Alert24News

Alert24News

Share

ALERT24NEWS

19/05/2026

#देवास #टोंककला पटाखा फैक्ट्री विस्‍फोट मामला ,जांच ,निरीक्षण
👉
उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति श्री सुभाष काकड़े ने टोंककला में घटना स्‍थल और जयदेव वेयर हाउस कलमा का किया निरीक्षण

#देवास, 19 मई 2026/ जिले के टोंककला स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुई विस्‍फोट की घटना की जांच के लिए राज्य शासन द्वारा उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति श्री सुभाष काकड़े की अध्यक्षता में एकल सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग का गठन किया गया है। उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति श्री सुभाष काकड़े ने टोंककला में घटना स्‍थल और जयदेव वेयर हाउस कलमा का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्‍टर श्री ऋतुराज सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद ने घटना के संबंध में जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्‍टर श्री शोभराम सोलंकी, एसडीएम टोंकखुर्द सुश्री ऋतु चौरसिया, टोंकखुर्द थाना प्रभारी परिवीक्षाधीन आईपीएस श्री आलोक कुमार वर्मा सहित अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे, उल्‍लेखनी है कि न्यायिक जांच आयोग द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच, दुर्घटना के संबंध में लापरवाही का परीक्षण तथा उत्तरदायित्व का निर्धारण, दुर्घटना के दौरान एवं दुर्घटना के उपरान्त, अग्निशमन, बचाव, चिकित्सा सहायता एवं आपदा प्रबंधन व्यवस्थाओं की प्रभावशीलता का परीक्षण, फैक्ट्री में विस्फोटक सामग्री के निर्माण, भंडारण एवं उपयोग संबंधी निर्धारित मानकों, लाइसेंस शर्तों एवं वैधानिक प्रावधानों के पालन की स्थिति, विस्‍फोटक अधिनियम, फैक्ट्री अधिनियम, श्रम सुरक्षा नियमों, अन्य संबंधित कानूनों के उल्लंघन का परीक्षण। भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु सुरक्षा उपायों, निरीक्षण प्रणाली, आपदा प्रबंधन एवं नियामक व्यवस्था में सुधार संबंधी अनुशंसाएँ दी जायेगी। आयोग एक माह के भीतर अपनी जॉच पूरी करेगा और रिपोर्ट राज्य शासन को प्रस्तुत करेगा

#देवास #मक्सी

16/05/2026

#मक्सी बस में लगी आग, पिता की आंखों के सामने जला 4 साल का बेटा, रोते हुए पिता ने क्या कहा सुनिए

#मक्सी #शाजापुर

14/05/2026

#देवास
देवास के टोककला में फटाका फैक्ट्री में लगी भीषण आग में 3 लोगों की मृत्यु ,कई लोग गंभीर रूप से घायल ,घायलों का उपचार इंदौर,देवास में जारी , आरोपी फैक्ट्री मालिक अनिल मालवीय गिरफ्तार , लगी रासुका ,जांच जारी
👉
उज्जैन संभाग आयुक्त, जिला अधिकारी, उप मुख्यमंत्री , कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता पहुंचे टोककला , म.प्र के सीएम डॉ मोहन यादव इंदौर,देवास पहुंचे घायलों से मिलने अस्पताल, देखिए बड़ी खबर

#टोककला #फ़टाकाफैक्ट्री #आग
#देवास

14/05/2026

देवास के टोंककला की पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया शोक व्यक्त*
👉 *घटना की जांच के दिये निर्देश*
👉
*मृतकों के परिजन को दी जाएगी 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता*
देवास जिले के टोंककला में पटाखा फैक्ट्री में हुए हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शोक व्यक्त किया , उन्होंने कहा कि विस्फोट में कई लोगों के हताहत होने का समाचार हृदय विदारक है *मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि जिले के प्रभारी एवं उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा, गृह सचिव और वरिष्ठ अधिकारियों को घटना स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। घटना की जांच के आदेश भी दिए गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मृतकों के परिजनों को राज्य शासन की ओर से 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने एवं घायलों का निःशुल्क इलाज करने के लिये निर्देश दिये हैं*

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुर्घटना में घायलों को त्वरित स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। उन्होंने बाबा महाकाल से दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करने और शोकाकुल परिजन को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है

13/05/2026

🌍 Alert 24 News

देवास शहर काजी जनाब इरफान अहमद अशरफी साहब के अंतिम सफर में उमड़ा जन सैलाब, नम आंखों से कांधा देने पहुंचे बड़ी संख्या में लोग
👉
देवास शहर के पुराना बस स्टैंड क्षेत्र स्थित "मस्जिद ए क़स्साबान" के बाहर हुई "नमाज ए जनाजा" कर्मचारी कालोनी क्षेत्र स्थित कब्रिस्तान में किया गया "सुपुर्द-ए-ख़ाक"* देखिए


#काजी #इरफान #अहमद #अशरफी #इंतकाल #निधन

13/05/2026

#देवास

नहीं रहे देवास शहर काजी जनाब इरफान एहमद अशरफी साहब, 53 वर्ष की आयु में हुआ निधन
👉
मध्य प्रदेश के देवास में प्रेम , सौहाद्र ,भाई चारे के लिए जाने जाने वाली शख्सियत थे शहर काजी इरफान अहमद अशरफी साहब, देवास में शोक की लहर

#देवास खबरों के अनुसार लंबी बीमारी के चलते इलाज के दौरान ,53 वर्ष की आयु में शहर काजी साहब ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया ,देवास के शहर काजी, जनाब काजी इरफान अहमद अशरफी साहब के इंतकाल की खबर से पूरे शहर में शोक की लहर है। वह देवास की धार्मिक, सामाजिक और तालीमी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे , मौलाना इरफान अहमद अशरफी साहब अपनी इल्मी बसारत, सादगी ,सौहाद्र ,प्रेम ,भाई चारा और लोगों से हमदर्दी के लिए जाने जाते थे आनंद नगर स्थित मस्जिद में हर माह चांद की 21 तारीख को होने वाले सवा लाख कलमा-ए-तैयब के पाठ का आयोजन उनकी सरपरस्ती में होता था ,उनका अंदाज़े बयान और अख्लाक ने नौजवानों से लेकर बुजुर्गों तक सबको मुतास्सिर किया। उनके जाने से देवास की उलमा बिरादरी और शहरवासियों ने एक रहनुमा खो दिया है


#काजी #इरफानअहमदअशरफी #निधन

13/05/2026

नहीं रहे देवास शहर काजी जनाब इरफान एहमद अशरफी साहब,
53 वर्ष की आयु में हुआ निधन
👉
मध्य प्रदेश के देवास में प्रेम , सौहाद्र ,भाई चारे के लिए जाने जाने वाली शख्सियत थे शहर काजी इरफान अहमद अशरफी साहब देवास में शोक की लहर

#देवास खबरों के अनुसार लंबी बीमारी के चलते इलाज के दौरान ,53 वर्ष की आयु में शहर काजी साहब ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया ,देवास के शहर काजी, जनाब काजी इरफान अहमद अशरफी साहब के इंतकाल की खबर से पूरे शहर में शोक की लहर है। वह देवास की धार्मिक, सामाजिक और तालीमी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे , मौलाना इरफान अहमद अशरफी साहब अपनी इल्मी बसारत, सादगी ,सौहाद्र ,प्रेम ,भाई चारा और लोगों से हमदर्दी के लिए जाने जाते थे आनंद नगर स्थित मस्जिद में हर माह चांद की 21 तारीख को होने वाले सवा लाख कलमा-ए-तैयब के पाठ का आयोजन उनकी सरपरस्ती में होता था ,उनका अंदाज़े बयान और अख्लाक ने नौजवानों से लेकर बुजुर्गों तक सबको मुतास्सिर किया। उनके जाने से देवास की उलमा बिरादरी और शहरवासियों ने एक रहनुमा खो दिया है

06/05/2026

🌎 *Alert 24 News*


*सुचारू ट्रॉफिक व्यववस्था के लिए सिविल लाइन तिराहे से बस स्टैंड तक अवैध अतिक्रमण हटाये - कलेक्‍टर श्री ऋतुराज सिंह*
👉
*देवास शहर में मक्सी रोड व ए.बी. रोड पर पुल के नीचे से अवैध अतिक्रमण हटाये*
👉
*जिले में सर्वे कराकर स्पीड ब्रेकर जांच करें एवं मानक स्तर के स्पीड ब्रेकर बनाए*
👉
*हाइवे पर अवैध 'कट पॉइंट' बनाने एवं सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले ढ़ाबा संचालकों पर कार्यवाही के निर्देश*
👉
*ग्रामीण क्षेत्रों के मुख्य मार्गों पर सघन 'ड्रिंक एंड ड्राइव' जांच अभियान चलाने के निर्देश*
👉
*कलेक्‍टर श्री ऋतुराज सिंह की अध्‍यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित*

देवास, 06 मई 2026/ कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक में कलेक्‍टर श्री ऋतुराज सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद ने यातायात व्‍यवस्‍था, महिला अपराध रोकथाम, एसटी/एससी अपराध, नशा मुक्ति, चिन्हित अपराध, गबन धोखाधडी और अवैध खनन संबंध विषयों पर विस्‍तृत समीक्षा की। बैठक में निगम आयुक्त श्री दलीप कुमार, अपर कलेक्टर श्री शोभाराम सोलंकी, अपर कलेक्टर श्री संजीव जैन, एएसपी ट्राफिक श्री एचएन बाथम, एसडीएम बागली श्री शिवम यादव, एसडीएम देवास श्री अभिषेक शर्मा, सांसद प्रतिनिधि श्री शंभु अग्रवाल सहित जिला अधिकारीगण एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

सड़क दुर्घटनाओं, ब्लैक स्पॉट्स के सुधार और अतिक्रमण हटाने पर जोर

जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के संबंध में कड़े दिशा-निर्देश दिये गए। बैठक में मुख्य रूप से सड़क दुर्घटनाओं, ब्लैक स्पॉट्स के सुधार और अतिक्रमण हटाने पर जोर दिया गया। समीक्षा के दौरान बताया गया कि शहरों की तुलना में ग्रामीण क्षेत्रों के मुख्य मार्गों पर दुर्घटना मृत्यु दर अधिक है। इस पर कलेक्‍टर श्री सिंह ने पुलिस विभाग को ग्रामीण क्षेत्रों के मुख्य मार्गों पर सघन 'ड्रिंक एंड ड्राइव' जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले ढ़ाबा संचालकों पर होगी कार्यवाही

कलेक्‍टर श्री सिंह ने कहा कि हाइवे पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले ढ़ाबा संचालकों पर सख्त कार्यवाही करें। विशेष रूप से उन ढाबा संचालकों पर कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं जिन्होंने अपनी सुविधा के लिए नेशनल हाईवे पर अवैध 'कट पॉइंट' बना लिए हैं। साथ ही, नियमानुसार न बने ढाबों के विरुद्ध भी वैधानिक कार्यवाही के निर्देश भी दिये।

एबी रोड और भोपाल रोड पर सर्विस रोड से अवैध अतिक्रमण हटाये

कलेक्‍टर श्री सिंह ने देवास शहर में अतिक्रमण हटाने एवं यातायात प्रबंधन के संबंध में निर्देश देते हुए कहा कि शहर में एबी रोड और भोपाल रोड पर सर्विस रोड पर से अवैध अतिक्रमणों को तत्काल हटाने की कार्यवाही करें। उन्‍होंने देवास में सिविल लाइन तिराहे से बस स्टैंड तक अवैध अतिक्रमण हटाने के निर्देश नगर निगम, पुलिस और राजस्‍व विभाग को दिये। कलेक्‍टर श्री सिंह ने कहा कि बीच सड़क पर खड़े वाहनों के कारण लगने वाले जाम से निपटने के लिए क्रेन द्वारा कार्यवाही की जाए।

ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रेडियम पट्टी अनिवार्य रूप से लगाई जाए

कलेक्‍टर श्री सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिले में सर्वे कराकर जांच करें की मानक स्तर के स्पीड ब्रेकर बनाए गए है या नहीं। जिले में मानक स्‍तर के स्‍पीड ब्रेकर बनाये जाये। मानक अनुरूप न होने वाले ब्रेकरों को चिन्हित कर तोडा जाये और मानक स्‍तर के स्‍पीड ब्रेकर बनाये। कलेक्‍टर श्री सिंह ने कहा कि ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रेडियम पट्टी अनिवार्य रूप से लगाई जाए, ताकि रात के अंधेरे में दुर्घटनाओं को रोका जा सके। उन्‍होंने कहा कि बरसात से पहले सभी पुलियाओं पर आवश्यक साइनेज लगवाए जाएंगे।

बिना लाइफ जैकेट के किसी भी व्यक्ति को नाव में न बैठाएं

कलेक्‍टर श्री सिंह ने नर्मदा परिक्रमा पथ पर श्रद्धालुओं के लिए मार्ग संकेतक और अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्‍टर श्री सिंह ने कहा कि सभी नाव संचालकों को निर्देशित करें कि बिना लाइफ जैकेट के किसी भी व्यक्ति को नाव में न बैठाएं। नियमों का उल्लंघन करने पर नाव संचालकों पर कार्यवाही की जाएगी।

सुचारू ट्रॉफिक व्यवस्था के लिए एबी रोड एवं एमजी रोड पर रूटीन में क्रेन चलाते रहें

कलेक्‍टर श्री सिंह ने जिले में चिह्नित ब्लैक स्पॉट की समीक्षा की। इस दौरान बताया गया कि नेवरी फाटा एक संवेदनशील ब्लैक स्पॉट बन चुका है, जहां दुर्घटनाएं अधिक हो रही हैं। कलेक्‍टर श्री सिंह ने तत्काल प्रभाव से नेवरी फाटे के आसपास से अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए हैं। उन्‍होंने देवास-मक्सी रोड और देवास-भोपाल रोड पर चिह्नित ब्लैक स्पॉट्स पर सुधार कार्य करने और मक्सी रोड व ए.बी. रोड पर पुल के नीचे से अवैध अतिक्रमण हटाने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए। कलेक्‍टर श्री सिंह ने कहा कि देवास शहर में एबी रोड एवं एमजी रोड पर रूटीन में ट्रॉफिक क्रेन चलाते रहें। उन्‍होंने सुचारू ट्रॉफिक व्यवस्था के संबंध में निर्देश दिए।

आरटीओ और ट्राफिक वाहनों की पीयूसी और इंश्योरेंस की नियमित जांच करें

कलेक्‍टर श्री सिंह ने सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आरटीओ और ट्राफिक पुलिस को निर्देशित किया कि वे व्‍यापारिक और निजी वाहनों की पीयूसी और इंश्योरेंस की नियमित जांच करें। बैठक में पीएम राहत योजना की समीक्षा की गई। कलेक्‍टर श्री सिंह ने निर्देश दिये कि पुलिस, स्वास्थ्य और आरटीओ विभाग आपस में समन्वयन कर योजना का लाभ संबंधित को दिलाना सुनिश्चित करें तथा अन्य जिलों में घायल को भेजने पर संबंधित टीआई से सम्पर्क में रहें। इसके साथ ही राहवीर योजना की प्रगति की भी समीक्षा भी की गई। कलेक्‍टर श्री सिंह ने कहा कि राहवीर योजना और कैशलेस स्कीम का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं के दौरान जान बचाना और घायलों को तुरंत चिकित्सा सहायता प्रदान करना है। पुलिस, स्वास्थ्य और आरटीओ विभाग आपस में समन्वयन कर योजना का लाभ संबंधित को दिलाना सुनिश्चित करें तथा इन्‍दौर में घायल को भेजने पर संबंधित टीआई से सम्पर्क में रहें।

04/05/2026

#देवास पूरे उत्साह,सेवा कार्यों के साथ बना श्रीमंत महराज विक्रम सिंह पंवार का जन्मदिवस देखिए


Vikram Sinh Puar Shrimant Gayatri Raje Puar

29/04/2026

🌍 Alert 24 News
#देवास Collector Dewas

कलेक्‍टर श्री ऋतुराज सिंह ने देवास जिले में संचालित प्‍ले स्‍कूल (शाला पूर्व शिक्षा केंद्र) में नर्सरी, केजी-1 एवं केजी-2 के विद्यार्थियों की परीक्षा लेने, रेंकिंग व ग्रेडिंग पर प्रतिबंध लगाया
👉
नर्सरी, केजी-1 और केजी-2 के बच्चों की अब किसी भी तरह की लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी
👉
बच्चों को रेंकिंग व ग्रेडिंग में बांटना अब पूरी तरह प्रतिबंधित
👉
आदेश का उल्लंघन करने पर मान्यता रद्द की जाएगी

देवास, 29 अप्रैल 2026/ कलेक्‍टर श्री ऋतुराज सिंह ने देवास जिले में संचालित प्‍ले स्‍कूल (शाला पूर्व शिक्षा केंद्र) में नर्सरी, केजी 1 एवं केजी 2 के विद्यार्थियों की किसी भी प्रकार की परीक्षा लेने तथा उसकी रेंकिंग व ग्रेडिंग पर तत्‍काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया है। शाला पूर्व शिक्षा केन्‍द्रों द्वारा परीक्षा ली जाना पायी जायेगी तो मान्‍यता समाप्‍त करने की कार्यवाही की जायेगी। आदेश तत्‍काल प्रभाव से लागू होगा।

आदेश में उल्‍लेख है कि देवास जिले में संचालित प्‍ले स्‍कूल (शाला पूर्व शिक्षा केंद्रों) के सम्‍बंध में शिकायत प्राप्‍त हुई है कि शाला पूर्व शिक्षा केन्‍द्रों में नर्सरी, केजी 1 एवं केजी 2 में पढ़ने वाले बच्‍चों की परीक्षा आयोजित कर रेंकिंग/ग्रेडिंग जारी की जा रही है, जो कि राष्‍ट्रीय प्रारंभिक बाल्‍यावस्‍था देखरेख एवं शिक्षा(ECCE) नीति 2013 के तहत ''शाला पूर्व शिक्षा नीति 2022 मध्‍यप्रदेश'' का स्‍पष्‍ट उल्‍लंघन है, जिसमें स्‍पष्‍ट रूप से रेखांकित किया गया है 03 से 06 वर्ष तक के बच्‍चों की किसी भी प्रकार की परीक्षा नहीं ली जायेगी। जिसका प्रकाशन मध्‍यप्रदेश राजपत्र में किया गया है

29/04/2026

#रीवा सरकारी कर्मचारी आए कार्यालय में लेट,
रीवा कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने गेट पर ही कर्मचारियों को रोक लगाई क्लास देखिए ,समय पर कार्यालय पहुंचें के लिए स्पष्ट निर्देश,नसीहत

#रीवा खबरों के अनुसार कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने लेट ऑफिस आए सरकारी कर्मचारियों को जमकर हड़काया है। साथ ही उन्हें आधे दिन के अवकाश देने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने पाया था कि दर्जनों कर्मचारी ऑफिस लेट से पहुंचे थे


#नरेंद्रसुरोयवंशी Collector Rewa

Want your business to be the top-listed Media Company in Dewas?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address


Dewas
455001