CM RISE SCHOOL DEWAS
Govt.CM RISE Model Higher Secondary School, Balgarh, Dewas, Madhya Pradesh, India, pin code - 455001
26/09/2024
आज विद्यालय में पालक शिक्षक संघ की मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा 6 से 8 तक अध्ययन करने वाले सभी अभिभावकों को विद्यालय आमंत्रित किया गया था जिसमें 204 छात्र छात्राओं में से 165 छात्र-छात्राओं के अभिभावक उपस्थित हुए जिसमें विशेष कर छात्रों की उपस्थिति होमवर्क विद्यालय का विजन एवं अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई जिसमें सभी पालकों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया और विद्यालय में हो रहे विभिन्न नवाचारों का स्वागत किया
18/08/2024
विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा आज शंकरगढ़ पहाड़ी पर शासन के निर्देशानुसार वृक्षारोपण किया | वृक्षारोपण कार्यक्रम में रावतपुरा सरकार, देवास विधायक, देवास महापौर एवं अन्य जन प्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ भी वृक्षारोपण कार्यक्रम में उपस्थित रहा
15/08/2024
आज विद्यालय में विशेष भोजन का आयोजन किया गया जिसमें महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल जिला पंचायत अध्यक्ष लीलाबाई अटरिया आदरणीय कलेक्टर सर सीईओ जिला पंचायत महापौर प्रतिनिधि एडीएमसर तहसीलदार एसडीएम सर जिला शिक्षा अधिकारी जिला परियोजना समन्वयक एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने बच्चों के साथ भोजन किया
13/08/2024
मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा रैली का आयोजन देवास विधायक गायत्री राजे पवार के मार्गदर्शन में किया गया जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ सदस्य सम्मिलित हुए
12/08/2024
पीपल्स ग्रुप से अर्चना मैम एवं श्रुति मैडम द्वारा कक्षा सातवीं एवं आठवीं के बच्चों को स्क्रैच जूनियर के माध्यम से सिंपल कोडिंग के बारे में सिखाया गया जिससे कि बच्चे खेल-खेल में कोडिंग भी कर सके ✨
11/08/2024
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में ब्लू हाउस व्हाइट हाउस एवं ग्रीन हाउस विजेता रहे जिनको प्राचार्य महोदय एवं समस्त स्टाफ द्वारा सम्मानित किया गया यह गतिविधि सीसीएलई एक्टिविटीज के अंतर्गत थी
07/08/2024
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास के तत्वाधान में सी. एम. राइस विद्यालय देवास मे संपन्न हुआ विधिक जागरूकता का कार्यक्रम |
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास के तत्वाधान में सी. एम. राइस विद्यालय देवास मे संपन्न हुआ विधिक जागरूकता का कार्यक्रम |
05/08/2024
CCLE Activity - News Paper Making ✨
26/07/2024
आज सी एम राइज स्कूल मॉडल देवास में महिला सशक्तिकरण अधिकारी श्रीमती गीता ठाकुर, वन स्टाफ सखी सेंटर श्रीमती शिल्पा गहलोत एवं उमंग केंद्र से मोनिका मैडम आई। जिन्होंने बच्चों को महिला एवं बाल विकास से संबंधित धाराओं में विधि द्वारा होने वाले परिवर्तनों एवं अन्य जानकारियां प्रेषित की
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the school
Website
Address
Govt. CM RISE Model Higher Secondary School, Balgarh
Dewas
455001