FNB 24
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from FNB 24, Media/News Company, Dhanbad.
प्रखंड सचिव निर्मल रजवार प्रखंड उपाध्यक्ष राजेंद्र हेम्ब्रम, युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष त्रिलोचन महतो रमेश महतो नेतृत्व में BLA2 एवं बुध कमेटी का जिला स्तरीय सम्मेलन न्यू टाउन हॉल धनबाद के लिए रवाना
09/06/2026
धनबाद :-- भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस के अवसर पर हीरापुर तेली पाडा दुर्गा मंदिर स्थित स्थापित धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश टुडू व पूर्व महानगर अध्यक्ष देबू महतो ने कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर झामुमो नेता रमेश टुडू ने भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, त्याग और बलिदान को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने जल, जंगल, जमीन और आदिवासी स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनका जीवन एवं विचार आज भी समाज को अन्याय, शोषण और असमानता के विरुद्ध संघर्ष करने की प्रेरणा देते हैं। समाज के सभी वर्ग को आत्मसात की जरुरत है
वरिष्ठ नेता देबू महतो ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों का अनुसरण कर ही एक समतामूलक और न्यायपूर्ण समाज का निर्माण किया जा सकता है। धरती आबा ने आदिवासी जनजाति अस्मिता के खिलाफ गुमनामी संगठन कर ब्रिटिश हुकूमत की दांत खट्टे कर अस्मिता की रक्षा में प्राण की आहुति दी है शहादत दिवस के अवसर पर उपस्थित काफी लोगों ने भी उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया मौके पर वरिष्ठ नेता कल्याण भट्टाचार्य जग्गु महतो अमित महतो किशोर कुमार श्यामल दत्ता सोनु कुमार महतो बाबू पंडित समीर सरकार सपन दे मनोज यादव निशु प्रमाणिक बाबु सेन संजय कुमार शुशोभन चक्रवती नीरज कुमार बद्री राय कल्याण राय सहीत अन्य थे
09/06/2026
सिन्दरी:- दिनांक 9/6/26 को स्वतंत्रता सेनानी धरती आबा विरसा मुण्डा के सहादत दिवस को उर्जा दिवस के रूप मनाया गया
सर्वप्रथम सिन्दरी के जनप्रिय विधायक और विरसा समिति के महासचिव चन्द्रदेव महतो ने जनजाति के नायक विरसा मुण्डा के आदमकद प्रतिमा पर श्रधांजलि अर्पित कर नमन किये तदोपरांत विरसा प्रेमीयो ने पुष्प चढा कर चरण स्पर्श किये
उपस्थित विरसा प्रेमीयो ने विरसा मुण्डा अमर रहे के गगन भेदी नारों से वातावरण गुंजने लगा
तत्पश्चात उपस्थित साथियों के काफिलों ने विधायक चन्द्रदेव महतो के अगुवाई मे विरसा मुण्डा तकनीकी संस्थान गौशाला की ओर प्रस्थान किया
विरसा तकनीकी संस्थान के निर्देशक श्री पंकज राय ने अपने पदाधिकारियों और कर्मचारियों के साथ विधायक चन्द्रदेव महतो जी को गरम जोशी के साथ सवागत किये और जनजाति के नायक विरसा मुण्डा को विधायक चन्द्रदेव महतो जी के साथ पुष्प अर्पित किये, उपस्थित कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों ने एक एक कर उनके चरणों पर पुष्प चढाये
मुख्य रुप से प्रो डा जितू किस्कू, प्रो डा बी एन राय, प्रो अनिल रजक,प्रोअजय उरांव, प्रोअभिषेक हेम्व्रम,प्रो संग्राम हेम्व्रम,प्रो निशिकांत किस्कू, प्रो वीडी यादव,प्रो राजेंद्र मुर्मूर, राजकुमार शर्मा ने अपनी उपस्थिति दर्ज किये
अपने संदेश मे विधायक चन्द्रदेव महतो ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी और जन नायक विरसा मुण्डा के विचारों और बलिदान ने देश मे एक नयी चेतना उर्जा के रूप मे जगाये
विरसा तकनीकी संस्थान के निर्देशक प्रो डा पंकज राय ने कहा कि जनजाति के नायक विरसा मुण्डा का जीवन काल छोटा था लेकिन अत्यंत उर्जावान है
कार्यक्रम के सफल आयोजन मे निम्नलिखित साथियों ने अहम योगदान दिये :-
सुरेश प्रसाद, राजीव मुखर्जी, विमल रवानी, सहदेव सिंह, विरिंची महतो, दशरथ ठाकुर, अमर सिंह, पुरन सिंह, रविलाल मांझी, डा हेडलाल टुडू, नुनूलाल टुडू🪷दिलीप विश्वकर्मा, राजू पाण्डेय, शशि सिंह, नेरपेन्द्र झा, छोटन चटर्जी, जितू सिंह, राजा राम रजक मुखिया जी, श्रीराम दुवे के साथ उनके युवा खिलाडी भी अपनी उपस्थिति दर्ज किये
09/06/2026
सिंदरी। महान स्वतंत्रता सेनानी, आदिवासी समाज के गौरव एवं जननायक भगवान बिरसा मुंडा की 126वीं पुण्यतिथि के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष संजू महतो की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य लोगों ने भगवान बिरसा मुंडा के संघर्षपूर्ण जीवन, उनके त्याग, बलिदान तथा समाज सुधार के कार्यों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि बिरसा मुंडा ने अंग्रेजी शासन और शोषण के खिलाफ आवाज बुलंद कर आदिवासी समाज को नई दिशा दी थी। उनका जीवन देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
मंडल अध्यक्ष संजू महतो ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा केवल आदिवासी समाज ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके विचार और संघर्ष आज भी समाज को एकजुट होकर अन्याय के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा देते हैं।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संजू महतो, विनय सिंह, दिनेश सिंह, गणपति बावरी, गार्गी सिंह, सुमन चौधरी, अमित कुमार, मनोज बावरी रासबिहारी पाठक, गोलू भैया, अमित सिंह एवं प्रकाश बावरी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने तथा उनके सपनों के भारत के निर्माण हेतु सामूहिक संकल्प के साथ हुआ गार्गी सिंह ने जानकारी दी
09/06/2026
सिंदरी: सीपीएम की सिंदरी बलियापुर लोकल कमिटी की ओर से शहीद बिरसा मुंडा की 126 वीं शहादत दिवस पर बिरसा समिति सिंदरी में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया तथा उनके सपनों का भारत बनाने का संकल्प लिया गया।
संकल्प सभा में सीपीएम के जिला सचिव विकास कुमार ठाकुर ने कहा कि हम एक ऐसे भारत के निर्माण का संकल्प लें जहाँ सामाजिक न्याय, समान अवसर, आदिवासी एवं वंचित समुदायों के अधिकारों की रक्षा, प्रकृति का संरक्षण, शिक्षा का प्रसार और लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान सुनिश्चित हो। हम भ्रष्टाचार, भेदभाव और शोषण के विरुद्ध खड़े होकर समावेशी एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना योगदान दें। जल, जंगल, जमीन की रक्षा, सामाजिक न्याय की स्थापना, प्रकृति के संरक्षण और सभी नागरिकों के सम्मानपूर्ण जीवन के लिए कार्य करना ही बिरसा मुंडा के सपनों के भारत के प्रति हमारा सच्चा संकल्प होगा। आज केंद्र सरकार, तेजी से आदिवासियों को जल, जंगल और जमीन के अधिकार से वंचित कर रही है, इसे बचाने का हमे संकल्प लेना होगा, तभी शहीद बिरसा मुंडा के सपनों को साकार किया जा सकेगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सिंदरी बलियापुर लोकल कमिटी सचिव गौतम प्रसाद ने किया। इस अवसर पर सिंदरी शाखा सचिव सूर्य कुमार सिंह, राजनारायण तिवारी, जनवादी महिला समिति की लोकल कमिटी सचिव रानी मिश्रा, सिंदरी शाखा सचिव सविता देवी, स्वामी नाथ पांडेय, सुबल चंद्र दास, गुरुचरण सिंह, गोपाल राय, राम लाल महतो, शिबू राय, प्रमोद सिंहा, सुरेंद्र पांडेय आदि मौजूद थे।
05/06/2026
बेलगड़िया कॉलोनी में उप डाकघर का सांसद ढुल्लू महतो ने दीप प्रज्वलित और फीता काट कर कार्यक्रम का किया शुभारम्भ
बलियापुर : सिंदरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बेलगड़िया कॉलोनी में उप डाकघर के शुभारंभ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि धनबाद के जनप्रिय सांसद श्री ढुल्लू महतो जी शामिल हुए। मौके पर डाक अधिकारियों ने माननीय सांसद जी को अंगवस्त्र, पौधा और मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया।
माननीय सांसद जी ने दीप प्रज्वलित और फीता काट कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। सांसद ने अपने संबोधन में कहा कि इससे स्थानीय निवासियों को डाक सेवाओं, बैंकिंग लेन-देन, आधार सेवाओं एवं अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ अब नजदीक ही उपलब्ध हो सकेगा। केंद्र सरकार द्वारा ग्रामीण एवं पिछड़े क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।उन्होंने कहा कि उप डाकघर खुलने से बेलगड़िया एवं आसपास के क्षेत्रों में संचार एवं वित्तीय सेवाओं की पहुंच और मजबूत होगी, जिससे लोगों को दूर नहीं जाना पड़ेगा।
जामाडोबा गोलीकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
घटना में प्रयुक्त दो बाइक बरामद, फरार आरोपियों की तलाश जारी
01/06/2026
झरियाः जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के जामाडोबा डुमरी नंबर-2 में 29 मई को हुए गोलीकांड का पुलिस ने 48 घंटे में खुलासा कर दिया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और घटना में इस्तेमाल दो मोटरसाइकिलें भी बरामद कर ली गई हैं।
रविवार को सिंदरी एसडीपीओ प्रकाश चंद महतो ने प्रेस वार्ता में बताया कि 29 मई को डुमरी नंबर-2 निवासी 28 वर्षीय रिक्की सिंह को आपसी विवाद में गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। रिक्की की पत्नी चंदा कौर के बयान पर जोड़ापोखर थाना में कांड संख्या 64/26 दर्ज कर बीएनएस की विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत जांच शुरू की गई थी।
कैसे हुआ खुलासाः
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर एसआईटी गठित की गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए नानक सिंह और आरिफ अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो बजाज पल्सर 220 मोटरसाइकिलें बोकारो स्टील रेलवे स्टेशन क्षेत्र से बरामद की गईं।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे हर्ष सिंह और गौरव सिंह के साथ रिक्की सिंह के घर के पास रखे रोपवे केबल को उठाने गए थे। इसी दौरान रिक्की सिंह और उसके भाई विजय उर्फ दारा सिंह से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर गाली-गलौज और मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद जामाडोबा पेट्रोल पंप के पास हर्ष सिंह ने रिक्की सिंह पर गोली चला दी। गोली लगने से रिक्की गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुराना आपराधिक इतिहासः
जांच में सामने आया है कि घायल रिक्की सिंह और उसके दोनों भाई पहले गौरव सिंह उर्फ गोपु के साथ मिलकर आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं। फिलहाल पुलिस वर्तमान विवाद की असल वजह और आपराधिक नेटवर्क की भूमिका की गहन जांच कर रही है।
एसडीपीओ प्रकाश चंद महतो ने कहा कि फरार आरोपी हर्ष सिंह समेत अन्य की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुलिस की कार्रवाईः
1. गिरफ्तारः नानक सिंह, आरिफ अंसारी
2. बरामदः दो पल्सर 220 बाइक
31/05/2026
धनबाद। नॉर्थ तीसरा/साउथ तीसरा परियोजना के विस्तारीकरण के तहत ओबी डंप (OB Dump) माँ कामेश्वरी धाम मंदिर के अत्यंत निकट पहुंच जाने से मंदिर की सुरक्षा एवं श्रद्धालुओं की आस्था पर गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। इस स्थिति को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं, ग्रामीणों एवं सिद्ध गुरु चैतन्य शक्ति पीठ परिवार में गहरी चिंता व्याप्त है।
इस गंभीर विषय को लेकर आज धनबाद के माननीय सांसद श्री दुल्लू महतो जी माँ कामेश्वरी धाम पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर समिति एवं स्थानीय लोगों ने उन्हें मंदिर के समक्ष उत्पन्न खतरे और सुरक्षित विस्थापन की मांग से अवगत कराया। इस दौरान सांसद श्री महतो ने बीसीसीएल प्रबंधन से दूरभाष पर वार्ता कर मंदिर के विस्थापन एवं पुनर्स्थापन के संबंध में चर्चा की। प्रबंधन द्वारा इस विषय पर आवश्यक कार्रवाई हेतु कुछ समय की मांग की गई है।
उल्लेखनीय है कि परियोजना क्षेत्र के आसपास स्थित ग्रामवासियों, कॉलोनी एवं मुहल्ला निवासियों का विस्थापन वर्षों पूर्व किया जा चुका है, किंतु आज तक माँ कामेश्वरी धाम मंदिर का विस्थापन एवं पुनर्स्थापन नहीं किया गया है। लगातार बढ़ते खनन कार्य एवं ओबी डंप के मंदिर के समीप पहुंचने से मंदिर की सुरक्षा पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े हो गए हैं।
माँ कामेश्वरी धाम केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि हजारों श्रद्धालुओं की अटूट आस्था एवं श्रद्धा का प्रमुख केंद्र है। यहां नियमित रूप से पूजा-अर्चना, हवन, भंडारा तथा विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। ऐसे में मंदिर की सुरक्षा सुनिश्चित करना परियोजना प्रबंधन एवं प्रशासन की नैतिक एवं प्रशासनिक जिम्मेदारी है।
सिद्ध गुरु चैतन्य शक्ति पीठ परिवार ने जिला प्रशासन, बीसीसीएल प्रबंधन एवं संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि माँ कामेश्वरी धाम मंदिर के सुरक्षित विस्थापन एवं पुनर्स्थापन की प्रक्रिया अविलंब प्रारंभ की जाए तथा मंदिर परिसर एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक कदम तत्काल उठाए जाएं।
यदि शीघ्र ही उचित एवं ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो क्षेत्र के श्रद्धालु एवं आमजन अपने धार्मिक अधिकारों एवं आस्था की रक्षा हेतु लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक जनआंदोलन करने को बाध्य होंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी संबंधित प्रबंधन एवं प्रशासन की होगी।
जारीकर्ता:
सिद्ध गुरु चैतन्य शक्ति पीठ परिवार
माँ कामेश्वरी धाम, गोल्डन पहाड़ी, धनबाद
गांव की सड़क को टू लेन बनाने पर बवाल, सड़क पर उतरे ग्रामीण
बलियापुर : बेलगड़िया सिंह बस्ती से पलानी मोड़ तक सड़क चौड़ीकरण का विरोध, जमीन और मकान प्रभावित होने की जताई आशंका।
ग्रामीणों का कहना है कि यहां पर जमीन को अतिक्रमण किया जा रहा है यहां ऐसे भी लोग हैं जिनको अपना जमीन का हक नहीं मिला, जरेडा द्वारा वैसे जमीनों को अतिक्रमण किया जा रहा है जरेडा द्वारा
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Dhanbad