर्स डे है, आज आपका दिन है सिर्फ आपका क्योंकि बाकी 364 दिन और रात आप हम सबका दिन बनाने में जुटी रहती हो।
हमारे हर छोटी-बड़ी जरूरत का आप ध्यान रखती हो।
यह और कोई नहीं कर सकता है सिर्फ एक माँ ही कर सकती है।
आज मैं मदर्स 'डे' नहीं बल्कि अपने पास आपके ममतामयी आंचल होने का जश्न मनाना चाहता हूँ।
शुक्रिया 'माँ' उस हर एक दिन और रात के लिए जो आपने मेरी लिए जाग कर दुआ करके गुजारी।
हर बार पढ़ाई, खेल और सब चीजों में मुझे प्रोत्साहित करने के लिए, मेरी हर समस्या और शंका को हर बार आराम से सुनकर कभी प्यार से, कभी डांट के हमेशा उन चीजों को आपने दूर किया।
आज मदर्स डे है लेकिन सच तो यह है कि यह एक एहसास दिलाने का दिन है कि हर दिन ही मदर्स डे है क्योंकि माँ के बिना कोई डे हो नहीं सकता।
जिंदगी में आपने मेरे लिए लक्ष्य निर्धारित किये, नैतिक मूल्यों की शिक्षा दी, सिद्धांतवादी बनना सिखाया और अच्छा इंसान बनने की प्रेरणा दी।
आज मैं जो हूँ वो आपकी वजह से हूँ, धन्यवाद माँ, हैपी मदर्स डे माँ...
motherslove babulinayat
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the public figure
Telephone
Address
Babul Inayat Khabdah Ward 16 Kanhaily Narpatganj Araria
Forbesganj
854318