RKTV

RKTV

Share

जीते,जागते,सच।बिकाऊ नही टिकाऊ है।

13/04/2026

जूते उतारे, पटका पहनाया फिर पैर छूकर लिया CM योगी का आशीर्वाद।

आज बंगाल में योगी आदित्यनाथ की पहली चुनावी जनसभा थी, इस दौरान बंगाल में भाजपा के नेता सुवेन्दु अधिकारी ने CM योगी का आशीर्वाद लिया।...

#चुनाव

13/04/2026

ज्ञान, शील, एकता के स्लोगन वाले राष्ट्रवादी संगठन अखिल भारतीय विधार्थी परिषद एबीवीपी के सांस्कृतिक कार्यक्रम क़ी झलकियां...

आखिर कहाँ जा रही है संगठनों क़ी विचारधारा....संस्कार संगम

13/04/2026

स्कूलों मे पढ़ाई कम होती जा रही है, परीक्षा परिणाम अच्छे होते जा रहे हैँ.....बड़े बच्चों क़ी किताबें कम और फालतू क़ी एक्टिविटी ज्यादा कर दी गयी है... छोटे बच्चों क़ी किताबें ज्यादा मानसिक प्रताड़ना बढ़ा दी गयी है... आखिर कब चेतेगी सरकारें..... कब होगा शिक्षा मे सुधार......

22/03/2026

डीपी यादवः लगातार चुनाव हारे, कोई पार्टी लेने को तैयार नहीं...

👉 बाहुबली डीपी यादव ने दूध से शराब बेचने तक धंधा किया। 1989 में पॉलिटिक्स में एंट्री ली। सपा के टिकट पर पहली बार विधायक बनने के बाद डीपी यादव के अपराधों की लिस्ट लंबी होने लगी। एक के बाद एक 9 हत्याओं में डीपी का नाम आया। डकैती, अपहरण और वसूली के कई मामले दर्ज हुए। टाडा और गैंगस्टर एक्ट में नाम आ गया। कुल मुकदमों की संख्या 25 पहुंच गई। सपा बैकफुट पर चली गई। मुलायम सिंह ने डीपी यादव से किनारा करना शुरू किया।

👉 फिर भी वो सपा में आ गए। 1996 में पहली बार संभल सीट से सांसद चुने गए। 2004 में वह भाजपा में रहे, लेकिन कुछ ही दिन बाद पार्टी से बाहर कर दिए गए। 2007 में खुद की ही एक पार्टी बना ली। नाम रखा राष्ट्रीय परिवर्तन दल। 12 सीटों पर प्रत्याशी उतारे, लेकिन जीत मिली सिर्फ दो सीटों पर। सहसवान सीट से खुद महज 109 वोट से जीते और बिसौली सीट पर उनकी पत्नी उमलेश यादव जीतने में सफल रहीं। 2011 में उनकी पत्नी उमलेश चुनावी खर्च के बारे में चुनाव आयोग को नहीं बता सकीं, तो उनकी सदस्यता रद्द कर दी गई।

👉 डीपी की बेटी भारती नीतीश कटारा नाम के एक लड़के से प्यार करती थी। वह शादी करना चाहती थी। गाजियाबाद में परिवार के ही एक शादी फंक्शन में भारती और नीतीश साथ खड़े होकर बात कर रहे थे। डीपी यादव के बेटे विकास ने ये देख लिया। 17 फरवरी, 2002 को नीतीश की अधजली लाश पुलिस को मिली। पुलिस ने जांच शुरू की। विकास के साथ विशाल और सुखदेव पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। 6 साल केस चला। नीतीश की मां नीलम कटारा को धमकियां मिलीं, लेकिन वह पीछे नहीं हटीं। 30 मई, 2008 को विशाल, विकास और सुखदेव को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई। इस केस के चलते डीपी यादव का पॉलिटिकल करियर खराब हुआ, ऐसा माना जाता है।

22/03/2026

संस्कारों की बलिहारी: जिस लाडली को पढ़ाया-लिखाया, उसने तोड़ी कुल की मर्यादा;

आहत पिता ने 'जीते जी' किया बेटी का त्याग, छपवाया शोक संदेश

एक पिता के लिए उसकी बेटी ही संसार होती है, लेकिन जब वही लाडली परिवार के मान-सम्मान और कुल की मर्यादा को सरेआम नीलाम कर दे, तो एक पिता की आत्मा किस कदर लहूलुहान होती है, इसका उदाहरण आमल्दा गांव में देखने को मिला। बेटी के समाज विरोधी फैसले से टूट चुके पिता देवेंद्र सिंह कानावत ने अपनी जीवित पुत्री आकांक्षा को 'मृत' मानकर उसका शोक संदेश छपवा दिया है। क्षेत्र में यह चर्चा का विषय है कि एक स्वाभिमानी पिता ने लोक-लाज की खातिर अपनी ही संतान से सदा के लिए मोह भंग कर लिया।

*​पिता की मनुहार भी नहीं पसीजी: "मेरे लिए मर चुकी है वह"*

​जानकारी के अनुसार, देवेंद्र सिंह कानावत ने अपनी पुत्री आकांक्षा (27) को बड़े अरमानों के साथ उच्च शिक्षा के लिए जयपुर भेजा था। पिता का सपना था कि बेटी पढ़-लिखकर कुल का नाम रोशन करेगी, लेकिन आकांक्षा ने परिवार की इच्छा के विरुद्ध अन्य समाज के युवक के साथ नाता जोड़ लिया। पुलिस द्वारा दस्तियाब किए जाने के बाद थाने में पिता ने अपनी लाडली के सामने झोली फैलाकर उसे घर लौटने और परिवार की इज्जत बचाने की काफी मिन्नतें कीं, लेकिन आकांक्षा ने पिता के आंसुओं की कद्र न करते हुए युवक के साथ जाने का फैसला किया। इसी गहरी चोट ने पिता को यह कठोर निर्णय लेने पर मजबूर कर दिया।

*​शोक संदेश में झलकी पिता की पीड़ा: 31 को मृत्युभोज*

​बेटी के अड़ियल रुख से आहत पिता ने अब उसे हमेशा के लिए त्याग दिया है। छपवाए गए शोक पत्र में आकांक्षा की फोटो के साथ 20 मार्च 2026 को उसका 'स्वर्गवास' दर्शाया गया है। इसमें 22 मार्च को तीये की बैठक और 31 मार्च को ब्रह्मभोज का कार्यक्रम घोषित किया गया है। कार्ड के नीचे शोक संतप्त में पिता देवेंद्र सिंह ब्लॉक कांग्रेस जहाजपुर सहित पूरे परिवार का नाम भी लिखा गया है। पिता का यह कदम उन संतानों के लिए एक कड़ा संदेश माना जा रहा है जो माता-पिता के त्याग और सामाजिक मर्यादा को दरकिनार कर अपनी राह चुन लेते हैं।........................................

​"युवती बालिग है। थाने में उसे परिजनों से मिलवाया गया और काफी समझाने का प्रयास भी हुआ, लेकिन वह युवक के साथ रहने पर अड़ी रही। कानूनन बालिग को उसकी मर्जी के साथ जाने की अनुमति है। दोनों ने पुलिस से सुरक्षा मांगी है। परिजनों द्वारा शोक संदेश छपवाना उनका निजी और भावनात्मक निर्णय है,

​—, पूरणमल मीणा,थाना अधिकारी, शक्करगढ़

11/03/2026

ऐसी हालत होती है जब कोई अपना चला जाता है ? दौसा में सनसनी! बसवा थाना क्षेत्र में महिला का शव मिलने से हड़कंप, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल..?

05/03/2026

कई राज्यों के राज्यपाल बदले
-शिवप्रकाश शुक्ला को बनाया तेलंगाना का राज्यपाल
-जिष्णु देव वर्मा बने महाराष्ट्र के नये राज्यपाल
-नंदकिशोर यादव बने नागालैंड के नये राज्यपाल
-लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन बिहार के नये गवर्नर
-आरएन रवि को बनाया पश्चिम बंगाल का राज्यपाल
-राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार
-कविंदर गुप्ता को बनाया हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल
-विनय कुमार सक्सेना बने लद्दाख के उपराज्यपाल
-तरनजीत सिंह संधू को बनाया दिल्ली का लेफ्टिनेंट गवर्नर

05/03/2026

भारतीय क्रिकेट टीम पहुंची टी ट्वेंटी वर्ल्डकप के फाइनल में

04/03/2026

अलीगढ़ भाजपा सांसद सतीश कुमार गौतम ने वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड को पत्र लिख डाला कि उनके करीबियों को वीआईपी कल्चर से दर्शन कराए। हेलीकॉप्टर की व्यवस्था करे और श्राइन बोर्ड उनके उचित ठहरने की व्यवस्था करें!

सतीश कुमार गौतम का लेटर सोशल मीडिया पर वायरल।

04/03/2026

भारतीय मुसलमान... जिनका अभी भी ईमान जिन्दा है...
जय हिन्द जय भारत

Photos from RKTV's post 03/03/2026

भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने विभिन्न प्रदेशों में होने वाले राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव हेतु निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है।

#भाजपा

03/03/2026

आश्चर्यजनक: देर रात्रि में जयपुर के इंदिरा गाँधी नगर, जगतपुरा में गली के कुत्तों ने पेंथर को भोंक भोंक के भगाया ll

Want your business to be the top-listed Media Company in Delhi?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Website

Address


Delhi