DDPTA

DDPTA

Share

एकता में बल है

Photos from DDPTA's post 01/04/2026

स्वागत है झारखंड फोटो कांटेस्ट में इस कॉन्टेस्ट में भाग ले और अपने अच्छे से फोटो को दुनिया के सामने प्रस्तुत करें l क्योंकि आपका फोटो का एग्जीबिशन भी लग रहा है।
₹50 प्रति फोटो देकर इस कांटेस्ट में भाग ले और सभी केटेगरी में नकद पुरस्कार के अलावा ओमटेक के द्वारा विशेष पुरस्कार ग्रहण करें।
सभी केटेगरी में 👇
प्रथम पुरस्कार 5100
द्वितीय पुरस्कार 3100 और
तृतीय पुरस्कार 2100 पाये
आए और सभी कैटेगरी में भाग ले

Photos from DDPTA's post 01/10/2024

कलाकार संघ के पांचवा स्थापना दिवस एवं स्वर कोकिला लता मंगेशकर की जयंती पर कलाकार संघ के पूरी टीम की ओर से धनबाद डिस्ट्रिक्ट फोटोग्राफर्स ट्रेड एसोसिएशन को सम्मानित किया गया।🙏

Photos from DDPTA's post 23/09/2024
Photos from DDPTA's post 22/09/2024

*धनबाद डिस्ट्रिक्ट फोटोग्राफर्स ट्रेड एसोसिएशन की वार्षिक आम बैठक संपन्न।*

*धनबाद:* आज दिनांक 22 सितम्बर 2024 दिन रविवार को धनबाद चैंबर ऑफ कॉमर्स बैंक मोड़ के सभागार में धनबाद डिस्ट्रिक्ट फोटोग्राफर्स ट्रेड एसोसिएशन की वार्षिक आम बैठक संपन्न हुई। बैठक में सर्वप्रथम सभी सदस्यों का अभिवादन किया गया। दीप प्रज्ज्वलन तथा राष्ट्रगान से बैठक का शुभारंभ हुआ। कोषाध्यक्ष प्रकाश कुमार द्वारा वार्षिक लेखा - जोखा प्रस्तुत किया गया जिसे सर्वसम्मति से सभी सदस्यों ने पारित किया। कार्यक्रम में सचिव मनीष शाह ने सदस्यों द्वारा रखे कुछ समस्याओं तथा सुझावों को साझा किया तथा सर्वसम्मति से फोटोग्राफर हित में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करते हुए निर्णयों पर मुहर लगाई गई। एसोसिएशन के सलाहकार मृत्युंजय प्रसाद ने एसोसिएशन को संगठित रह कर काम करने की बात कही। अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा फोटोग्राफर अपने संसाधनों को अपडेट करने के साथ ही स्वयं को भी अपडेट करें और ससम्मान अपना व्यापार करें। अपने काम के प्रति ईमानदार रहें। अध्यक्ष ने सदस्यों को संगठन की शक्ति तथा महत्त्व से अवगत कराते हुए कहा संगठन को मजबूत और शक्तिशाली बना कर चलने को सभी सदस्यों की प्रमुखता दें जिससे सबका साथ सबका विकास की भावना को बढ़ावा मिल सके। बैठक में एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सुभाष सरावगी, अभिजीत भट्टाचार्य, सहसचिव रंजीत गुप्ता, सह कोषाध्यक्ष अनिल गुप्ता, मीडिया प्रभारी रंजीत जायसवाल, मनोज राठौर,अनूप साहू,संजय कुमार, संगठन मंत्री साजिद खान,मंतोष लाल आदि अन्य सदस्य उपस्थित थे।

19/08/2024
Photos from DDPTA's post 05/07/2024

आज सोनी कंपनी के द्वारा कार्यशाला किया गया वह ग्रैंड सक्सेस रहा इतनी अच्छी कार्यशाला आयोजित करने के लिए श्री बालाजी फोटो विजन बैंक मोड़ धनबाद का बहुत-बहुत आभार 🙏❤️❤️

24/06/2024
Want your business to be the top-listed Photography Service in Dhanbad?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Website

Address


Dhanbad
Dhanbad
826001