HOWL CLUB

HOWL CLUB

Share

"Howl, which stands for HOW OUGHT WE LIVE, is an organisation of labour.

17/08/2025

यह एक दिन पहले ही तो हमने हमारी आजादी के दिन का उत्सव मनाया?

लेकिन आज इस देश और समाज का अनर्थ इतनी आजादी की सालगिरह मनाने के बाद भी सिर्फ इसलिए हो रहा है क्योंकि वास्तव में हर शब्द का अर्थ, अनर्थ हो चुका है!
और लोग हर चीज को उसी अनर्थ अर्थ के नजरिए से देखते और समझते हैं।
यह सच है कि अगर आपमें से कोई भी आजादी दिवस का उत्सव मनाता है, तो इसका अर्थ है कि वह जाने-अनजाने में इस देश की गरीब आम जनता, मजदूरों और किसानों के साथ वर्षों से हो रहे अत्याचार और धोखे का उत्सव मना रहा है।

सभी समुदाय के लोग, जिन्होंने इस धरती को प्राण से भी अधिक प्रेम किया और खुद की मर्जी से इस मिट्टी का हिस्सा बन गए, उन लोगों का धर्म के नाम पर हर रोज हो रहे कत्लेआम का उत्सव मन रहा है!

जिस धर्मनिरपेक्षता की बुनियाद पर इस देश का संविधान बना, आज खुले-आम अल्पसंख्यकों के धर्मस्थलों को तबाह किया जा रहा है, आदिवासियों को बेघर किया जा रहा है, जल, जंगल और जमीन का कब्जा कर उनका शोषण किया जा रहा है!

टैक्स के नाम पर आम गरीब जनता को नंगा किया जा रहा है!
करोड़ों युवाओं को रोजगार न देकर उनके और देश के भविष्य को अंधकार में धकेला जा रहा है!
ऐसे ही भ्रष्टाचार, महंगाई, अशिक्षा, बीमारी, बेरोजगारी, टूटी सड़कें, बाढ़ और भूस्खलन के शिकार होने के कारण करोड़ों लोग, कुपोषण, बलात्कार, हत्या और आत्महत्या करते जा रहे है!
और अंततः अगर आप या हम में से कोई इस देश के पतन से बचाने के लिए कुछ बोलता है या करना चाहता है, तो एक ऐसे भयानक तंत्र का शिकार हो जाता है जो सिर्फ और सिर्फ जनता की सही आवाज को दबाने के लिए है।

और क्योंकि यह कानूनी ढांचा केवल और केवल जनता के भरोसे के सहारे टिका हुआ है, हजारों में से एक इंसाफ का फैसला सुनाकर यहां जनता को चुप रखने का सुंदर खेल भी खेला जाता है।

हमें उम्मीद है कि इस साल से आप सब आजादी का असली मतलब और मकसद खोजेंगे ताकि सब साथ मिलकर सचमुच इस नर्क से उठकर एक आजाद भारत का सफल निर्माण कर सकें।

यह 2nd innings podcast द्वारा बनाई गयी डॉक्यूमेंट्री का पहला एक अंश है जो आप तक जाना बहुत जरूरी है कि क्यों हमें शुक्रवासा जाकर काम करना शुरू करना पड़ा!
हमारे शहर के इतने पास ऐसी कितनी जगहें हैं जहां हम युवाओं का काम करना जरूरी है।

28/07/2025

इंदौर समाचार, 28 जुलाई 2025 ( सोमवार)

Photos from HOWL CLUB's post 26/07/2025

Friends,

You might have read in various newspapers that Howl is currently going through a tumultuous phase.

We're facing false rumors, hatred, baseless accusations, police brutality, fear of anti-social elements, threats to our lives, displacement from our passionately built campus, its demolition, confiscation of our books, phones, documents, and laptops, and enduring immense defamation and outrage.

This is our story, this is Howl's story, and we want to share the truth with you.

We don't engage in conversions, we don't accept foreign funding, we don't hold anyone against their will at Howl, we don't engage in any illegal activities, and we're ordinary people who envision a better and more beautiful world, not criminals.

24/07/2025

Real News

Prabhatkiran; July 23rd, 2025 (Wednesday)

साथियों,

पिछले दो दिनों से शुक्रवासा गांव के कुछ भ्रष्ट असामाजिक तत्व हमें यानी 'हाउल ग्रुप' को गांव से भगाने के लिए कुछ ज्यादा ही सक्रिय नजर आ रहे हैं। वैसे यह कोई नई बात नहीं है; क्योंकि पहले भी यह हमें बदनाम करने और लोगों को भड़काकर हमको गांव से निकालने के लिए झूठी अफवाहें फैलाने के साथ-साथ धमकी से लेकर जानलेवा हमले तक सब कुछ कर चुके हैं। पर इस बार इनके प्रयासों में एक खास संयोजन है कि कुछ छोटे-मोटे स्थानीय मीडिया चैनल भी अब इनके साथ हाथ मिला लिए हैं। खैर, हम गणतांत्रिक उसूलों और निष्पक्षता पर विश्वास रखते हैं और हम यह भी जानते हैं कि जनता मूर्ख या अंधी नहीं है। और इसी लिए हम इन झूठी खबरों के साथ-साथ कुछ सच्चा मीडिया कवरेज भी आपके सामने लाना चाहते हैं। उम्मीद है आप सबको सच और झूठ का फर्क जरूर समझ आएगा।

अंत में, हम फिर से एक बार हमारे शुभचिंतकों और अनुयायियों को विश्वास दिलाना चाहेंगे कि हम गरीब और पिछड़े लोगों के विकास के लिए काम करते आए हैं और आखिरी सांस तक यह करते रहेंगे। हमारे खिलाफ लगाए गए सभी आरोप - धर्मांतरण करना, विदेशी फंडिंग लेना, अवैध गतिविधियां करना और नशाखोरी - पूरी तरह से झूठे हैं!

आप सबके लिए और आप सबके साथ
HOWL GROUP

06/06/2025

https://janchowk.com/madhya-pradesh-hateful-allegations-leveled-against-howl-group-fir-lodged/

हाउल ग्रुप के ख़िलाफ़ समाचार पत्र ‘संझा लोकस्वामी’ द्वारा छापी गई झूठी एवं भड़काऊ खबर पर हाउल ग्रुप एवं ग्रामीणजन ने दर्ज कराई पुलिस में शिकायत। आरोपियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग।

जनचौक न्यूज | जून 06, 2025

29/05/2025

*एक ज़रूरी सूचना*

बहुत दुःख के साथ आप सभी को सूचित करना चाहेंगे कि दिनांक 28/05/2025 को इंदौर से छपने वाले अखबार 'संझा लोकस्वामी’ ने हमारे ‘हाउल ग्रुप’ के बारे में एक झूठी, द्वेषपूर्ण और भड़काऊ खबर छापी है। इस खबर में हमारे समूह, कार्य और सदस्यों को बदनाम करने की कोशिश में हम पर “ईसाई”, “जातिवादी राजनीति”, “धर्मांतरण की ओर प्रेरित” करनेवाला, “संदिग्ध नक्सली”, तथा “नशाखोर” होने जैसे कई बेबुनियाद आरोप लगाए गए हैं।

जैसा कि आप सभी जानते हैं, हम बीतें साढ़े चार वर्षों से मध्यप्रदेश के देवास जिला स्थित पर्वतपुरा पंचायत में कार्यरत हैं। हम अनौपचारिक शिक्षा, स्वास्थ्य जागरूकता, कला–साहित्य–संस्कृति, ग्रामीणों का रोज़गार, कानूनी जागरूकता और कानूनी सहायता प्रदान करने के साथ ही नागरिक जीवन के सुधार के लिए कार्य करते आए हैं। इन चार वर्षों में हाउल ग्रुप एवं उसके सभी सदस्य नागरिक समाज, प्रशासन एवं समाज के सभी तबकों द्वारा प्रशंसा के पात्र रहे हैं। शिक्षित जगत और समाज के कई प्रतिष्ठित लोग हमारे यहां आए, हमारा काम देखा, हमसे जुड़े और हमारी गतिविधियों में भागीदार भी बने।

इस प्रकार की झूठी और भड़काऊ खबर हमें इसीलिए चिंतित करती है कि इससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं जिसके चलते समाज में तनावपूर्ण स्थिति निर्मित हो सकती है और फलस्वरूप हम पर शारीरिक हमले की संभावना पैदा हो सकती है।

हम आप सभी को बताना चाहेंगे कि हमारे परस्पर जनलाभ और सामाजिक प्रयासों से पंचायत के कुछ भ्रष्ट लोगों के निहित स्वार्थ को हानि पहुंचती रही है। गौरतलब है कि इन लोगों ने अतीत में भी समूह संस्थापक वरिष्ठ पत्रकार सौरव बनर्जी एवं अन्य सदस्यों पर कई बार जानलेवा हमले की कोशिश सहित हमारे खिलाफ लगातार झूठा प्रचार करने की कोशिश की है जो ना सिर्फ पंचायतवासियों के बीच असफल साबित हुआ, बल्कि प्रशासन स्तर पर हमारे काम की जांच हुई थी और हमारे काम को सामाजिक हितों में ही पाया गया था।

हाउल ग्रुप के सभी सदस्य सभ्य–शिक्षित समाज एवं परिवार से आते हैं। कोई भी सदस्य कानूनी रूप से अपराधी नहीं है। हमारे सदस्यों में कोई पत्रकार, तो कोई फिल्मकार, पर्यावरणकर्मी, डॉक्टर, विद्यार्थी इत्यादि हैं। हम ना कोई एनजीओ है, ना ही कोई राजनीतिक दल और ना ही हम किसी भी प्रकार की फंडिंग या आर्थिक अनुदान स्वीकार करते हैं। पिछले साढ़े चार साल से हमारे संपूर्ण सामाजिक कार्य हमने अपनी मेहनत की कमाई और कुछ दोस्तों/रिश्तेदारों की मदद से कामयाब बनाए, जिसका स्पष्टीकरण हमने पूर्व में भी देवास जिला कलेक्टर के जांच दल समक्ष प्रस्तुत किया था। हम असल में कामकाजी युवा और ग्राम वासियों के एक समूह है जो आंखों में एक अच्छे जीवन और सुंदर समाज का सपना रखते हैं। उस लिहाज़ से इस तरह के बेबुनियाद और नफ़रत फैलाने वाले अभियान से लड़ने में हम आपकी एकजुटता और साथ चाहेंगे।

साथ ही, हम दरख़्वास्त करते हैं कि प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव, राज्य प्रशासन एवं पुलिस इस घटना को संज्ञान में लें और तुरंत जांच कर न्यायपूर्ण कार्यवाही करे ताकि आने वाले भविष्य में किसी भी प्रकार की सांप्रदायिक, असामाजिक, अमानवीय और दुखद घटना टल सके और इस तरह के झूठे अभियान चलानेवालों को उचित सजा हो सके।

हम फिर से सभी इंसाफपसंद नागरिकों को हमारे काम के बारे में विस्तार से जानने, हमसे जुड़ने और हमारी इस अच्छी मुहिम को और आगे बढ़ाने के लिए स्वागत करते हैं। आप सभी का साथ और समर्थन हो तो एक सुंदर, समान एवं न्यायपूर्ण दुनिया बिल्कुल संभव है।

हमारे काम को जानने के लिए देखें :

HOWL Group channel - https://whatsapp.com/channel/0029VaDVfCLD8SDqJyT5On2I

YouTube - https://youtube.com/channel/UCEuCgb6f8cYtLr1zBbqHqXA

Facebook - https://www.facebook.com/profile.php?id=100074645980092

Instagram - https://instagram.com/howl_group?igshid=YmMyMTA2M2Y=

Twitter - https://twitter.com/howl_group?t=8HJj

Kutumb App - https://kutumbapp.page.link/2A3gYK6uiqwLaNgg7

15/09/2024

हमारी चक्की : तीन महीने पहले हमने "हमारी चक्की" का उद्घाटन किया था जिसमें अभी तक आस पास के गांवों से लोग आकर गेहूं पिसवा कर जाते थे और इससे हमारी समिति के रोजगार में सहयोग मिलता था।

और अब हमारी चक्की, आटे की फैक्ट्री बनने जा रही है। यह इसी की एक छोटी सी झलक है की कैसे पीपीडीसी के सदस्य गांव से उच्चतम गेहूं खरीदते हैं, खुद उसे धूप में सूखाते हैं, साफ करते हैं और पिसते हैं।
हमारे आटे की खास बात यही है कि इस में एक बूंद भी मिलावट नहीं है और बेहतर परिणामों के लिए हम हर बारीक काम अपने हाथों से करते हैं।

अब हम यही आटे को पैक करके आप तक पहुंचाएंगे।
अधिक जानकारी या ऑर्डर करने के लिए आप हमें दिए गए नंबर पर व्हाट्सएप कर सकते हैं (9302448390)।
उज्जैन, देवास और इंदौर में डिलीवरी उपलब्ध है।

जय मजदूर, जय किसान, जय इन्सान!

Want your establishment to be the top-listed Arts & Entertainment in Dewas?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Website

Address


Howl World, Manjira Tola, Gram Shukrawasa, Parvatpura Panchayat
Dewas
455221