Saheepath Ramdas Memorial TRUST
Creating positive change | Child welfare | Environment protection | Women Employment . ��
29/07/2025
दिनांक 28-7-25 क़ो भेलाटांड निवासी ईश्वर लाल हाजरा के बेटी सरिता कुमारी जेपीएससी के एग्जाम में 194 रैंक लाकर डीएसपी पद पर नियुक्त हुई।इस खुशी के अवसर पर "शहीपथ रामदास मेमोरियल ट्रस्ट" के विधि सलाहकार विनोद कुमार पासवान,भारतीय एससी, एसटी एवं ओबीसी माइनॉरिटी संयुक्त मोर्चा के प्रदेश सचिव गोपाल यादव, नेता कृष्ण देव कुमार, राम जी पासवान, बास्की नाथ हजरा, मुन्ना पासवान, मधुसूदन हा जरा,भगवान हजरा एवं बिनोद हाजरा समेत अन्य लोगों ने "शहीपथ रामदास मेमोरियल ट्रस्ट" के द्वारा सरिता कुमारी को अंग वस्त्र, फूल माला एवं मोमेंनटो भेटकर शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिए।
28/07/2025
दिनांक 03-01-2025 को "सहीपथ रामदास मेमोरियल ट्रस्ट" के कोषाध्यक्ष कुंदन कृष्णन और सिमडेगा जिला के समाजसेवी भारत प्रसाद, भारत फ्रूट्स एवं वेजिटेबल कंपनी सिमडेगा एवं जलडेगा प्रखंड के समाजसेवी सुभाष साहू जी के नेतृत्व में "सहिपथ रामदास मेमोरियल ट्रस्ट "एवं सिमडेगा जिला " मोर पुलिस - मोय पुलिस" के बैनर तले ग्राम कौवाधढ़ा पंचायत परबा में समाजसेवी श्री भरत प्रसाद से 50 कमल, 50 साड़ी, सडक दुर्घटना में मारे गए माता-पिता की तीन अनाथ बच्चों को तीन-तीन सेट पहनने का कपड़ा, कम्बल, अनाज चावल, दाल, आटा, फल एवं तीनो बच्चों के खाने के सभी प्रकार सामग्री तथा इस ग्राम 50 बुजुगो को कम्बल एवं 50 महिलाओ को साडी वितरण किया ! इस कार्यक्रम का आयोजन "सहिपथ रामदास मेमोरियल ट्रस्ट" के कोषाध्यक्ष श्री कुंदन कृष्ण द्वारा समाजसेवी श्री भरत प्रसाद से अनुदानित कराकर वितरण कराया गया!
02/07/2025
दिनांक 24 -12 -2024 को "सहीपथ रामदास मेमोरियल ट्रस्ट"के कोषाध्यक्ष कुंदन कृष्णन और सिमडेगा जिला के समाजसेवी भारत प्रसाद भारत फ्रूट्स एवं वेजिटेबल कंपनी सिमडेगा एवं जलडेगा प्रखंड के समाजसेवी सुभाष साहू जी के नेतृत्व में "सहिपथ रामदास मेमोरियल ट्रस्ट"एवं सिमडेगा जिला " मोर पुलिस- मोय पुलिस" के बैनर तले समाजसेवी श्री भरत प्रसाद से 300 कमल अनुदानित कराकर वितरण कराया गया जिसे ग्राम पतिअंबा एवं बनजोगा प्रखंड जलडेगा के बुजुर्ग पुरुष एवं महिलाओं के बीच कमल वितरण किया गया तथा इस कार्यक्रम का आयोजन "सहिपथ रामदास मेमोरियल ट्रस्ट"के कोषाध्यक्ष श्री कुंदन कृष्ण द्वारा समाजसेवी श्री भरत प्रसाद से अनुदानित कराकर वितरण कराया गया! इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी उपस्थित समाजसेवी भाइयों को हार्दिक शुभकामनाएं दि गयी,धन्यवाद!
Click here to claim your Sponsored Listing.
Website
Address
New Karmic Nagar
Dhanbad
826004