Hum Bolega
Don't TOLERATE, IGNORE, COMPROMISE or ADJUST. Don't keep SILENCE. Mail at [email protected]
On YouTube @HumBolega
Just STAND UP, SPEAK and make THEM silent.
हर वो जरूरी चीज़, हर वो मुद्दा जिस पर बोलना चाहिए, कोई और बोले ना बोले, हम बोलेगा !
दोस्तों ये वीडियो मैंने वोट चोरी पर नहीं बनाया था. वोट चोरी तो ये कर ही रहे हैं इसमें कोई शक अब रहा ही नहीं. मैं जो समझाना चाहता था, लगता है वो ठीक से समझा नहीं पाया. फिर से कोशिश करता हूँ शार्ट में समझाने की.
मेरा दोस्त CA बना मतलब BJP 2014 में दिल्ली की सत्ता में आयी. CA बनने के बाद मेरे दोस्त को एक एक कर के CMA, CS, LL. B करने की सनक चढ़ी, मतलब BJP को केंद्र में, हर राज्य में, हर राज्य के नगर निगम और नगरपालिका में भी जीत कर ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने की सनक चढ़ी. अब जैसे मेरे दोस्त के पास पांच प्रोफेशनल डिग्री है, वैसे BJP के पास लगभग हर जगह बहुमत है. संसद में दोनों सदनों में बहुमत है, भारत के अधिकांश राज्यों में उसकी सरकार है, हर बड़े नगर निगम और नगरपालिका पर कब्जा है. जैसे मेरे दोस्त के नाम के आगे CA, CS, CMA और Advocate लगे होने के बाद अभी भी Ph.D कर के Dr. भी लगाना है, वैसे ही BJP जो हर जगह ताकतवर है फिर उसे और ताकतवर (400 पार) हो कर संविधान बदलना है. जैसे मेरा दोस्त सारी डिग्री लेते लेते 40 का हो गया और फिर भी कुछ नहीं करता और किसी के भी काम नहीं आ रहा, न अपने घरवालों के, न यार दोस्तों के, न रिश्तेदारों के, न समाज के और न देश के वैसे ही BJP को सब जगह से मजबूत होते होते 12 साल हो गये उसके बाद भी उनसे समाज के किसी वर्ग के लिये कुछ भी अच्छा नहीं हो पा रहा.
12 साल बहुत होते हैं किसी भी देश की दशा और दिशा बदलने के लिये. सिर्फ 10 सालों में मनमोहन सिंह की UPA की सरकार गठबंधन सरकार होने के बाद भी देश को IT हब बनाया, मनरेगा, RTI, राइट टू एजुकेशन, निर्भया घटना के बाद सख्त कानून, फ़ूड सिक्योरिटी एक्ट जैसी चीज़ें दी, मगर BJP पूर्ण बहुमत की सरकार होने के बावजूद एक भी ऐसा काम नहीं कर पायी है जिस से आम जनता को ताकत मिली हो.
जैसे ये कहने पर की कब तक एक डिग्री से दूसरी डिग्री का पेपर देता रहेगा, मेरा दोस्त डिग्री के घमंड में ताने मारने लगता है वैसे ही BJP से सवाल पूछने पर वो हर चुनाव जीत रहे हैं, इसका घमंड दिखाने लगते हैं. जैसे मेरे दोस्त को ये लगता ही नहीं कि सिर्फ डिग्री लेना काम नहीं है, उस डिग्री को इस्तेमाल भी करना है, या तो नौकरी करनी है या अपनी कंपनी बना कर लोगों को रोजगार देना है वैसे ही BJP को शायद ये समझ नहीं या वो समझना नहीं चाहते कि एक इलेक्शन से दूसरे इलेक्शन तक रैली और रोड शो करना उनका काम नहीं, इलेक्शन लड़ा जाता है जीत कर काम करने के लिये, मगर BJP इलेक्शन लड़ रही अगला इलेक्शन लड़ने के लिये. और ये 12 साल से चल रहा है.
12 साल में न गंगा साफ हुई, न यमुना, न दिल्ली का प्रदूषण कम हुआ, न IRCTC पर टिकट मिलना आसान हुआ, न डॉलर नीचे आया, न काला धन आया, न स्कूलों और हॉस्पिटलों की लूट कंट्रोल में आये, न सरकारी महकमों में भ्रस्टाचार खत्म हुआ, न पुलिस सुधार हुये, विदेश नीति की लंका लगी पड़ी है, एक्सपोर्ट खत्म होता जा रहा, चीन से इम्पोर्ट बढ़ता जा रहा... लिखते जाओ तो लिस्ट बढ़ती ही जायेगी... अरे ये सब ठीक करने के लिये कितने साल चाहिये इनको और कितना पावर चाहिये इनको. जितना चाहिये वो तो जनता ने दे ही दिया है. लगभग हर जगह ट्रिपल इंजन की सरकार है, मगर काम इनको करना नहीं और अब वो 2047 का सपना दिखा रहे.
दिल दुखी हो जाता है जब आम जनता को ये सारे सवाल न पूछते देख, भक्ति में डूबा देखता हूँ. ऐसा लगता है कि कुछ भी नहीं हो सकता इस देश का. मगर फिर भी एक छोटी कोशिश कर रहा हूँ अपनी तरफ से.
ये सब हालात देख कर, मैंने अपनी नौकरी छोड़ कर सोशल मीडिया पर लोगों को जगाने का बीड़ा उठाया है. 4 महीने से मेरे पास इनकम का कोई साधन नहीं, मगर देश को बचाने की जिम्मेदारी निभाने की ठानी है तो अब पीछे नहीं हटना है. उम्मीद है आप लोग समझ पायेंगे, और अपने आस पड़ोस के लोगों को भी समझाएंगे.
दोस्तों BJP और RSS ने हमें करो या मरो के सिचुएशन में पहुँचा दिया है. अब नहीं जागे तो इस देश को बर्बाद होने से कोई नहीं रोक सकता. BJP और RSS भस्मासुर हैं, जिन्होंने आज तक निर्माण कुछ भी नहीं किया है, मगर इनको विध्वंस करना बहुत अच्छे से आता है. मेरी फीलिंग्स समझो. कितना कुछ लिखना है कि आप पढ़ते पढ़ते थक जाओगे. मेरे जैसे लोगों का साथ दो, अपने आस पास, घर परिवार में जागरूकता फैलाओ और इस देश को बचा लो प्लीज.
या सरकार बुरी होती, तो जनता उसे बार बार इलेक्शन क्यों जिताती?
[PM Modi, Narendra Modi, Amit Shah, Election Management, Election Commission, Friends, Storytelling, Experience, Education, Politics, Public, Fight, Win, Success, Logic, Common Sense, Rational and Critical Thinking, My Take, Rant, Commentary, MP News, UP News, Bihar News, Delhi News, Instagram Reels, Viral Reels, Trending Reels, Viral Video, Trending Video, Reelitfeelit, Reelkarofeelkaro]
देशभक्ति दिखाने का सबसे आसान तरीका... जहां दिखे अंधभक्त, वहीं पेलो :-)
[Hindu, Hindutva, Bajrang Dal, Vishwa Hindu Parishad, Karni Sena, Hindu Raksha Vahini, PM Modi, Narendra Modi, BJP, RSS, Uttarakhand, Tripura, Dehradun, Partition, Pakistan, Bangladesh, India, Nehru, Gandhi, Sardar Patel, Akhand Bharat, Explore, Reelitfeelit, Instareels, Viral, Viral Videos, Trending Videos, Instagrowth, Instagood]
Exactly
शुरुआत से ही BJP और RSS पितृसत्तात्मक समाज के समर्थक, और नारीविरोधी हैं. मगर फिर भी लड़कियों और महिलाओं को मोदी की जयजयकार करते देख समझ नहीं आता, की इन लड़कियों को समझ क्यों नहीं आता ?
(Unnao R**e Case, Brij bhushan Sharan Singh, Kuldeep Singh Sengar, Prajwal Revanna, Delhi High Court, Bail, PM Modi, Narendra Modi, BJP, Alfa Male, Kabir Singh, Animal, Ranbir Kapoor, Rahul Gandhi, Indian National Congress, Explore Page, Instagram Reels, Instagood, Instagrowth, Reelitfeelit, Trending, Latest, Hindi News, Breaking News, Delhi News)
टैक्स अमेरिका जैसा, सुविधाएं सोमालिया जैसा
(Gaurav Taneja, Flying Beast, Opinion, High Tax, Middle Class, Cars, First Time Car Buyer, Government, GST, Petrol, Diesel, Fuel, Insurance, Toll Tax, Road Tax, RTO, Accident, Maintenance, Repairs, Mahindra Thar)
21/12/2025
कोई जानकार हो अगर मेरे फॉलोवर में तो प्लीज बताओ... कहीं ये मेरे पेज को हैक कर के उड़ाने की साजिश तो नहीं? जिस पेज से नोटिफिकेशन आयी है वो कुछ घंटे पहले बना है और उसने कुछ लोगों को फॉलो किया हुआ है जो suspicious लग रहे हैं. फेसबुक का genuine नोटिफिकेशन होता, तो वो ऐसे लोगों को फॉलो नहीं कर रहा होता न.
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Delhi
110019